logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

70 मीटर लंबा सीसी रोड़ का भुमि पूजन हुआ, अमझेरा, वार्ड क्रमांक 13 गवली मोहल्ला, मैं 70 मीटर लंबाई वाला सीसी रोड़ का पंडित गणेश शुक्ला, द्वारा भुमि पूजन किया गया। इस दौरान सरपंच श्रीमती मनु बाई मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, शिवा मकवाना, कमल यादव, भगवान खंडेलवाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Musafirkhana, Amethi•
2 hrs ago

70 मीटर लंबा सीसी रोड़ का भुमि पूजन हुआ, अमझेरा, वार्ड क्रमांक 13 गवली मोहल्ला, मैं 70 मीटर लंबाई वाला सीसी रोड़ का पंडित गणेश शुक्ला, द्वारा भुमि पूजन किया गया। इस दौरान सरपंच श्रीमती मनु बाई मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, शिवा मकवाना, कमल यादव, भगवान खंडेलवाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।

More news from Amethi and nearby areas
  • 70 मीटर लंबा सीसी रोड़ का भुमि पूजन हुआ, अमझेरा, वार्ड क्रमांक 13 गवली मोहल्ला, मैं 70 मीटर लंबाई वाला सीसी रोड़ का पंडित गणेश शुक्ला, द्वारा भुमि पूजन किया गया। इस दौरान सरपंच श्रीमती मनु बाई मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, शिवा मकवाना, कमल यादव, भगवान खंडेलवाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।
    2
    70 मीटर लंबा सीसी रोड़ का भुमि पूजन हुआ,
अमझेरा, वार्ड क्रमांक 13 गवली मोहल्ला, मैं 70 मीटर लंबाई वाला सीसी रोड़ का पंडित गणेश शुक्ला, द्वारा भुमि पूजन किया गया। इस दौरान सरपंच श्रीमती मनु बाई मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, शिवा मकवाना, कमल यादव, भगवान खंडेलवाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Musafirkhana, Amethi•
    2 hrs ago
  • अमेठी के संग्रामपुरविकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारा निवासी बृजेश सिंह (बंटी) की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने भी उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर एमएलसी दीपक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश द्विवेदी, देवमणि तिवारी, राजेश सिंह (श्यामू), उमेश प्रताप सिंह (सहदेव), शोले सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र, विजेन्द्र सिंह लोहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    2
    अमेठी के संग्रामपुरविकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारा निवासी बृजेश सिंह (बंटी) की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने भी उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर एमएलसी दीपक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश द्विवेदी, देवमणि तिवारी, राजेश सिंह (श्यामू), उमेश प्रताप सिंह (सहदेव), शोले सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र, विजेन्द्र सिंह लोहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, नारी सुरक्षा व स्वावलंबन पर दिया जोर हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के मोतीगंज में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बीकापुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी मोतीगंज क्षेत्र के साईं किसान इंटर कॉलेज जोहन तथा श्रीमती श्यामा देवी केशवपति राम मिलन शिक्षण संस्थान, अलगू नगर विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक सना पाल ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकारों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इस दौरान चौकी प्रभारी मोतीगंज प्रवीण सिंह, ज्योति शर्मा, वीना, कांस्टेबल जय प्रकाश सिंह, राम लखन राठौर और दीपक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर परिस्थिति में निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    4
    मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, नारी सुरक्षा व स्वावलंबन पर दिया जोर
हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के मोतीगंज में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बीकापुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी मोतीगंज क्षेत्र के साईं किसान इंटर कॉलेज जोहन तथा श्रीमती श्यामा देवी केशवपति राम मिलन शिक्षण संस्थान, अलगू नगर विद्यालय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक सना पाल ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकारों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
इस दौरान चौकी प्रभारी मोतीगंज प्रवीण सिंह, ज्योति शर्मा, वीना, कांस्टेबल जय प्रकाश सिंह, राम लखन राठौर और दीपक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर परिस्थिति में निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Farmer मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी में रसोई गैस का संकट लगातार गहराता जा रहा है। आपूर्ति सामान्य होने के दावों के बीच जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि करीब 1 किलोमीटर तक लाइनें लग रही हैं। भीषण गर्मी के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी सिलेंडर की आस में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे भोर से ही काम-काज छोड़कर लाइन में लग जाते हैं। गैस बुकिंग कराने के बाद भी तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी