हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न कवर्धा। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर कवर्धा शहर में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कवर्धा शहर सहित पूरे जिले से बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम की सुचारू एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में सभी आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली के मार्ग (रूट) निर्धारण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला, तहसीलदार श्री परमेश्वर मांडवी, श्री विकास जैन एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश साझा किए। आयोजन समिति के सदस्यों से भी सुझाव प्राप्त कर व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।
हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न कवर्धा। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर कवर्धा शहर में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कवर्धा शहर सहित पूरे जिले से बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम की सुचारू एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में सभी आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली के मार्ग (रूट) निर्धारण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला, तहसीलदार श्री परमेश्वर मांडवी, श्री विकास जैन एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश साझा किए। आयोजन समिति के सदस्यों से भी सुझाव प्राप्त कर व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।
- कवर्धा। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर कवर्धा शहर में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कवर्धा शहर सहित पूरे जिले से बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम की सुचारू एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में सभी आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली के मार्ग (रूट) निर्धारण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला, तहसीलदार श्री परमेश्वर मांडवी, श्री विकास जैन एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश साझा किए। आयोजन समिति के सदस्यों से भी सुझाव प्राप्त कर व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।1
- कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के प्रसिद्ध रानीदहरा जलप्रपात में गुरुवार सुबह उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवती का शव झरने के नीचे पानी में तैरता हुआ मिला घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के आसपास प्रत्यक्षदर्सियो के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण जलप्रपात की ओर गए हुए थे तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी उन्होंने बिना देर किए बोड़ला पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया गया है पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है आसपास के गांव में पूछताछ की जा रही है और गुमसुदगी के मामले में भी मिलान किया जा रहा है प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की युवती की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।1
- *प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 18.03.2026* *• पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा पूरे जिले में ड्रोन कैमरा के माध्यम से सघन जांच जारी।* *• बेमेतरा पुलिस की फार्म हाउस और बाड़ियों पर नशे के खिलाफ बड़ा अभियान जारी।* *• अब दूरदराज क्षेत्र और बड़े बाड़ियों एवं फार्म हाउस की निगरानी ड्रोन कैमरा के माध्यम से की जा रही, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तत्काल लगाया जा सके पता।* *• एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों का उपयोग अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन या भंडारण के लिए ना हो सके, इसके लिए तकनीकी का सहारा।* ----------------------------------- *बेमेतरा, 18 मार्च 2026:-* पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, ठेला, गुमटी लगाने वाले, फेरी कपड़ा बेचने वाले, ईट भठ्ठों में ठेकेदार एवं आए मजदुरों, बाड़ियों एवं फार्म हाउसों, फैक्ट्री व उसमें काम करने वाले ठेकेदार व मजदुरों और मकान किराये पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की चेकिंग अभियान कार्यवाही लगातार की जा रही है। *इसी क्रम में* बेमेतरा पुलिस की टीम ने आज 18 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की सहायता से बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच की। इस दौरान यह देखा गया कि कहीं इन स्थानों का उपयोग अवैध नशे के उत्पादन या भंडारण के लिए तो नहीं किया जा रहा। *बेमेतरा जिले में बेमेतरा पुलिस ने* नशे के खिलाफ अभियान में अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। जिले में पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे दूरदराज और एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों, फार्म हाउसों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी जा सके। *इस अभियान का मुख्य* उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है। *इस अभियान के दौरान* पुलिस ने न केवल बाड़ियों और फार्म हाउसों की जांच की, बल्कि घुमंतु लोगों, अस्थायी रूप से डेरा डालकर रहने वालों, ठेला और गुमटी लगाने वाले व्यापारियों, कपड़े फेरी करने वालों तथा ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों और ठेकेदारों की भी जानकारी जुटाई। इसके साथ ही किराए के मकानों में रहने वाले लोगों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया। *पुलिस टीम ने* फैक्ट्रियों और वहां काम करने वाले मजदूरों तथा ठेकेदारों की भी जांच की और उनके बारे में आवश्यक जानकारी एकत्रित की। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी स्थान पर अवैध गतिविधियां संचालित न हो रही हों। *पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने* जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बाड़ियों और फार्म हाउसों की नियमित रूप से ड्रोन कैमरों के माध्यम से जांच करें। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग कर दूरस्थ क्षेत्रों में भी निगरानी मजबूत की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके। *अब दुर्गम क्षेत्रों और* बड़े फार्म हाउसों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है, जिससे किसी भी अवैध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके और समय पर कार्रवाई की जा सके। *बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। कि यदि किसी भी व्यक्ति को अपने आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। *इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य* जिले में अपराध पर नियंत्रण करना और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। तकनीक और जनसहयोग के माध्यम से अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सकता है।1
- मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 1 मार्च 2026 का है, जिसमें आरोपी नाबालिग को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 मार्च को रायपुर से आरोपी को पकड़कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।1
- Post by दधिवल मानव1
- आप सभी को मूर्तिकार घासीराम निषाद की ओर से तहे दिल से चैत्र नवरात्रि or हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई1
- शहपुरा में कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी सम्पन्न, किसानों को आधुनिक तकनीक की दी गई जानकारी डिंडौरी : 18 मार्च, 2026 जिले के शहपुरा स्थित रानी दुर्गावती खेल मैदान में कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कन्या पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, आत्मा प्रभारी सुश्री नेहा धुरिया, सहायक संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान मेला का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना एवं उन्नत खेती की जानकारी प्रदान करना रहा। मेले में कृषि विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य विभाग, आत्मा, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जनपद शिक्षा केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर पालिका परिषद शहपुरा, राजस्व विभाग, मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने की सलाह दी तथा वन अधिकार पत्र एवं अनुकंपा नियुक्ति जैसे लाभों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि किसान किसी के बहकावे में न आएं और सीधे संबंधित विभाग से संपर्क कर योजनाओं का लाभ लें। कलेक्टर ने जानकारी दी कि वीबीजी राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में खेत, तालाब एवं कुआं निर्माण कार्य संचालित हैं, जिनका लाभ किसान उठा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि खाद, बीज, सिंचाई एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु किसान सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा, अनुकंपा नियुक्ति पत्र, कृषि सामग्री एवं अन्य योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए।1
- बता दे की वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल, जिला कबीरधाम में पदस्थ मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल द्वारा रजत पदक प्राप्त कर न केवल वन विभाग अपितु पूरे प्रदेश का नाम रोशन कि हैँ बुधवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास वन विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिनांक 05 से 07 मार्च 2026 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत कार्यरत मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। मिना धुर्वे ने 77 किलोग्राम वर्ग में 42 किलोग्राम (स्नेच) एवं 55 किलोग्राम (क्लीन एंड जर्क) सहित कुल 97 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी उन्होंने वन विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विभाग का गौरव बढ़ाया है। वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल द्वारा मिना धुर्वे को इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, वनमंडल परिवार द्वारा भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।1