*गजरा नाला में मिला महिला का शव, मिर्गी के दौरे से गिरकर डूबने की आशंका* उमरिया/ जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित झरिया मोहल्ला में एक 40 वर्षीय महिला का शव गजरा नाला में पानी में उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान देववती बशोर, पति रामचरण बशोर के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, देववती बीती रात मोहल्ले में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भंडारे से लौटते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और महिला की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
*गजरा नाला में मिला महिला का शव, मिर्गी के दौरे से गिरकर डूबने की आशंका* उमरिया/ जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित झरिया मोहल्ला में एक 40 वर्षीय महिला का शव गजरा नाला में पानी में उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान देववती बशोर, पति रामचरण बशोर के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, देववती बीती रात मोहल्ले में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भंडारे से लौटते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और महिला की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
- हनुमान जन्मोत्सव पर मंदीरो में भक्तों का लगा ताता उमरिया। नगर सहित पूरे क्षेत्र के अंचलों में हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान प्राकटोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती पर आज सुबह से ही अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता के दर्शन के लिये भक्तो की अपार भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। नगर के हनुमान मंदिरों में जयकारों के उद्घोष से गूंज उठे। हर श्रद्दालु ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर श्री बाल हनुमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। मंदिरों में एक दिन पूर्व से ही अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। हनुमान मंदिरों में विधिवत पूजन अभिषेक, हवन, का कार्यक्रम संपन्न कराये गये। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ भंडारों का दौर देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण किया । हनुमान जयंती को लेकर मंदिरों में पहले से ही तैयारिया पूरी कर ली गई थी, इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से श्रृंगारित कर साज सज्जा से अलंकृत कर लिया गया था । जहाँ पर अति उल्लास के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ सुफल किये। त्रेतायुग मे जब पृथ्वी पर असुरो का अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने पृथ्वी का भार हरण करने के लिए राम के रूप में अवतार लिये, तब उनकी सेवा के लिए शिव ने हनुमान रूप धारण कर आज के दिन ही मां अंजना नंदन के रूप में प्रगट हुये थे।अनंत बलवंत हनुमान जी अपने सौर्य, पराक्रम, और अपने बुद्धि विवेक के लिए जाने जाते हैं। हनुमान जी अष्ट सिद्ध नव निधि के दाता है और वह अपने भक्तों को मन चाहा वरदान देने वाले माने जाते हैं। कलयुग मे आज भी हनुमान जी साक्षात रूप में पूजे जाते हैं। इस कड़ी में आज नगर के प्रसिद्ध बिरासनी मंदिर में बिराजित हनुमान मंदिर में, बूढ़ी माता स्थित हनुमान मंदिर में, कुटिया मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में, संतोषी माता स्थित हनुमान मंदिर में पाली प्रोजेक्ट शिव मंदिर स्थित हनुमान मंदिरों में आज भक्तों ने सांगोपांग विधि विधान से पूजा आराधना करते हुए मन वांछित फल प्राप्त किया। इस तरह शक्ति, भक्ति और विश्वास का यह महा पर्व पूरे मनोयोग से क्षेत्र भर में मनाया गया। मुख्य आर्कषक केन्द्र माँ जगत जननी माँ बिरासनी धाम में स्थित हनुमान मंदिर के भक्त मंडल ने मंदिर से बाजे गाजो के साथ भव्य पालकी में झांकी लेकर संकट मोचन की निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुँचा। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भाग लेकर अवसर का लाभ उठाया।4
- दिनदहाड़े स्मार्ट चोरी से दहला पाली बाजार ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने 3.5 लाख का सोना उड़ाया उमरिया (देशबन्धु)। पाली कस्बे में दिनदहाड़े हुई एक शातिराना चोरी ने कानून-व्यवस्था और बाजार सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेन रोड स्थित प्रकाश चौक के पास संचालित श्रृंगार ज्वेलर्स में दो अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में लाखों के सोने पर हाथ साफ कर फरार हो गईं। घटना दोपहर 12: 40 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब एक महिला हरे रंग की साड़ी और दूसरी गुलाबी सलवार सूट में दुकान पर पहुंची। दोनों ने बेहद सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए पहले दुकानदार को बातचीत में उलझाया और फिर मौके का फायदा उठाकर दराज में रखे करीब 36 ग्राम सोने के जेवर जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि जाते-जाते महिलाएं अपना नाम शिवांगी कुशवाहा बताकर यह