ब्रेकिंग न्यूज़,,,,,,,,,,,,, मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, क्षेत्राधिकारी पट्टी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सजग नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- तेज हवा से गिरा यूनिक पोल रमा हॉस्पिटल के सामने खड़ा पोल गिर अर्टिगा कार पर बाल बाल बच्चे यात्री बिना नट बोल्ट के थापोल।1
- "जो रोशनी पंडाल के अंदर छन कर आ रही है वह लाल दिखाई दे रही है।" समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ,दादरी में जोरदार भाषण दिए1
- Post by Anupam tiwari1
- सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र के रामनगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर 108 कन्याओं को विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर भव्य भोज कराया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। कन्या भोज का आयोजन जय मां काली एवं मित्र मंडल पूजा समिति द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान कन्याओं का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें भोजन कराया गया, जिसे हिंदू परंपरा में विशेष महत्व दिया जाता है। मां काली पूजा समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप शर्मा ने बताया कि बीते कई वर्षों से मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाता रहा है। हर वर्ष नए जजमान को यह अवसर दिया जाता है, इस बार यह जिम्मेदारी बजरंगी अग्रहरि को सौंपी गई थी। इस अवसर पर अजय प्रताप शर्मा, अंकित अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, पवन सरोज, राज नारायण, ऋतिक अग्रहरि, गणेश मौर्य, सुरेश मौर्य, पप्पू कसौधन, राजकुमार कौशल, सनी अग्रहरि, काजल आरो, सुमित बरनवाल सहित कई श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। #कन्याभोज #नवरात्रि #मांकाली #लंभुआ #सुल्तानपुर #धार्मिककार्यक्रम #भक्ति #हिंदूपरंपरा #जयमांकाली #उत्तरप्रदेश4
- जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य तेज़ी से जारी है, जहां किसान बड़े पैमाने पर हार्वेस्टर मशीनों का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि इस बीच एक गंभीर समस्या सामने आई है, जिसने किसानों और मशीन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइनें खेतों के ऊपर काफी नीचे तक लटकी हुई हैं, जिससे फसल कटाई में खतरा उत्पन्न हो रहा है। हार्वेस्टर मशीन मालिकों का कहना है कि ऐसी स्थिति में बिना बिजली आपूर्ति बंद कराए खेतों में मशीन चलाना जोखिम भरा है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय हार्वेस्टर संचालक वशिष्ठ नारायण सिंह ने बदलापुर के एसडीओ एस.के सिंह से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लाइनमैन और बिजली विभाग के जेई फोन तक नहीं उठाते हैं और कभी फोन उठाते हैं तो कुछ समय के लिए बिजली बंद (सिटडाउन) भी नहीं देते हैं।मशीन मालिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल की क्षति होने की आशंका बनी हुई है। इस मामले में जब बिजली विभाग के एसडीओ एस.के.सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसानों और मशीन संचालकों को सुरक्षा मिल सके।2
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Anupam tiwari1
- लंभुआ, सुल्तानपुर में नव वर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और भक्ति से सराबोर हो गया। खंड संघचालक डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश पाठक और खंड कार्यवाह अजय पांडे के नेतृत्व में निकले इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन सर्वोदय स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर पूरे बाजार व कोतवाली क्षेत्र से होते हुए पुनः वहीं समाप्त हुआ। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने के साक्षी बनना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार तक संघ की पहुंच होना आवश्यक है और हिंदू संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। जिला प्रचारक आशीष जी ने भी कहा कि स्वयंसेवक हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहते हैं और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। #RSS #पथसंचलन #लंभुआ #सुल्तानपुर #हिंदूसंस्कृति #नववर्ष #संघकार्य #समाजसेवा #उत्तरप्रदेश #भारत3