Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jaipur : गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी करने वाली गुलेल गैंग का भंडाफोड़! Jaipur : गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी करने वाली गुलेल गैंग का भंडाफोड़!
Asha kishan gurjar
Jaipur : गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी करने वाली गुलेल गैंग का भंडाफोड़! Jaipur : गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी करने वाली गुलेल गैंग का भंडाफोड़!
More news from Rajasthan and nearby areas
- Jaipur : गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी करने वाली गुलेल गैंग का भंडाफोड़!1
- टोंक में सवाई माधोपुर रोड स्थित DCB बैंक की शाखा ने अपनी स्थापना का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद टोंक के आयुक्त धर्मपाल जाट एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार राजेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में इसके योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बैंक के लगभग 60-70 सम्मानित ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहाँ शाखा टीम ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी सुगम और उन्नत बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का दृढ़ संकल्प दोहराया। इस गरिमामय आयोजन में होम लोन विभाग से नरेंद्र, हरिप्रसाद, ओमप्रकाश, जगदीश और मनराज सहित समस्त बैंक स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के समापन पर शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह एवं क्लस्टर हेड विकास श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिससे यह स्थापना दिवस न केवल एक उत्सव बल्कि बैंक और ग्राहकों के बीच मजबूत होते विश्वास का प्रतीक बन गया।3
- दूनी(हरि शंकर माली)। तहसील के घाड़ ग्राम से सटे चारनेट गांव में प्रसिद्ध दर्रा स्थल पर शुक्रवार को श्री दर्रा बालाजी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न हुआ। लगभग 2 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में सेकंडों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।1
- मकराना में हीराराम भींचर की प्रतिमा अनावरण, उमड़ा जनसैलाब,#rajasthan #makrananews #latestupdates1
- सवाई माधोपुर। बढ़ते तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित हीटवेव के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जेमिनी ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लू के प्रभाव से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार लेना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढक कर निकलें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। किसान, मजदूर एवं खुले में काम करने वाले लोग समय-समय पर छाया में विश्राम करें और पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ या ओआरएस का सेवन करते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई गई है। चिकित्सा संस्थानों में हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत ओपीडी रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण काउंटर पर छाया की व्यवस्था, स्वच्छ और ठंडे पेयजल की उपलब्धता, वेटिंग एरिया में शेड तथा संस्थानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि लोग हीटवेव से बचाव के उपाय अपनाकर सुरक्षित रह सकें।1
- मलारना डूंगर, थाना मलारना डूंगर पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बनास नदी क्षेत्र से अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रेष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध बजरी खनन एवं परिवहन रोकथाम विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा (आरपीएस) एवं उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा द्वारा की जा रही है। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक/मालिकों के खिलाफ थाना मलारना डूंगर में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में एएसआई समय सिंह, थानसिंह, छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राकेश, बलबीर सहित कांस्टेबल रविंद्र सिंह, दिनेश कुमार, जसाराम और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बजरी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।1
- Post by kaluram kahar1
- देवली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा वेचते हुये एक आरोपी को किया गिरफ्तार।आरोपी से हुआ 298 ग्राम गांजा बरामद ।पुड़िया बनाकर बेच रहा था गांजा ।1