logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माता के जवारे विसर्जन की अंतिम बेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के नौ दिनों तक माता रानी की भक्ति और आराधना के बाद अब जवारे विसर्जन की अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब। सिलवाह और क्षेत्र के गांवों और कस्बों में श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ माता के जवारे लेकर विसर्जन के लिए निकले। ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह देखने को मिला। विसर्जन के लिए महिलाएं और छोटी छोटी कन्याओं ने सिर पर जवारे रखकर विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली। रास्ते भर “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर भक्तगण भक्ति गीतों पर माता के पंन्डा भी झूमते नजर आए। शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई निर्धारित विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जवारे का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि, और खुशहाली कामना की। नवरात्रि के इस समापन अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विसर्जन के बाद कन्या भोज एवं सभी ग्राम वासियों को भोजन प्रसादी द गई । ग्रामीणों का कहना है कि माता रानी की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी भावना के साथ जवारे का विसर्जन किया गये।

6 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Jaisinghpur, Sultanpur•
6 hrs ago

माता के जवारे विसर्जन की अंतिम बेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के नौ दिनों तक माता रानी की भक्ति और आराधना के बाद अब जवारे विसर्जन की अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब। सिलवाह और क्षेत्र के गांवों और कस्बों में श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ

माता के जवारे लेकर विसर्जन के लिए निकले। ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह देखने को मिला। विसर्जन के लिए महिलाएं और छोटी छोटी कन्याओं ने सिर पर जवारे रखकर विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली। रास्ते भर “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कई स्थानों पर भक्तगण भक्ति गीतों पर माता के पंन्डा भी झूमते नजर आए। शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई निर्धारित विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जवारे का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि, और खुशहाली कामना की। नवरात्रि के इस समापन अवसर पर पूरे क्षेत्र

में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विसर्जन के बाद कन्या भोज एवं सभी ग्राम वासियों को भोजन प्रसादी द गई । ग्रामीणों का कहना है कि माता रानी की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी भावना के साथ जवारे का विसर्जन किया गये।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खून के रिश्ते में दरार: अंबेडकरनगर में चाचा-भतीजे के बीच हक़ की जंग, दबंगई पर उठे सवाल खून के रिश्ते, जो भरोसे और अपनापन की नींव माने जाते हैं, जब लालच और दबंगई की भेंट चढ़ जाएं तो कहानी सिर्फ विवाद की नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई बन जाती है। कुछ ऐसा ही मामला अंबेडकरनगर के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा भभौरा से सामने आया है, जहाँ चाचा-भतीजे का रिश्ता अब कटु संघर्ष में बदल चुका है। चाचा फ़िरतू ने बेखौफ अंदाज़ में दो टूक कह दिया है—“घर बनाने में मदद की तो क्या हुआ, भतीजे को एक इंच भी हिस्सा नहीं देंगे।” यह बयान सिर्फ पारिवारिक तकरार नहीं, बल्कि खुलेआम हक़ छीनने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर, भतीजा मदन न्याय की गुहार लगाते हुए कह रहा है कि उसे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, वह केवल अपने पिता का वैध हिस्सा चाहता है। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। आरोप है कि चाचा फ़िरतू ने मदन का घर में प्रवेश तक बंद कर दिया है, जिससे हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं। जब यह विवाद पंचायत तक पहुँचा, तो पंचायत ने भी माना कि फ़िरतू भतीजे के हिस्से को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चाचा फ़िरतू को किसी का कोई डर नहीं है। वह खुलेआम दावा करते फिर रहे हैं कि पुलिस और अधिकारी उनकी जेब में हैं, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसे बयान न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीदों पर भी चोट करते हैं। अब मजबूर भतीजा मदन न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है। सवाल यही है—क्या सिस्टम इस दबंगई के सामने झुकेगा, या फिर सच में न्याय जीत पाएगा?
