*लोकेशन कटनी जिला कटनी* *दिनांक 03/04/26* *चौकी निवार थाना माधवनगर के व्दारा प्रतिबंध के बाबजूद भी बोर करने बालों पर की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में भूजल स्तर मे लगातार गिरावट होने से नलकुप का अबैध खनन करने वाले करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ, संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ग्राम पहाडी निवार मे नलकुप का अबैध खनन करने वाले को आज दिनांक 03/04/2026 को जरिये मुखबिर के सुचना मिली कि ग्राम पहाडी निवार मे बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन टेक्टर से नलकुप खनन हो रहा है इस सुचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके पर पहुँचा तो देखा कि रोटरी बोर टेक्टर महेन्द्रा लाल रंग की जिसका नम्बर एम पी 21 ए ए 2622 से बोर मशीन लगाकर खनन कर रहा है पता किया तो बताया कि रणजीत मौर्य उर्फ पिन्टु अपनी लगानी भुमि मे बोर करने हेतु वाहन चालक मनीष पाठक को मय रोटरी बोर मशीन टेक्टर बोरिंग को खनन हेतु लाया गया है जो श्रीमान कलेक्टर जिला मजिस्टेट जिला कटनी के आदेश क्र 1/907776 /पेयजल /राहत /2026/ कटनी /दिनाँक 25/03/2026 के पालन मे कटनी जिले मे से भूजल स्तर मे लगातार गिरावट होने पेय जल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 09 की शक्तियो के आदेश के पालन मे जिला कटनी के समस्त तहसीलो में पेयजल परीक्षण अधिनियम लागू किया गया जो उक्त आदेश का उलधन करते हुये वाहन क्र एम पी 21 एए 2622 मय रोटरी बोरिंग मशीन का चालक मनीष पाठक पिता मोहन पाठक 22 साल निवासी आई टी आई चुंगीनाका मढोताल थाना माढोताल जबलपुर का नलकुप का खनन करते पाये जाने पर धारा 94 बी एन एस एस का नोटिस देकर अनुमति के सम्बध में पुछा गया जो कोई अनिमति होना नही बताया मौके पर मनीष पाठक के कब्जे से रोटरी बोर टेक्टर महेन्द्रा लाल रंग की जिसका नम्बर एम पी 21 ए ए 2622 से बोर मशीन को जत कर कब्जा पुलिस मे लिया गया आरोपी रणजीत मौर्य उर्फ पिन्टु पिता स्व जगदीश प्रसाद मौर्य 36 साल निवासी पहाडी निवार थाना माधवनगर व मनीष पाठक पिता मोहन पाठक 22 साल निवासी आई टी आई गीनाका मढोताल थाना माढोताल जबलपुर का कृत्य धारा 223, 3(5) बी एन एस एव म प्र पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 का पाये जाने से आरोपी रणजीत मौर्य उर्फ पिन्टु व मनीष पाठक को धारा 35 (3) बी एन एस एस का नोटिस दिया गया अपराध पजीब्ध कर विवेचना मे लिया गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा , स उ नि कमलेश्वर शुक्ला,प्र.आर. गौरव सेन ,देवेश कुमार आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही
*लोकेशन कटनी जिला कटनी* *दिनांक 03/04/26* *चौकी निवार थाना माधवनगर के व्दारा प्रतिबंध के बाबजूद भी बोर करने बालों पर की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में भूजल स्तर मे लगातार गिरावट होने से नलकुप का अबैध खनन करने वाले करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ, संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ग्राम पहाडी निवार मे नलकुप का अबैध खनन करने वाले को आज दिनांक 03/04/2026 को जरिये मुखबिर के सुचना मिली कि ग्राम पहाडी निवार मे बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन टेक्टर से नलकुप खनन हो रहा है इस सुचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके पर पहुँचा तो देखा कि रोटरी बोर टेक्टर महेन्द्रा लाल रंग की जिसका नम्बर एम पी 21 ए ए 2622 से बोर मशीन लगाकर खनन कर रहा है पता किया तो बताया कि रणजीत मौर्य उर्फ पिन्टु अपनी लगानी भुमि मे बोर करने हेतु वाहन चालक मनीष पाठक को मय रोटरी बोर मशीन टेक्टर बोरिंग
को खनन हेतु लाया गया है जो श्रीमान कलेक्टर जिला मजिस्टेट जिला कटनी के आदेश क्र 1/907776 /पेयजल /राहत /2026/ कटनी /दिनाँक 25/03/2026 के पालन मे कटनी जिले मे से भूजल स्तर मे लगातार गिरावट होने पेय जल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 09 की शक्तियो के आदेश के पालन मे जिला कटनी के समस्त तहसीलो में पेयजल परीक्षण अधिनियम लागू किया गया जो उक्त आदेश का उलधन करते हुये वाहन क्र एम पी 21 एए 2622 मय रोटरी बोरिंग मशीन का चालक मनीष पाठक पिता मोहन पाठक 22 साल निवासी आई टी आई चुंगीनाका मढोताल थाना माढोताल जबलपुर का नलकुप का खनन करते पाये जाने पर धारा 94 बी एन एस एस का नोटिस देकर अनुमति के सम्बध में पुछा गया जो कोई अनिमति होना नही बताया मौके पर मनीष पाठक के कब्जे से रोटरी बोर टेक्टर महेन्द्रा लाल रंग की जिसका नम्बर एम पी 21 ए ए 2622 से बोर मशीन को जत कर कब्जा पुलिस मे लिया गया आरोपी रणजीत मौर्य उर्फ पिन्टु पिता स्व जगदीश प्रसाद मौर्य 36 साल निवासी पहाडी निवार थाना माधवनगर व मनीष पाठक पिता मोहन पाठक 22 साल निवासी आई टी आई गीनाका मढोताल थाना माढोताल जबलपुर का कृत्य धारा 223, 3(5) बी एन एस एव म प्र पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 का पाये जाने से आरोपी रणजीत मौर्य उर्फ पिन्टु व मनीष पाठक को धारा 35 (3) बी एन एस एस का नोटिस दिया गया अपराध पजीब्ध कर विवेचना मे लिया गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा , स उ नि कमलेश्वर शुक्ला,प्र.आर. गौरव सेन ,देवेश कुमार आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही
- *चले थे अडीबाजी करने,पहुंच गये जेल* "ढीमरखेडा पुलिस की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे एवं थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौब के नेतृत्व में शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया है। *घटना का सक्षिप्त विवरण* - दिनांक 27.03.26 को प्रार्थी सोने सिंह पिता दादी सिंह गोंड उम्र 50 साल निवासी ग्राम हरदुआ अतरिया जो कि ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ है जो थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.03.26 को ग्राम पंचायत भवन कटरिया में शासकीय कार्य कर रहा था जो गांव के नानबाई एंव शेषनारायण गोंड आये और गंदी गंदी गालिया देकर अपशब्दो का प्रयोग कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किये जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा पर अपराध कमाक 184/26 धारा 296ए, 221,351 (3), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश पतासाजी की गई जो आरोपी घटना दिनांक से सकुनत से फरार रहे पुलिस टीम के अथक प्रयास एंव सूझबूझ से आरोपियों को आज दिनांक 02.04.26 को गिरफतार किया और जिला जेल कटनी में निरुद्ध किया गया है। पूर्व में भी आरोपीयान द्वारा पंचायत भवन कटरिया में ताला लगा दिया था। जिसका अवैध कब्जा प्रशासनिक दखल के बाद अलग किया गया था पुनः इसी तरह का कृत्य करने पर आरोपीयान उतारू थे और प्रशासन की कोई बात मानने तैयार नहीं थे। लगातार अडीबाजी कर रहे थे। और न्यायालय का आदेश करने के लिए भी तैयार नहीं थे तत्पश्चात आरोपीयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। **पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका** उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि जयपाल सिंह, आर. पंकज, आर. देवेन्द्र अहिवार, म.आर. शालनी राजपूत, महिला कोटवार रिंकी दाहिया का विशेष योगदान रहा।1
- नौरोजाबाद में नल-जल योजना में बड़ा घोटाला! करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई जांच करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल जांच की मांग! नगर परिषद नौरोजाबाद में संचालित मुख्यमंत्री नल-जल योजना में भारी अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं कि योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने, सड़क खुदाई, निर्माण कार्य एवं सामग्री के उपयोग में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शासन की करोड़ों रुपये की योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमओ, इंजीनियर और ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप नगरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद नौरोजाबाद के जिम्मेदार अधिकारी, सीएमओ, इंजीनियर एवं ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है। बिना तकनीकी मानकों और नियमों का पालन किए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे भविष्य में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। नई और पुरानी सड़कों को खोदकर डाली जा रही पाइपलाइन, योजना पर खतरा डिंडोरी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पाइपलाइन डालने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डिंडोरी रोड का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही जुहिला नदी से लाई गई मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बिछा दी गई है। ऐसे में जब सड़क का निर्माण होगा, तो पाइपलाइन को निकालना पड़ेगा या उसके क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे स्पष्ट है कि कार्य बिना उचित योजना और तकनीकी मानकों के किया जा रहा है, जिससे शासन की योजना को नुकसान पहुंच सकता है। शासन के पैसे खुलेआम दरुपयोग जिम्मेदार मौन नगर के अंदर भी कई स्थानों पर नई और पुरानी सड़कों को खोदकर पाइपलाइन डाली गई है और लगातार डाली जा रही है, जिससे सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। नगर परिषद नौरोजाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग को भी बीच सड़क से खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है, जो नियमों के विपरीत प्रतीत होता है। इस प्रकार के कार्यों से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और शासन के धन का भी दुरुपयोग हो रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा — ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी? जबकि नियमानुसार पहले पाइपलाइन बिछाकर उसके