logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर- भाजपा कार्यालय के पीछे से सुमित्रा मैरिज लॉन तक सड़क पर कई जगह तीन-तीन फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है....पूरे इलाके में भयंकर जलभराव हैं । लोगों को घरों से निकलने के लिए या बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी के जलभराव के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

15 hrs ago
user_संदीप कुमार शर्मा
संदीप कुमार शर्मा
Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

लखीमपुर- भाजपा कार्यालय के पीछे से सुमित्रा मैरिज लॉन तक सड़क पर कई जगह तीन-तीन फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है....पूरे इलाके में भयंकर जलभराव हैं । लोगों को घरों से निकलने के लिए या बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी के जलभराव के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर स्थित अर्जुन पूर्व में कृष श्री कृष्णा छठी का आयोजन के बाद नगर भ्रमण लखीमपुर में आज भगवान श्री कृष्णा लड्डू गोपाल जी को नगर भ्रमण कराया गया जिसमें भारी संख्या में स्थानीय निवासी और महिलाएं पुरुष मौजूद रहे
    1
    लखीमपुर स्थित अर्जुन पूर्व में कृष श्री कृष्णा छठी का आयोजन के बाद नगर भ्रमण
लखीमपुर में आज भगवान श्री कृष्णा लड्डू गोपाल जी को नगर भ्रमण कराया गया जिसमें भारी संख्या में स्थानीय निवासी और महिलाएं पुरुष मौजूद रहे
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वर्षों से अधूरा पड़ा केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण शिक्षा मंत्री से शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग, स्थायी भवन के अभाव में एसएसबी के भवन में संचालित हो रहा विद्यालय, कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी पलिया क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक प्रार्थना पत्र भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को भी प्रेषित की गई है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम गदनियां स्थित एसएसबी की 39वीं बटालियन के मुख्यालय कैम्पस में केन्द्रीय विद्यालय स्थापना के बाद से एसएसबी के भवन में ही संचालित हो रहा है। विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा एवं रुका हुआ है। इसके चलते विद्यालय के समुचित विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार में बाधा आ रही है। स्थायी भवन के अभाव में विद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है। विशेष रूप से विज्ञान वर्ग समेत कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके कारण कई छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित अन्य विद्यालयों का रुख करना पड़ता है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति, परिवहन की असुविधा और विद्यालय की दूरी के कारण कई विद्यार्थी बीच में ही पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थायी भवन बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने के साथ ही उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री से मामले की जांच कराकर भवन निर्माण कार्य में हुई देरी के कारणों का पता लगाने एवं संबंधित विभाग और संस्था को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
    3
    वर्षों से अधूरा पड़ा केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण

शिक्षा मंत्री से शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग, स्थायी भवन के अभाव में एसएसबी के भवन में संचालित हो रहा विद्यालय, कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
पलिया क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक प्रार्थना पत्र भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को भी प्रेषित की गई है। 
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम गदनियां स्थित एसएसबी की 39वीं बटालियन के मुख्यालय कैम्पस में केन्द्रीय विद्यालय स्थापना के बाद से एसएसबी के भवन में ही संचालित हो रहा है। विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा एवं रुका हुआ है। इसके चलते विद्यालय के समुचित विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार में बाधा आ रही है।
स्थायी भवन के अभाव में विद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है। विशेष रूप से विज्ञान वर्ग समेत कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके कारण कई छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित अन्य विद्यालयों का रुख करना पड़ता है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति, परिवहन की असुविधा और विद्यालय की दूरी के कारण कई विद्यार्थी बीच में ही पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थायी भवन बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने के साथ ही उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
शिक्षा मंत्री से मामले की जांच कराकर भवन निर्माण कार्य में हुई देरी के कारणों का पता लगाने एवं संबंधित विभाग और संस्था को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में Kia Sorento की भव्य लॉन्चिंग, विधायक योगेश वर्मा ने केक काटकर किया शुभारंभ लखीमपुर खीरी। मीरपुर स्थित Mansa Kia शोरूम में गुरुवार को नई Kia Sorento की शानदार लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी सदर विधायक योगेश वर्मा ने केक काटकर नई कार का शुभारंभ किया।लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान शोरूम मालिक देश दीपक अग्रवाल समेत जनपद की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान नई Kia Sorento को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और मेहमानों ने गाड़ी के फीचर्स एवं डिजाइन की जानकारी ली।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नई Kia Sorento की लॉन्चिंग को लेकर खुशी जाहिर की। शोरूम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नई कार की खूबियों को करीब से देखा।लॉन्चिंग कार्यक्रम की खास झलकियां वीडियो में देखें और बताएं—आपको नई Kia Sorento कैसी लगी?