    1
    खून के रिश्ते में दरार: अंबेडकरनगर में चाचा-भतीजे के बीच हक़ की जंग, दबंगई पर उठे सवाल
खून के रिश्ते, जो भरोसे और अपनापन की नींव माने जाते हैं, जब लालच और दबंगई की भेंट चढ़ जाएं तो कहानी सिर्फ विवाद की नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई बन जाती है। कुछ ऐसा ही मामला अंबेडकरनगर के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा भभौरा से सामने आया है, जहाँ चाचा-भतीजे का रिश्ता अब कटु संघर्ष में बदल चुका है।
चाचा फ़िरतू ने बेखौफ अंदाज़ में दो टूक कह दिया है—“घर बनाने में मदद की तो क्या हुआ, भतीजे को एक इंच भी हिस्सा नहीं देंगे।” यह बयान सिर्फ पारिवारिक तकरार नहीं, बल्कि खुलेआम हक़ छीनने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर, भतीजा मदन न्याय की गुहार लगाते हुए कह रहा है कि उसे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, वह केवल अपने पिता का वैध हिस्सा चाहता है।
मामला यहीं तक सीमित नहीं है। आरोप है कि चाचा फ़िरतू ने मदन का घर में प्रवेश तक बंद कर दिया है, जिससे हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं। जब यह विवाद पंचायत तक पहुँचा, तो पंचायत ने भी माना कि फ़िरतू भतीजे के हिस्से को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चाचा फ़िरतू को किसी का कोई डर नहीं है। वह खुलेआम दावा करते फिर रहे हैं कि पुलिस और अधिकारी उनकी जेब में हैं, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसे बयान न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीदों पर भी चोट करते हैं।
अब मजबूर भतीजा मदन न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है। सवाल यही है—क्या सिस्टम इस दबंगई के सामने झुकेगा, या फिर सच में न्याय जीत पाएगा?
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Photographer अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी के संग्रामपुरविकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारा निवासी बृजेश सिंह (बंटी) की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने भी उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर एमएलसी दीपक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश द्विवेदी, देवमणि तिवारी, राजेश सिंह (श्यामू), उमेश प्रताप सिंह (सहदेव), शोले सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र, विजेन्द्र सिंह लोहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    2
    अमेठी के संग्रामपुरविकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारा निवासी बृजेश सिंह (बंटी) की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने भी उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर एमएलसी दीपक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश द्विवेदी, देवमणि तिवारी, राजेश सिंह (श्यामू), उमेश प्रताप सिंह (सहदेव), शोले सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र, विजेन्द्र सिंह लोहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 70 मीटर लंबा सीसी रोड़ का भुमि पूजन हुआ, अमझेरा, वार्ड क्रमांक 13 गवली मोहल्ला, मैं 70 मीटर लंबाई वाला सीसी रोड़ का पंडित गणेश शुक्ला, द्वारा भुमि पूजन किया गया। इस दौरान सरपंच श्रीमती मनु बाई मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, शिवा मकवाना, कमल यादव, भगवान खंडेलवाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।
    2
    70 मीटर लंबा सीसी रोड़ का भुमि पूजन हुआ,
अमझेरा, वार्ड क्रमांक 13 गवली मोहल्ला, मैं 70 मीटर लंबाई वाला सीसी रोड़ का पंडित गणेश शुक्ला, द्वारा भुमि पूजन किया गया। इस दौरान सरपंच श्रीमती मनु बाई मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, शिवा मकवाना, कमल यादव, भगवान खंडेलवाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Musafirkhana, Amethi•
    2 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, नारी सुरक्षा व स्वावलंबन पर दिया जोर हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के मोतीगंज में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बीकापुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी मोतीगंज क्षेत्र के साईं किसान इंटर कॉलेज जोहन तथा श्रीमती श्यामा देवी केशवपति राम मिलन शिक्षण संस्थान, अलगू नगर विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक सना पाल ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकारों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इस दौरान चौकी प्रभारी मोतीगंज प्रवीण सिंह, ज्योति शर्मा, वीना, कांस्टेबल जय प्रकाश सिंह, राम लखन राठौर और दीपक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर परिस्थिति में निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    4
    मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, नारी सुरक्षा व स्वावलंबन पर दिया जोर
हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के मोतीगंज में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बीकापुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी मोतीगंज क्षेत्र के साईं किसान इंटर कॉलेज जोहन तथा श्रीमती श्यामा देवी केशवपति राम मिलन शिक्षण संस्थान, अलगू नगर विद्यालय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक सना पाल ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकारों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