कहती रहीं कि वे अगले दिन आकर सामान लेंगी। इस चालाकी भरे झांसे ने दुकानदार को पूरी तरह भ्रमित कर दिया और अपराधी बिना किसी शक के आराम से निकल गईं। दुकान संचालक पुरुषोत्तम लाल सोनी जब कुछ देर बाद दराज देखने पहुंचे तो जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। तत्पश्चात उन्होंने थाना पाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने साफ कर दिया है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले बाजारों को भी सुरक्षित नहीं मानते। व्यापारियों में भय का माहौल है और वे अब अपनी दुकानों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं। पाली की यह घटना केवल एक चोरी नहीं बल्कि सुरक्षा तंत्र की पोल खोलने वाली चेतावनी है। जब अपराधी खुलेआम ग्राहक बनकर दुकानों को निशाना बना रहे हों तो यह स्पष्ट है कि निगरानी व्यवस्था कहीं न कहीं कमजोर है। अब जरूरत है सख्त पुलिस पेट्रोलिंग सीसीटीवी की अनिवार्यता और व्यापारियों की जागरूकता की वरना अगला शिकार कोई भी हो सकता है।2
- Post by अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया2
- Post by User11511
- *फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेशन* पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में विगत रात्रि काम्बिंग आपरेशन चलाया गया, आपरेशन की तैयारी एवं क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा कन्ट्रोल रूम में आपरेशन में शामिल अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। आपरेशन में शामिल टीमः काम्बिंग आपरेशन दौरान थाना रीठी के आपराधिक डेरा बिरुहली एवं कुठला क्षेत्र में ग्राम खडोला डेरा में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की तलाश में दबिश दी गई। दबिश हेतु उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कटनी रत्नेश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में 02 टीमों द्वारा, जिनमें निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, विजय विश्वकर्मा, अखलेश दाहिया, अनूप सिंह, शैलेन्द्र यादव, महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, किशोर द्विवेदी, रश्मि सोनकर, सिद्धार्थ राय, अनिल यादव, दिनेश चौहान, राजेश दुबे, नेहा मौर्य, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, संतोष बड़गैयां, कृष्ण कुमार पटेल, अरुणपाल सिंह, मानसिंह मार्को, योगेश मिश्रा, दीपू कुशवाहा, सूबेदार संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा थाना कुठला, रीठी, एनकेजे, बस स्टैन्ड चौकी, पुलिस कार्यालय तथा रक्षित केन्द्र के करीब 100 के संख्या बल शामिल थे, सर्चिग आपरेशन किया गया। काम्बिंग आपरेशन में पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया जिससे आरोपी भागनें में असफल रहे। ▫️सर्चिग आपरेशन में 15 संदिग्ध आरोपी एवं फरारी बदमाश पकड़े गए। ▫️बदमाशों से बरामदगीः 07 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया । ▫️01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस, 01 एयर गन तथा भारी मात्रा में धारदार हथियार बरामद किए गए। ▫️करीब 2500-3000 नकली सोनें के सिक्के बरामद किए गए। 15 संदिग्ध मोटरसाईकिल जप्त की गई। बदमाशों की पूर्व के लंबित अपराधों में गिरफ्तारी कर पूंछताछ, बरामदगी की कार्यवाही जारी है।4
- हनुमान भक्तों ने धूमधाम से मनाया हनुमान जयंती, जगह जगह हुई पूजा अर्चना, नगर वाशियो ने विशाल भंडारा में पाया प्रसाद1
- *ग्राम जरवाही में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव निकल गई भव्य शोभायात्रा* कटनी/जरवाही। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम जरवाही में श्री हनुमान उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा लोहार बाबा की मढ़िया में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, पूजन, हवन, भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के दौरान हनुमान भक्तों ने नाच-गाकर, ध्वज लहराकर भक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह शोभायात्रा श्री हनुमान उत्सव समिति, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में लोहार बाबा की मढ़िया से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए मढ़ा मंदिर तालाब से होते हुए पुनः लोहार बाबा मंदिर में संपन्न हुई। पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत श्री हनुमान जी का चोला बदलकर नया चोला धारण कराया गया। पूजन के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य महाआरती की गई। इस आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की विशेष मौजूदगी रही l1
- *इस गांव में दही नहीं जमता, गुरु तेग बहादुर को गांव वालों ने उस समय धोखा दिया था, जिसका असर आज भी है* 🙏🏻🙏🏻🌹🌹🙏🏻🙏🏻1
- एंकर कटनी जिले से रुद्र दत्त पाण्डेय कटनी जिले की विजय राघौगढ़ तहसील में ग्राम पंचायत महगांव सरपंच सुरेन्द्र सिंह जन सैलाब लेकर कल सौंपा ज्ञापन जिसमें 9 बिंदु रखे जिन सड़क स्वास्थ्य शिक्षा से रोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मूद्दो का उल्लेख किया गया1