Shuru
Apke Nagar Ki App…
Online Classes vs Offline: आपके लिए क्या बेस्ट है? 🤔 (Don't Waste Your Money!) #reelsviralシ #viralreels #online #education #trendingvideo Online Classes vs Offline: आपके लिए क्या बेस्ट है? 🤔 (Don't Waste Your Money!) #reelsviralシ #viralreels #online #education #trendingvideo
विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
Online Classes vs Offline: आपके लिए क्या बेस्ट है? 🤔 (Don't Waste Your Money!) #reelsviralシ #viralreels #online #education #trendingvideo Online Classes vs Offline: आपके लिए क्या बेस्ट है? 🤔 (Don't Waste Your Money!) #reelsviralシ #viralreels #online #education #trendingvideo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दरअसल, जीतू की बहन कालरा की 2 महीने पहले मौत हो गई. कालरा जीतू को बता गईं कि उनके बैंक खाते में 19,300 रुपए हैं, जिसे जीतू निकाल लें. जीतू ओडिशा ग्रामीण बैंक पहुंचे. बैंक के कर्मचारियों न कहा- जिसका खाता है उसे लाओ या डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस होने का प्रमाण दो. सर्टिफिकेट बनवाना गरीब जीतू के लिए पहाड़ चढ़ने सा था, उन्होंने आसान रास्ता चुना. जीतू ने बहन की कब्र खोदी, कंकाल को बोरी में भरा और कंधे पर कंकाल को लादकर बैंक पहुंच गए. इस दौरान जीतू 5 किलोमीटर ऐसे ही चलते रहे. रास्ते में जिसने भी ये देखा, वो स्तब्ध रह गया. सोचिए.. अपने देश में ये है गरीबी का हाल, 19,300 रुपए के लिए लोग ऐसा खौफनाक कदम उठा रहे हैं. फिर आएंगे न्यूज एंकर जो चिल्लाएंगे कि हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं... सॉरी, अब तो छठवीं अर्थव्यवस्था हो गए हैं. ये है असल भारत।1
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया शहर में शाम सात बजे के करीब जोरदार बारिश के साथ बर्फ गिरा। 29.04.2026.1
- मझौलिया प्रखंड के कुरैशी पट्टी स्थित बाबा गफूर साहब के मजार पर उर्स को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे से ताजपोशी और चादरपोशी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार की रात मजार परिसर में मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम बिरादरी के लोग शामिल हुए और पूरे माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। मौलाना नूर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि चादरपोशी में भाग लेने के लिए कई राज्यों से श्रद्धालु मझौलिया पहुंचे हैं। उर्स मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार दिन में चादरपोशी के बाद देर शाम से कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर कव्वालों के शामिल होने की संभावना है। मजार परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उर्स को लेकर पूरा इलाका श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है।1
- **प्रेम प्रसंग में युवक चढ़ा जियो टावर, 9 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया** **पश्चिम चंपारण से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** योगापट्टी थाना क्षेत्र के नवगांवा में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात एक युवक के जियो टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग को लेकर टावर पर चढ़े युवक ने नीचे उतरने से साफ इंकार कर दिया और मौके पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, धनुषटोली गांव निवासी सुजित धानू का पुत्र चंदन धानू रात करीब दो बजे जियो टावर पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचते ही उसने नीचे मौजूद लोगों से कहा—“पहले मुलाकात, फिर उतरना।” उसकी इस जिद के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही योगापट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। रात से लेकर सुबह तक पुलिस, परिजन और ग्रामीण लगातार उसे समझाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। ग्रामीणों के अनुसार, चंदन धानू का फहतेपुर गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से मिलने की जिद में उसने यह कदम उठाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित युवती को भी मौके पर बुलाने की पहल की। करीब 9 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के लगातार प्रयास से युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। उसके नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और मामले की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भावनाओं में बहकर उठाए गए ऐसे कदम खतरनाक हो सकते हैं और समय रहते समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी है।1
- पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में बैरा परसौनी गांव स्थित एक फूस के घर से कुल 69 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की एक खेप चोरी-छिपे इलाके में पहुंचाई गई है और उसे गांव में छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए एक टीम का गठन किया और इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान मनोज यादव के घर पर छापा मारा गया, जहां से यह बड़ी खेप बरामद हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। फिलहाल नौतन पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं आगे की जांच जारी है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश तेज कर दी गई है।1