    4
    लखीमपुर खीरी में Kia Sorento की भव्य लॉन्चिंग, विधायक योगेश वर्मा ने केक काटकर किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। मीरपुर स्थित Mansa Kia शोरूम में गुरुवार को नई Kia Sorento की शानदार लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी सदर विधायक योगेश वर्मा ने केक काटकर नई कार का शुभारंभ किया।लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान शोरूम मालिक देश दीपक अग्रवाल समेत जनपद की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान नई Kia Sorento को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और मेहमानों ने गाड़ी के फीचर्स एवं डिजाइन की जानकारी ली।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नई Kia Sorento की लॉन्चिंग को लेकर खुशी जाहिर की। शोरूम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नई कार की खूबियों को करीब से देखा।लॉन्चिंग कार्यक्रम की खास झलकियां वीडियो में देखें और बताएं—आपको नई Kia Sorento कैसी लगी?
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गिरे हुए नीम के पेड़ से निकल रहा दूध जैसा पदार्थ! दर्शन को उमड़ी भीड़, ग्रामीण बोले—चमत्कार, अब बनेगा दुर्गा मंदिर लखीमपुर खीरी से इस वक्त की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इलाके में आस्था और कौतूहल दोनों बढ़ा दिए हैं। राजापुर में करीब तीन साल से जमीन पर गिरा पड़ा एक नीम का पेड़ अचानक लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। दावा है कि पिछले कुछ दिनों से इसी गिरे हुए पेड़ के तने से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकल रहा है। खबर गांव में फैली तो देखते ही देखते दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई पेड़ की पूजा कर रहा है, तो कोई हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांग रहा है। ग्रामीण इस घटना को दैवीय संकेत और चमत्कार मान रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने इस सफेद पदार्थ को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया और उन्हें लाभ महसूस हुआ। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे खास बात ये है कि अब ग्रामीणों ने इस जगह पर दुर्गा माता का मंदिर बनवाने का फैसला किया है। इसके लिए जनसहयोग और चंदा जुटाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यानी... तीन साल से जमीन पर पड़ा नीम का पेड़, अचानक बना आस्था का केंद्र। दूध जैसा पदार्थ निकला तो उमड़ पड़ी भीड़। और अब इसी स्थान पर मां दुर्गा का मंदिर बनाने की तैयारी! फिलहाल पेड़ से निकलने वाले इस सफेद पदार्थ का असल कारण क्या है, यह जांच का विषय है। लेकिन ग्रामीणों की आस्था ने इस जगह को फिलहाल धार्मिक चर्चा का नया केंद्र जरूर बना दिया है। राजापुर, लखीमपुर खीरी से NJ भारत न्यूज़ के लिए रिपोर्ट।
    1
    गिरे हुए नीम के पेड़ से निकल रहा दूध जैसा पदार्थ! दर्शन को उमड़ी भीड़, ग्रामीण बोले—चमत्कार, अब बनेगा दुर्गा मंदिर
लखीमपुर खीरी से इस वक्त की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इलाके में आस्था और कौतूहल दोनों बढ़ा दिए हैं।
राजापुर में करीब तीन साल से जमीन पर गिरा पड़ा एक नीम का पेड़ अचानक लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। दावा है कि पिछले कुछ दिनों से इसी गिरे हुए पेड़ के तने से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकल रहा है।
खबर गांव में फैली तो देखते ही देखते दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई पेड़ की पूजा कर रहा है, तो कोई हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांग रहा है। ग्रामीण इस घटना को दैवीय संकेत और चमत्कार मान रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने इस सफेद पदार्थ को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया और उन्हें लाभ महसूस हुआ। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।
सबसे खास बात ये है कि अब ग्रामीणों ने इस जगह पर दुर्गा माता का मंदिर बनवाने का फैसला किया है। इसके लिए जनसहयोग और चंदा जुटाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
यानी...
