Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये वीडियो 27 जनवरी का है लेकिन अब सामन े आया है।, ये वीडियो 27 जनवरी का है... और देखें
Md Amanullah
ये वीडियो 27 जनवरी का है लेकिन अब सामन े आया है।, ये वीडियो 27 जनवरी का है... और देखें
More news from Jharkhand and nearby areas
- Post by Md Amanullah2
- तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को लगभग 3 बजे ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी इटखोरी में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। समारोह का उद्घाटन झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समर्पित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां भद्रकाली मंदिर की विकसित आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। उद्घाटन उपरांत सभी अतिथियों ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों एवं आमजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।1
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र (19 फरवरी 2026) के दौरान सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल (उज्ज्वल दास) ने मुख्य रूप से चतरा और सिमरिया क्षेत्र के विकास और विस्थापन के मुद्दों पर सरकार को घेरा।1
- हजारीबाग पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार। झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी 19 फरवरी के दोपहर तीन बजे हुई है। गिरफ्तारी के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री के ऊपर बड़कागांव केरेडारी पगार ओपी समेत कई थानों में मामला दर्ज था और पूर्व मंत्री बीते 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपने मांगो को लेकर धरना दे रहे थे। धरना स्थल से ही पूर्व मंत्री को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पूर्व पूर्व मंत्री अपने बेटी सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे जहां वे कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर लौटे ही थे। लौट कर आज पूर्व मंत्री चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पर गए थे कि पुलिस ने वहां से पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया है।1
- बड़कागांव थाना प्रभारी ने बेटी गुमशुदगी के आवेदन लेकर गए थाना प्रभारी ने उसके माँ बाप बहन को तुम में बंद कर बहुत ही बुरे तरीके से मार पीट कर डाली जिसको लेकर माँ बाप अपनी बेटी के तलाश में दर दर भटक रहे हैं अधिकारी व थाना प्रभारी बदचलन साबित करने में लगे है1
- #vlog1
- _______ हजारीबाग शहर को नई दिशा देने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं तस्लीम अंसारी: जेपी पटेल ______ हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी (क्रम संख्या–03) के पक्ष में कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेपी पटेल के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। जनसंपर्क अभियान के तहत मटवारी, कोर्रा, लाखे, हुरहुरु, बाबूगांव चौक, अटल चौक एवं एस.पी. कोठी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जनता से अपील की कि वे नगर निगम चुनाव में क्रम संख्या 03 पर चुड़ियां छाप पर तस्लीम अंसारी को अपना बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी तस्लीम अंसारी के प्रति समर्थन जताते हुए शहर के समग्र विकास की उम्मीद व्यक्त की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेपी पटेल ने कहा कि तस्लीम अंसारी एक साफ-सुथरी छवि और विकासोन्मुख सोच वाले प्रत्याशी हैं, जो हजारीबाग शहर को नई दिशा देने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता का उत्साह और समर्थन इस बात का संकेत है कि इस बार मेयर पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत तय है। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान चुनावी माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण और कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रमंडलीय अध्यक्ष सह पूर्व सदर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आरसी प्रसाद मेहता, शशि मोहन सिंह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी दिगम्बर कुमार मेहता, रजी अहमद, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाविर, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सह नगर निगम प्रभारी कोमल कुमारी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश पासवान, युवा कांग्रेस बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी संगीता कुमारी, कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव सह महिला जिला अध्यक्ष बेबी देवी, सदर प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा कुमारी, मनिषा टोप्पो, कैलाश पति देव, सलीम रजा, रघु जायसवाल, चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, ओमप्रकाश पासवान, जिला उपाध्यक्ष बाबर अंसारी, जिला महासचिव मोहम्मद वारिस, शिव नंदन साहू, जय कुमार महतो, अनिल कुमार राय, निसार अहमद भोला, भैया असीम कुमार, बालेश्वर महतो, विकास प्रसाद, माशूक रजा, मोहम्मद साजिद, गिरजा शंकर, मोहम्मद सलीम, राजू खान, मुन्नी देवी, प्रतिमा कुमारी, मोहम्मद मेहराब के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।1
- Post by Md Amanullah1