logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौर ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में कार्यक्रम हुआ आयोजित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवाजी नगर स्थित राजयोग केंद्र जालौर में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी आदरणीया दादी गुलजार जी के पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम प्रात: 9:00 बजे आयोजित किया गया। उनकी प्रेम में डूबी वाणी, भावना से मन मोह लेती थी। दादी को हम सब प्रेम प्यार से दादी गुलजार के नाम से पुकारते थे। दादी जी प्रशासिका ही नहीं थी बल्कि जीवन्त आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य आधार स्तंभ में एक थी। जीवन को मानव कल्याण, ईश्वरीय सेवा व राजयोग साधना में समर्पित किया था। दादी जी का जीवन समर्पण, सादगी और पवित्रता से ओतप्रोत था। अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा में परमपिता शिव को समर्पित कर दिया। उनके द्वारा सुनाए जाने वाले मुरलियां व दिव्य संदेश सुने जाते थे वो मात्र शब्द नहीं होते बल्कि आत्माओं को जागृत करने वाली शक्ति की तरंगे होती थी। यह उद्बोधन राजयोग केंद्र की मुख्य संचालिका बीके रंजू ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिया। इस अवसर पर उपस्थित बीके धनेश्वर प्रबंधक श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल हॉस्पिटल, डॉ डी सी पुंसल, इंजीनियर बी एल सुथार,बी के नितेश, सुरेश कुमार प्रबंधक एसबीआई बैंक, विकास, बीके ललित, समर्थ राम, बी के उगम, बीके जसवीर, बीके शिल्पा, बीके शिवानी, ट्विंकल, आशा माता, रेखा, सूरज देवी, संतोष, लता, भावना माता सभी ने दादी जी को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दादी जी की शिक्षाओं को आध्यात्मिक गुणो को जीवन में धारण करने का संकल्प किया।

15 hrs ago
user_कमलेश शर्मा
कमलेश शर्मा
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
15 hrs ago

जालौर ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में कार्यक्रम हुआ आयोजित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवाजी नगर स्थित राजयोग केंद्र जालौर में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी आदरणीया दादी गुलजार जी के पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम प्रात: 9:00 बजे आयोजित किया गया। उनकी प्रेम में डूबी वाणी, भावना से मन मोह लेती थी। दादी को हम सब प्रेम प्यार से दादी गुलजार के नाम से पुकारते थे। दादी जी प्रशासिका ही नहीं थी बल्कि जीवन्त आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य आधार स्तंभ में एक थी। जीवन को मानव कल्याण, ईश्वरीय सेवा व राजयोग साधना में समर्पित किया था। दादी जी का जीवन समर्पण, सादगी और पवित्रता से ओतप्रोत था। अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा में परमपिता शिव को समर्पित कर दिया। उनके द्वारा सुनाए जाने वाले मुरलियां व दिव्य संदेश सुने जाते थे वो मात्र शब्द नहीं होते बल्कि आत्माओं को जागृत करने वाली शक्ति की तरंगे होती थी। यह उद्बोधन राजयोग केंद्र की मुख्य संचालिका बीके रंजू ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिया। इस अवसर पर उपस्थित बीके धनेश्वर प्रबंधक श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल हॉस्पिटल, डॉ डी सी पुंसल, इंजीनियर बी एल सुथार,बी के नितेश, सुरेश कुमार प्रबंधक एसबीआई बैंक, विकास, बीके ललित, समर्थ राम, बी के उगम, बीके जसवीर, बीके शिल्पा, बीके शिवानी, ट्विंकल, आशा माता, रेखा, सूरज देवी, संतोष, लता, भावना माता सभी ने दादी जी को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दादी जी की शिक्षाओं को आध्यात्मिक गुणो को जीवन में धारण करने का संकल्प किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by लाबु सिंह
    1
    Post by लाबु सिंह
    user_लाबु सिंह
    लाबु सिंह
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवाजी नगर स्थित राजयोग केंद्र जालौर में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी आदरणीया दादी गुलजार जी के पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम प्रात: 9:00 बजे आयोजित किया गया। उनकी प्रेम में डूबी वाणी, भावना से मन मोह लेती थी। दादी को हम सब प्रेम प्यार से दादी गुलजार के नाम से पुकारते थे। दादी जी प्रशासिका ही नहीं थी बल्कि जीवन्त आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य आधार स्तंभ में एक थी। जीवन को मानव कल्याण, ईश्वरीय सेवा व राजयोग साधना में समर्पित किया था। दादी जी का जीवन समर्पण, सादगी और पवित्रता से ओतप्रोत था। अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा में परमपिता शिव को समर्पित कर दिया। उनके द्वारा सुनाए जाने वाले मुरलियां व दिव्य संदेश सुने जाते थे वो मात्र शब्द नहीं होते बल्कि आत्माओं को जागृत करने वाली शक्ति की तरंगे होती थी। यह उद्बोधन राजयोग केंद्र की मुख्य संचालिका बीके रंजू ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिया। इस अवसर पर उपस्थित बीके धनेश्वर प्रबंधक श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल हॉस्पिटल, डॉ डी सी पुंसल, इंजीनियर बी एल सुथार,बी के नितेश, सुरेश कुमार प्रबंधक एसबीआई बैंक, विकास, बीके ललित, समर्थ राम, बी के उगम, बीके जसवीर, बीके शिल्पा, बीके शिवानी, ट्विंकल, आशा माता, रेखा, सूरज देवी, संतोष, लता, भावना माता सभी ने दादी जी को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दादी जी की शिक्षाओं को आध्यात्मिक गुणो को जीवन में धारण करने का संकल्प किया।
    1
    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवाजी नगर स्थित राजयोग केंद्र जालौर में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी आदरणीया दादी  गुलजार जी के पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम प्रात: 9:00 बजे आयोजित किया गया। 