- शाम करीब 6 बजे अचानक आई तेज बारिश और आंधी ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों पर जलभराव हो गया और घरों व दुकानों के सामने पानी भर गया। हालत यह हो गई कि ग्राहकों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जलभराव के कारण व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ, वहीं आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शराब की दुकान के सामने भी पानी भरने से ग्राहक अंदर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। लगातार करीब 4 घंटे बाद पानी धीरे-धीरे कम हुआ, लेकिन तब तक लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। इस दौरान बिजली कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया, जिससे अंधेरे में फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार तेज बारिश में यही स्थिति बन जाती है। उन्होंने नगर पालिका से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस समस्या से राहत मिल सके।1
- **बहन की मौत का सबूत देने कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, गरीबी की दर्दनाक तस्वीर** ओडिशा के क्योंझर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सिस्टम की खामियों और गरीबी की सच्चाई को उजागर कर दिया है। पटना क्षेत्र के दियानाली गांव में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, दियानाली गांव निवासी जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसने मरने से पहले ओडिशा ग्राम्य बैंक में करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो उसने मवेशी बेचकर जुटाए थे। बहन की मौत के बाद जीतू मुंडा पैसे निकालने बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे। कागजात उपलब्ध नहीं होने पर वह निराश होकर लौट गया। आखिरकार, सबूत के तौर पर अपनी बहन की मौत साबित करने के लिए उसने उसकी कब्र से कंकाल निकाल लिया और उसे कंधे पर लादकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। यह घटना न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोरती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी जरूरी दस्तावेजों की कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलता किस तरह लोगों को मजबूर कर देती है। फिलहाल, इस मामले ने प्रशासन और बैंकिंग व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या जरूरतमंदों को राहत देने के लिए प्रक्रिया को और सरल नहीं बनाया जाना चाहिए?1
- मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक प्रभावशाली जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई, जिससे जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का भरोसा स्पष्ट झलकता है। जनता दरबार में मुख्य रूप से शौचालय निर्माण, इंदिरा आवास योजना, वृद्धा पेंशन, जॉब कार्ड, राशन में कटौती और आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें खुलकर रखीं, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम ने जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में स्थानीय स्तर पर नई उम्मीद जगाई है।1
- योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगावां नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में होने वाले वार्ड पार्षद उपचुनाव को लेकर जारी मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। 15 अप्रैल को नगर पंचायत के निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर द्वारा वार्ड 5 का प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में त्रुटियां बताई जा रही हैं। इसी सूची में सुधार हेतु आपत्ति प्रपत्र जमा करने पहुंचे स्थानीय लोगों को जब नगर पंचायत कार्यालय में दावा-आपत्ति लेने से इनकार कर दिया गया, तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में अशोक साह, प्रभु राम, मनीष कुमार सिंह, नंदलाल राम, भूलन साह, रामजी राम, सुशीला देवी, किशुनपति देवी, नगीना देवी, सुरेश साह, वीरेन्द्र प्रसाद, रघुनाथ राम, स्वामीनाथ राम, रामबालक राम, लीलावती देवी, सागर कुमार, साहेब कुमार, मनी कुमार, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद की मृत्यु के बाद उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। उनका कहना है कि नगर पंचायत के अन्य वार्डों के मतदाताओं के नाम भी वार्ड 5 की सूची में जोड़ दिए गए हैं, जो पूरी तरह से गलत और अवैधानिक है। लोगों ने यह भी बताया कि जहां पहले इस वार्ड की मतदाता संख्या सीमित थी, वहीं अब पुनरीक्षण सूची में इसे तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मच्छरगावां वार्ड 5 के उपचुनाव को लेकर जारी नगर पालिका आम उप निर्वाचन नियमावली 2026 में भी गंभीर त्रुटियों का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने साफ कहा कि यदि जल्द ही सूची में सुधार नहीं किया गया तो वे इस मामले को जिलाधिकारी तक ले जाकर न्याय की मांग करेंगे।1