logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर में भारी लगातार बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है जिला अधिकारी डॉ राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने क्षेत्रों लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया

18 hrs ago
user_राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

सीतापुर में भारी लगातार बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है जिला अधिकारी डॉ राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने क्षेत्रों लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *बारिश के बीच शहर के हालात देखने सड़कों पर उतरे डीएम, जलभराव वाले इलाकों में खुद संभाली कमान* *डीएम ने ईओ संग पूरे शहर का किया भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों में मौके पर खड़े होकर दिए जरूरी निर्देश; गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश* लखीमपुर खीरी, 26 सितंबर। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलभराव और विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने की स्थिति को देखते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे और शहर की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने अधिशासी अधिकारी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जलभराव वाले स्थानों का मौके पर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने भ्रमण के दौरान जिन-जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण जलभराव मिला, वहां स्वयं मौके पर खड़े होकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा जहां आवश्यक हो वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सड़कों पर गिरे पेड़ों को लेकर भी डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने वन विभाग एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर गिरे हुए पेड़ों को शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि बारिश के कारण कहीं भी आवागमन बाधित न होने पाए और पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करें। *डॉन बॉस्को स्कूल के सामने टूटा क्लैंप, डीएम ने लिया संज्ञान* निरीक्षण के दौरान डॉन बॉस्को स्कूल के सामने विद्युत पोल पर क्लैंप टूटे होने की स्थिति का डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्लैंप को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने तथा बारिश के दौरान विद्युत संबंधी किसी भी संभावित जोखिम को देखते हुए जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *बारिश में सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम* डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। जलभराव, गिरे पेड़ों अथवा अन्य किसी कारण से मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात सुचारु कराया जाए।
    1
    *बारिश के बीच शहर के हालात देखने सड़कों पर उतरे डीएम, जलभराव वाले इलाकों में खुद संभाली कमान*

*डीएम ने ईओ संग पूरे शहर का किया भ्रमण, जलभराव वाले क्षेत्रों में मौके पर खड़े होकर दिए जरूरी निर्देश; गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश*
लखीमपुर खीरी, 26 सितंबर। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलभराव और विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने की स्थिति को देखते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे और शहर की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने अधिशासी अधिकारी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जलभराव वाले स्थानों का मौके पर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने भ्रमण के दौरान जिन-जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण जलभराव मिला, वहां स्वयं मौके पर खड़े होकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा जहां आवश्यक हो वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सड़कों पर गिरे पेड़ों को लेकर भी डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने वन विभाग एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर गिरे हुए पेड़ों को शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि बारिश के कारण कहीं भी आवागमन बाधित न होने पाए और पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करें।
*डॉन बॉस्को स्कूल के सामने टूटा क्लैंप, डीएम ने लिया संज्ञान*
निरीक्षण के दौरान डॉन बॉस्को स्कूल के सामने विद्युत पोल पर क्लैंप टूटे होने की स्थिति का डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्लैंप को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने तथा बारिश के दौरान विद्युत संबंधी किसी भी संभावित जोखिम को देखते हुए जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*बारिश में सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम*
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। जलभराव, गिरे पेड़ों अथवा अन्य किसी कारण से मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात सुचारु कराया जाए।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में लोग कच्चे और क्षतिग्रस्त मकानों से दूर रहें। हमारी टीमें मदद के लिए तैयार हैं। यदि किसी के पास पक्का मकान या सुरक्षित आश्रय नहीं है तो प्रशासन उसके लिए रहने और भोजन की व्यवस्था करेगा। लोग सतर्क और सावधान रहें और फिलहाल ऐसे मकानों में जाने से बचें। 25, 26 और 27 सितंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। लखीमपुर खीरी- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा— “लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में लोग कच्चे और क्षतिग्रस्त मकानों से दूर रहें। हमारी टीमें मदद के लिए तैयार हैं। यदि किसी के पास पक्का मकान या सुरक्षित आश्रय नहीं है तो प्रशासन उसके लिए रहने और भोजन की व्यवस्था करेगा। लोग सतर्क और सावधान रहें और फिलहाल ऐसे मकानों में जाने से बचें। 25, 26 और 27 सितंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। सभी बैराजों में जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों में टीमें लगातार पहुंच रही हैं और जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए आश्रय, भोजन और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
    1
    लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में लोग कच्चे और क्षतिग्रस्त मकानों से दूर रहें। हमारी टीमें मदद के लिए तैयार हैं। यदि किसी के पास पक्का मकान या सुरक्षित आश्रय नहीं है तो प्रशासन उसके लिए रहने और भोजन की व्यवस्था करेगा।

