logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंबई, महाराष्ट्र: एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे

7 hrs ago
user_BSNN
BSNN
Newspaper publisher Azamgarh, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

मुंबई, महाराष्ट्र: एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आजमगढ़: जनपद के इंटर कॉलेजों में 18/02/2026 से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सघन और प्रभावी जांच व्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और सुरक्षा बलों की मौजूदगी से व्यवस्था मजबूत दिखी। छात्र-छात्राओं ने भी जांच प्रक्रिया में सहयोग किया और अनुशासन बनाए रखा। अभिभावकों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे निष्पक्ष परीक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। कुल मिलाकर, आज परीक्षा केंद्रों पर जांच बहुत ही अच्छे और व्यवस्थित तरीके से की जा रही है।
    2
    आजमगढ़:
जनपद के इंटर कॉलेजों में 18/02/2026 से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सघन और प्रभावी जांच व्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और सुरक्षा बलों की मौजूदगी से व्यवस्था मजबूत दिखी।
छात्र-छात्राओं ने भी जांच प्रक्रिया में सहयोग किया और अनुशासन बनाए रखा। अभिभावकों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे निष्पक्ष परीक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
कुल मिलाकर, आज परीक्षा केंद्रों पर जांच बहुत ही अच्छे और व्यवस्थित तरीके से की जा रही है।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Kabya Chauhan
    1
    Post by Kabya Chauhan
    user_Kabya Chauhan
    Kabya Chauhan
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुंबई, महाराष्ट्र: एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे
    1
    मुंबई, महाराष्ट्र: एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher Azamgarh, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • #आजमगढ़: मुबारकपुर दंगे के 12 आरोपियों को आजीवन कारावास, देखें वीडियो अदालत ने इनको सुनाई है सजा, आरोपी हुसैन अहमद, मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद,मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया।
    1
    #आजमगढ़: मुबारकपुर दंगे के 12 आरोपियों को आजीवन कारावास, देखें वीडियो
अदालत ने इनको सुनाई है सजा, आरोपी हुसैन अहमद, मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद,मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया।
    user_Journalist Arshad Jamal  Khan
    Journalist Arshad Jamal Khan
    Video Creator निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ​ मऊ । जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों की समक्ष बताया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। ​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण कराए ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके। ​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अधिक से अधिक किसानों को बीमा कवर से जोड़ने पर बल दिया गया। ​कुसुम योजना सिंचाई लागत कम करने के लिए सोलर पंप पर मिलने वाले 60% से 90% तक के अनुदान के बारे में बताया गया। ​आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव हेतु ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी इसके साथ जिलाधिकारी ने किसानों को सोलर पैनल लगवाने को कहा जिससे किसानों पर विद्युत से आने वाले बिल से राहत मिलेगी और किसानों को मुनाफा भी हर माह मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ​किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी किसानों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें जिससे कृषि से संबंधित मिलने वाले सभी प्रकार के लाभों से लाभान्वित किया जा सके। किसान दिवस के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसान एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। ​
    2
    ​
मऊ । जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने पिछले माह किसान दिवस में किसानों द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उपस्थित किसानों की समक्ष बताया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है।
​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ​प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूर्ण कराए ताकि किसी भी पात्र किसान की किस्त न रुके।
​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अधिक से अधिक किसानों को बीमा कवर से जोड़ने पर बल दिया गया।
​कुसुम योजना सिंचाई लागत कम करने के लिए सोलर पंप पर मिलने वाले 60% से 90% तक के अनुदान के बारे में बताया गया।
​आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव हेतु ड्रोन तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित बैंकों के माध्यम से मिलने वाले ऋण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी इसके साथ जिलाधिकारी ने किसानों को सोलर पैनल लगवाने को कहा जिससे किसानों पर विद्युत से आने वाले बिल से राहत मिलेगी और किसानों को मुनाफा भी हर माह मिलेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ​किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुँचे।