उनकी प्रेम में डूबी वाणी, भावना से मन मोह लेती थी। दादी को हम सब प्रेम प्यार से दादी गुलजार के नाम से पुकारते थे। दादी जी प्रशासिका ही नहीं थी बल्कि जीवन्त आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य आधार स्तंभ में एक थी। जीवन को मानव कल्याण, ईश्वरीय सेवा व राजयोग साधना में समर्पित किया था। दादी जी का जीवन समर्पण, सादगी और पवित्रता से ओतप्रोत था। अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा में परमपिता शिव को समर्पित कर दिया। उनके द्वारा सुनाए जाने वाले मुरलियां व दिव्य संदेश सुने जाते थे वो मात्र शब्द नहीं होते बल्कि आत्माओं को जागृत करने वाली शक्ति की तरंगे होती थी। यह उद्बोधन राजयोग केंद्र की मुख्य संचालिका बीके रंजू ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिया। इस अवसर पर उपस्थित बीके धनेश्वर प्रबंधक श्री आदिनाथ फतेह ग्लोबल हॉस्पिटल, डॉ डी सी पुंसल, इंजीनियर बी एल सुथार,बी के नितेश, सुरेश कुमार प्रबंधक एसबीआई बैंक, विकास, बीके ललित, समर्थ राम, बी के उगम, बीके जसवीर, बीके शिल्पा, बीके शिवानी, ट्विंकल, आशा माता, रेखा, सूरज देवी, संतोष, लता, भावना माता सभी ने दादी जी को भावभीनी  पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दादी जी की शिक्षाओं को आध्यात्मिक गुणो को जीवन में धारण करने का संकल्प किया।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Apna jalor
    1
    Post by Apna jalor
    user_Apna jalor
    Apna jalor
    Video Creator सायला, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सुप्रसिद्ध कलाकार आशा सपेरा कल भीनमाल में।
    1
    सुप्रसिद्ध कलाकार आशा सपेरा कल भीनमाल में।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए।  कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री  कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश कैबिनेट मंत्री  कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री  कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।
    1
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए।  कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री  कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। 
साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश 
कैबिनेट मंत्री  कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। 
चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन 
बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। 
बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे 
मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। 
मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। 
उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री  कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Sumerpur Shahar Jalore Chauraha ki ghatna#sumerpur
    1
    Sumerpur Shahar Jalore Chauraha ki ghatna#sumerpur
    user_Braking news rj 22
    Braking news rj 22
    Electrician Sumerpur, Pali•
    12 hrs ago
  • सिरोही। एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार 'जीरो टॉलरेंस' और 'ईमानदारी' का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर सिरोही जिले के रोहिड़ा से भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो सरकार के दावों की धज्जियां उड़ा रही हैं। रोहिड़ा सरपंच, जो स्वयं भाजपा के सदस्य हैं, पर अपने पद का दुरुपयोग कर दिन-दहाड़े प्राकृतिक तालाब को छलनी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ​सत्ता की हनक: अपनी ही JCB, अपने ही डम्पर और अवैध कारोबार ​स्थानीय सूत्रों और मौके की स्थिति के अनुसार, सरपंच महोदय द्वारा अपनी निजी मशीनों (JCB और डम्पर) का उपयोग कर प्राकृतिक तालाब से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यह केवल पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं है, बल्कि सरकारी संपत्ति की खुली लूट है।
    1
    सिरोही। एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार 'जीरो टॉलरेंस' और 'ईमानदारी' का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर सिरोही जिले के रोहिड़ा से भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो सरकार के दावों की धज्जियां उड़ा रही हैं। रोहिड़ा सरपंच, जो स्वयं भाजपा के सदस्य हैं, पर अपने पद का दुरुपयोग कर दिन-दहाड़े प्राकृतिक तालाब को छलनी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
​सत्ता की हनक: अपनी ही JCB, अपने ही डम्पर और अवैध कारोबार
​स्थानीय सूत्रों और मौके की स्थिति के अनुसार, सरपंच महोदय द्वारा अपनी निजी मशीनों (JCB और डम्पर) का उपयोग कर प्राकृतिक तालाब से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यह केवल पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं है, बल्कि सरकारी संपत्ति की खुली लूट है।
    user_Karan singh rathore
    Karan singh rathore
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आज सोनी समाज ठाकुर जी मंदिर जालौर में चोरों द्वारा चोरी की गई जिसमें ठाकुर जी महाराज का मुकुट ब्रह्मा जी का मुकुट कड़े चांदी की दो गाय और कान के कुंडल चोरी किए गए हैं किसी सोनी भाई के पास बेचे आवे तो बतावे सबको सूचित करें और बेचने में आवे तो संपर्क करें राकेश भाई सोनी 9414374741
    1
    आज सोनी समाज ठाकुर जी मंदिर  जालौर में चोरों द्वारा चोरी की गई जिसमें ठाकुर जी महाराज का मुकुट ब्रह्मा जी का मुकुट कड़े चांदी की दो गाय  और कान के कुंडल चोरी किए गए हैं किसी सोनी भाई के पास बेचे आवे तो बतावे
सबको सूचित करें और बेचने में आवे तो संपर्क करें राकेश भाई सोनी 
9414374741
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.