बाद सड़क निर्माण होना चाहिए। इसके उलट कार्य किए जाने से सड़कों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। बिना NOC के सड़क खुदाई, नियमों की खुली अनदेखी स्थानीय निवासी देवेंद्र प्यासी का कहना है कि राज्य मार्ग (हिंडोरी रोड) पर बिना सक्षम प्राधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही सड़क को जगह-जगह तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। इस संबंध में उनके द्वारा लिखित शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक न जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं इसी तरह SECL जुहिला क्षेत्र नौरोजाबाद से भी बिना कोई NOC लिए नगर परिषद नौरोजाबाद दौरा निर्माण कार्य और नल जल योजना का कम चल रहा है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन इस पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग और अधिकारियों को अलग-अलग शिकायत आवेदन भी सौंपे गए हैं। पहला आवेदन नगर परिषद नौरोजाबाद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दिया गया, जिसमें वर्ष 2016 से अधूरी पड़ी नल-जल योजना, गुणवत्ताहीन कार्य, बार-बार सड़कों की खुदाई, पाइपलाइन की खराब गुणवत्ता एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। दूसरा आवेदन एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC) को दिया गया, जिसमें डिंडोरी राज्य मार्ग (हिंडोरी हाईवे) को बिना अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के क्षतिग्रस्त कर पाइपलाइन बिछाने की शिकायत की गई है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क को जगह-जगह तोड़कर अव्यवस्थित तरीके से पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पाइप उखाड़कर ले गए कर्मचारी, पानी को तरसे लोग नगर के कृष्णा कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 03 में बिछाई गई पाइपलाइन को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप भी सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गड्ढा खोदकर पाइपलाइन कनेक्शन दिया गया था, लेकिन बाद में कर्मचारी आकर उसी पाइप को उखाड़कर ले गए।लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही ठेकेदार को खुली छूट दे रहे हैं, तो आम जनता की परेशानी स्वाभाविक है। सवाल यह भी उठता है कि जिन घरों में कनेक्शन दिया गया था, उन्हें किस आदेश और नियम के तहत हटाया गया? भीषण गर्मी में लोगों को पानी से वंचित करना बेहद गंभीर मामला है नल तो लगा हुआ है लेकिन जल के लिए तरस रहे नगरवासी जल्दी पाइप लाइन जोड़ने की मांग कर रहे है और जिम्मेदार ठेकदार और उसके कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की वार्ड वासी मांग कर रहा है सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इन बिंदुओं पर जांच की मांग नगरवासियों ने मांग की है कि पाइपलाइन में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता जांची जाए, किस वार्ड में कितने कनेक्शन दिए गए, इसका सत्यापन किया जाए, उपयोग की गई सामग्री और खर्च की जांच हो, सड़क खुदाई एवं निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हो, ठेकेदार के बिल भुगतान एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जाए। जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी शिकायतें की गईं और पानी टंकी में लीकेज जैसी समस्याएं सामने आईं, लेकिन उसके बाद भी न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हुई और न ही उसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं। वही लोगों ने जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर पूरे कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, जिसमें टेंडर प्रक्रिया, बिल भुगतान, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, उपयोग की गई सामग्री एवं गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।1
- आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता (Deputy Leader) पद से हटा दिया है। उसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा Silenced, not defeated My message to the ‘aam aadmi’ — खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश #sntnewspinch #new #RaghavChadha #aamaadm1