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के सभी किसानों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें जिससे कृषि से संबंधित मिलने वाले सभी प्रकार के लाभों से लाभान्वित किया जा सके।
किसान दिवस के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसान एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
​
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • Post by Bala Ji
    1
    Post by Bala Ji
    user_Bala Ji
    Bala Ji
    Jakhania, Ghazipur•
    5 hrs ago
  • जनपद मुख्यालय में कचरा प्रबंधन फेल: आबादी के बीच सड़ता कूड़ा, बढ़ता संक्रमण का खतरा अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के मुख्य कस्बे में कचरा संग्रहण की मौजूदा व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। नगर पालिका द्वारा घर-घर से एकत्रित कचरे को मुख्य बाजार और घनी आबादी वाले इलाकों में अस्थायी रूप से डंप किया जा रहा है। सुबह से लेकर कचरा उठने तक सड़ते कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कचरे के ढेर के पास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस समस्या से अधिक परेशान हैं। बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खुले में पड़े गीले कचरे से मक्खी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सड़ते कचरे से निकलने वाली जहरीली गैसें और बैक्टीरिया श्वसन संबंधी समस्याओं को भी जन्म दे सकते हैं। नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित सफाई अभियान चलाने और लोगों से कचरा अलग-अलग देने की अपील की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरा उठाने वाली गाड़ियां अक्सर देर से पहुंचती हैं और कई बार कचरे को ढककर नहीं ले जाया जाता, जिससे रास्ते में भी गंदगी फैलती रहती है। पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुख्य आबादी से दूर एक स्थायी ट्रांसफर प्वाइंट विकसित किया जाएगा, जिससे कचरा सीधे वहां ले जाया जा सके और बीच बाजार में डंपिंग की आवश्यकता न पड़े। फिलहाल, स्थानीय निवासी और व्यापारी त्वरित और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक कचरा संग्रहण और निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक स्वच्छता अभियान का वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाएगा।
    1
    जनपद मुख्यालय में कचरा प्रबंधन फेल: आबादी के बीच सड़ता कूड़ा, बढ़ता संक्रमण का खतरा
अंबेडकरनगर।
जनपद मुख्यालय के मुख्य कस्बे में कचरा संग्रहण की मौजूदा व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। नगर पालिका द्वारा घर-घर से एकत्रित कचरे को मुख्य बाजार और घनी आबादी वाले इलाकों में अस्थायी रूप से डंप किया जा रहा है। सुबह से लेकर कचरा उठने तक सड़ते कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कचरे के ढेर के पास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस समस्या से अधिक परेशान हैं। बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खुले में पड़े गीले कचरे से मक्खी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सड़ते कचरे से निकलने वाली जहरीली गैसें और बैक्टीरिया श्वसन संबंधी समस्याओं को भी जन्म दे सकते हैं।
नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित सफाई अभियान चलाने और लोगों से कचरा अलग-अलग देने की अपील की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरा उठाने वाली गाड़ियां अक्सर देर से पहुंचती हैं और कई बार कचरे को ढककर नहीं ले जाया जाता, जिससे रास्ते में भी गंदगी फैलती रहती है।
पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुख्य आबादी से दूर एक स्थायी ट्रांसफर प्वाइंट विकसित किया जाएगा, जिससे कचरा सीधे वहां ले जाया जा सके और बीच बाजार में डंपिंग की आवश्यकता न पड़े।
फिलहाल, स्थानीय निवासी और व्यापारी त्वरित और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक कचरा संग्रहण और निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक स्वच्छता अभियान का वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाएगा।
    user_TEESRI AANKHEN
    TEESRI AANKHEN
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पुलिस के सामने ही महिलाओं ने चलाए लात-घूंसे यूपी के हापुड़ में सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की मौजूदगी में ही महिला अधिवक्ता और दूसरी महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. बुलंदशहर से एक पीड़िता अपने परिजनों और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कराने पहुंची थी, तभी आरोपी पक्ष की महिला अधिवक्ता से कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई
    1
    पुलिस के सामने ही महिलाओं ने चलाए लात-घूंसे
यूपी के हापुड़ में सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की मौजूदगी में ही महिला अधिवक्ता और दूसरी महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. बुलंदशहर से एक पीड़िता अपने परिजनों और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कराने पहुंची थी, तभी आरोपी पक्ष की महिला अधिवक्ता से कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher Azamgarh, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.