Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोटरसाइकिल सवार महिला व पुरुष सड़क हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर से दोनों घायल। बीसलपुर: मानपुर चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार धर्मपाल, निवासी ग्राम किशनपुर, थाना दियोरिया कोतवाली, घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं सका और हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Bisalpur #Pilibhit #RoadAccident #BreakingNews #UPNews
Ashutosh Mishra
मोटरसाइकिल सवार महिला व पुरुष सड़क हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर से दोनों घायल। बीसलपुर: मानपुर चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार धर्मपाल, निवासी ग्राम किशनपुर, थाना दियोरिया कोतवाली, घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं सका और हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Bisalpur #Pilibhit #RoadAccident #BreakingNews #UPNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत के पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां स्कूल चलो अभियान की गूंज गांव-गांव सुनाई दे रही है। पूरनपुर के चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” जैसे जोशीले नारों के साथ गांव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने किया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और अंत में विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए समाज को एक सशक्त संदेश दिया। ग्राम प्रधान वासु देव कुंडू ने भी इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ पुरस्कारों का वितरण किया। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही पूरे जिले में स्कूल चलो अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कहीं रैलियां निकाली जा रही हैं तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के जरिए बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल की जा रही है। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।2
- पीलीभीत के बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया कुण्डरी में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होने को है, लेकिन गांव में अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई खरंजे (हैंडपंप) खराब पड़े हैं तथा जल निकासी प्रणाली भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है,1
- नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।4
- नमस्कार, मैं हूँ सरफराज अहमद खान और आप देख रहे हैं UPNewsTV24। उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ सरकार 'जीरो टॉलरेंस' और अपराधियों को 'मिट्टी में मिलाने' का दावा करती है, वहीं बदायूं के HPCL बायोगैस प्लांट में हुई दोहरे हत्याकांड की गूंज अब तक शांत नहीं हुई है। आज इस हत्याकांड को 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन न्याय की उम्मीद में बैठा परिवार अब टूट रहा है।" दृश्य 2: (वीडियो क्लिप - पीड़ित माँ का विलाप और इंटरव्यू) "पूरनपुर के रहने वाले अधिकारी हर्षित मिश्रा की बदायूं में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हर्षित की माँ और उनका पूरा परिवार आज कैमरे के सामने बिलख रहा है। हाथ में एक पत्र है, जिसमें इंसाफ की गुहार है और आंखों में वे आंसू जो 25 दिनों से सूखे नहीं हैं।" दृश्य 3: (अखबार की कटिंग और अपराधी की फोटो दिखाते हुए) "आरोप है कि मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि प्रशासन बुलडोजर और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की बात कर रहा है, लेकिन मृतक हर्षित की माँ का कहना है कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। उनकी एक ही मांग है— CBI जांच।" दृश्य 4: (गंभीर चेतावनी - वॉइस ओवर) "परिवार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है। माँ का कहना है कि यदि उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिला और हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरा परिवार खुदकुशी करने को मजबूर होगा। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इन बेबस आंखों के आंसू देख पाएंगे?" दृश्य 5: (आउट्रो - कैमरामैन के नाम के साथ) "बदायूं हत्याकांड में अब न्याय की लड़ाई आर-पार की हो चुकी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चेतावनी के बाद कितनी तेजी से हरकत में आता है। कैमरामैन रिशांतु अग्रवाल के साथ, मैं सरफराज अहमद खान, UPNewsTV24, पूरनपुर।"1
- जनपद बरेली में माह के प्रत्येक शनिवार को चलाए जा रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) चैकिंग अभियान के अंतर्गत दिनांक 04.04.2026 को प्रातः 05:00 बजे से 07:00 बजे तक क्षेत्र में लाउडस्पीकर की चेकिंग की गयी जिसका मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराना रहा। अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई, जिसमें कुल 892 स्थानों की चेकिंग की गई, जिसमें क्षेत्राधिकारीगण द्वारा 98 स्थानों पर तथा थाना प्रभारियों द्वारा 389 स्थानों पर स्वयं चेकिंग की गई। चैकिंग के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 193 स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई, तथा 95 स्थानों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। अभियान के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों के संबंध में जागरूक करते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।1
- Post by Radhe Shayam2
- बीसलपुर। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती विद्या मंदिर में प्रशासनिक बदलाव के तहत डॉ. रवि शरण सिंह चौहान ने नए प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यभार ग्रहण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. चौहान ने कहा कि वे विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विद्यालय परिवार ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।1
- पीलीभीत में दरोगा की दबंगई! रविंद्र बालियान पर ढाबे में गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल 📹 👉 एसपी सुकीर्ति माधव ने तुरंत लिया एक्शन 👉 आरोपी दरोगा सस्पेंडपीलीभीत में दरोगा की दबंगई! रविंद्र बालियान पर ढाबे में गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल 📹 👉 एसपी सुकीर्ति माधव ने तुरंत लिया एक्शन 👉 आरोपी दरोगा सस्पेंड 👉 जांच के आदेश जारी 📍 मामला – पीलीभीत #Pilibhit #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews 👉 जांच के आदेश जारी 📍 मामला – पीलीभीत #Pilibhit #UPPolice #ViralVideo #ब्रेकिंगन्यूज़ #पीलीभीत1
- जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ । मा० जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारम्भ मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अध्यापक/अध्यापिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं ने मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का कराया जाए शत-प्रतिशत नामांकन-जिलाधिकारी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व माला पहनाकर किया स्वागत छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग व पाठ्य पुस्तकें की वितरित1