लोग सतर्क और सावधान रहें और फिलहाल ऐसे मकानों में जाने से बचें। 25, 26 और 27 सितंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

लखीमपुर खीरी- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा—
“लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में लोग कच्चे और क्षतिग्रस्त मकानों से दूर रहें। हमारी टीमें मदद के लिए तैयार हैं। यदि किसी के पास पक्का मकान या सुरक्षित आश्रय नहीं है तो प्रशासन उसके लिए रहने और भोजन की व्यवस्था करेगा।
लोग सतर्क और सावधान रहें और फिलहाल ऐसे मकानों में जाने से बचें। 25, 26 और 27 सितंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
सभी बैराजों में जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों में टीमें लगातार पहुंच रही हैं और जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए आश्रय, भोजन और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सड़क पर गिरा विशालकाय शीशम का पेड़, आवागमन हुआ बंद पटिहन से फुलवरिया जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरने से ग्रामीणों को हुई परेशानी पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बीच आज शनिवार को पटिहन से फुलवरिया जाने वाले मार्ग पर शीशम का विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गयी है। शनिवार को बारिश के दौरान तेज हवा चलने के बीच विशालकाय शीशम का पेड़ जड़ समेत सड़क पर गिर गया। पेड़ की डालियां सड़क के काफी हिस्से में फैल जाने के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। मार्ग बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क पर पेड़ गिरने के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र पेड़ हटवाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के एक्सईएन चमन प्रकाश ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बन्द कर दी गयी है। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त होने में थोड़ा समय लग सकता है। लाइन ठीक होने के बाद ही क्षेत्र में विद्युतापूर्ति कराना संभव हो सकेगा।
    2
    सड़क पर गिरा विशालकाय शीशम का पेड़, आवागमन हुआ बंद

पटिहन से फुलवरिया जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरने से ग्रामीणों को हुई परेशानी
पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बीच आज शनिवार को पटिहन से फुलवरिया जाने वाले मार्ग पर शीशम का विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गयी है। शनिवार को बारिश के दौरान तेज हवा चलने के बीच विशालकाय शीशम का पेड़ जड़ समेत सड़क पर गिर गया। पेड़ की डालियां सड़क के काफी हिस्से में फैल जाने के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। मार्ग बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क पर पेड़ गिरने के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र पेड़ हटवाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के एक्सईएन चमन प्रकाश ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बन्द कर दी गयी है। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त होने में थोड़ा समय लग सकता है। लाइन ठीक होने के बाद ही क्षेत्र में विद्युतापूर्ति कराना संभव हो सकेगा।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • साइफन जाम, बीच वाली मस्जिद के पास घरों में घुसा बारिश का पानी मितौली। लगातार बारिश के बाद कस्बे में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। अमृत सरोवर के समीप बने घरों में पानी भर गया है। साइफन जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अस्पताल रोड, गुप्ता कालोनी, ब्लाक पास के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। लोगों ने तत्काल साइफन की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। साइफन जाम, बीच वाली मस्जिद के पास घरों में घुसा बारिश का पानी मितौली। लगातार बारिश के बाद कस्बे में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। अमृत सरोवर के समीप बने घरों में पानी भर गया है। साइफन जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अस्पताल रोड, गुप्ता कालोनी, ब्लाक पास के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। लोगों ने तत्काल साइफन की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    2
    साइफन जाम, बीच वाली मस्जिद के पास घरों में घुसा बारिश का पानी

