logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहटा के दौलतपुर में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5000 लीटर नष्ट, 400 लीटर बरामद पटना जिले के बिहटा क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार, मौके पर करीब 5000 लीटर अधनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया गया, जबकि 400 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले अड्डों को भी ध्वस्त किया।

8 hrs ago
user_Reporter Satyendra
Reporter Satyendra
Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
8 hrs ago

बिहटा के दौलतपुर में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5000 लीटर नष्ट, 400 लीटर बरामद पटना जिले के बिहटा क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार, मौके पर करीब 5000 लीटर अधनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया गया, जबकि 400 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले अड्डों को भी ध्वस्त किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना जिले के बिहटा क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार, मौके पर करीब 5000 लीटर अधनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया गया, जबकि 400 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले अड्डों को भी ध्वस्त किया।
    1
    पटना जिले के बिहटा क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब को नष्ट किया।
जानकारी के अनुसार, मौके पर करीब 5000 लीटर अधनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया गया, जबकि 400 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले अड्डों को भी ध्वस्त किया।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • कश्मीर फाइल्स, केरल स्टोरी Dhurandhar2 पर झूठ फैला रहे कांग्रेसी बोले मोदी, हिमंता को कांग्रेस के 'बब्बर शेर' जेल में डालने जा रहे- राहुल, एजेंट भी EVM अच्छी तरह से चेक करें- ममता, विरोधियों के डराने से कुछ नहीं होगा बोले सोरेन, ट्रंप के खिलाफ महाभियोग ज्ञापन शूरू, दुनिया के नेता युद्ध रुकवाएं- अब्दुल हमीद देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर
    1
    कश्मीर फाइल्स, केरल स्टोरी Dhurandhar2 पर झूठ फैला रहे कांग्रेसी बोले मोदी, हिमंता को कांग्रेस के 'बब्बर शेर' जेल में डालने जा रहे- राहुल, एजेंट भी EVM अच्छी तरह से चेक करें- ममता, विरोधियों के डराने से कुछ नहीं होगा बोले सोरेन, ट्रंप के खिलाफ महाभियोग ज्ञापन शूरू, दुनिया के नेता युद्ध रुकवाएं- अब्दुल हमीद देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Bihta, Patna•
    18 hrs ago
  • Post by Vijay kumar
    1
    Post by Vijay kumar
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    6 hrs ago
  • नौबतपुर प्रखंड के बारा गांव स्थित धनेश्वरी हाई स्कूल में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर परिश्रम और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में विद्यालय के शिक्षक पंकज, सन्नी और शाहरुख सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और आने वाले समय में वे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। समारोह के दौरान मैट्रिक और इंटर के लगभग 35 छात्र-छात्राओं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, उन्हें मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, वहीं अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस तरह के आयोजनों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा देने वाला बताया। विद्यालय परिवार ने आश्वासन दिया कि आगे भी प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    नौबतपुर प्रखंड के बारा गांव स्थित धनेश्वरी हाई स्कूल में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर परिश्रम और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस समारोह में विद्यालय के शिक्षक पंकज, सन्नी और शाहरुख सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और आने वाले समय में वे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।
समारोह के दौरान मैट्रिक और इंटर के लगभग 35 छात्र-छात्राओं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, उन्हें मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, वहीं अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस तरह के आयोजनों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा देने वाला बताया। विद्यालय परिवार ने आश्वासन दिया कि आगे भी प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_Shailesh singh
    Shailesh singh
    Local News Reporter Naubatpur, Patna•
    11 hrs ago
  • भोजपुर में उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, भोजपुर श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय विधायक बड़हरा श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं माननीय विधायक जगदीशपुर श्री भगवान सिंह कुशवाहा को पौधा भेंट कर किया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री महोदय द्वारा जिले के सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर आयुक्त भोजपुर को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख स्थलों जैसे अस्पताल, बस स्टैंड, मुख्य बाजार आदि में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा इनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कचरा उठाव नियमित रूप से किया जाए। उपमुख्यमंत्री महोदय ने नगर निगम की भूमि पर अवैध होर्डिंग एवं पार्किंग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होर्डिंग एवं पार्किंग की अनुमति केवल निर्धारित शुल्क प्राप्त करने के बाद ही दी जाए तथा अवैध रूप से ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बड़हरा एवं शाहपुर में मोक्षधाम निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री महोदय ने पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित राजस्व मामलों का निपटारा तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए। साथ ही, भूमि विवादों की सुनवाई अंचल कार्यालय में ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूमि माफियाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजपुर श्री राज, उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता भोजपुर सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    1
    भोजपुर में उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, भोजपुर श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय विधायक बड़हरा श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं माननीय विधायक जगदीशपुर श्री भगवान सिंह कुशवाहा को पौधा भेंट कर किया गया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री महोदय द्वारा जिले के सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर आयुक्त भोजपुर को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख स्थलों जैसे अस्पताल, बस स्टैंड, मुख्य बाजार आदि में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा इनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कचरा उठाव नियमित रूप से किया जाए।
उपमुख्यमंत्री महोदय ने नगर निगम की भूमि पर अवैध होर्डिंग एवं पार्किंग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होर्डिंग एवं पार्किंग की अनुमति केवल निर्धारित शुल्क प्राप्त करने के बाद ही दी जाए तथा अवैध रूप से ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बड़हरा एवं शाहपुर में मोक्षधाम निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री महोदय ने पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित राजस्व मामलों का निपटारा तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए। साथ ही, भूमि विवादों की सुनवाई अंचल कार्यालय में ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूमि माफियाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजपुर श्री राज, उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता भोजपुर सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    3 hrs ago
  • #पटना सिटी बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के द्वारा उन्हें कृपाण, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने आज तख्त साहिब में हाजरी भरी। इस मौके पर उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया एवं उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #bihar #patna
    1
    #पटना सिटी बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के द्वारा उन्हें कृपाण, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने आज तख्त साहिब में हाजरी भरी। इस मौके पर उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया एवं उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए।
#ApnaCityTakNews #PatnaCity #bihar #patna
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • Patna चली #धाई धाई गो#लियां पैजामा गांव में दो बीगहा जमीन #विवाद को लेकर इलाके में #दहशत
    1
    Patna चली #धाई धाई गो#लियां पैजामा गांव में दो बीगहा जमीन #विवाद को लेकर इलाके में #दहशत
    user_Samrat Magadh News
    Samrat Magadh News
    Voice of people पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना जिले के बिहटा स्थित आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के तारानगर चमरटोली में पैसे के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से फायर की गई गोली भी बरामद की गई है।
    1
    पटना जिले के बिहटा स्थित आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के तारानगर चमरटोली में पैसे के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से फायर की गई गोली भी बरामद की गई है।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.