Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीएम मोदी ने खाया झल मुरी, बंगाल का यह खाद्य पदार्थ पूरे वर्ल्ड में हुआ फेमस बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है
Aman Prakash
पीएम मोदी ने खाया झल मुरी, बंगाल का यह खाद्य पदार्थ पूरे वर्ल्ड में हुआ फेमस बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- रायपुर, 20 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेशभर से हजारों महिलाओं ने भाग लेते हुए अपने विचार और आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रमुख स्थल बड़ा तालाब इंदौर स्टेडियम में हुआ, जहां विभिन्न जिलों और अंचलों से आई महिलाओं ने एकजुट होकर अधिनियम को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। तिल्दा अंचल से भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। तिल्दा नेवरा से मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद रानी सौरभ जैन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं रैली में शामिल हुईं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के हितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है और इस पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलने की बात भी कही गई। महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि तिल्दा की महिलाएं भी अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाने रायपुर पहुंची हैं और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। रैली में शामिल महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेंगी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं की एकता और जागरूकता का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया।3
- गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। कार्यवाही थाना राजिम गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद। जप्त सामग्री - 1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।1
- ⭐🔥 कटगी केस में नया मोड़: पत्नी ने खोले आरोपों के राज, क्या CCTV बताएगा पूरा सच? ⭐🔥 Katgi Case Takes Dramatic Turn: Wife Raises Serious Claims, Will CCTV Reveal the Truth? ⭐🔥 कटगी मामला मं नवा मोड़: पत्नी खोलिस राज, CCTV ले खुलही का पूरा सच? #बलौदाबाजार-भाटापारा | 22 अप्रैल 2026 कसडोल विकासखंड के कटगी क्षेत्र से जुड़े बहुचर्चित विवाद ने अब नया राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। पहले यह मामला स्थानीय विवाद, मारपीट, शराब दुकान घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई तक सीमित दिखाई दे रहा था, लेकिन अब पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भागवत थवाईत की पत्नी शिवानी थवाईत द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद यह प्रकरण चर्चा के केंद्र में आ गया है। परिवार की ओर से दावा किया गया है कि पूरे घटनाक्रम में राजनीतिक द्वेष, स्थानीय रंजिश और योजनाबद्ध षड्यंत्र की भूमिका रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस स्तर पर विधिसम्मत कार्रवाई जारी होने की जानकारी भी सामने आई है। पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप शिवानी थवाईत ने प्रस्तुत आवेदन में कहा है कि उनके पति सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति हैं तथा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण उन्हें सुनियोजित तरीके से विवाद में फंसाया गया। परिवार का कहना है कि वास्तविक घटना से अधिक झूठे आरोपों को बढ़ावा दिया गया और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया। CCTV फुटेज बना मुख्य मुद्दा परिवार ने मांग की है कि संबंधित घटनाओं से जुड़े CCTV फुटेज को जांच में शामिल किया जाए। उनका दावा है कि यदि वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आती है तो कई तथ्यों पर स्पष्टता आ सकती है। स्थानीय लोगों के बीच भी अब यही चर्चा है कि तकनीकी साक्ष्य इस पूरे मामले की दिशा तय कर सकते हैं। घटनाक्रम कैसे बढ़ा सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक विवाद शराब दुकान परिसर से शुरू हुआ, जिसके बाद अन्य स्थानों पर कहासुनी, तनाव और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी। बाद में शिकायत, प्रतिशिकायत और कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई। इसके पश्चात यह मामला सामाजिक मीडिया और क्षेत्रीय राजनीति तक पहुंच गया। आर्थिक विवाद का भी जिक्र परिवार की ओर से यह भी दावा किया गया है कि कुछ पुराने आर्थिक और स्थानीय व्यवस्थागत विवाद इस पूरे प्रकरण की जड़ हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना शेष है। पुलिस कार्रवाई और जांच पुलिस प्रशासन द्वारा प्रकरण में दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच प्रक्रिया जारी है। संबंधित पक्षों के बयान, दस्तावेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। मामला पहुंचा उच्च स्तर तक बताया गया है कि आवेदन की प्रतिलिपि विभिन्न उच्च कार्यालयों को भी भेजी गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि मामला अब स्थानीय स्तर से आगे बढ़ चुका है। सबसे बड़े सवाल क्या CCTV फुटेज पूरे विवाद की तस्वीर साफ करेगा? क्या सभी पक्षों को समान अवसर मिलेगा? क्या जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी? क्या वास्तविक जिम्मेदार लोग सामने आएंगे? निष्कर्ष कटगी का यह मामला अब केवल एक स्थानीय विवाद नहीं रह गया है। यह अब विश्वास, राजनीतिक आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई और सत्य की तलाश का बड़ा मुद्दा बन चुका है। अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट और प्रमाणों के आधार पर ही सामने आएगा। ज्योति पब्लिक न्यूज़ पोर्टल की प्रतिबद्धता हम आपको हर महत्वपूर्ण तथ्य, सभी पक्षों की जानकारी और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ लगातार अपडेट देते रहेंगे। 📢 आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है रिएक्ट करें 👍 – ⭐ – 🙏 – 😮1
- 27 अप्रैल याद रखे इतिहास बदलने वाला है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही गौ माता के सम्मान मे तहसील चलो1
- बिलासपुर रेंज में NDPS Investigation को मजबूत बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण में करीब 100 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय ने NDPS एक्ट की बारीकियों—तलाशी, जप्ती, सैंपलिंग और दस्तावेजीकरण—पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य विवेचना में होने वाली तकनीकी गलतियों को खत्म कर केस को मजबूत बनाना है, ताकि आरोपी कानून की खामियों का फायदा उठाकर बच न सकें। #NDPSAct #PoliceTraining #BilaspurPolice #CrimeNews #DrugFreeIndia #PoliceAction #LawAndOrder #Investigation #BreakingNewsHindi1
- दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है। घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।1
- पैरी घूम्मर बांध में जानलेवा स्टंट: 20 फीट से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में हर साल यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?2
- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22.700 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों और एक नाबालिग को पकड़ा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने गांजा, स्कूटी और मोबाइल जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है। #MungeliPolice #OperationBaaz #GanjaSmuggling #BreakingNews #CrimeNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #DrugBust #HindiNews1
- भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार आकाश केसरवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब थार वाहन सुपेला से नेहरू नगर की ओर जा रही थी। नेहरू नगर चौक के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करण सिंह और ऋतिक साहू घायल हुए हैं। करण सिंह को गंभीर हालत में हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। अपील: तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की भी जिंदगी छीन सकती है। कृपया वाहन सावधानी से चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट जरूर लगाएं और सुरक्षित रहें।1