थाने के 'कैमरे' के सामने ट्रैक्टर से चोरी: जब्त ट्रैक्टर के पार्ट्स गायब, एसपी से शिकायत थाने के 'कैमरे' के सामने ट्रैक्टर से चोरी: जब्त ट्रैक्टर के पार्ट्स गायब, एसपी से शिकायत टोंक। जिला मुख्यालय के सदर थाना परिसर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस की अभिरक्षा में खड़े एक ट्रैक्टर के कीमती पार्ट्स चोरी हो गए हैं। पीड़ित ट्रैक्टर मालिक ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित पत्र सौंपकर कार्रवाई और सामान बरामदगी की मांग की है। क्या है पूरा मामला? करीरिया निवासी ट्रैक्टर मालिक रामप्रसाद मीणा ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को किसी कारणवश सदर थाना टोंक में जब्त कर बंद किया गया था। लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद, जब मालिक ने कोर्ट में जुर्माना राशि जमा करवाई और कोर्ट के आदेश लेकर ट्रैक्टर छुड़ाने थाने पहुँचा, तो उसके होश उड़ गए। लाखों का सामान पार ट्रैक्टर मालिक के अनुसार, जब वह ट्रैक्टर लेने पहुँचा तो उसमें से मुख्य पार्ट्स गायब थे। गायब सामान की सूची में शामिल हैं: बैटरी सेल्फ डायनामा लिफ्ट की टांगें सीसीटीवी की निगरानी पर उठे सवाल पीड़ित रामप्रसाद का आरोप है कि उनका ट्रैक्टर थाने में ठीक सीसीटीवी कैमरों के सामने खड़ा किया गया था। ऐसे में पुलिस परिसर के भीतर, कैमरों की जद में होने के बावजूद ट्रैक्टर के पार्ट्स का चोरी हो जाना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करता है। एसपी से लगाई गुहार थाने से संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीड़ित ने टोंक एसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि सुरक्षित अभिरक्षा में होने के बावजूद उसके ट्रैक्टर के साथ छेड़छाड़ हुई है। पीड़ित ने जल्द से जल्द गायब सामान बरामद करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत सदूनी, टोंक, राजस्थान🙏5 hrs ago
- आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत सदूनी, टोंक, राजस्थान👏5 hrs ago
- एक चर्चा युवा राजनीति पर:- जरूरत है युवा और शिक्षित नेताओं की जो अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें: गोपेश धाकड़।1
- रीको पुलिस की चूक, अमीरगढ़ में खुला तस्करी का राज,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates1
- इंडियन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव कुशीनगर,के भैरो चौराहा, तितिला (सुकरौली) स्थित इंडियन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह ने मेधावी छात्रों को मंच पर सम्मानित करते हुए माला पहनाई, मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व पर बल दिया। इंटरमीडिएट में हरिकेश गुप्ता (85.8%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हाईस्कूल में सर्वेश (88.33%) टॉपर रहे। अन्य टॉपर्स ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। अंत में सभी शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- Jaipur : गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी करने वाली गुलेल गैंग का भंडाफोड़!1
- Post by Kaluram kahar1
- सवाई माधोपुर रणथंबोर नेशनल पार्क से बड़ी खबर , बाघिन टी 133 के दिखाई दिए दो नए शावक। कैमरा ट्रैप में कैद हुई नए शावकों की तस्वीर, गंधारिया वन क्षेत्र में नजर आए नन्हे शावक, DCF मानस सिंह ने इलाके में बढ़ाई चौकसी।1
- सुवांसा में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुराई ,केशोरायपाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी।41
- विधायक राजेंद्र गुर्जर के आश्वासन के बाद किसानों का 124 दिन से जारी धरना समाप्त हुआ। विस्थापितों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान। दूनी(हरि शंकर माली)। बीसलपुर बांध के विस्थापितों का पिछले 124 दिनों से चल रहा धरना शनिवार को विधायक राजेंद्र गुर्जर की समझाइश और सकारात्मक आश्वासन के बाद आखिरकार समाप्त हो गया है।1