श्रीकृष्ण छठी पर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भव्य आयोजन में हिस्स लखीमपुर खीरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की पावन छठी के अवसर पर माँ संकटा देवी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।श्रीकृष्ण छठी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भी स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री कृष्ण' के उद्घोष से गूंज उठा। आयोजन के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रीकृष्ण छठी का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भरपूर रहा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया।
श्रीकृष्ण छठी पर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भव्य आयोजन में हिस्स लखीमपुर खीरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की पावन छठी के अवसर पर माँ संकटा देवी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण
के दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।श्रीकृष्ण छठी के अवसर
पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भी स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री कृष्ण' के उद्घोष से गूंज उठा। आयोजन के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। भक्तों ने
धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रीकृष्ण छठी का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भरपूर रहा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया।
- रीवा पुलिस का नया टैलेंट—कानून के साथ-साथ कुर्ते की भी सिलाई कांग्रेस के आंदोलन में अगर हजारों रुपये का कुर्ता फट जाए, तो भाई साह अगले चुनाव में टिकट का दावेदार तो बनता है! आखिर इतनी महंगी कुर्ता-सेवा हर नेता को थोड़े ही नसीब होती है। कांग्रेस पार्टी को भी ऐसे नेताओं की तलाश करनी चाहिए जो भाषण कम और कुर्ता ज्यादा फाड़वाकर आंदोलन की यादगार बना दें और रीवा पुलिस के बारे में क्या लिखें साहब… हम तो बस इतना कहेंगे—कपड़ा संभालकर आंदोलन कीजिए! क्योंकि आजकल आंदोलन में मुद्दों से ज्यादा चर्चा कहीं-कहीं कुर्ते की हालत की हो रही है बाकी पुलिस की कार्रवाई सही थी या गलत, इसका फैसला जांच और कानून करेगा हम तो फिलहाल फटे कुर्ते की राजनीति देखकर मनोरंजन कर रहे हैं! रीवा पुलिस का नया टैलेंट—कानून के साथ-साथ कुर्ते की भी सिलाई कांग्रेस के आंदोलन में अगर हजारों रुपये का कुर्ता फट जाए, तो भाई साह अगले चुनाव में टिकट का दावेदार तो बनता है! आखिर इतनी महंगी कुर्ता-सेवा हर नेता को थोड़े ही नसीब होती है। कांग्रेस पार्टी को भी ऐसे नेताओं की तलाश करनी चाहिए जो भाषण कम और कुर्ता ज्यादा फाड़वाकर आंदोलन की यादगार बना दें और रीवा पुलिस के बारे में क्या लिखें साहब… हम तो बस इतना कहेंगे—कपड़ा संभालकर आंदोलन कीजिए! क्योंकि आजकल आंदोलन में मुद्दों से ज्यादा चर्चा कहीं-कहीं कुर्ते की हालत की हो रही है बाकी पुलिस की कार्रवाई सही थी या गलत, इसका फैसला जांच और कानून करेगा हम तो फिलहाल फटे कुर्ते की राजनीति देखकर मनोरंजन कर रहे हैं!1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सपने जहां तक ले जाएं, बेटियों को वहां तक जाने की तैयारी करनी चाहिए। डबल इंजन की सरकार उनके साथ है...1
- लखीमपुर मेला मैदान स्थित बजरंग पैलेस में श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन श्री राम कथा आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के सुजानपुर क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे बुधवार शाम को मंझरा पुरवा निवासी 24 वर्षीय नीरज कुमार नाव पर बैठा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक घड़ियाल ने अचानक युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ पुलिस टीम और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटना के दूसरे दिन भी युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार नदी में तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और परिजनों में भारी चिंता का माहौल है।2
- बाढ़ के बीच नाव से गांव पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, 250 परिवारों को बांटी राहत किट। लखीमपुर-खीरी।बाढ़ के पानी से घिरे उत्तमपुरवा और लोधपुरवा गांवों में राहत पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ नाव से करीब आधे घंटे का सफर तय किया। तहसील सदर के ब्लॉक नकहा अंतर्गत ग्राम रेहरिया के इन मजरा गांवों में पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और संगठन प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। बाढ़ के कारण ग्रामीणों को राहत लेने के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से राहत सामग्री गांव में ही पहुंचाई गई। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा तथा उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लखीमपुर चेलवा राजू आर. और तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांव में ही करीब 250 प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की। अरविंद गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।राहत किट में आटा, चावल, दाल, आलू, तेल, नमक, चीनी, चना, लाई, बिस्कुट सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री के साथ साबुन, सैनिटरी पैड, तौलिया, माचिस, मोमबत्ती, बाल्टी, मग और त्रिपाल आदि शामिल रहे। बाढ़ के पानी के बीच गांव तक पहुंची राहत सामग्री से ग्रामीणों में प्रशासन और सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा।4
- बाढ़ के पानी में डूबे 60 वर्षीय कश्मीर सिंह तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम शॉर्टकट रास्ते से पानी पार करते समय हुआ हादसा, देर शाम तक गोताखोरों व एनडीआरएफ ने की तलाश; सुबह फिर शुरू होगा अभियान निर्जेश मिश्र, पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र के ग्राम घोला निषादनगर में गुरुद्वारा के पास रहने वाले 60 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूब गए। वह घर से कुछ सामान लेने के लिए पटिहन जा रहे थे। रास्ते में रपटा पुल पार करने के बाद आगे अधिक पानी होने पर वह तैरकर पानी पार करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कश्मीर सिंह रपटा पुल पार करके आगे बढ़े तो बाढ़ का पानी काफी अधिक था। इसके बावजूद उन्होंने पानी में तैरकर दूसरी ओर जाने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक वह पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कश्मीर सिंह की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। काफी देर तक पानी में तलाश किए जाने के बावजूद देर शाम तक कश्मीर सिंह का कोई पता नहीं चल सका। रात होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। प्रशासन के अनुसार शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश शुरू कराई जाएगी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण रास्तों पर पानी भरा हुआ है और आवागमन के लिए नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि नाव की व्यवस्था होती तो कश्मीर सिंह को पानी में उतरकर रास्ता पार करने की जरूरत नहीं पड़ती और हादसा टल सकता था। इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर एसडीएम पुष्पक ने बताया कि मौके से बाहर निकलने के लिए तीन रास्ते हैं और इन सभी रास्तों पर नावें लगाई गई थीं। उन्होंने बताया कि कश्मीर सिंह ने शार्टकट रास्ते का इस्तेमाल किया, जिस पर पानी की स्थिति ऐसी थी कि नाव चलाना संभव नहीं था। इसी रास्ते से पानी पार करते समय वह डूब गए। एसडीएम ने बताया कि कश्मीर सिंह की काफी तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ टीम को तलाश अभियान में लगाया गया है। रात होने के कारण अब सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- लखीमपुर- भाजपा कार्यालय के पीछे से सुमित्रा मैरिज लॉन तक सड़क पर कई जगह तीन-तीन फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है....पूरे इलाके में भयंकर जलभराव हैं । लोगों को घरों से निकलने के लिए या बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी के जलभराव के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने सुशासन का मॉडल प्रस्तुत करने के साथ ही प्रदेश के आर्थिक उन्नयन और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।1