logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशे में ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान ने टीटीई और कोच अटेंडेंट से की मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा नशे में ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान ने टीटीई और कोच अटेंडेंट से की मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा कोटा। कोटा-हिसार ट्रेन (19813) में शनिवार रात ऑन ड्यूटी एक जीआरपी जवान द्वारा टीटीई और कोच अटेंडेंस से मारपीट का मामला सामने आया है। बिना नेम प्लेट की वर्दी पहने जवान के शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए स्टाफ ने मामले की शिकायत कोटा मंडल रेल प्रशासन से की है। अपनी शिकायत में स्टाफ कर्मियों ने बताया कि कोटा से ट्रेन रवाना होने के बाद ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान वीरेंद्र सिंह नियम विरुद्ध तरीके से सेकंड एसी कोच में चढ़ गया। शराब के नशे में होने के कारण वीरेंद्र यहां यात्रियों को परेशान करने लगा। यात्रियों की शिकायत पर कोच अटेंडेंट मोहित रेगर और राकेश मीणा ने वीरेंद्र को टोका। लेकिन इससे नाराज वीरेंद्र ने अपशब्द कहते हुए दोनों से मार पिटाई कर दी। सूचना पर टीटीई राजेंद्र मीणा और रामस्वरूप शर्मा ने भी वीरेंद्र को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्साए वीरेंद्र ने इनके साथ भी मारपीट की कोशिश की। राजेंद्र के हाथ से मोबाइल छीन कर नीचे फर्श पर पटक दिया। इससे मोबाइल टूट गया। सवाई माधोपुर में नहीं की कार्रवाई इसके बाद टीटीई राजेंद्र मीणा ने मामले की जानकारी कोटा कंट्रोल रूम को दी। कोटा कंट्रोल रूम की सूचना के बाद भी लाखेरी और सवाई माधोपुर आरपीएफ और जीआरपी ने वीरेंद्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सवाई माधोपुर में तो आरपीएफ और जीआरपी ने टीटीई से मेमो तक लेना जरूरी नहीं समझा। हालांकि सवाई माधोपुर के बाद वीरेंद्र स्लीपर कोच में चला गया। वीडियो वायरल इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें आईडी कार्ड की पूछने पर वीरेंद्र, टीटीई से हाथापाई करता नजर आ रहा है।

4 hrs ago
user_Bsmeena
Bsmeena
Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

नशे में ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान ने टीटीई और कोच अटेंडेंट से की मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा नशे में ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान ने टीटीई और कोच अटेंडेंट से की मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा कोटा। कोटा-हिसार ट्रेन (19813) में शनिवार रात ऑन ड्यूटी एक जीआरपी जवान द्वारा टीटीई और कोच अटेंडेंस से मारपीट का मामला सामने आया है। बिना नेम प्लेट की वर्दी पहने जवान के शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए स्टाफ ने मामले की शिकायत कोटा मंडल रेल प्रशासन से की है। अपनी शिकायत में स्टाफ कर्मियों ने बताया कि कोटा से ट्रेन रवाना होने के बाद ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान वीरेंद्र सिंह नियम विरुद्ध तरीके से सेकंड एसी कोच में चढ़ गया। शराब के नशे में होने के कारण वीरेंद्र यहां यात्रियों को परेशान करने लगा। यात्रियों की शिकायत पर कोच अटेंडेंट मोहित रेगर और राकेश मीणा ने वीरेंद्र को टोका। लेकिन इससे नाराज वीरेंद्र ने अपशब्द कहते हुए दोनों से मार पिटाई कर दी। सूचना पर टीटीई राजेंद्र मीणा और रामस्वरूप शर्मा ने भी वीरेंद्र को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्साए वीरेंद्र ने इनके साथ भी मारपीट की कोशिश की। राजेंद्र के हाथ से मोबाइल छीन कर नीचे फर्श पर पटक दिया। इससे मोबाइल टूट गया। सवाई माधोपुर में नहीं की कार्रवाई इसके बाद टीटीई राजेंद्र मीणा ने मामले की जानकारी कोटा कंट्रोल रूम को दी। कोटा कंट्रोल रूम की सूचना के बाद भी लाखेरी और सवाई माधोपुर आरपीएफ और जीआरपी ने वीरेंद्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सवाई माधोपुर में तो आरपीएफ और जीआरपी ने टीटीई से मेमो तक लेना जरूरी नहीं समझा। हालांकि सवाई माधोपुर के बाद वीरेंद्र स्लीपर कोच में चला गया। वीडियो वायरल इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें आईडी कार्ड की पूछने पर वीरेंद्र, टीटीई से हाथापाई करता नजर आ रहा है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • करौली के सपोटरा ब्लॉक में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रधानाचार्य संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में तनावमुक्त शिक्षा पर जोर दिया गया। सभी प्रधानाचार्यों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    1
