logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोयत में लगातार बारिश से जलभराव से निपटने राहत, बचाव कार्य प्रारंभ SDRF और होमगार्ड की टीम जुटी आगर-मालवा,10 अगस्त 2026/ जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील सोयत, थाना सोयत क्षेत्र में सुबह से हो रही लगातार वर्षा के कारण निचले स्थानों पर जलभराव की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा तथा राहत एवं बचाव के लिए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम को तत्काल सोयत भेजा गया हैं। कंपनी कमांडर के नेतृत्व में SDRF के जवान लक्ष्मण, गोविंद, मनीष तथा होमगार्ड के जवान विजेंद्र, महेंद्र आवश्यक राहत सामग्री सहित शासकीय वाहन से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए है। कंपनी कमांडर सुश्री कविता सोलंकी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय भी सोयत पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों पर निगरानी रखे हुए हैं। अभी तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिले के नागरिकों से अपील है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

21 hrs ago
user_Suresh Chouhan
Suresh Chouhan
आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

सोयत में लगातार बारिश से जलभराव से निपटने राहत, बचाव कार्य प्रारंभ SDRF और होमगार्ड की टीम जुटी आगर-मालवा,10 अगस्त 2026/ जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील सोयत, थाना सोयत क्षेत्र में सुबह से हो रही लगातार वर्षा के कारण निचले स्थानों पर जलभराव की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा

तथा राहत एवं बचाव के लिए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम को तत्काल सोयत भेजा गया हैं। कंपनी कमांडर के नेतृत्व में SDRF के जवान लक्ष्मण, गोविंद, मनीष तथा होमगार्ड के जवान विजेंद्र, महेंद्र आवश्यक राहत सामग्री सहित शासकीय वाहन से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए है। कंपनी कमांडर सुश्री कविता सोलंकी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी

ffae11cc-6432-4ecc-b3cc-82462c8cba86

एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय भी सोयत पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों पर निगरानी रखे हुए हैं। अभी तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिले के नागरिकों से अपील है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोयत में लगातार बारिश से जलभराव! SDRF ने संभाला मोर्चा, देखें मौके का VIDEO 🚨 सोयत में लगातार बारिश से जलभराव! सुसनेर के सोयत कला में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए SDRF और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। देखिए सोयत में बारिश के बाद के हालात का पूरा VIDEO 👇 हर खबर, आपके साथ ❤️ अपने चैनल/पेज को शेयर करें, लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। 🙏 #Soyat #Susner #AgarMalwa #Rain #HeavyRain #WaterLogging #SDRF #HomeGuard #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #LocalNews
    1
    सोयत में लगातार बारिश से जलभराव! SDRF ने संभाला मोर्चा, देखें मौके का VIDEO
🚨 सोयत में लगातार बारिश से जलभराव!
सुसनेर के सोयत कला में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए SDRF और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
देखिए सोयत में बारिश के बाद के हालात का पूरा VIDEO 👇
हर खबर, आपके साथ ❤️
अपने चैनल/पेज को शेयर करें, लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। 🙏
#Soyat #Susner #AgarMalwa #Rain #HeavyRain #WaterLogging #SDRF #HomeGuard #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #LocalNews
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सोयतकला: SDERF की टीम ने मोर्चा संभाला, SP समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू जारी सोयतकला की निचली बस्तियों में भारी जलभराव के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए SDERF की टीम को तैनात कर पीड़ितों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। सोमवार दोपहर साढे 3 बजे SP दिलीप कुमार सोनी, SDM देवकुंवर सोलंकी, SDOP देवनारायण यादव और तहसीलदार रामेश्वर दांगी मौके मौजूद है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सोयतकला के वार्ड नंबर 4 में बिजली विभाग के पीछे, वार्ड नंबर 7 के गायरी मोहल्ले में और इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे के गंगोलिया नाले के पास जलभराव में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
    1
    सोयतकला: SDERF की टीम ने मोर्चा संभाला, SP समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू जारी
सोयतकला की निचली बस्तियों में भारी जलभराव के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए SDERF की टीम को तैनात कर पीड़ितों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है।
सोमवार दोपहर साढे 3 बजे SP दिलीप कुमार सोनी, SDM देवकुंवर सोलंकी, SDOP देवनारायण यादव और तहसीलदार रामेश्वर दांगी मौके मौजूद है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सोयतकला के वार्ड नंबर 4 में बिजली विभाग के पीछे, वार्ड नंबर 7 के गायरी मोहल्ले में और इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे के गंगोलिया नाले के पास जलभराव में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • माकड़ौन नगर के योगेश्वर नाथ मंदिर से श्रावण मास की दूसरी सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से निकली माकड़ौन नगर के बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर से डीजे बैंड बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जिसका नगर में पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया वहीं श्रद्धालु जनों ने परिजनों के साथ पालकी का पूजन किया इसी प्रकार से नगर के मस्जिद चौराहे पर होती हुई तेजाजी चौक तेजाजी चौक से सूची मंदिर क्षेत्र में होती हुई चावड़ी चौक चावड़ी चौक से तालाब की पाल पर चिंताहरण महादेव मंदिर के सामने हरिहर मिलन आरती के बाद पुनः सराफा बाजार होते हुए मंदिर पहुंचेगी जहां पर महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा
    1
    माकड़ौन नगर के योगेश्वर नाथ मंदिर से श्रावण मास की दूसरी सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से निकली
माकड़ौन नगर के बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर से डीजे बैंड बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जिसका नगर में पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया वहीं श्रद्धालु जनों ने परिजनों के साथ पालकी का पूजन किया इसी प्रकार से नगर के मस्जिद चौराहे पर होती हुई तेजाजी चौक तेजाजी चौक से सूची मंदिर क्षेत्र में होती हुई चावड़ी चौक चावड़ी चौक से तालाब की पाल पर चिंताहरण महादेव मंदिर के सामने हरिहर मिलन आरती के बाद पुनः सराफा बाजार होते हुए मंदिर पहुंचेगी जहां पर महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा
    user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    Video Creator Makdon, Ujjain•
    19 hrs ago
  • नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी का AIMIM टीम ने किया इस्तकबाल नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी का AIMIM टीम ने किया इस्तकबाल शाजापुर। AIMIM शाजापुर प्रभारी सैय्यद अफसर अली ने अपनी टीम के साथ नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी के घर पहुंचकर उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान सैय्यद अफसर अली एवं टीम के सदस्यों ने हाजी नईम कुरैशी को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सीरत कमेटी सदर बनने पर मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर AIMIM शाजापुर प्रभारी सैय्यद अफसर अली, राशिद खान, जावेद अंसारी, सोनू लाला, वाजिद अली, सिकंदर खान, जाहिर खान सहित AIMIM की पूरी टीम के नौजवान एवं युवा साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हाजी नईम कुरैशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सीरत कमेटी के कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
    1
    नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी का AIMIM टीम ने किया इस्तकबाल
नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी का AIMIM टीम ने किया इस्तकबाल
शाजापुर। AIMIM शाजापुर प्रभारी सैय्यद अफसर अली ने अपनी टीम के साथ नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी के घर पहुंचकर उनका इस्तकबाल किया।
इस दौरान सैय्यद अफसर अली एवं टीम के सदस्यों ने हाजी नईम कुरैशी को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सीरत कमेटी सदर बनने पर मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर AIMIM शाजापुर प्रभारी सैय्यद अफसर अली, राशिद खान, जावेद अंसारी, सोनू लाला, वाजिद अली, सिकंदर खान, जाहिर खान सहित AIMIM की पूरी टीम के नौजवान एवं युवा साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने हाजी नईम कुरैशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सीरत कमेटी के कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
    user_Aamin Pathan
    Aamin Pathan
    Local News Reporter शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरनावद पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए CCTV कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरनावद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत सरपंच अजय सिंह चौहान की पहल पर लगाए गए इन कैमरों से गांव में होने वाली चोरी सहित अन्य घटनाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगी। सरपंच अजय सिंह चौहान ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और किसी भी घटना की स्थिति में निगरानी एवं जांच में सहायता मिलेगी। पंचायत की इस पहल को ग्रामीणों ने भी सराहनीय कदम बताया है।
