Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत खमरिया पावर हाउस के पास पति की प्रताड़ना के चलते 25 वर्षीय महिला ने की कुएं में कूद कर की आत्महत्या
Dharmendra sahu
तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत खमरिया पावर हाउस के पास पति की प्रताड़ना के चलते 25 वर्षीय महिला ने की कुएं में कूद कर की आत्महत्या
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Dharmendra sahu1
- गाडरवारा और चीचली क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि पर आधारित एक समाचार रिपोर्ट यहाँ दी गई है: न्यूज़ हेडलाइन: गाडरवारा और चीचली क्षेत्र में प्रकृति का कहर: भारी बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को भारी नुकसान गाडरवारा/चीचली: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गाडरवारा और चीचली क्षेत्र में आज मौसम ने अचानक करवट बदली। क्षेत्र में तेज हवाओं और गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई, जिसके साथ बड़े आकार के ओले भी गिरे। फसलों पर संकट: अचानक हुई इस ओलावृष्टि ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी रबी की फसलें, विशेषकर गेहूं और चने की फसल को इस प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान पहुँचा है। ओलों की मार से फसलें आड़ी हो गई हैं, जिससे पैदावार और गुणवत्ता प्रभावित होने की पूरी आशंका है। किसानों की मांग: प्रभावित क्षेत्रों के किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है और अब वे सरकार की मदद की आस लगाए बैठे हैं। प्रशासनिक सतर्कता: मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में क्षेत्र में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। स4
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- हरसूद के केवल राम पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का भविष्य स्वागत किया। जीतू पटवारी की मौजूदगी में करीब 7 से 8 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा1
- समाचार महत्वपूर्ण 1 लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- विधानसभा क्षेत्र 035 बीना के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 104, 105 एवं 108 की बूथ स्तरीय समीक्षा के दौरान मतदाता सूची में चिंताजनक कमी सामने आई है। वर्ष 2025 की मतदाता सूची की तुलना वर्ष 2026 की मतदाता सूची से करने पर कई गंभीर तथ्य उजागर हुए हैं, जिनसे मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की जा रही है। महेंद्र कुमार नवैया के नेतृत्व में की गई इस समीक्षा में पाया गया कि मतदान केंद्र क्रमांक 104 में वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में 68 पुरुष एवं 69 महिला, कुल 137 मतदाता कम हो गए हैं। इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक 105, जवाहर वार्ड में 72 पुरुष एवं 92 महिला, कुल 164 मतदाता कम पाए गए। केवल वार्ड स्तर पर ही कुल 287 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 29.85 प्रतिशत है। वहीं मतदान केंद्र क्रमांक 108, पाठक वार्ड में 24 पुरुष एवं 19 महिला, कुल 43 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई, जो कुल मतदाताओं का लगभग 4.79 प्रतिशत है। गहन समीक्षा के पश्चात यह निष्कर्ष सामने आया कि विशेष रूप से मतदान केंद्र 104 एवं 105 में मकान नंबरों में अत्यधिक कमी पाई गई है, जबकि वास्तविक स्थिति में न तो मकान हटे हैं, न वे खाली हैं, और न ही स्थल पर ऐसी कोई परिस्थिति दिखाई देती है जिससे इतने बड़े स्तर पर मतदाताओं की कमी स्वाभाविक मानी जा सके। इस स्थिति से यह आशंका बलवती होती है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं न कहीं गंभीर त्रुटि, लापरवाही अथवा गड़बड़ी हुई है। इस संबंध में प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि“मतदाता सूची केवल कागजी दस्तावेज नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला है। यदि किसी वार्ड या मतदान केंद्र में बिना ठोस भौतिक कारण के इतने बड़े स्तर पर मतदाता कम हो जाएं, और मकान नंबर भी बिना कारण गायब या कम दिखाई देने लगें, तो यह सामान्य प्रशासनिक त्रुटि नहीं मानी जा सकती। कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यात्मक जांच की मांग करती है। नवैया ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से कम हुए हैं, उन्हें तत्काल न्याय मिलना चाहिए। लोकतंत्र में मतदाता के अधिकार से बड़ा कोई अधिकार नहीं है।” स्टेट कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस श्री देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “यह केवल आंकड़ों का मामला नहीं, बल्कि जनाधिकारों का प्रश्न है। यदि मतदाता सूची में इस प्रकार की कमी वास्तविकता से मेल नहीं खाती, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक जाकर सच्चाई सामने लाने का कार्य कर रही है। हम प्रशासन और निर्वाचन तंत्र से अपेक्षा करते हैं कि वे इस विषय को हल्के में न लें, बल्कि प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक मकान संख्या और प्रत्येक प्रभावित मतदाता की वास्तविक जांच कराएं। लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी त्रुटि या गड़बड़ी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर पर सतत निगरानी रखेगा और जहां-जहां मतदाता सूची में इस प्रकार की विसंगतियां सामने आएंगी, वहां तथ्यात्मक समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से विषय रखा जाएगा। इस अवसर पर स्टेट कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस श्री देवेंद्र कुशवाहा, बूथ प्रभारी श्री प्रभु दयाल सोनी, रवि दीक्षित, प्रिंस विश्वकर्मा, एडवोकेट उमा महेंद्र नवैया, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण, हरिशंकर दीक्षित, आशुतोष पटेल, ग्राम बारधा, ओमप्रकाश पंजाबी, पासू, तथा आदेश समैया उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में पाई जा रही ऐसी विसंगतियों को लेकर वह जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हेतु अपना संघर्ष जारी रखेगी तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुरक्षित रखने के लिए बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक आवाज उठाएगी।3
- नरसिंहपुर जिले के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में शनिवार 5 बजे आयोजित 'संकल्प से समाधान' अभियान के जिला स्तरीय शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और लाभ सामग्री वितरित की। मंत्री राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आए हर आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by Dharmendra sahu1