    करौली के सपोटरा ब्लॉक में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रधानाचार्य संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में तनावमुक्त शिक्षा पर जोर दिया गया। सभी प्रधानाचार्यों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • सपोटरा विधायक हंसराज मीणा सवाई माधोपुर के बड़ा गाँव में आयोजित एक अनूठे कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त IRS अधिकारी धनसिंह मीणा द्वारा अपने माता-पिता की मूर्ति अनावरण और कन्हैया दंगल प्रतियोगिता के लिए किया गया था। विधायक मीणा ने इस पहल को ग्रामीण संस्कृति और खेल परंपरा को सशक्त बनाने वाला सराहनीय कार्य बताया।
    1
    सपोटरा विधायक हंसराज मीणा सवाई माधोपुर के बड़ा गाँव में आयोजित एक अनूठे कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त IRS अधिकारी धनसिंह मीणा द्वारा अपने माता-पिता की मूर्ति अनावरण और कन्हैया दंगल प्रतियोगिता के लिए किया गया था। विधायक मीणा ने इस पहल को ग्रामीण संस्कृति और खेल परंपरा को सशक्त बनाने वाला सराहनीय कार्य बताया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • करौली जिला अस्पताल मार्ग पर प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर स्थाई-अस्थाई कब्जे हटाए। हालांकि, दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण थी, जिसमें कुछ को बख्श दिया गया। व्यापारियों ने नगर परिषद पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया है।
    4
    करौली जिला अस्पताल मार्ग पर प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर स्थाई-अस्थाई कब्जे हटाए। हालांकि, दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण थी, जिसमें कुछ को बख्श दिया गया। व्यापारियों ने नगर परिषद पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया है।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • भक्ति के रंग में रंगा मंदावरी: 151 मंगल कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा का आगाज मंदावरी (कस्बा)। अध्यात्म और आस्था के संगम के साथ आज मंदावरी कस्बे में एक नया धार्मिक अध्याय शुरू हुआ। स्थानीय भामाशाहों की पितृ-भक्ति और ग्रामवासियों की सामूहिक श्रद्धा के चलते नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। सोमवार को बैंड-बाजे और जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को शिवमय कर दिया। ​भक्ति का अनूठा दृश्य: 151 मंगल कलश 🛕🕉️ ​प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन प्रातः 'बागीची वाले बालाजी' मंदिर से भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। इस यात्रा में 151 सौभाग्यवती महिलाएँ अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गान करती हुई चल रही थीं। साथ ही, 151 पुरुष शिव पंचायत की झांकी के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों पर थिरकते श्रद्धालुओं के हुजूम ने कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक भ्रमण किया। ​पितृ-स्मृति में निर्मित हुआ भव्य देवालय ​उल्लेखनीय है कि इस भव्य शिव मंदिर का निर्माण कस्बे के प्रमुख भामाशाह रामगोपाल सर्राफ द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय सेठ रामहेत जी सराफ की पावन स्मृति में करवाया गया है। ग्रामीण जन इस कार्य को पितृ-भक्ति और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण मान रहे हैं। मंदिर की वास्तुकला और सुंदरता देखते ही बनती है, जो अब क्षेत्र की आस्था का नया केंद्र बनेगा। ​वैदिक मंत्रोच्चार और शिखर पर कलश स्थापना ​महोत्सव के मुख्य आचार्य वैदिक पंडित राजेश खांडल के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के विवरण के अनुसार: ​कलश व ध्वजा पूजन: मंदिर के शिखर पर स्वर्णमयी कलश की स्थापना के साथ ही विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। ​मुख्य आयोजन: आगामी 14 मई को अभिजीत मुहूर्त में शिव पंचायत की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा। ​हवन-यज्ञ: वैदिक रीति-रिवाजों के साथ निरंतर