    1
    बरनावद पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए CCTV कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरनावद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत सरपंच अजय सिंह चौहान की पहल पर लगाए गए इन कैमरों से गांव में होने वाली चोरी सहित अन्य घटनाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
सरपंच अजय सिंह चौहान ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और किसी भी घटना की स्थिति में निगरानी एवं जांच में सहायता मिलेगी। पंचायत की इस पहल को ग्रामीणों ने भी सराहनीय कदम बताया है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला शाजापुर के ग्राम भरड़ में झमाझम बारिश से फसलों को नई जीवनदान, किसानों के खिले चेहरे जिला शाजापुर के ग्राम भरड़ में झमाझम बारिश से फसलों को नई जीवनदान, किसानों के खिले चेहरे ​मुख्य समाचार मुख्य बिंदु ​क्षेत्र में भारी बारिश: जिला शाजापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम भरड़ में मानसूनी झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे चारों तरफ पानी की बहार आ गई है। ​फसलों के लिए वरदान: इस मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को भरपूर पानी मिला है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें लहलहा उठी हैं और फसलों को एक नया जीवन मिला है। ​किसानों में खुशी की लहर: लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं के चेहरों पर इस झमाझम बारिश से मुस्कान लौट आई है। ​जल स्रोतों में उफान: लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के स्थानीय नाले और जलमार्ग उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में जल स्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। ​"यह बारिश हमारी फसलों के लिए अमृत समान है। समय पर पानी मिलने से पैदावार अच्छी होने की पूरी उम्मीद है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।"
    1
    जिला शाजापुर के ग्राम भरड़ में झमाझम बारिश से फसलों को नई जीवनदान, किसानों के खिले चेहरे
जिला शाजापुर के ग्राम भरड़ में झमाझम बारिश से फसलों को नई जीवनदान, किसानों के खिले चेहरे
​मुख्य समाचार मुख्य बिंदु
​क्षेत्र में भारी बारिश: जिला शाजापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम भरड़ में मानसूनी झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे चारों तरफ पानी की बहार आ गई है।
​फसलों के लिए वरदान: इस मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को भरपूर पानी मिला है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें लहलहा उठी हैं और फसलों को एक नया जीवन मिला है।
​किसानों में खुशी की लहर: लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं के चेहरों पर इस झमाझम बारिश से मुस्कान लौट आई है।
​जल स्रोतों में उफान: लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के स्थानीय नाले और जलमार्ग उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में जल स्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
​"यह बारिश हमारी फसलों के लिए अमृत समान है। समय पर पानी मिलने से पैदावार अच्छी होने की पूरी उम्मीद है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।"
    user_मंगल भिलाला
    मंगल भिलाला
    Court reporter शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुंडालियां बांध के 11 में से 4 गेट खोले गए, 619.916 क्यूमेक पानी छोड़ा गया आगर मालवा जिले के कुंडालियां बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बांध के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर को देखते हुए आज दोपहर 1 बजे बांध के 11 में से 4 गेट एक मीटर तक खोले गए हैं। इन गेटों के माध्यम से कुल 619.916 क्यूमेक पानी डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में छोड़ा गया है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
    1
    कुंडालियां बांध के 11 में से 4 गेट खोले गए, 619.916 क्यूमेक पानी छोड़ा गया
आगर मालवा जिले के कुंडालियां बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बांध के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर को देखते हुए आज दोपहर 1 बजे बांध के 11 में से 4 गेट एक मीटर तक खोले गए हैं। इन गेटों के माध्यम से कुल 619.916 क्यूमेक पानी डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में छोड़ा गया है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुसनेर: कालीसिंध नदी उफान पर: ताखला के त्रिवेणी संगम पर दिखा अद्भुत झरना, रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने की अपील आगर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज सोमवार को सुसनेर क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। सुबह 11 बजे जीरापुर-सुसनेर मार्ग पर स्थित ताखला में कालीसिंध नदी के रौद्र रूप से त्रिवेणी संगम का झरना बेहद खूबसूरत और मनमोहक नज़र आ रहा है। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं। बारिश और जलभराव की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा ने आज जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने उफनते नदी-नालों और रपटों से दूर रहने की अपील की है।
    1
    सुसनेर: कालीसिंध नदी उफान पर: ताखला के त्रिवेणी संगम पर दिखा अद्भुत झरना, रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने की अपील
आगर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज सोमवार को सुसनेर क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। सुबह 11 बजे जीरापुर-सुसनेर मार्ग पर स्थित ताखला में कालीसिंध नदी के रौद्र रूप से त्रिवेणी संगम का झरना बेहद खूबसूरत और मनमोहक नज़र आ रहा है। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं। बारिश और जलभराव की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा ने आज जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने उफनते नदी-नालों और रपटों से दूर रहने की अपील की है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राजेश्वरी मंदिर के पास सड़क और पुल का हिस्सा धंसा, बड़ा हादसा टला शाजापुर: राजेश्वरी मंदिर के पास सड़क और पुल का हिस्सा धंसा, बड़ा हादसा टला बड़ी ख़बर शाजापुर में मूसलाधार बारिश और जलभराव के चलते एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और जनजीवन से जुड़ा संकट सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध माँ राजेश्वरी मंदिर के पास स्थित पुल और सड़क का एक बड़ा हिस्सा (पॉल/पुलिया का एप्रोच मार्ग) अचानक धंस गया है। घटनास्थल की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पुल के पास की मिट्टी पूरी तरह से खिसक चुकी है, जिससे आवागमन के लिए भारी खतरा पैदा हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा मौके पर पुलिस बैरिकेड्स (JK SPER CEMENT लिखे बेरिकेड्स) लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके
    1
    राजेश्वरी मंदिर के पास सड़क और पुल का हिस्सा धंसा, बड़ा हादसा टला
शाजापुर: राजेश्वरी मंदिर के पास सड़क और पुल का हिस्सा धंसा, बड़ा हादसा टला
बड़ी ख़बर
शाजापुर में मूसलाधार बारिश और जलभराव के चलते एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और जनजीवन से जुड़ा संकट सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध माँ राजेश्वरी मंदिर के पास स्थित पुल और सड़क का एक बड़ा हिस्सा (पॉल/पुलिया का एप्रोच मार्ग) अचानक धंस गया है।
घटनास्थल की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पुल के पास की मिट्टी पूरी तरह से खिसक चुकी है, जिससे आवागमन के लिए भारी खतरा पैदा हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा मौके पर पुलिस बैरिकेड्स (JK SPER CEMENT लिखे बेरिकेड्स) लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से 
बचा जा सके
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.