logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्राफा व्यापारी लूट कांड का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में 17 मार्च 2026 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के अनुसार, घटना के दिन व्यापारी की गाड़ी रोककर तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था। सिर पर वार होने के कारण व्यापारी बेहोश हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद से ही थाना कोतवाली भिनगा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी अंटा तिराहे के पास देखा गया है।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया/गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश यादव निवासी थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लूट सहित कुल 8 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

9 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

सर्राफा व्यापारी लूट कांड का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में 17 मार्च 2026 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के अनुसार, घटना के दिन व्यापारी की गाड़ी रोककर तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था। सिर पर वार होने के कारण व्यापारी बेहोश हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद से ही थाना कोतवाली भिनगा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी अंटा तिराहे के पास देखा गया है।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया/गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश यादव निवासी थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लूट सहित कुल 8 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सर्राफा व्यापारी लूट कांड का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में 17 मार्च 2026 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के अनुसार, घटना के दिन व्यापारी की गाड़ी रोककर तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था। सिर पर वार होने के कारण व्यापारी बेहोश हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद से ही थाना कोतवाली भिनगा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी अंटा तिराहे के पास देखा गया है।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया/गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश यादव निवासी थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लूट सहित कुल 8 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सर्राफा व्यापारी लूट कांड का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती। जनपद में 17 मार्च 2026 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के अनुसार, घटना के दिन व्यापारी की गाड़ी रोककर तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था। सिर पर वार होने के कारण व्यापारी बेहोश हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद से ही थाना कोतवाली भिनगा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी अंटा तिराहे के पास देखा गया है।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया/गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश यादव निवासी थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लूट सहित कुल 8 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नकली संत’ विवाद पर गरजे विधायक राम फेरन पांडे | अखिलेश यादव को सुनाई खरी-खोटी | महिला आरक्षण बिल पर मचा बवाल। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे का बड़ा बयान 🔥 महिला आरक्षण बिल और ‘नकली संत’ विवाद पर अखिलेश यादव को घेरा, योगी आदित्यनाथ पर दिए बयान का दिया जवाब। 👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें
    1
    नकली संत’ विवाद पर गरजे विधायक राम फेरन पांडे | अखिलेश यादव को सुनाई खरी-खोटी | महिला आरक्षण बिल पर मचा बवाल।
श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे का बड़ा बयान 🔥
महिला आरक्षण बिल और ‘नकली संत’ विवाद पर अखिलेश यादव को घेरा, योगी आदित्यनाथ पर दिए बयान का दिया जवाब।
👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें
    user_Arjun Mishra Mishra
    Arjun Mishra Mishra
    Lawyer भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🚨 सरकारी जमीन पर कब्जा? क्या यह सही है – श्रावस्ती 🚨 मैं रिज़वान अली, निवासी ग्राम काशीराम पुरवा (धोबिन पुरवा), तहसील जमुनहा, जिला श्रावस्ती (उ.प्र.) का निवासी हूँ। मैंने दिनांक 01/04/2026 को शिकायत की थी कि अली अहमद व उसके परिवार द्वारा ग्राम समाज की जमीन, सरकारी भूमि तथा मेरी निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया है। इसके बावजूद आज दिनांक 21/04/2026 तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। 👉 स्थिति यह है कि— ✔️ सरकारी/ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ✔️ मेरी निजी जमीन का भी कुछ हिस्सा कब्जा किया गया ✔️ विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी ✔️ मेरे घर में पानी डालकर नुकसान पहुँचाया गया 👉 एक बार अधिकारी आए, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ❓ आप सभी से सवाल— ✔️ क्या सरकारी जमीन पर कब्जा करके घर बनाना सही है? ✔️ क्या किसी की निजी जमीन भी कब्जा कर ली जाए और कार्रवाई न हो? 👉 कृपया comment में बताएं सही कौन और गलत कौन? 👉 और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक बात पहुँचे। 🙏 प्रशासन से निवेदन— ✔️ पक्की पैमाइश कराई जाए ✔️ सरकारी व निजी जमीन से कब्जा हटाया जाए ✔️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए अगर अब भी सुनवाई नहीं होती है, तो मैं उच्च अधिकारियों एवं न्यायालय की शरण लेने को बाध्य रहूँगा। — Rizwan Ali
    6
    🚨 सरकारी जमीन पर कब्जा? क्या यह सही है – श्रावस्ती 🚨
मैं रिज़वान अली, निवासी ग्राम काशीराम पुरवा (धोबिन पुरवा), तहसील जमुनहा, जिला श्रावस्ती (उ.प्र.) का निवासी हूँ।
मैंने दिनांक 01/04/2026 को शिकायत की थी कि अली अहमद व उसके परिवार द्वारा ग्राम समाज की जमीन, सरकारी भूमि तथा मेरी निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया है। इसके बावजूद आज दिनांक 21/04/2026 तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
👉 स्थिति यह है कि— ✔️ सरकारी/ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा
✔️ मेरी निजी जमीन का भी कुछ हिस्सा कब्जा किया गया
✔️ विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी
✔️ मेरे घर में पानी डालकर नुकसान पहुँचाया गया
👉 एक बार अधिकारी आए, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
❓ आप सभी से सवाल— ✔️ क्या सरकारी जमीन पर कब्जा करके घर बनाना सही है?