मितौली। लगातार बारिश के बाद कस्बे में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। अमृत सरोवर के समीप बने घरों में पानी भर गया है। साइफन जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अस्पताल रोड, गुप्ता कालोनी, ब्लाक पास के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। लोगों ने तत्काल साइफन की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
साइफन जाम, बीच वाली मस्जिद के पास घरों में घुसा बारिश का पानी
मितौली। लगातार बारिश के बाद कस्बे में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। अमृत सरोवर के समीप बने घरों में पानी भर गया है। साइफन जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अस्पताल रोड, गुप्ता कालोनी, ब्लाक पास के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। लोगों ने तत्काल साइफन की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लखीमपुर में 24 घंटे से लगातार बारिश, शहर की प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील लगातार हो रही बारिश से लखीमपुर शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रमुख सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं, जिससे आमजनजीवन प्रभावित है। बारिश का सबसे ज्यादा असर मजदूर और रोज कमाकर खाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते कामकाज प्रभावित होने से रोजी-रोटी का संकट भी बढ़ रहा है।
    1
    लखीमपुर में 24 घंटे से लगातार बारिश, शहर की प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील
लगातार हो रही बारिश से लखीमपुर शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।
प्रमुख सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं, जिससे आमजनजीवन प्रभावित है।
बारिश का सबसे ज्यादा असर मजदूर और रोज कमाकर खाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते कामकाज प्रभावित होने से रोजी-रोटी का संकट भी बढ़ रहा है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली के अलर्ट पर स्कूल बंद, डीएम ने जारी की एडवाइजरी। लखीमपुर खीरी मे मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जनपद में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने लोगों से तेज बारिश, हवाओं और गरज-चमक के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। डीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित पक्के मकानों में रहें। आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभों, खुले मैदान और ऊंची जगहों से दूर रहें। जलभराव वाले क्षेत्रों के साथ कच्चे व जर्जर मकानों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। किसी भी आपदा या सहायता की आवश्यकता होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा 05872-298410, 412865 और मोबाइल नंबर 9454416588 पर सूचना दी जा सकती है।
    2
    अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली के अलर्ट पर स्कूल बंद, डीएम ने जारी की एडवाइजरी।
लखीमपुर खीरी मे मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जनपद में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने लोगों से तेज बारिश, हवाओं और गरज-चमक के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
डीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित पक्के मकानों में रहें। आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभों, खुले मैदान और ऊंची जगहों से दूर रहें। जलभराव वाले क्षेत्रों के साथ कच्चे व जर्जर मकानों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
किसी भी आपदा या सहायता की आवश्यकता होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा 05872-298410, 412865 और मोबाइल नंबर 9454416588 पर सूचना दी जा सकती है।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खीरी नगर पंचायत ने अनाउंस किया और बताया कि खीरी में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना है। खीरी नगर पंचायत ने अनाउंस किया और बताया कि खीरी में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। खुले स्थानों, पेड़-पौधों, विद्युत खंभों एवं जर्जर भवनों से दूर रहें
    1
    खीरी नगर पंचायत ने अनाउंस किया और बताया कि  खीरी में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना है।
खीरी नगर पंचायत ने अनाउंस किया और बताया कि  खीरी में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। खुले स्थानों, पेड़-पौधों, विद्युत खंभों एवं जर्जर भवनों से दूर रहें
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बारिश ने खोली विकास की पोल टेहरा देहात का रास्ता बना कीचड़ का दलदल, दो दिन की लगातार बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, स्कूली बच्चों के गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश पलिया ग्राम पंचायत के टेहरा देहात में रास्ते की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जमा गंदा पानी और दलदलनुमा कीचड़ के कारण लोगों को रास्ते से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों का भी रोजाना आना-जाना होता है। रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ होने के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। मौके की वीडियो में रास्ते की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। रास्ते पर कीचड़ के साथ जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है और कूड़ा भी जमा है। ग्रामीण आशीष कुमार, रामनिवास, भगौती प्रसाद एवं तोताराम आदि ने बताया कि लंबे समय से रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान न होने के कारण उन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की तत्काल सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बारिश के दौरान आवागमन की स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।
    3
    बारिश ने खोली विकास की पोल

टेहरा देहात का रास्ता बना कीचड़ का दलदल, दो दिन की लगातार बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, स्कूली बच्चों के गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश
पलिया ग्राम पंचायत के टेहरा देहात में रास्ते की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जमा गंदा पानी और दलदलनुमा कीचड़ के कारण लोगों को रास्ते से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों का भी रोजाना आना-जाना होता है। रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ होने के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
मौके की वीडियो में रास्ते की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। रास्ते पर कीचड़ के साथ जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है और कूड़ा भी जमा है। ग्रामीण आशीष कुमार, रामनिवास, भगौती प्रसाद एवं तोताराम आदि ने बताया कि लंबे समय से रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान न होने के कारण उन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की तत्काल सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बारिश के दौरान आवागमन की स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दो दिनों की लगातार बारिश से बिगड़े हालात, घर गिरे, पेड़ उखड़े, फसलें बर्बाद, कई मौतें लखीमपुर खीरी। दो दिनों की लगातार बारिश से बिगड़े हालात, घर गिरे, पेड़ उखड़े, कई मौतें
    1
    दो दिनों की लगातार बारिश से बिगड़े हालात, घर गिरे, पेड़ उखड़े, फसलें बर्बाद, कई मौतें 
लखीमपुर खीरी। दो दिनों की लगातार बारिश से बिगड़े हालात, घर गिरे, पेड़ उखड़े, कई मौतें
    user_Anupam Mishra
    Anupam Mishra
    Local News Reporter लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.