इस दौरान चौकी प्रभारी मोतीगंज प्रवीण सिंह, ज्योति शर्मा, वीना, कांस्टेबल जय प्रकाश सिंह, राम लखन राठौर और दीपक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर परिस्थिति में निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Farmer मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अमेठी के संग्रामपुर उ प्रा वि गूजीपुर में वार्षिकोत्सव समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिना पथ सरस्वती के चित्र पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा माल्यार्पण करते हुए की वर्षगांसों में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न नृत्य एवं समसामयिक विषयों पर नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मर्णिकर्णिका नाटक रहा जिसमें रानी लक्ष्मीबाई मुख्य पात्र थी उन्हीं के जीवन वृत्त पर आधारित ज्ञान नाटक मौजूद छात्रों एवं शिक्षकों की मां को मुंह दिया नाटक में मुख्य पात्र रही निष्ठा कक्षा 8 की छात्रा जो की लक्ष्मीबाई की रोल निभाया अन्य पात्रों में प्रिया अंशिका दीक्षा शिवम आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम अच्छे रहे ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में सर्वांगीण विकास का अवसर मिलता है। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ पवन कुमार पांडेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह से विद्यालय के छात्र-छात्राओं चहुंमुखी विकास होगा। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार पांडे संदीप कुमार द्विवेदी अनिल यादव श्री मिश्रा कविता पांडे सहित आने को गणमन अभिभावक उपस्थित रहे।
    1
    अमेठी के संग्रामपुर 
उ प्रा वि गूजीपुर में वार्षिकोत्सव समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिना पथ सरस्वती के चित्र पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा माल्यार्पण करते हुए की वर्षगांसों में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न नृत्य एवं समसामयिक विषयों पर नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मर्णिकर्णिका नाटक रहा जिसमें रानी लक्ष्मीबाई मुख्य पात्र थी उन्हीं के जीवन वृत्त पर आधारित ज्ञान नाटक मौजूद छात्रों एवं शिक्षकों की मां को मुंह दिया नाटक में मुख्य पात्र रही निष्ठा कक्षा 8 की छात्रा जो की लक्ष्मीबाई की रोल निभाया अन्य पात्रों में प्रिया अंशिका दीक्षा शिवम आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा  कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम अच्छे रहे ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में सर्वांगीण विकास का अवसर मिलता है। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ पवन कुमार पांडेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह से विद्यालय के छात्र-छात्राओं चहुंमुखी विकास होगा। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार पांडे संदीप कुमार द्विवेदी अनिल यादव श्री मिश्रा कविता पांडे सहित आने को गणमन अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देवीनामाल में प्रकृति शिविर और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का स डांग जिले के आहवा तालुका की विभिन्न सरकारी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों — आहवा, धवलीदोड, बोरखल और गाळवी के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 27/03/2026 को देवीनामाल कैंप साइट पर प्रकृति शिविर और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, आहवा द्वारा आयोजित किया गया था। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में उन्हें प्रकृति से जुड़ने का एक अनोखा अवसर प्राप्त हुआ। शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को नजदीकी प्राकृतिक क्षेत्रों में ले जाया गया, जहां उन्होंने विभिन्न वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के बारे में प्राथमिक तथा गहन जानकारी प्राप्त की। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया और वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया गया। प्रकृति अवलोकन और समूह गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सफलता मिली। करियर मार्गदर्शन सत्र में विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विकल्पों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस शिविर में विशेषज्ञ के रूप में प्रणवभाई त्रिवेदी, संगीता बेन त्रिवेदी और रमणभाई पवार उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रकृति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, आहवा, डांग की ओर से शिक्षा सेवा वर्ग-2 के अधिकारी तथा विद्यालयों के आचार्य सुनीलभाई बागुल, प्रजेशभाई टंडेल और श्रीमती धर्मिष्ठाबेन पटेल भी उपस्थित रहे। शिविर के अंत में विद्यार्थियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    2
    देवीनामाल में प्रकृति शिविर और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का स
डांग जिले के आहवा तालुका की विभिन्न सरकारी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों — आहवा, धवलीदोड, बोरखल और गाळवी के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 27/03/2026 को देवीनामाल कैंप साइट पर प्रकृति शिविर और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, आहवा द्वारा आयोजित किया गया था।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में उन्हें प्रकृति से जुड़ने का एक अनोखा अवसर प्राप्त हुआ। शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को नजदीकी प्राकृतिक क्षेत्रों में ले जाया गया, जहां उन्होंने विभिन्न वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के बारे में प्राथमिक तथा गहन जानकारी प्राप्त की। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया और वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया गया। प्रकृति अवलोकन और समूह गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सफलता मिली।
करियर मार्गदर्शन सत्र में विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विकल्पों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस शिविर में विशेषज्ञ के रूप में प्रणवभाई त्रिवेदी, संगीता बेन त्रिवेदी और रमणभाई पवार उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रकृति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, आहवा, डांग की ओर से शिक्षा सेवा वर्ग-2 के अधिकारी तथा विद्यालयों के आचार्य सुनीलभाई बागुल, प्रजेशभाई टंडेल और श्रीमती धर्मिष्ठाबेन पटेल भी उपस्थित रहे।
शिविर के अंत में विद्यार्थियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amethi, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.