✔️ क्या किसी की निजी जमीन भी कब्जा कर ली जाए और कार्रवाई न हो?
👉 कृपया comment में बताएं सही कौन और गलत कौन?
👉 और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक बात पहुँचे।
🙏 प्रशासन से निवेदन— ✔️ पक्की पैमाइश कराई जाए
✔️ सरकारी व निजी जमीन से कब्जा हटाया जाए
✔️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए
अगर अब भी सुनवाई नहीं होती है, तो मैं उच्च अधिकारियों एवं न्यायालय की शरण लेने को बाध्य रहूँगा।
— Rizwan Ali
    user_Rizwanali
    Rizwanali
    भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Janta ki awaz 647
    1
    Post by Janta ki awaz 647
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • पैनिक बाइंग से बढ़ी खपत, प्रशासन की निगरानी के बावजूद बलरामपुर में ईंधन संकट बरकरार बलरामपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। प्रशासन द्वारा पर्याप्त आपूर्ति का दावा किए जाने के बावजूद पंपों पर लंबी कतारें और बार-बार खत्म होता स्टॉक लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से शाम तक लोग लाइन में खड़े रहते हैं, फिर भी कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जिले के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित है। मंगलवार को हालात और बिगड़ गए, जब पेट्रोल-डीजल न मिलने से नाराज लोगों ने बलरामपुर-बहराइच राजमार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैनिक बाइंग (घबराहट में अधिक खरीद) के कारण खपत अचानक बढ़ गई है। लोग ₹200-₹300 का भी पेट्रोल लेने के लिए घंटों लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। शादी-विवाह का सीजन और खेती के लिए डीजल की बढ़ती जरूरत ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए डीजल जरूरी है, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। वहीं शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी ईंधन की कमी के कारण समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही और कुछ पेट्रोल पंप संचालकों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि सख्त निगरानी और कार्रवाई हो, तो स्थिति में सुधार संभव है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी की जा रही है और व्यवस्था सुधारने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। फिलहाल, प्रशासन के प्रयास जारी हैं, लेकिन पैनिक बाइंग और बढ़ती मांग के चलते जिले में ईंधन संकट पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रहा है।
    1
    पैनिक बाइंग से बढ़ी खपत, प्रशासन की निगरानी के बावजूद बलरामपुर में ईंधन संकट बरकरार
बलरामपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। प्रशासन द्वारा पर्याप्त आपूर्ति का दावा किए जाने के बावजूद पंपों पर लंबी कतारें और बार-बार खत्म होता स्टॉक लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से शाम तक लोग लाइन में खड़े रहते हैं, फिर भी कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जिले के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित है। मंगलवार को हालात और बिगड़ गए, जब पेट्रोल-डीजल न मिलने से नाराज लोगों ने बलरामपुर-बहराइच राजमार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पैनिक बाइंग (घबराहट में अधिक खरीद) के कारण खपत अचानक बढ़ गई है। लोग ₹200-₹300 का भी पेट्रोल लेने के लिए घंटों लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। शादी-विवाह का सीजन और खेती के लिए डीजल की बढ़ती जरूरत ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।
ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए डीजल जरूरी है, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। वहीं शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी ईंधन की कमी के कारण समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही और कुछ पेट्रोल पंप संचालकों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि सख्त निगरानी और कार्रवाई हो, तो स्थिति में सुधार संभव है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी की जा रही है और व्यवस्था सुधारने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
फिलहाल, प्रशासन के प्रयास जारी हैं, लेकिन पैनिक बाइंग और बढ़ती मांग के चलते जिले में ईंधन संकट पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रहा है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by MAHESH CHANDRA GUPTA
    1
    Post by MAHESH CHANDRA GUPTA
    user_MAHESH CHANDRA GUPTA
