वर्षों से अधूरा पड़ा केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण शिक्षा मंत्री से शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग, स्थायी भवन के अभाव में एसएसबी के भवन में संचालित हो रहा विद्यालय, कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी पलिया क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक प्रार्थना पत्र भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को भी प्रेषित की गई है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम गदनियां स्थित एसएसबी की 39वीं बटालियन के मुख्यालय कैम्पस में केन्द्रीय विद्यालय स्थापना के बाद से एसएसबी के भवन में ही संचालित हो रहा है। विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा एवं रुका हुआ है। इसके चलते विद्यालय के समुचित विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार में बाधा आ रही है। स्थायी भवन के अभाव में विद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है। विशेष रूप से विज्ञान वर्ग समेत कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके कारण कई छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित अन्य विद्यालयों का रुख करना पड़ता है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति, परिवहन की असुविधा और विद्यालय की दूरी के कारण कई विद्यार्थी बीच में ही पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थायी भवन बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने के साथ ही उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री से मामले की जांच कराकर भवन निर्माण कार्य में हुई देरी के कारणों का पता लगाने एवं संबंधित विभाग और संस्था को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
वर्षों से अधूरा पड़ा केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण शिक्षा मंत्री से शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग, स्थायी भवन के अभाव में एसएसबी के भवन में संचालित हो रहा विद्यालय, कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी पलिया क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक प्रार्थना पत्र भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को भी प्रेषित की गई है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम गदनियां स्थित एसएसबी की 39वीं बटालियन के
मुख्यालय कैम्पस में केन्द्रीय विद्यालय स्थापना के बाद से एसएसबी के भवन में ही संचालित हो रहा है। विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा एवं रुका हुआ है। इसके चलते विद्यालय के समुचित विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार में बाधा आ रही है। स्थायी भवन के अभाव में विद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है। विशेष रूप से विज्ञान वर्ग समेत कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके कारण कई छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित अन्य विद्यालयों का रुख करना पड़ता है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति, परिवहन की असुविधा और विद्यालय की दूरी के
कारण कई विद्यार्थी बीच में ही पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थायी भवन बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने के साथ ही उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री से मामले की जांच कराकर भवन निर्माण कार्य में हुई देरी के कारणों का पता लगाने एवं संबंधित विभाग और संस्था को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सपने जहां तक ले जाएं, बेटियों को वहां तक जाने की तैयारी करनी चाहिए। डबल इंजन की सरकार उनके साथ है...1
- लखीमपुर मेला मैदान स्थित बजरंग पैलेस में श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन श्री राम कथा आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के सुजानपुर क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे बुधवार शाम को मंझरा पुरवा निवासी 24 वर्षीय नीरज कुमार नाव पर बैठा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक घड़ियाल ने अचानक युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ पुलिस टीम और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटना के दूसरे दिन भी युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार नदी में तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और परिजनों में भारी चिंता का माहौल है।2
- बाढ़ के बीच नाव से गांव पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, 250 परिवारों को बांटी राहत किट। लखीमपुर-खीरी।बाढ़ के पानी से घिरे उत्तमपुरवा और लोधपुरवा गांवों में राहत पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ नाव से करीब आधे घंटे का सफर तय किया। तहसील सदर के ब्लॉक नकहा अंतर्गत ग्राम रेहरिया के इन मजरा गांवों में पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और संगठन प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। बाढ़ के कारण ग्रामीणों को राहत लेने के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से राहत सामग्री गांव में ही पहुंचाई गई। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा तथा उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लखीमपुर चेलवा राजू आर. और तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांव में ही करीब 250 प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की। अरविंद गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।राहत किट में आटा, चावल, दाल, आलू, तेल, नमक, चीनी, चना, लाई, बिस्कुट सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री के साथ साबुन, सैनिटरी पैड, तौलिया, माचिस, मोमबत्ती, बाल्टी, मग और त्रिपाल आदि शामिल रहे। बाढ़ के पानी के बीच गांव तक पहुंची राहत सामग्री से ग्रामीणों में प्रशासन और सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा।4
- बाढ़ के पानी में डूबे 60 वर्षीय कश्मीर सिंह तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम शॉर्टकट रास्ते से पानी पार करते समय हुआ हादसा, देर शाम तक गोताखोरों व एनडीआरएफ ने की तलाश; सुबह फिर शुरू होगा अभियान निर्जेश मिश्र, पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र के ग्राम घोला निषादनगर में गुरुद्वारा के पास रहने वाले 60 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूब गए। वह घर से कुछ सामान लेने के लिए पटिहन जा रहे थे। रास्ते में रपटा पुल पार करने के बाद आगे अधिक पानी होने पर वह तैरकर पानी पार करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कश्मीर सिंह रपटा पुल पार करके आगे बढ़े तो बाढ़ का पानी काफी अधिक था। इसके बावजूद उन्होंने पानी में तैरकर दूसरी ओर जाने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक वह पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कश्मीर सिंह की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। काफी देर तक पानी में तलाश किए जाने के बावजूद देर शाम तक कश्मीर सिंह का कोई पता नहीं चल सका। रात होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। प्रशासन के अनुसार शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश शुरू कराई जाएगी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण रास्तों पर पानी भरा हुआ है और आवागमन के लिए नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि नाव की व्यवस्था होती तो कश्मीर सिंह को पानी में उतरकर रास्ता पार करने की जरूरत नहीं पड़ती और हादसा टल सकता था। इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर एसडीएम पुष्पक ने बताया कि मौके से बाहर निकलने के लिए तीन रास्ते हैं और इन सभी रास्तों पर नावें लगाई गई थीं। उन्होंने बताया कि कश्मीर सिंह ने शार्टकट रास्ते का इस्तेमाल किया, जिस पर पानी की स्थिति ऐसी थी कि नाव चलाना संभव नहीं था। इसी रास्ते से पानी पार करते समय वह डूब गए। एसडीएम ने बताया कि कश्मीर सिंह की काफी तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ टीम को तलाश अभियान में लगाया गया है। रात होने के कारण अब सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- लखीमपुर- भाजपा कार्यालय के पीछे से सुमित्रा मैरिज लॉन तक सड़क पर कई जगह तीन-तीन फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है....पूरे इलाके में भयंकर जलभराव हैं । लोगों को घरों से निकलने के लिए या बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी के जलभराव के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।1
- गंदे पानी के जलभराव के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा लखीमपुर- भाजपा कार्यालय के पीछे से सुमित्रा मैरिज लॉन तक सड़क पर कई जगह तीन-तीन फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है....पूरे इलाके में भयंकर जलभराव हैं । लोगों को घरों से निकलने के लिए या बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने सुशासन का मॉडल प्रस्तुत करने के साथ ही प्रदेश के आर्थिक उन्नयन और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।1