रायपुर में नारी शक्ति का महा-हुंकार: भाजपा की 'जन आक्रोश पदयात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री साय और विधायक अनुज शर्मा ने भरा जोश* तपती धूप में गूंजा 'नारी शक्ति जिंदाबाद' का नारा; सड़कों पर उतरा हजारों महिलाओं का स्वाभिमान राजधानी रायपुर की सड़कें आज "नारी शक्ति जिंदाबाद" के नारों और मातृशक्ति के अदम्य उत्साह से गूंज उठीं। महिलाओं के सम्मान की रक्षा और विपक्ष द्वारा किए गए कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘महिला जन आक्रोश पदयात्रा’ ने आज एक ऐतिहासिक आंदोलन का रूप ले लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पदयात्रा में विशेष रूप से शिरकत कर नारी शक्ति के अधिकारों के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। दिग्गजों के नेतृत्व में 'शक्ति' का प्रदर्शन तपती धूप और भीषण गर्मी की परवाह किए बिना हजारों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में तख्तियां लिए सड़कों पर उतरीं। पदयात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा ने किया। विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में उनके क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने इस पदयात्रा को एक विशाल स्वरूप प्रदान किया। *कांग्रेस की 'वंशवाद की राजनीति' पर विधायक अनुज शर्मा का प्रहार* मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का पारित होना भारतीय लोकतंत्र के लिए एक मील का पत्थर है। कांग्रेस को डर है कि अगर गरीब की बेटी, एक आदिवासी महिला या गाँव की बहन संसद में पहुँच गई, तो उनकी 'वंशवाद' की दुकान बंद हो जाएगी। इसीलिए उन्होंने दशकों तक इस बिल को लटकाए रखा। "उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा, "यह 21वीं सदी का भारत है। यहाँ की नारी अब अपना अधिकार मांगती नहीं, छीनना जानती है। कांग्रेस की हर साजिश का जवाब हमारी माताएं-बहनें अपने वोट की ताकत से देंगी।" *10 साल बनाम 60 साल: सेवा और सम्मान का संकल्प* विधायक शर्मा ने मोदी और साय सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा के 10 साल कांग्रेस के 60 सालों पर भारी हैं। उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, इज्जत घर (शौचालय) और प्रदेश की महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन को सुगम और गरिमामय बनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब दिल्ली की संसद हो या छत्तीसगढ़ की विधानसभा, हर जगह नारी शक्ति का परचम लहराएगा। *ऐतिहासिक उपस्थिति* यह "आक्रोश रैली" कांग्रेस के उस रवैये के खिलाफ एक शंखनाद है जिसने सालों तक महिलाओं को उनके हक से वंचित रखा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश भर से आईं हजारों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं, जिन्होंने यह संदेश दिया कि वे अपने स्वाभिमान के साथ अब कोई समझौता नहीं करेंगी

- इसी घर के नामांतरण के लिए घटी बादाम कांड वाली घटना। #bqdamkandbiladpur #bilaspurbreakingnews #bilaspurchhattisgarh1
- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशे के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सख्त शिकंजा कसा गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। एसएसपी भोजराम पटेल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की है। #MungeliPolice #OperationBaaz #DrugFreeIndia #BreakingNews #Chhattisgarh #PoliceAction #CrimeNews #AntiDrugDrive #hindinewslive1
- नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।1
- बिलासपुर में लेंसकार्ट की दुकानों के बाहर हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। व्यापार विहार, इंदु चौक सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए लोगों से खरीदारी न करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपने विरोध को दर्ज कराया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी ठाकुर राम सिंह ने कहा कि जो भी सनातन के खिलाफ बोलेगा, उसका विरोध किया जाएगा। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है और प्रशासन की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है।1
- हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!1
- गांवों की शादी में DJ की धूम म नाचते हुए ।1
- ग्राम मोहतरा महामाया चौक के पास रात मे दो पक्छ के बीच बेहोस होते तक मारपीट दोनों पक्छ ने बिल्हा थाना मे की रिपोर्ट आज सौमवार की सुबह 10 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार की रात ग्राम मोहतरा मे दो पक्छ के बिच जम कर मारपीट का मामला सामने आया है जिसमे दोनों पक्छ ने देर रात थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसमे पहले पक्छ प्रार्थी - रूपेश मेहर पिता भागवत मेहर उम्र 17 वर्ष साकिन मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. मो.नं. 7898978310 दिनांक घटना समय – 19.04.2026 के 23/00 बजे । घटना स्थल - ग्राम मोहतरा महामाया चौक के पास । 00.55 बजे । नाम आरोपीगण – राजेश क्षत्रीय, आयुष क्षत्रीय, शुभम क्षत्रीय साकिना मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर विववरण – मैं उक्त पते पर रहता हॅू, कक्षा 11वी मे पढता हॅू, कि मै दिनांक 19/04/26 के रात्रि करीबन 11/00 बजे खाना खाकर अपने दोस्त चन्द्रराज नेताम के साथ गांव के महामाया चौक के तरफ घुमने गया था जहां पर गांव के राजेश क्षत्रीय और आयुष क्षत्रीय मिला और हम दोनो को यहां क्या कर रहे हो कहकर गाली गुप्तार करने लगे मेरे द्वारा मना करने पर मां बहन की गंदी गदी गाली देते हुये जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का व हाथ मे पहने चूडा से मारा जिससे मेरे सिर,कमर, बाया हाथ, दाया पैर के घुटना के पास मे चोट लगा है, मारते देख मेरे दोस्त चन्द्रराज नेताम ने बीच बचाव करने आया तो उसके साथ शुभम क्षत्रीय हाथ मुक्का व चूडा से मारपीट किये है, मारपीट होने पर मै अपने बडे भाई दीपक मेहर को सूचना दिया वह आकर बीच बचाव किये और हमे छुडाकर घर लेकर गये घटना को अन्नू ध्रुव, दीपक मेहर , नंदकिशोर निषाद देखे सुने व बीच बचाव किये है। बाद थाना रिपोर्ट करने आया हॅू, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 296, 115(2), 351(3), 3(5) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत ग्राम दानीकोकड़ी में प्रस्तावित चुना फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रैली के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को अपनी जल जंगल जमीन और आजीविका के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि वे किसी भी हाल में गांव को नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के सहमति के बिना परियोजना लागू की जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों से विवाद के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्री की स्वीकृति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।1