Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेड़ कटाई को लेकर दबंगई, जांच में जुटी पुलिस Sultanpur News सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव में नीलामी में लिए गए सफेदा के पेड़ों को लेकर ठेकेदार से रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर दबंग पूर्व प्रधान ने मजदूरों के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर मशीन और लकड़ी भी उठा ले गया। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
Kamalpresh Kamal tiwari
पेड़ कटाई को लेकर दबंगई, जांच में जुटी पुलिस Sultanpur News सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव में नीलामी में लिए गए सफेदा के पेड़ों को लेकर ठेकेदार से रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर दबंग पूर्व प्रधान ने मजदूरों के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर मशीन और लकड़ी भी उठा ले गया। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव में नीलामी में लिए गए सफेदा के पेड़ों को लेकर ठेकेदार से रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर दबंग पूर्व प्रधान ने मजदूरों के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर मशीन और लकड़ी भी उठा ले गया। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।2
- माता के जवारे विसर्जन की अंतिम बेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के नौ दिनों तक माता रानी की भक्ति और आराधना के बाद अब जवारे विसर्जन की अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब। सिलवाह और क्षेत्र के गांवों और कस्बों में श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ माता के जवारे लेकर विसर्जन के लिए निकले। ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह देखने को मिला। विसर्जन के लिए महिलाएं और छोटी छोटी कन्याओं ने सिर पर जवारे रखकर विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली। रास्ते भर “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर भक्तगण भक्ति गीतों पर माता के पंन्डा भी झूमते नजर आए। शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई निर्धारित विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जवारे का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि, और खुशहाली कामना की। नवरात्रि के इस समापन अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विसर्जन के बाद कन्या भोज एवं सभी ग्राम वासियों को भोजन प्रसादी द गई । ग्रामीणों का कहना है कि माता रानी की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी भावना के साथ जवारे का विसर्जन किया गये।4
- सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र के रामनगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर 108 कन्याओं को विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर भव्य भोज कराया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। कन्या भोज का आयोजन जय मां काली एवं मित्र मंडल पूजा समिति द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान कन्याओं का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें भोजन कराया गया, जिसे हिंदू परंपरा में विशेष महत्व दिया जाता है। मां काली पूजा समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप शर्मा ने बताया कि बीते कई वर्षों से मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाता रहा है। हर वर्ष नए जजमान को यह अवसर दिया जाता है, इस बार यह जिम्मेदारी बजरंगी अग्रहरि को सौंपी गई थी। इस अवसर पर अजय प्रताप शर्मा, अंकित अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, पवन सरोज, राज नारायण, ऋतिक अग्रहरि, गणेश मौर्य, सुरेश मौर्य, पप्पू कसौधन, राजकुमार कौशल, सनी अग्रहरि, काजल आरो, सुमित बरनवाल सहित कई श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। #कन्याभोज #नवरात्रि #मांकाली #लंभुआ #सुल्तानपुर #धार्मिककार्यक्रम #भक्ति #हिंदूपरंपरा #जयमांकाली #उत्तरप्रदेश4
- अमेठी। जिले में अवैध ईंधन भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भरेथा के पूरे गनेश का पुरवा (विकास खंड भेटुआ) में करीब 1400 लीटर डीजल अवैध रूप से संग्रहित पाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को उपजिलाधिकारी, तहसील अमेठी द्वारा सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक शुभम, उप-निरीक्षक शस्त्राजीत प्रसाद व हेड कांस्टेबल योगेश सिंह की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि दयाराम पुत्र जगन्नाथ के घर के पीछे एक ट्रॉली पर छोटे डिब्बों, प्लास्टिक की टंकी व बड़े ड्रमों में कुल 1400 लीटर डीजल रखा गया था। पूछताछ में दयाराम ने बताया कि उनके पास कई ट्रैक्टर और कंबाइन मशीनें हैं, जिसके चलते उन्होंने डीजल का भंडारण किया है। हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस डीजल रखना नियमों के विरुद्ध पाया गया। प्रशासन ने इस कृत्य को कालाबाजारी की आशंका से जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश हाई स्पीड डीजल ऑयल एवं लाइट डीजल ऑयल (सम्भरण एवं वितरण) आदेश 1981 तथा मोटर स्प्रिट एवं उच्च वेग डीजल (विनियमन व अनाचार निवारण) आदेश 2005 का उल्लंघन माना है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को जब्त कर नजदीकी एचपीसीएल मारुति फिलिंग स्टेशन, तिवारीपुर के प्रोप्राइटर आलोक मिश्रा की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही, डीजल का नमूना परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिलाधिकारी के अनुमति आदेश के अनुपालन में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।1
- अमेठी के संग्रामपुरविकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारा निवासी बृजेश सिंह (बंटी) की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने भी उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर एमएलसी दीपक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश द्विवेदी, देवमणि तिवारी, राजेश सिंह (श्यामू), उमेश प्रताप सिंह (सहदेव), शोले सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र, विजेन्द्र सिंह लोहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।2
- यूपी के देवरिया के बरहज क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के एक पेट्रोल पंप से एक हैरान करने वाली आई है जहां भीड़ का आलम यह था कि कंबाइन मशीनें, ट्रैक्टर और बाइक सवारों की लंबी कतारें लग गईं. हद तो तब हो गई जब कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खाना बनाने वाले बड़े भगोने और बर्तन लादकर तेल भरवाने पहुंच गए. लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो सकता है, इसलिए वे हर संभव तरीके से स्टॉक करने में जुटे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि ancnews24x 7 इसकी पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें कि गेहूं की कटाई का समय होने के कारण कंबाइन और ट्रैक्टर मालिकों में डीजल लेने की होड़ मची है, जिससे पंपों पर दबाव बढ़ गया है तो वहीं जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट में खरीददारी करने से बचने की अपील की है।1
- तेज हवा से गिरा यूनिक पोल रमा हॉस्पिटल के सामने खड़ा पोल गिर अर्टिगा कार पर बाल बाल बच्चे यात्री बिना नट बोल्ट के थापोल।1
- सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1