logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*श्री दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा बाजार, हजारीबाग में भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ द्वि-दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव* श्री दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग के तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा बाजार में आयोजित द्वि-दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव, श्री १००८ पार्श्वनाथ पूजन एवं विभिन्न वेदियों पर पूजन-अर्चन का कार्यक्रम अत्यंत भक्तिमय, धर्ममय एवं मंगलमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर जी एवं नगर गौरव मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज की पुण्य स्मृति एवं पूजन के साथ जिनवाणी की मधुर स्वर लहरियों ने संपूर्ण मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति भाव एवं उल्लासपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को अलौकिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। विभिन्न वेदियों पर स्वर्ण कलश, सिंहासन, शांतिधारा एवं अन्य पुण्य कार्यों की मंगल बोलियाँ अनेक पुण्यशाली परिवारों द्वारा श्रद्धा एवं समर्पण भाव से ग्रहण की गईं। श्री १००८ आदिनाथ भगवान की वेदी पर कलश स्थापना का सौभाग्य श्री देवेन्द्र-सारिका परिवार एवं टोंग्या परिवार को प्राप्त हुआ, वहीं वेदी पर सिंहासन स्थापना का पुण्य श्री निर्मल कुमार अलका सेठी, औरंगाबाद एवं कोलकाता परिवार को प्राप्त हुआ। श्री १००८ पार्श्वनाथ भगवान की वेदी पर मुख्य कलश की मंगल बोली स्वर्गीय किशनलाल जी प्रदीप-सुलोचना विनायका परिवार द्वारा लेकर धर्म प्रभावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मीडिया हेड विजय जैन लुहाड़िया ने कहा कि मंगल कलश की पावन बोली लेकर विनायका परिवार ने जिनशासन के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा, समर्पण एवं भक्ति का अद्भुत परिचय दिया है। उनका यह पुण्य कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समस्त समाज की ओर से विनायका परिवार को हार्दिक साधुवाद, अनंत अनुमोदना एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। समाज अध्यक्ष नागेंद्र विनायका एवं महामंत्री संजय अजमेरा ने कहा कि — ऐसे धार्मिक एवं पुण्य मयी आयोजनों से समाज में धर्म की ज्योति सदैव प्रज्ज्वलित रहती है तथा नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार होता है। विभिन्न वेदियों पर कलश, सिंहासन एवं शांतिधारा का सौभाग्य अनेक पुण्य शाली परिवारों को प्राप्त हुआ। हवन, पूजन एवं शांतिधारा के पश्चात वात्सल्य भोजन का आयोजन भी अत्यंत श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से पधारे सुप्रसिद्ध संगीतकार आस्तिक जी एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित दीपक जी शास्त्री के सान्निध्य में सम्पूर्ण कार्यक्रम भक्ति, उमंग एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पंचायत की ओर से उन्हें पीठ-दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संध्या में प्रदीप-सुलोचना विनायका परिवार के निवास स्थान से भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ भव्य महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। संगीतकार आस्तिक जी की मधुर भक्ति प्रस्तुतियों पर संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। भक्तजन भक्ति में झूमते हुए इस दिव्य वातावरण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। मीडिया हेड विजय लुहाड़िया ने कहा कि जब स्वर में श्रद्धा और वाणी में भक्ति का संगम होता है, तब सम्पूर्ण वातावरण दिव्यता से भर उठता है। कार्यक्रम समापन पर अध्यक्ष नागेंद्र विनायका, महामंत्री संजय अजमेरा एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी प्रायोजकों, पुण्य शाली परिवारों एवं आयोजन को सफल बनाने वाले समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके पुण्यों की सहृदय अनुमोदना की। अंत में श्री दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग की ओर से सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं सेवा भावी परिवारों को मंगलमय शुभकामनाएँ शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

1 hr ago
user_Public News JH
Public News JH
Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
1 hr ago
16df682e-2108-479d-a5ec-872e10dbe765

