logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर में सुनीं जनसामस्यायें, डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने का दिया निर्देश --------------------- दिनांक 28 मार्च 2026 प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता-विपक्षी पक्ष दोनों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना परिसर के सामने खड़ी जब्त/निष्प्रयोज्य वाहनों को अन्य स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे। -------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

2 hrs ago
user_Dharmendra Mishra
Dharmendra Mishra
Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर में सुनीं जनसामस्यायें, डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने का दिया निर्देश --------------------- दिनांक 28 मार्च 2026 प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता-विपक्षी पक्ष दोनों

को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना परिसर के सामने खड़ी जब्त/निष्प्रयोज्य वाहनों को अन्य स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे। -------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में घायल हुआ गोवध कांड का आरोपी, फायरिंग के बाद दबोचा गया शातिर* आजमगढ़ जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध कांड में वांछित एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। थाना बिलरियागंज क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। यह पूरा मामला ग्राम इमलीपुर का है, जहां 17 मार्च 2026 को एक खेत में प्रतिबंधित पशु की मुंडी और खाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तबरेज समेत उसके साथियों सलमान, सरफराज और मेराज का नाम सामने आया, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। 27/28 मार्च की रात पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश और चेकिंग में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त तबरेज जलालुद्दीन पट्टी मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद जब वह नहीं रुका, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिन्दा मिस कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोवध की घटनाओं को अंजाम देता था। 16/17 मार्च की रात भी सभी ने मिलकर ग्राम इमलीपुर में एक प्रतिबंधित पशु को चोरी कर उसका वध किया और पहचान छिपाने के लिए मुंडी व खाल को खेत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसके फरार साथियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    *आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में घायल हुआ गोवध कांड का आरोपी, फायरिंग के बाद दबोचा गया शातिर*
आजमगढ़ जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध कांड में वांछित एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। थाना बिलरियागंज क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया।
यह पूरा मामला ग्राम इमलीपुर का है, जहां 17 मार्च 2026 को एक खेत में प्रतिबंधित पशु की मुंडी और खाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तबरेज समेत उसके साथियों सलमान, सरफराज और मेराज का नाम सामने आया, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
27/28 मार्च की रात पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश और चेकिंग में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त तबरेज जलालुद्दीन पट्टी मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद जब वह नहीं रुका, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिन्दा मिस कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोवध की घटनाओं को अंजाम देता था। 16/17 मार्च की रात भी सभी ने मिलकर ग्राम इमलीपुर में एक प्रतिबंधित पशु को चोरी कर उसका वध किया और पहचान छिपाने के लिए मुंडी व खाल को खेत में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसके फरार साथियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Vipin saroj
    1
    Post by Vipin saroj
    user_Vipin saroj
    Vipin saroj
    Raniganj, Pratapgarh•
    7 hrs ago
  • Post by PUBLIC TALK NEWS
    1
    Post by PUBLIC TALK NEWS
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली 🚨🚨🚨* *आज पूरे देश में राम नवमी मनाई जा रही है। भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने आज सेशन बुलाया है। अगर सरकार सेशन नहीं बुलाती तो MP भी आज राम नवमी मनाते..."* *-प्रमोद तिवारी राज्यसभा सांसद कांग्रेस* *जननायक मा० प्रमोद तिवारी जी ज़िंदाबाद, मा० यशस्वी विधायक रामपुर ख़ास श्रीमती आराधना मिश्रा “मोना दीदी” जी ज़िंदाबाद!* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली 🚨🚨🚨*
*आज पूरे देश में राम नवमी मनाई जा रही है। भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने आज सेशन बुलाया है। अगर सरकार सेशन नहीं बुलाती तो MP भी आज राम नवमी मनाते..."*
*-प्रमोद तिवारी राज्यसभा सांसद कांग्रेस*
*जननायक मा० प्रमोद तिवारी जी ज़िंदाबाद, मा० यशस्वी विधायक रामपुर ख़ास श्रीमती आराधना मिश्रा “मोना दीदी” जी ज़िंदाबाद!*
*मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • *गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद,शिकायत मुख्यमंत्री से* *हल्का लेखपाल कानूनगो से किस तरह बात कर रहे हैं दबंग जिसका वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल* *मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, यसडीएम,थाना अध्यक्ष से की जा चुकी लिखित में शिकायत फिर भी नहीं मिल रहा रास्ता* *बाबा के राज में सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं हटा पा रहे अधिकारी क्या माना जाए इसमें अधिकारियों की भूमिका लग रही संदिग्ध* *हल्का लेखपाल आठ सालों से जमे है ग्राम सभा में जानकारी से पता चला कानूनगो है करीबी तो क्या यह भी वजह से नहीं मिल पा रहा लोगो को रास्ता* *स्कूल जाने के लिए बच्चों की गाड़ी नहीं पहुंच पाती घर तक बच्चों को घर से दूर चलकर जाना है पड़ता इतनी समस्या के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मस्त* *कब्जा किए लोगो की हर किसी बड़े नेता से संपर्क बड़े नेता से संपर्क होने की कारण क्या नहीं मिलेगा गांव वालों को रास्ता* प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में उसर खाते की जमीन पर गांव के कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इसी से होकर गांव के करीब कई घरों का एकमात्र आने जाने का रास्ता है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर छप्पर पीलर व दीवार आदि बनाकर कब्जा कर लिया है। जिससे उनके आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से देखना है क्या गांव वालों को मिल पाएगा रास्ता या फिर होगी अधिकारियों द्वारा दबाव में लीपापोती,,,,,
    1
    *गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद,शिकायत मुख्यमंत्री से*
*हल्का लेखपाल कानूनगो से किस तरह बात कर रहे हैं दबंग जिसका वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल*
*मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, यसडीएम,थाना अध्यक्ष से की जा चुकी लिखित में शिकायत फिर भी नहीं मिल रहा रास्ता*
*बाबा के राज में सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं हटा पा रहे अधिकारी क्या माना जाए इसमें अधिकारियों की भूमिका लग रही संदिग्ध*
*हल्का लेखपाल आठ सालों से जमे है ग्राम सभा में जानकारी से पता चला कानूनगो है करीबी तो क्या यह भी वजह से नहीं मिल पा रहा लोगो को रास्ता*
*स्कूल जाने के लिए बच्चों की गाड़ी नहीं पहुंच पाती घर तक बच्चों को घर से दूर चलकर जाना है पड़ता इतनी समस्या के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मस्त*
*कब्जा किए लोगो की हर किसी बड़े नेता से संपर्क बड़े नेता से संपर्क होने की कारण क्या नहीं मिलेगा गांव वालों  को रास्ता*
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में उसर खाते की जमीन पर गांव के कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इसी से होकर गांव के करीब कई घरों का एकमात्र आने जाने का रास्ता है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर छप्पर पीलर व दीवार आदि बनाकर कब्जा कर लिया है। जिससे उनके आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से देखना है क्या गांव वालों को मिल पाएगा रास्ता या फिर होगी अधिकारियों द्वारा दबाव में लीपापोती,,,,,
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.