तीन साल से जमीन पर पड़ा नीम का पेड़, अचानक बना आस्था का केंद्र।
दूध जैसा पदार्थ निकला तो उमड़ पड़ी भीड़।
और अब इसी स्थान पर मां दुर्गा का मंदिर बनाने की तैयारी!
फिलहाल पेड़ से निकलने वाले इस सफेद पदार्थ का असल कारण क्या है, यह जांच का विषय है। लेकिन ग्रामीणों की आस्था ने इस जगह को फिलहाल धार्मिक चर्चा का नया केंद्र जरूर बना दिया है।
राजापुर, लखीमपुर खीरी से NJ भारत न्यूज़ के लिए रिपोर्ट।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुजानपुर क्षेत्र में बुधवार को घड़ियाल ने युवक को नदी में खींचा, दूसरे दिन भी नहीं मिला शव—सर्च ऑपरेशन जारी ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के सुजानपुर क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे बुधवार शाम को मंझरा पुरवा निवासी 24 वर्षीय नीरज कुमार नाव पर बैठा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक घड़ियाल ने अचानक युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ पुलिस टीम और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटना के दूसरे दिन भी युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार नदी में तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और परिजनों में भारी चिंता का माहौल है।
    2
    सुजानपुर क्षेत्र में बुधवार को घड़ियाल ने युवक को नदी में खींचा, दूसरे दिन भी नहीं मिला शव—सर्च ऑपरेशन जारी
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर खीरी के सुजानपुर क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे बुधवार शाम को मंझरा पुरवा निवासी 24 वर्षीय नीरज कुमार नाव पर बैठा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक घड़ियाल ने अचानक युवक को गहरे पानी में खींच ले गया।
घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ पुलिस टीम और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटना के दूसरे दिन भी युवक का शव बरामद नहीं हो सका है।
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार नदी में तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और परिजनों में भारी चिंता का माहौल है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बैठे युवक को खींच ले गया मगरमच्छ लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर
    1
    बैठे युवक को खींच ले गया मगरमच्छ लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर
    user_चांद खान
    चांद खान
    Salesperson लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने मेधावी बच्चों को दिए पुरस्कार निर्जेश मिश्र, पलियाकलां-खीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय गजरौला में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अंकुर तिवारी और फील्ड ऑफिसर पीयूष वर्मा ने विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बैंक अधिकारियों का स्वागत करते हुए बच्चों को पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है। शाखा प्रबंधक अंकुर तिवारी ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। फील्ड ऑफिसर पीयूष वर्मा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
    3
    बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने मेधावी बच्चों को दिए पुरस्कार
निर्जेश मिश्र, पलियाकलां-खीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय गजरौला में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अंकुर तिवारी और फील्ड ऑफिसर पीयूष वर्मा ने विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बैंक अधिकारियों का स्वागत करते हुए बच्चों को पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है।
शाखा प्रबंधक अंकुर तिवारी ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। फील्ड ऑफिसर पीयूष वर्मा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • श्रीकृष्ण छठी पर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भव्य आयोजन में हिस्स लखीमपुर खीरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की पावन छठी के अवसर पर माँ संकटा देवी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।श्रीकृष्ण छठी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भी स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री कृष्ण' के उद्घोष से गूंज उठा। आयोजन के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रीकृष्ण छठी का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भरपूर रहा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया।
    4
    श्रीकृष्ण छठी पर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भव्य आयोजन में हिस्स
लखीमपुर खीरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की पावन छठी के अवसर पर माँ संकटा देवी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।श्रीकृष्ण छठी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भी स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री कृष्ण' के उद्घोष से गूंज उठा।
आयोजन के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रीकृष्ण छठी का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भरपूर रहा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सिंगाही कस्बे के बढ़ियन टोला में स्थित स्कूल में अराजक तत्वों ने फिर जड़ा ताला, पीआरवी 112 की टीम मौके पर ताला तोड़ने के लिये सभी मौजूद। इससे पहले भी एक लगा मिला था ताला।
    1
    सिंगाही कस्बे के बढ़ियन टोला में स्थित स्कूल में अराजक तत्वों ने फिर जड़ा ताला, पीआरवी 112 की टीम मौके पर ताला तोड़ने के लिये सभी मौजूद। इससे पहले भी एक लगा मिला था ताला।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.