आहुतियां दी जा रही हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह शुद्ध और सात्विक हो गया है। ​"यह मंदिर केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के संस्कार और महादेव के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।" — आयोजक परिवार विष्णु सर्राफ युवा उद्योगपति ​धर्मप्रेमी जनता का उमड़ा जनसैलाब ​इस पावन अवसर पर मंदावरी सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही। आयोजन परिवार द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल है और ग्रामीण इसे अपने क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय बता रहे हैं। ​ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़
    4
    भक्ति के रंग में रंगा मंदावरी: 151 मंगल कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा का आगाज


मंदावरी (कस्बा)। अध्यात्म और आस्था के संगम के साथ आज मंदावरी कस्बे में एक नया धार्मिक अध्याय शुरू हुआ। स्थानीय भामाशाहों की पितृ-भक्ति और ग्रामवासियों की सामूहिक श्रद्धा के चलते नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। सोमवार को बैंड-बाजे और जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को शिवमय कर दिया।
​भक्ति का अनूठा दृश्य: 151 मंगल कलश 🛕🕉️
​प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन प्रातः 'बागीची वाले बालाजी' मंदिर से भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। इस यात्रा में 151 सौभाग्यवती महिलाएँ अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गान करती हुई चल रही थीं। साथ ही, 151 पुरुष शिव पंचायत की झांकी के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों पर थिरकते श्रद्धालुओं के हुजूम ने कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक भ्रमण किया।
​पितृ-स्मृति में निर्मित हुआ भव्य देवालय
​उल्लेखनीय है कि इस भव्य शिव मंदिर का निर्माण कस्बे के प्रमुख भामाशाह रामगोपाल सर्राफ द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय सेठ रामहेत जी सराफ की पावन स्मृति में करवाया गया है। ग्रामीण जन इस कार्य को पितृ-भक्ति और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण मान रहे हैं। मंदिर की वास्तुकला और सुंदरता देखते ही बनती है, जो अब क्षेत्र की आस्था का नया केंद्र बनेगा।
​वैदिक मंत्रोच्चार और शिखर पर कलश स्थापना
​महोत्सव के मुख्य आचार्य वैदिक पंडित राजेश खांडल के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के विवरण के अनुसार:
​कलश व ध्वजा पूजन: मंदिर के शिखर पर स्वर्णमयी कलश की स्थापना के साथ ही विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
​मुख्य आयोजन: आगामी 14 मई को अभिजीत मुहूर्त में शिव पंचायत की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा।
​हवन-यज्ञ: वैदिक रीति-रिवाजों के साथ निरंतर आहुतियां दी जा रही हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह शुद्ध और सात्विक हो गया है।
​"यह मंदिर केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के संस्कार और महादेव के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।"
— आयोजक परिवार  विष्णु सर्राफ युवा उद्योगपति 
​धर्मप्रेमी जनता का उमड़ा जनसैलाब
​इस पावन अवसर पर मंदावरी सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही। आयोजन परिवार द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल है और ग्रामीण इसे अपने क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय बता रहे हैं।
​ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    14 min ago
  • जमालपुर गांव में पहुंचा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकास रथ करौली विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा जमालपुर मंडल के गांव जमालपुर में पहुंचा मुख्यमंत्री का विकास रथ कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट मंडल महामंत्री विकास विकास मंडल मंत्री शोभा तिवारी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी बूथ अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी गांव के लोग भी काफी संख्या में रहे मौजूद
    4
    जमालपुर गांव में पहुंचा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकास रथ 
