Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोयतकला: SDERF की टीम ने मोर्चा संभाला, SP समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू जारी सोयतकला की निचली बस्तियों में भारी जलभराव के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए SDERF की टीम को तैनात कर पीड़ितों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। सोमवार दोपहर साढे 3 बजे SP दिलीप कुमार सोनी, SDM देवकुंवर सोलंकी, SDOP देवनारायण यादव और तहसीलदार रामेश्वर दांगी मौके मौजूद है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सोयतकला के वार्ड नंबर 4 में बिजली विभाग के पीछे, वार्ड नंबर 7 के गायरी मोहल्ले में और इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे के गंगोलिया नाले के पास जलभराव में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
राकेश बिकुन्दीया
सोयतकला: SDERF की टीम ने मोर्चा संभाला, SP समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू जारी सोयतकला की निचली बस्तियों में भारी जलभराव के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए SDERF की टीम को तैनात कर पीड़ितों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। सोमवार दोपहर साढे 3 बजे SP दिलीप कुमार सोनी, SDM देवकुंवर सोलंकी, SDOP देवनारायण यादव और तहसीलदार रामेश्वर दांगी मौके मौजूद है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सोयतकला के वार्ड नंबर 4 में बिजली विभाग के पीछे, वार्ड नंबर 7 के गायरी मोहल्ले में और इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे के गंगोलिया नाले के पास जलभराव में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुसनेर: कालीसिंध नदी उफान पर: ताखला के त्रिवेणी संगम पर दिखा अद्भुत झरना, रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने की अपील आगर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज सोमवार को सुसनेर क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। सुबह 11 बजे जीरापुर-सुसनेर मार्ग पर स्थित ताखला में कालीसिंध नदी के रौद्र रूप से त्रिवेणी संगम का झरना बेहद खूबसूरत और मनमोहक नज़र आ रहा है। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं। बारिश और जलभराव की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा ने आज जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने उफनते नदी-नालों और रपटों से दूर रहने की अपील की है।1
- बड़ोद 10 अगस्त मदकोटा बस स्टैंड पर प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का जोरदार स्वागत बड़ौद आगर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान सोमवार को आगर से रतलाम जाते समय मदकोटा बस स्टैंड पहुंचे। यहां किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह गड़बड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर आगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मधु सिंह गहलोत, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, बड़ौद क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शाम सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष भेरू सिंह चौहान, बड़वानी के जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वहीं प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का विशेष रूप से साफा बांधकर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने मंत्री का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।2
- बकानी :- बरसाती नाले का पानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में घुसा, चारदीवारी क्षतिग्रस्त बकानी :- बरसाती नाले का पानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में घुसा, चारदीवारी क्षतिग्रस्त बकानी। क्षेत्र के नानोर गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बरसाती नाले का पानी घुसने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तेज बारिश के बाद नाले का पानी विद्यालय परिसर में पहुंच गया, जिससे स्कूल की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। विद्यालय के कार्यालय में भी पानी भर गया, जिससे वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री पानी में भीगकर खराब हो गई। अचानक पानी का बहाव बढ़ने से विद्यालय में मौजूद अध्यापक एवं स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि पानी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे शिक्षक एवं स्टाफ टेबलों के ऊपर बैठने को मजबूर नजर आए। विद्यालय परिसर में पानी भरने से शिक्षण कार्य भी प्रभावित हुआ। ।1
- माकड़ौन नगर के योगेश्वर नाथ मंदिर से श्रावण मास की दूसरी सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से निकली माकड़ौन नगर के बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर से डीजे बैंड बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जिसका नगर में पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया वहीं श्रद्धालु जनों ने परिजनों के साथ पालकी का पूजन किया इसी प्रकार से नगर के मस्जिद चौराहे पर होती हुई तेजाजी चौक तेजाजी चौक से सूची मंदिर क्षेत्र में होती हुई चावड़ी चौक चावड़ी चौक से तालाब की पाल पर चिंताहरण महादेव मंदिर के सामने हरिहर मिलन आरती के बाद पुनः सराफा बाजार होते हुए मंदिर पहुंचेगी जहां पर महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा1
- कुंडालियां बांध के 11 में से 4 गेट खोले गए, 619.916 क्यूमेक पानी छोड़ा गया आगर मालवा जिले के कुंडालियां बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बांध के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर को देखते हुए आज दोपहर 1 बजे बांध के 11 में से 4 गेट एक मीटर तक खोले गए हैं। इन गेटों के माध्यम से कुल 619.916 क्यूमेक पानी डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में छोड़ा गया है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।1
- नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी का AIMIM टीम ने किया इस्तकबाल नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी का AIMIM टीम ने किया इस्तकबाल शाजापुर। AIMIM शाजापुर प्रभारी सैय्यद अफसर अली ने अपनी टीम के साथ नवनियुक्त सीरत कमेटी सदर हाजी नईम कुरैशी के घर पहुंचकर उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान सैय्यद अफसर अली एवं टीम के सदस्यों ने हाजी नईम कुरैशी को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सीरत कमेटी सदर बनने पर मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर AIMIM शाजापुर प्रभारी सैय्यद अफसर अली, राशिद खान, जावेद अंसारी, सोनू लाला, वाजिद अली, सिकंदर खान, जाहिर खान सहित AIMIM की पूरी टीम के नौजवान एवं युवा साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हाजी नईम कुरैशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सीरत कमेटी के कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।1
- *निरंतर हो रही बारिश के कारण आज निकलने वाली 51000हजार कलशो की यात्रा स्थगित* जल्द ही होगी कलश यात्रा की अगली तारीख घोषित* आगर मालवा। आज सावन के दूसरे सोमवार पर विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में निकलने वाली भव्य कलश यात्रा बारिश के चलते निरस्त कर दी गई विधायक मधु गेहलोत ने सभी माता बहनों से अपील की है की कलश यात्रा की अगली तारीख शीघ्र ही घोषित की जाएगी और आप और हम सब मिलकर भव्य कलश यात्रा निकालेंगे1