108 कन्याओं को कराया गया श्रद्धा भाव से भव्य भोज।...... सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र के रामनगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर 108 कन्याओं को विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर भव्य भोज कराया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। कन्या भोज का आयोजन जय मां काली एवं मित्र मंडल पूजा समिति द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान कन्याओं का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें भोजन कराया गया, जिसे हिंदू परंपरा में विशेष महत्व दिया जाता है। मां काली पूजा समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप शर्मा ने बताया कि बीते कई वर्षों से मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाता रहा है। हर वर्ष नए जजमान को यह अवसर दिया जाता है, इस बार यह जिम्मेदारी बजरंगी अग्रहरि को सौंपी गई थी। इस अवसर पर अजय प्रताप शर्मा, अंकित अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, पवन सरोज, राज नारायण, ऋतिक अग्रहरि, गणेश मौर्य, सुरेश मौर्य, पप्पू कसौधन, राजकुमार कौशल, सनी अग्रहरि, काजल आरो, सुमित बरनवाल सहित कई श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। #कन्याभोज #नवरात्रि #मांकाली #लंभुआ #सुल्तानपुर #धार्मिककार्यक्रम #भक्ति #हिंदूपरंपरा #जयमांकाली #उत्तरप्रदेश
108 कन्याओं को कराया गया श्रद्धा भाव से भव्य भोज।...... सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र के रामनगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर 108 कन्याओं को विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर भव्य भोज कराया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही
और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। कन्या भोज का आयोजन जय मां काली एवं मित्र मंडल पूजा समिति द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान कन्याओं का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें भोजन कराया गया, जिसे हिंदू परंपरा में विशेष महत्व दिया जाता है। मां काली पूजा समिति के
अध्यक्ष अजय प्रताप शर्मा ने बताया कि बीते कई वर्षों से मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाता रहा है। हर वर्ष नए जजमान को यह अवसर दिया जाता है, इस बार यह जिम्मेदारी बजरंगी अग्रहरि को सौंपी गई थी। इस अवसर
पर अजय प्रताप शर्मा, अंकित अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, पवन सरोज, राज नारायण, ऋतिक अग्रहरि, गणेश मौर्य, सुरेश मौर्य, पप्पू कसौधन, राजकुमार कौशल, सनी अग्रहरि, काजल आरो, सुमित बरनवाल सहित कई श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। #कन्याभोज #नवरात्रि #मांकाली #लंभुआ #सुल्तानपुर #धार्मिककार्यक्रम #भक्ति #हिंदूपरंपरा #जयमांकाली #उत्तरप्रदेश
- सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र के रामनगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर 108 कन्याओं को विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर भव्य भोज कराया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। कन्या भोज का आयोजन जय मां काली एवं मित्र मंडल पूजा समिति द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान कन्याओं का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें भोजन कराया गया, जिसे हिंदू परंपरा में विशेष महत्व दिया जाता है। मां काली पूजा समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप शर्मा ने बताया कि बीते कई वर्षों से मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाता रहा है। हर वर्ष नए जजमान को यह अवसर दिया जाता है, इस बार यह जिम्मेदारी बजरंगी अग्रहरि को सौंपी गई थी। इस अवसर पर अजय प्रताप शर्मा, अंकित अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, पवन सरोज, राज नारायण, ऋतिक अग्रहरि, गणेश मौर्य, सुरेश मौर्य, पप्पू कसौधन, राजकुमार कौशल, सनी अग्रहरि, काजल आरो, सुमित बरनवाल सहित कई श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। #कन्याभोज #नवरात्रि #मांकाली #लंभुआ #सुल्तानपुर #धार्मिककार्यक्रम #भक्ति #हिंदूपरंपरा #जयमांकाली #उत्तरप्रदेश4
- माता के जवारे विसर्जन की अंतिम बेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के नौ दिनों तक माता रानी की भक्ति और आराधना के बाद अब जवारे विसर्जन की अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब। सिलवाह और क्षेत्र के गांवों और कस्बों में श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ माता के जवारे लेकर विसर्जन के लिए निकले। ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह देखने को मिला। विसर्जन के लिए महिलाएं और छोटी छोटी कन्याओं ने सिर पर जवारे रखकर विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली। रास्ते भर “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर भक्तगण भक्ति गीतों पर माता के पंन्डा भी झूमते नजर आए। शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई निर्धारित विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जवारे का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि, और खुशहाली कामना की। नवरात्रि के इस समापन अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विसर्जन के बाद कन्या भोज एवं सभी ग्राम वासियों को भोजन प्रसादी द गई । ग्रामीणों का कहना है कि माता रानी की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी भावना के साथ जवारे का विसर्जन किया गये।4
- तेज हवा से गिरा यूनिक पोल रमा हॉस्पिटल के सामने खड़ा पोल गिर अर्टिगा कार पर बाल बाल बच्चे यात्री बिना नट बोल्ट के थापोल।1
- सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव में नीलामी में लिए गए सफेदा के पेड़ों को लेकर ठेकेदार से रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर दबंग पूर्व प्रधान ने मजदूरों के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर मशीन और लकड़ी भी उठा ले गया। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।2
- डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने का दिया निर्देश --------------------- दिनांक 28 मार्च 2026 प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता-विपक्षी पक्ष दोनों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना परिसर के सामने खड़ी जब्त/निष्प्रयोज्य वाहनों को अन्य स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे। -------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित2
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- लंभुआ, सुल्तानपुर में नव वर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और भक्ति से सराबोर हो गया। खंड संघचालक डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश पाठक और खंड कार्यवाह अजय पांडे के नेतृत्व में निकले इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन सर्वोदय स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर पूरे बाजार व कोतवाली क्षेत्र से होते हुए पुनः वहीं समाप्त हुआ। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने के साक्षी बनना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार तक संघ की पहुंच होना आवश्यक है और हिंदू संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। जिला प्रचारक आशीष जी ने भी कहा कि स्वयंसेवक हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहते हैं और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। #RSS #पथसंचलन #लंभुआ #सुल्तानपुर #हिंदूसंस्कृति #नववर्ष #संघकार्य #समाजसेवा #उत्तरप्रदेश #भारत3