*श्री दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा बाजार, हजारीबाग में भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ द्वि-दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव* श्री दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग के तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा बाजार में आयोजित द्वि-दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव, श्री १००८ पार्श्वनाथ पूजन एवं विभिन्न वेदियों पर पूजन-अर्चन का कार्यक्रम अत्यंत भक्तिमय, धर्ममय एवं मंगलमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर जी एवं नगर गौरव मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज की पुण्य स्मृति एवं पूजन के साथ जिनवाणी की मधुर स्वर लहरियों ने संपूर्ण मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति भाव एवं उल्लासपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को अलौकिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। विभिन्न वेदियों पर स्वर्ण

a49737c9-540b-411d-b646-e6cc09f3fce5

कलश, सिंहासन, शांतिधारा एवं अन्य पुण्य कार्यों की मंगल बोलियाँ अनेक पुण्यशाली परिवारों द्वारा श्रद्धा एवं समर्पण भाव से ग्रहण की गईं। श्री १००८ आदिनाथ भगवान की वेदी पर कलश स्थापना का सौभाग्य श्री देवेन्द्र-सारिका परिवार एवं टोंग्या परिवार को प्राप्त हुआ, वहीं वेदी पर सिंहासन स्थापना का पुण्य श्री निर्मल कुमार अलका सेठी, औरंगाबाद एवं कोलकाता परिवार को प्राप्त हुआ। श्री १००८ पार्श्वनाथ भगवान की वेदी पर मुख्य कलश की मंगल बोली स्वर्गीय किशनलाल जी प्रदीप-सुलोचना विनायका परिवार द्वारा लेकर धर्म प्रभावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मीडिया हेड विजय जैन लुहाड़िया ने कहा कि मंगल कलश की पावन बोली लेकर विनायका परिवार ने जिनशासन के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा, समर्पण एवं भक्ति का अद्भुत परिचय दिया है। उनका यह पुण्य कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समस्त समाज की ओर से विनायका

18247ddb-7115-4240-a5b5-1cf68284de35

परिवार को हार्दिक साधुवाद, अनंत अनुमोदना एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। समाज अध्यक्ष नागेंद्र विनायका एवं महामंत्री संजय अजमेरा ने कहा कि — ऐसे धार्मिक एवं पुण्य मयी आयोजनों से समाज में धर्म की ज्योति सदैव प्रज्ज्वलित रहती है तथा नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार होता है। विभिन्न वेदियों पर कलश, सिंहासन एवं शांतिधारा का सौभाग्य अनेक पुण्य शाली परिवारों को प्राप्त हुआ। हवन, पूजन एवं शांतिधारा के पश्चात वात्सल्य भोजन का आयोजन भी अत्यंत श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से पधारे सुप्रसिद्ध संगीतकार आस्तिक जी एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित दीपक जी शास्त्री के सान्निध्य में सम्पूर्ण कार्यक्रम भक्ति, उमंग एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पंचायत की ओर से उन्हें पीठ-दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संध्या में प्रदीप-सुलोचना विनायका परिवार के निवास स्थान से भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे

7595884e-3fc9-498b-be34-dc751a49e07b

के साथ मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ भव्य महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। संगीतकार आस्तिक जी की मधुर भक्ति प्रस्तुतियों पर संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। भक्तजन भक्ति में झूमते हुए इस दिव्य वातावरण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। मीडिया हेड विजय लुहाड़िया ने कहा कि जब स्वर में श्रद्धा और वाणी में भक्ति का संगम होता है, तब सम्पूर्ण वातावरण दिव्यता से भर उठता है। कार्यक्रम समापन पर अध्यक्ष नागेंद्र विनायका, महामंत्री संजय अजमेरा एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी प्रायोजकों, पुण्य शाली परिवारों एवं आयोजन को सफल बनाने वाले समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके पुण्यों की सहृदय अनुमोदना की। अंत में श्री दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग की ओर से सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं सेवा भावी परिवारों को मंगलमय शुभकामनाएँ शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • अनिल कपूर की 'नायक' फिल्म में एक दिन का मुख्यमंत्री बनने की कहानी अब विजय थलापति के असल जीवन में मुख्यमंत्री बनने की चर्चा से जुड़ गई है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले अभिनेताओं के बढ़ते प्रभाव को दिखाता यह मामला, देशभर में अटकलों का विषय बना हुआ है।
    1
    अनिल कपूर की 'नायक' फिल्म में एक दिन का मुख्यमंत्री बनने की कहानी अब विजय थलापति के असल जीवन में मुख्यमंत्री बनने की चर्चा से जुड़ गई है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले अभिनेताओं के बढ़ते प्रभाव को दिखाता यह मामला, देशभर में अटकलों का विषय बना हुआ है।
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हज़ारीबाग़ में स्थानीय जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया गया है। यह संदेश बचपन प्लेस्कूल से जुड़ा हो सकता है और इसमें रामनवमी पर्व से संबंधित अहम जानकारी होने की संभावना है।
    1
    हज़ारीबाग़ में स्थानीय जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया गया है। यह संदेश बचपन प्लेस्कूल से जुड़ा हो सकता है और इसमें रामनवमी पर्व से संबंधित अहम जानकारी होने की संभावना है।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • हजारीबाग में जलजमाव और सफाई व्यवस्था की लगातार शिकायतों के बीच मेयर अरविंद राणा बाबा पथ रोड पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए। शहरवासियों को अब सुधार की उम्मीद है।
    1
    हजारीबाग में जलजमाव और सफाई व्यवस्था की लगातार शिकायतों के बीच मेयर अरविंद राणा बाबा पथ रोड पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए। शहरवासियों को अब सुधार की उम्मीद है।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • जनता की समस्याओं पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं! विधायक प्रकाश राम जी का कड़ा रुख। बालूमाथ में आयोजित 'जनता दरबार' में उस वक्त माहौल गरमा गया जब माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी ने जनसमस्याओं की अनदेखी पर अंचल अधिकारी (CO) की जमकर क्लास लगाई। विधायक जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी जनता को दौड़ाना बंद करें और उनके कार्यों का निपटारा समय सीमा के भीतर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। "अधिकारी जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं।
    1
    जनता की समस्याओं पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं! 
विधायक प्रकाश राम जी का कड़ा रुख।
बालूमाथ में आयोजित 'जनता दरबार' में उस वक्त माहौल गरमा गया जब माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी ने जनसमस्याओं की अनदेखी पर अंचल अधिकारी (CO) की जमकर क्लास लगाई।
विधायक जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी जनता को दौड़ाना बंद करें और उनके कार्यों का निपटारा समय सीमा के भीतर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
"अधिकारी जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • हजारीबाग के बड़काथा में एक स्थानीय शख्स ने दावा किया है कि उसे नीचे गिराने की खूब कोशिशें हुईं। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद अपनी दृढ़ता बनाए रखने का हौसला दिखाया।
    1
    हजारीबाग के बड़काथा में एक स्थानीय शख्स ने दावा किया है कि उसे नीचे गिराने की खूब कोशिशें हुईं। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद अपनी दृढ़ता बनाए रखने का हौसला दिखाया।
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    15 hrs ago
  • गोला थाना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडा फोड़ , दो गिरफ्तार ,एस पी मुकेश लूनायत ने किया प्रेस वार्ता
    1
    गोला थाना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडा फोड़ , दो गिरफ्तार ,एस पी मुकेश लूनायत ने किया प्रेस वार्ता
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    9 min ago
  • बात सिर्फ जमीन अधिग्रहण की नहीं, बात विस्थापितों के हक, सम्मान और भविष्य की है। बात सिर्फ जमीन अधिग्रहण की नहीं, बात विस्थापितों के हक, सम्मान और भविष्य की है।
    1
    बात सिर्फ जमीन अधिग्रहण की नहीं,
बात विस्थापितों के हक, सम्मान और भविष्य की है।
बात सिर्फ जमीन अधिग्रहण की नहीं,
बात विस्थापितों के हक, सम्मान और भविष्य की है।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • भारत पर सुपर एल-नीनो का खतरा मंडरा रहा है। आशंका है कि इसके प्रभाव से साल 2026 इतिहास का सबसे गर्म साल बन सकता है।
    1
    भारत पर सुपर एल-नीनो का खतरा मंडरा रहा है। आशंका है कि इसके प्रभाव से साल 2026 इतिहास का सबसे गर्म साल बन सकता है।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.