Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनता की समस्याओं पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं! विधायक प्रकाश राम जी का कड़ा रुख। बालूमाथ में आयोजित 'जनता दरबार' में उस वक्त माहौल गरमा गया जब माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी ने जनसमस्याओं की अनदेखी पर अंचल अधिकारी (CO) की जमकर क्लास लगाई। विधायक जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी जनता को दौड़ाना बंद करें और उनके कार्यों का निपटारा समय सीमा के भीतर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। "अधिकारी जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं।
Aakash Kumar paswan
जनता की समस्याओं पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं! विधायक प्रकाश राम जी का कड़ा रुख। बालूमाथ में आयोजित 'जनता दरबार' में उस वक्त माहौल गरमा गया जब माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी ने जनसमस्याओं की अनदेखी पर अंचल अधिकारी (CO) की जमकर क्लास लगाई। विधायक जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी जनता को दौड़ाना बंद करें और उनके कार्यों का निपटारा समय सीमा के भीतर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। "अधिकारी जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं।
More news from झारखंड and nearby areas
- जनता की समस्याओं पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं! विधायक प्रकाश राम जी का कड़ा रुख। बालूमाथ में आयोजित 'जनता दरबार' में उस वक्त माहौल गरमा गया जब माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी ने जनसमस्याओं की अनदेखी पर अंचल अधिकारी (CO) की जमकर क्लास लगाई। विधायक जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी जनता को दौड़ाना बंद करें और उनके कार्यों का निपटारा समय सीमा के भीतर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। "अधिकारी जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं।1
- माननीय विधायक श्री प्रकाश राम की पहल से दो सड़कों को मिली प्राथमिकता, क्षेत्र में खुशी की लहर लातेहार/बालूमाथ लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय विधायक श्री प्रकाश राम की पहल पर वित्तीय वर्ष 2026–27 में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किया गया है। पहली योजना के अंतर्गत बालूमाथ प्रखंड के भगैया पंचायत में रिसम RCD पथ से बांडीधार होते हुए शांति देवी मंडप PMGSY पथ तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और कई गांव मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे। वहीं दूसरी योजना के तहत उसी पंचायत में ग्राम पंडरिया (मनोज यादव के घर) से मुंडा चंदली तक PMGSY पथ निर्माण प्रस्तावित है। इस सड़क से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी। इन योजनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने माननीय विधायक श्री प्रकाश राम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।2
- रातु इतवार बाजार से छात्र लापता,पिता ने जताई अपहरण की आशंका1
- टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, एजाज आलम और रवि सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे -- -- आज होगा टूर्नामेंट का महामुकाबला -- सेमीफाइनल और फाइनल का होगा रोमांचक खेल -- हजारीबाग। हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के तहत सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदीप सिन्हा बनाम सितेश तिवारी, सुमन सिन्हा बनाम अपराजिता पांडे, प्रदीप पाठक बनाम अर्जुन टुडू, रूपांशु बनाम फैज अनवर, कलाम खान बनाम रवि सिंह, अनुज सिन्हा बनाम कुणाल सिंह, एजाज आलम बनाम रवि शर्मा तथा सुशांत सोनी बनाम विवेक सिंह के बीच मुकाबले खेले गए। प्री क्वार्टर फाइनल में विजयी खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले कुणाल सिंह बनाम प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा बनाम रवि सिंह, प्रदीप पाठक बनाम विवेक सिंह तथा फैज अनवर बनाम एजाज आलम के बीच खेले जाने तय हुए। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए एजाज आलम और रवि सिंह ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दो अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे थे। शेष दो सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों के नाम परिणाम घोषित होने के बाद तय किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।2
- 20 फीट गहरे नाले में गिरी टोटो 8 महिलाएं घायल,एक कि स्थिति गंभीर इचाक इचाक थाना क्षेत्र के अलौंजा गांव और बंरवां के बीच नदी के पास एक अनियंत्रित टोटो पुलिया के डिवाइड धक्का मारते हुए करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरा, उस पर सवार आठ महिलाएं घायल हो गई। घटना सोमवार के 11 बजे दिन की है। सभी घायल महिलाएं अलौजा खुर्द गांव के रहने वाली है।जो पड़ोस में आयोजित शादी का सामान खरीदने इचाक बाजार जा रही थी। टोटो को मिथलेश राम चला रहा था।जो अलौंजा खुर्द गांव का ही रहने वाला है।घटना में चालक को मामूली चोटें आई है।वहीं टोटो सवार सभा आठ महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं में शांति देवी उम्र 35 वर्ष पति सुंदर रविदास,अलौंजा खुर्द के स्थिति के देखते हुए इलाज के लिए आरोग्यम में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों में चमेली देवी उम्र 36 वर्ष पति बबलू रविदास, गीता देवी उम्र 40 वर्ष पति रामेश्वर पासवान, रीता देवी उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय राजू रविदास, पूनम देवी उम्र 25 वर्ष पति सुनील कुमार, रीना देवी उम्र 33 वर्ष पति दिनेश रविदास, बबीता देवी उम्र 38 वर्ष संजय रविदास, करुणा देवी उम्र 38 वर्ष पति नारायण रविदास अलौंजा खुर्द को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।1
- देर रात 9 वाहन आपस में भिड़े, हाईवे पर मचा चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल1
- नगर निगम हजारीबाग का पहचान कुडा कचडा हब से हजारीबाग नगर निगम मे चारो तरफ कुडा कचडा ही देखा जा सकता सफाई शून्य स्तर पर है सफाई का मतलब है मात्र उपायुक्त और सासंद के आस पास सफाई से चारो तरफ सफाई का गणना है ? वह चारगुणा होल्डिंग टैक्स भुगतान देने के बाद यह नगरवासियो के लिए सेवा है ?1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण संदेश दिया है।1