करौली विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा जमालपुर मंडल के गांव जमालपुर में पहुंचा मुख्यमंत्री का विकास रथ कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट मंडल महामंत्री विकास विकास मंडल मंत्री शोभा तिवारी शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी बूथ अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी गांव के लोग भी काफी संख्या में रहे मौजूद
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    58 min ago
  • लालसोट: राधा मार्ग अभियान के तहत युवाओं ने किया सामूहिक नामजप युवाओं ने किया सामूहिक नामजप लालसोट। भगत सिंह आभामंडल द्वारा संचालित राधा मार्ग राजस्थान अभियान के तहत नई अनाज मंडी स्थित महादेव मंदिर में नामजप काउंटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने सामूहिक “राधे-राधे” नामजप कर भक्तिमय वातावरण बनाया। अभियान प्रभारी अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर कर भक्ति, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर वितरित किए गए।
    2
    लालसोट: राधा मार्ग अभियान के तहत युवाओं ने किया सामूहिक नामजप
युवाओं ने किया सामूहिक नामजप
लालसोट।  भगत सिंह आभामंडल द्वारा संचालित राधा मार्ग राजस्थान अभियान के तहत नई अनाज मंडी स्थित महादेव मंदिर में नामजप काउंटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने सामूहिक “राधे-राधे” नामजप कर भक्तिमय वातावरण बनाया।
अभियान प्रभारी अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर कर भक्ति, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर वितरित किए गए।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान में भाजपा की 'ग्राम विकास रथ यात्रा' के तहत कैमला और खेडला गाँवों में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य नेताओं ने ग्रामीणों को 'विकसित भारत@2047' के संकल्प और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान जल जीवन मिशन और किसानों को दिन में बिजली जैसी प्रमुख उपलब्धियां भी गिनाई गईं।
    1
    राजस्थान में भाजपा की 'ग्राम विकास रथ यात्रा' के तहत कैमला और खेडला गाँवों में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य नेताओं ने ग्रामीणों को 'विकसित भारत@2047' के संकल्प और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान जल जीवन मिशन और किसानों को दिन में बिजली जैसी प्रमुख उपलब्धियां भी गिनाई गईं।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    19 hrs ago
  • करौली पुलिस ने देशभर में फैले एक शातिर अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। यह गिरोह फर्जी गूगल नंबर और APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर लाखों रुपए उड़ाता था, जिसके खिलाफ 24 राज्यों से 520 शिकायतें दर्ज थीं। अकेले राजस्थान से इस खाते के जरिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की ठगी हुई, और पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
    1
    करौली पुलिस ने देशभर में फैले एक शातिर अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। यह गिरोह फर्जी गूगल नंबर और APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर लाखों रुपए उड़ाता था, जिसके खिलाफ 24 राज्यों से 520 शिकायतें दर्ज थीं। अकेले राजस्थान से इस खाते के जरिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की ठगी हुई, और पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • करौली में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तेज सिंह जमालपुरिया के स्वागत समारोह में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने मज़ाक में उनकी सगाई की मांग कर डाली। इस अनोखी डिमांड पर जमालपुरिया ने भी सहमति जताई, जिससे वहां का माहौल खुशनुमा हो गया। इसी बीच, राज्य सरकार का विकास रथ भी कांचरौली गांव पहुंचा और स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
    4
    करौली में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तेज सिंह जमालपुरिया के स्वागत समारोह में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने मज़ाक में उनकी सगाई की मांग कर डाली। इस अनोखी डिमांड पर जमालपुरिया ने भी सहमति जताई, जिससे वहां का माहौल खुशनुमा हो गया। इसी बीच, राज्य सरकार का विकास रथ भी कांचरौली गांव पहुंचा और स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.