logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा कार्यों के लिए लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई के पदाधिकारी सम्मानित सुमेरपुर। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब प्रांत 3233E-2 के संभाग 12 के संभागीय अध्यक्ष जयकुमार बैरवा के तत्वावधान में आबूरोड में आयोजित संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। अधिवेशन में पूना से आए पूर्व प्रांतपाल द्वारका जालान मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान क्लब को अधिक सदस्य सहभागिता, आउटस्टैंडिंग बैनर प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण, आउटस्टैंडिंग एक्टिविटी तथा बेस्ट सेक्रेटरी श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल को एक्सीलेंस अध्यक्ष, श्रवण राठी को प्रेरणा पुंज, अरुण गुप्ता को डायमंड ऑफ रीजन, मधुसूदन अग्रवाल को डायमंड पिन, फैलोशिप गोयल को क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फैलोशिप अवार्ड, अशोक सिंघल व भूपेंद्र गोयल को स्टार ऑफ रीजन तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंघल को बेस्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित किया। संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई के 17 सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष व क्लब प्रशासक श्रवण राठी ने कहा कि यह सम्मान सभी सदस्यों के सेवा भाव व सहयोग का परिणाम है।

4 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago
86a0c011-d9d5-4656-9e74-4f6285929275

सेवा कार्यों के लिए लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई के पदाधिकारी सम्मानित सुमेरपुर। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब प्रांत 3233E-2 के संभाग 12 के संभागीय अध्यक्ष जयकुमार बैरवा के तत्वावधान में आबूरोड में आयोजित संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। अधिवेशन में पूना से आए पूर्व प्रांतपाल द्वारका जालान मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान क्लब को अधिक सदस्य सहभागिता, आउटस्टैंडिंग बैनर प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण, आउटस्टैंडिंग एक्टिविटी तथा बेस्ट सेक्रेटरी श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल को एक्सीलेंस अध्यक्ष, श्रवण राठी को प्रेरणा पुंज, अरुण गुप्ता को डायमंड ऑफ रीजन, मधुसूदन अग्रवाल को डायमंड पिन, फैलोशिप गोयल को क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फैलोशिप अवार्ड, अशोक सिंघल व भूपेंद्र गोयल को स्टार ऑफ रीजन तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंघल को बेस्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित किया। संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई के 17 सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष व क्लब प्रशासक श्रवण राठी ने कहा कि यह सम्मान सभी सदस्यों के सेवा भाव व सहयोग का परिणाम है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    1
    बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • शिवगन नगर पालिका चुंगी नाका हटाने के बाद अब नीम को हटाने तैयारी, आरोपों के बावजूद नहीं आई आधिकारिक सफाई, *विकास और विनाश के बीच की रेखा शिवगंज में धुंधली क्यों दिख रही है?*
    1
    शिवगन नगर पालिका चुंगी नाका हटाने के बाद अब नीम को हटाने तैयारी, आरोपों के बावजूद नहीं आई आधिकारिक सफाई, *विकास और विनाश के बीच की रेखा शिवगंज में धुंधली क्यों दिख रही है?*
    user_Mahendra Mali
    Mahendra Mali
    News Anchor Sirohi, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • सिरोही गिरवर जीएसएस का ट्रांसफॉर्मर जला, तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप आबूरोड क्षेत्र के गिरवर जीएसएस में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से कई गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। प्रभावित गांव: गिरवर, महीखेड़ा, बहादुरपुरा, सकोड़ा, फतेहपुरा, चंडेला, चोटिला और बगेरी। बिजली बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सिंचाई बाधित होने से गेहूं की फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। अधिकारियों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
    1
    सिरोही गिरवर जीएसएस का ट्रांसफॉर्मर जला, तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप
आबूरोड क्षेत्र के गिरवर जीएसएस में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से कई गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है।
प्रभावित गांव: गिरवर, महीखेड़ा, बहादुरपुरा, सकोड़ा, फतेहपुरा, चंडेला, चोटिला और बगेरी।
बिजली बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सिंचाई बाधित होने से गेहूं की फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।
अधिकारियों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आबूरोड : नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद
    1
    आबूरोड :
नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया
प्रदर्शन
नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी
    2
    जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया,    आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी  ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सेंदड़ा (ब्यावर) ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर शहर में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने सख़्त कदम उठाए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेज़ आवाज़ और कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर ज़ब्त की गई बाइकों के 50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर की मदद से नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन में दहशत और असुविधा भी पैदा करते हैं। यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में डिप्टी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई, मंगल सिंह, सहित यातायात पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान एवं ज़ब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी।
    3
    सेंदड़ा (ब्यावर) 
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट
शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर शहर में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने सख़्त कदम उठाए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेज़ आवाज़ और कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर ज़ब्त की गई बाइकों के 50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर की मदद से नष्ट किए गए।
पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन में दहशत और असुविधा भी पैदा करते हैं।
यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में डिप्टी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई, मंगल सिंह, सहित यातायात पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान एवं ज़ब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है।
पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.