Shuru
Apke Nagar Ki App…
चारनेट के प्रसिद्ध दर्रा स्थल पर शुक्रवार को श्री दर्रा बालाजी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न हुआ। दूनी(हरि शंकर माली)। तहसील के घाड़ ग्राम से सटे चारनेट गांव में प्रसिद्ध दर्रा स्थल पर शुक्रवार को श्री दर्रा बालाजी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न हुआ। लगभग 2 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में सेकंडों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
चारनेट के प्रसिद्ध दर्रा स्थल पर शुक्रवार को श्री दर्रा बालाजी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न हुआ। दूनी(हरि शंकर माली)। तहसील के घाड़ ग्राम से सटे चारनेट गांव में प्रसिद्ध दर्रा स्थल पर शुक्रवार को श्री दर्रा बालाजी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न हुआ। लगभग 2 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में सेकंडों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- मकराना में हीराराम भींचर की प्रतिमा अनावरण, उमड़ा जनसैलाब,#rajasthan #makrananews #latestupdates1
- कोटा राजस्थान के कुन्हाड़ी इलाके में मिठाई की दुकान पर तोड़फोड़,नशे में धुत युवकों ने दुकान पर फेंके पत्थर, CCTV में कैद हुई पत्थरबाजी की तस्वीर, दुकानदार के मुताबिक नशे धुत युवक ने मांगे थे पैसे, नहीं देने पर फेंके पत्थर, सूरजमल नाम के युवक और उसके साथियों के खिलाफ कुन्हाड़ी थाने में दी रिपोर्ट1
- कापरेन के छाडग़ांव से लापता हुए 48 वर्षीय व्यक्ति का नही लगा सुराग,कापरेन पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।1
- सवाई माधोपुर। बढ़ते तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित हीटवेव के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जेमिनी ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लू के प्रभाव से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार लेना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढक कर निकलें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। किसान, मजदूर एवं खुले में काम करने वाले लोग समय-समय पर छाया में विश्राम करें और पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ या ओआरएस का सेवन करते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई गई है। चिकित्सा संस्थानों में हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत ओपीडी रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण काउंटर पर छाया की व्यवस्था, स्वच्छ और ठंडे पेयजल की उपलब्धता, वेटिंग एरिया में शेड तथा संस्थानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि लोग हीटवेव से बचाव के उपाय अपनाकर सुरक्षित रह सकें।1
- “मछली माफिया बेखौफ, बॉयलर लोडिंग वालों पर सख्ती! सेवन मंडल रोड पर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल” कोटा। शहर के सेवन मंडल रोड इलाके में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एक ओर जहां दिनदहाड़े अवैध रूप से मछली बेचने का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर चिकन बॉयलर लोडिंग वाहन चालकों को लगातार कार्रवाई के नाम पर परेशान किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोडिंग वाहन चालकों का कहना है कि नगर निगम और पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह असंतुलित नजर आ रही है। उनका आरोप है कि जहां अवैध मछली व्यापार पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, वहीं वैध तरीके से काम करने की कोशिश कर रहे चालकों पर सख्ती बरती जा रही है। चिकन बॉयलर लोडिंग वाहन चालक ने बताया कि वे हर महीने नगर निगम से रसीद कटवाने को तैयार हैं, इसके बावजूद उन्हें बार-बार अलग-अलग स्थानों से हटाया जा रहा है। पहले उन्हें श्रीपुर क्षेत्र से गाड़ी लगाने से रोका गया, जिसके बाद1
- Post by VKH NEWS1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के साहू नगर स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें नगर परिषद की अग्निशमन दमकल, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। बाइट :- संजय शर्मा एडीएम1
- कोटा, 25 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा स्थित भामाशाह मंडी के तौल केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और संसाधनों की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री के साथ भारतीय खाद्य निगम और राजफैड के अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नागर ने मौके पर ही तौल, सैंपलिंग और उठाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। मंत्री नागर ने एफसीआई के जीएम राजेश चौधरी से भी फोन पर बात की। निरीक्षण के दौरान मंत्री नागर ने पाया कि मंडी में तौल की गति अत्यंत धीमी है। जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भामाशाह मंडी जैसी बड़ी मंडी में जहां प्रतिदिन डेढ़ लाख क्विंटल तक की क्षमता है, वहां क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह पहली बार देखने में आ रहा है कि इतनी बड़ी मंडी सीजन के दौरान खाली पड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में प्रतिदिन न्यूनतम 80 हजार कट्टों की तुलाई होनी चाहिए। जबकि वर्तमान में केवल 40 हजार कट्टों की ही तुलाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों का सही प्रबंधन हो तो यह संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या वर्तमान में 3 से बढ़ाकर तत्काल 6 की जाए ताकि किसानों का सत्यापन कार्य बिना किसी बाधा के त्वरित गति से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मैनपावर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने गौर किया कि तौल केंद्र पर एक ही व्यक्ति को बायोमेट्रिक, सैंपलिंग और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे कार्य का बोझ बढ़ रहा है और प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कार्यों के विकेंद्रीकरण और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश दिए। मंडी में गेहूं के उठाव की समस्या को लेकर मंत्री नागर ने एफसीआई के महाप्रबंधक राजेश चौधरी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सैंपल क्वालिटी चेक करने और माल के उठाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का तौल समय पर हो और भुगतान में भी कोई देरी न आए। *कर्मचारियों को दी सौम्य व्यवहार की सीख* ऊर्जा मंत्री ने तौल केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को किसानों के साथ संवेदनशीलता और विनम्रता से व्यवहार करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और उसे मंडी में किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से मंडी का मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए ताकि खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके।5
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील’ के माध्यम से अब दूरदराज के गांवों और गली-मोहल्लों में सीधे पहुंचकर लोगों का उपचार किया जा रहा है। यह विशेष मोबाइल चिकित्सा इकाई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें सामान्य जांच, दवाइयों का वितरण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे खासतौर पर उन लोगों को राहत मिल रही है, जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में इस सेवा के पहुंचने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने के इस प्रयास को क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में भी जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। यह स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दी जानकारी जिसमें बद्री गोचर, शुभम सिंह, मुकेश सुमन, विजेंद्र सुमन आदि उपस्थित रहे।1