    MAHESH CHANDRA GUPTA
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी वंदन अधिनियम संसद में पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ता नगर स्थित किसान डिग्री कॉलेज के पास एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के हक में लाए जा रहे इस कानून का विरोध कर विपक्षी पार्टियों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिला विरोधी हैं। इस प्रदर्शन में भाजपा सांसद आनंद गौड़, राजू निगम, सोनी श्रीवास्तव, सभासद अखिलेश गोलू, अर्चना मिश्रा, एकता जायसवाल, हेमा निगम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    2
    बहराइच में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी वंदन अधिनियम संसद में पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ता नगर स्थित किसान डिग्री कॉलेज के पास एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के हक में लाए जा रहे इस कानून का विरोध कर विपक्षी पार्टियों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिला विरोधी हैं। इस प्रदर्शन में भाजपा सांसद आनंद गौड़, राजू निगम, सोनी श्रीवास्तव, सभासद अखिलेश गोलू, अर्चना मिश्रा, एकता जायसवाल, हेमा निगम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • निवर्तमान जिलाधिकारी अश्विनी जी को दी गई भावभीनी विदाई एवं नवागन्तुक जिलाधिकारी महोदया अन्नपूर्णा जी का हुआ भव्य स्वागत निवर्तमान जिलाधिकारी की जिले के विकास कार्यक्रमों में अतुलनीय भूमिका है-जिलाधिकारी, अन्नपूर्णा गर्ग सभी अधिकारियों के सहयोग से जनपद को मिली नई उंचाईयां-निवर्तमान जिलाधिकारी, अश्विनी श्रावस्ती! कलेक्ट्रेट सभागार में निवर्तमान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय जी का स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह एवं नवागन्तुक जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग जी का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवागत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, समस्त उपजिलाधिकारियों व कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय जी को बुके देकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया तथा भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। तत्पश्चात् निवर्तमान जिलाधिकारी श्री अश्विनी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी ने नवागत जिलाधिकारी को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत सम्मान किया।सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए नवागन्तुक जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी ने जिले के विकास कार्यक्रमों/योजनाओं में जो अपनी महती भूमिका निभाई है, वह अतुलनीय है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। श्री अश्विनी द्वारा कराये जा रहे अधूरे विकास कार्यों को समय से पूरा कराया जायेगा और जनपद में चल रहे विकास कार्यो को निरन्तर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग राजस्व, कानून व्यवस्था एवं विकास है, यदि सभी अधिकारियों का इसी तरह सहयोग मिलता रहे तो निश्चित ही जनसहयोग से जनपद का विकास निरन्तर आगे बढता रहेगा।निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यव्यवहार की प्रशंसा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि वे एक अच्छे व्यक्तित्व एवं कुशल कार्यशैली के धनी व्यक्ति हैं। जिलाधिकारी महोदय ने अपने कार्य व्यवहार के कारण जिले में अपना एक अलग स्थान प्राप्त किया है। इनके व्यक्तित्व को अगर सभी अधिकारी/कर्मचारी शत-प्रतिशत ही अमल कर लें तो निश्चित ही उनकी भी कर्मठ अधिकारी के रूप मंे पहचान बनेगी।अपने सम्मान समारोह में निवर्तमान जिलाधिकारी अश्विनी जी ने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि जिले में सभी विभागीय अधिकारियों के सहयोग से इस जनपद को नई उंचाईयों पर पहुंचाया गया है, जिनका श्रेय सभी अधिकारियों के कठिन परिश्रम के कारण उन्हें मिल सका, इसके लिए उन्होने सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने श्रावस्ती में बिताए अपने सेवाकाल के अनुभवों को भी इस अवसर पर साझा करते हुए कहा कि इस जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन स्वास्थ्य व शिक्षा यहां के लोगों की पहली आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जिस भी पद पर तैनात है वह अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों एवं जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के साथ छः माह ही कार्य करने का अवसर मिला है, वह स्मरणीय है तथा उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके इस कार्यकाल को सदैव याद किया जाएगा और आगे भी वे जिस जनपद में जाएं, इसी तरह उस जनपद को नई उंचाईयों पर पहुंचाएं, यहीं कामना है।