- *उमरिया में धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारों में उमड़ा जनसैलाब* उमरिया/ जिला मुख्यालय में खलेशर उमरार नदी घाट स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में आज हनुमान प्रकटोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बजरंग कमेटी खलेशर मंदिर के तत्वाधान में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विधि-विधान से हवन एवं सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। इसी क्रम में शहर के कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ किया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं हावड़ा कॉलोनी के पंचमुखी हनुमान मंदिर और कैंप क्षेत्र के मारुति नंदन मंदिर,सगरा मंदिर, सिद्धबाबा सगरा तालाब में भी अखंड मानस, हवन एवं भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम 7 बजे खलेशर घाट स्थित हनुमान मंदिर से भव्य हनुमान प्रकटोत्सव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे आयोजन के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में दिनभर मानस एवं सुंदरकांड पाठ चलता रहा, जिसके बाद संध्याकाल में हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर खलेशर घाट हनुमान मंदिर सहित मुख्य चौक चौराहों में विशाल भंडारा एवं ठंडाई पेय ब्यवस्था का आयोजन हुआ,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।2
- रोपवे के अतिक्रमण से लाखों की वसूली बड़ा कारण अतिक्रमण को बढ़ावा देने का मैहर। रोपवे क्षेत्र में बड़े पैमाने फल फूल रहा अतिक्रमण भ्रष्ट अधिकारियों की निजी हित साधना का बड़ा जरिया है स्वस्तिक कॉम्प्लेक्स सहित मेला क्षेत्र में अतिक्रमण कारियो द्वारा रोपवे एरिया में बड़े पैमाने में अतिक्रमण लाखों रुपए की अर्निंग का साधन है अतिक्रामको द्वारा अतिक्रमण में 30 * 30 दुकानें बनकर 30 हजार से 50 हजार रुपए के किराए पर संचालित है इस अतिक्रमण से कर्मचारियों सहित अधिकारियों को माहवारी रकम फिक्स है जो बड़ा कारण है कि कलेक्टर मैहर को पीड़ा हो रही है इस अतिक्रमण में कार्यवाही करने में, मैहर कलेक्टर का पूरा फोकस रोपवे में चौकीदारी करने में और रोपवे की अर्निंग में रहता है कलेक्टर मानो मैहर जिले की व्यवस्था के लिए नहीं बल्कि रोपवे कंपनी को घटा न लगे रोपवे के मालिक मैनेजर और अशरफ अली को दिक्कत न हो उस दिशा में अधिक ऊर्जावान रहती है रोपवे की आमदनी में बट्टा न लगे इसका विशेष ध्यान कलेक्टर मैहर को सदैव रहता है, कलेक्टर का रोपवे मोह किसी से छुपा नहीं है, लेकिन महोदय मैहर की जनता सरल है मौन है अंधी और बाहरी नहीं है, कलेक्टर मैहर का रोपवे प्रेम भी एक बड़ा कारण है वहां के अतिक्रमण को संरक्षित करने का सांसद विधायक का वरदान है ही, सो हे जिला कलेक्टर यदि बड़े अतिक्रमण में कार्यवाही करने को हिम्मत नहीं जुट रही तब असहाय गरीबों ताकत का प्रदर्शन किस ख्याति के लिए किया था उत्तर देने का कष्ट करे, गरीबों का लाखों का सामान पूंजी नष्ट किया अनाधिकार गैर विधिक रूप से नष्ट किया इसका उत्तर अपेक्षित है, देवी धाम के तमाम पटरा व्यवसायियों से अनुरोध है कि आपका जितना सामना नष्ट किया गया अवैध रूप से गैर विधिक प्रक्रिया से जप्त किया आप सभी आपने अपने समान की सुपुर्दगी हेतु मामला न्यायालय मैहर में एडीजे फर्स्ट के यहां लगाए और वहां से आदेश प्राप्त करें और हर्जाना न मिलने की सूरत में आगे की लड़ाई के लिए सजग रहे, जिस किसी गरीब को निशुल्क विधिक मदद चाहिए वो सीधा मुझसे संपर्क कर सकता है अपने अपने नुकसान के लिस्ट के साथ मुझसे मिले पूरी मदद होगी,1
- पन्ना जिले की अमानगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कमताना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता शिविर का प्रभावी आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए निःशुल्क कानूनी सलाह दी गई।1
- *गजरा नाला में मिला महिला का शव, मिर्गी के दौरे से गिरकर डूबने की आशंका* उमरिया/ जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित झरिया मोहल्ला में एक 40 वर्षीय महिला का शव गजरा नाला में पानी में उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान देववती बशोर, पति रामचरण बशोर के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, देववती बीती रात मोहल्ले में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भंडारे से लौटते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और महिला की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।1
- रामचरित मानस पाठ के साथ धूमधाम से मनाया गया ताला थाना में हनुमान जयंती का उत्सव मैहर। हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ ताला थाना मे मनाया गया। इस अवसर पर परिसर मे पवनपुत्र हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहा। सभी के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समस्त पुलिस टीम व आसपास के रहवासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानस पाठ जिसमें संगीतमय प्रस्तुति के बीच सभी ने श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। पाठ के समापन पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी पहुंचकर प्रभु को भोग अर्पित कऱ उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच विधि-विधान से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा व समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।1
- क्या गड्ढे और धूल बन रहे है मैहर की पहचान? #sntnewspinch #gadhha #police1