इस अवसर पर परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र ने भी निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राज कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, परियोजना निदेशक, सभी खण्ड विकास अधिकारीगण, नाजिर चन्द्रमौली श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट, सूचना, कोषागार एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    निवर्तमान जिलाधिकारी  अश्विनी जी को दी गई भावभीनी विदाई एवं नवागन्तुक जिलाधिकारी महोदया अन्नपूर्णा जी का हुआ भव्य स्वागत
निवर्तमान जिलाधिकारी की जिले के विकास कार्यक्रमों में अतुलनीय भूमिका है-जिलाधिकारी, अन्नपूर्णा गर्ग
सभी अधिकारियों के सहयोग से जनपद को मिली नई उंचाईयां-निवर्तमान जिलाधिकारी, अश्विनी
श्रावस्ती! कलेक्ट्रेट सभागार में निवर्तमान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय जी का स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह एवं नवागन्तुक जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग जी का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवागत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, समस्त उपजिलाधिकारियों व कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय जी को बुके देकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया तथा भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। तत्पश्चात् निवर्तमान जिलाधिकारी श्री अश्विनी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी ने नवागत जिलाधिकारी को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत सम्मान किया।सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए नवागन्तुक जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी ने जिले के विकास कार्यक्रमों/योजनाओं में जो अपनी महती भूमिका निभाई है, वह अतुलनीय है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। श्री अश्विनी द्वारा कराये जा रहे अधूरे विकास कार्यों को समय से पूरा कराया जायेगा और जनपद में चल रहे विकास कार्यो को निरन्तर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग राजस्व, कानून व्यवस्था एवं विकास है, यदि सभी अधिकारियों का इसी तरह सहयोग मिलता रहे तो निश्चित ही जनसहयोग से जनपद का विकास निरन्तर आगे बढता रहेगा।निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यव्यवहार की प्रशंसा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि वे एक अच्छे व्यक्तित्व एवं कुशल कार्यशैली के धनी व्यक्ति हैं। जिलाधिकारी महोदय ने अपने कार्य व्यवहार के कारण जिले में अपना एक अलग स्थान प्राप्त किया है। इनके व्यक्तित्व को अगर सभी अधिकारी/कर्मचारी शत-प्रतिशत ही अमल कर लें तो निश्चित ही उनकी भी कर्मठ अधिकारी के रूप मंे पहचान बनेगी।अपने सम्मान समारोह में निवर्तमान जिलाधिकारी अश्विनी जी ने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि जिले में सभी विभागीय अधिकारियों के सहयोग से इस जनपद को नई उंचाईयों पर पहुंचाया गया है, जिनका श्रेय सभी अधिकारियों के कठिन परिश्रम के कारण उन्हें मिल सका, इसके लिए उन्होने सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने श्रावस्ती में बिताए अपने सेवाकाल के अनुभवों को भी इस अवसर पर साझा करते हुए कहा कि इस जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन स्वास्थ्य व शिक्षा यहां के लोगों की पहली आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जिस भी पद पर तैनात है वह अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों एवं जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के साथ छः माह ही कार्य करने का अवसर मिला है, वह स्मरणीय है तथा उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके इस कार्यकाल को सदैव याद किया जाएगा और आगे भी वे जिस जनपद में जाएं, इसी तरह उस जनपद को नई उंचाईयों पर पहुंचाएं, यहीं कामना है।इस अवसर पर परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र ने भी निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राज कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, परियोजना निदेशक, सभी खण्ड विकास अधिकारीगण, नाजिर चन्द्रमौली श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट, सूचना, कोषागार एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.