पहुंचने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। शहर की सबसे पुरानी मानी जाने वाली प्रकाश गैस एजेंसी पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। करीब 40 हजार उपभोक्ताओं से जुड़ी इस एजेंसी पर पिछले चार दिनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। इसके चलते एजेंसी के बाहर भारी भीड़ उमड़ रही है और लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ता सत्यम शुक्ल ने बताया, “19 तारीख को मेरी पर्ची कटी थी, तब से रोज लाइन में लग रहा हूं, लेकिन अब तक गैस नहीं मिल पाई है।” इस तरह की शिकायतें बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू कराई जाए और वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके। फिलहाल, गैस संकट ने लोगों की रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों को प्रभावित कर दिया है।
    1
    अमेठी में रसोई गैस का संकट लगातार गहराता जा रहा है। आपूर्ति सामान्य होने के दावों के बीच जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं।
गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि करीब 1 किलोमीटर तक लाइनें लग रही हैं। भीषण गर्मी के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी सिलेंडर की आस में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे भोर से ही काम-काज छोड़कर लाइन में लग जाते हैं। गैस बुकिंग कराने के बाद भी तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी पहुंचने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है।
शहर की सबसे पुरानी मानी जाने वाली प्रकाश गैस एजेंसी पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। करीब 40 हजार उपभोक्ताओं से जुड़ी इस एजेंसी पर पिछले चार दिनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। इसके चलते एजेंसी के बाहर भारी भीड़ उमड़ रही है और लंबी कतारें लग रही हैं।
उपभोक्ता सत्यम शुक्ल ने बताया, “19 तारीख को मेरी पर्ची कटी थी, तब से रोज लाइन में लग रहा हूं, लेकिन अब तक गैस नहीं मिल पाई है।” इस तरह की शिकायतें बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू कराई जाए और वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके। फिलहाल, गैस संकट ने लोगों की रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों को प्रभावित कर दिया है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यूपी के देवरिया के बरहज क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के एक पेट्रोल पंप से एक हैरान करने वाली आई है जहां भीड़ का आलम यह था कि कंबाइन मशीनें, ट्रैक्टर और बाइक सवारों की लंबी कतारें लग गईं. हद तो तब हो गई जब कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खाना बनाने वाले बड़े भगोने और बर्तन लादकर तेल भरवाने पहुंच गए. लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो सकता है, इसलिए वे हर संभव तरीके से स्टॉक करने में जुटे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि ancnews24x 7 इसकी पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें कि गेहूं की कटाई का समय होने के कारण कंबाइन और ट्रैक्टर मालिकों में डीजल लेने की होड़ मची है, जिससे पंपों पर दबाव बढ़ गया है तो वहीं जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट में खरीददारी करने से बचने की अपील की है।
    1
    यूपी के देवरिया के बरहज क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के एक पेट्रोल पंप से एक हैरान करने वाली आई है जहां भीड़ का आलम यह था कि कंबाइन मशीनें, ट्रैक्टर और बाइक सवारों की लंबी कतारें लग गईं. हद तो तब हो गई जब कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खाना बनाने वाले बड़े भगोने और बर्तन लादकर तेल भरवाने पहुंच गए. लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो सकता है, इसलिए वे हर संभव तरीके से स्टॉक करने में जुटे हैं।  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि ancnews24x 7 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आपको बता दें कि गेहूं की कटाई का समय होने के कारण कंबाइन और ट्रैक्टर मालिकों में डीजल लेने की होड़ मची है, जिससे पंपों पर दबाव बढ़ गया है तो वहीं जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट में खरीददारी करने से बचने की अपील की है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • दर्शन करने गई चिनिया देवी भीड़ में बिछड़ी, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग सहरसा की 50 वर्षीय महिला अयोध्या में लापता, लाल साड़ी में आखिरी बार दिखीं नवहट्टा की महिला अयोध्या में गुम, परिवार लगा रहा मदद की गुहार तीर्थ यात्रा बनी मुसीबत: अयोध्या से लापता हुई सहरसा की महिला चिनिया देवी का नहीं चला पता, अयोध्या में दर्शन के बाद हुईं लापता भीड़ में बिछड़ी महिला का नहीं मिला सुराग, परिजन बेहाल सहरसा से अयोध्या गई महिला लापता, खोजबीन जारी सहरसा: नौहट्टा के दिबारा निवासी 50 वर्षीय महिला लापता, सूचना दें—9608792607, 7004968775
    1
    दर्शन करने गई चिनिया देवी भीड़ में बिछड़ी, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
सहरसा की 50 वर्षीय महिला अयोध्या में लापता, लाल साड़ी में आखिरी बार दिखीं
नवहट्टा की महिला अयोध्या में गुम, परिवार लगा रहा मदद की गुहार
तीर्थ यात्रा बनी मुसीबत: अयोध्या से लापता हुई सहरसा की महिला
चिनिया देवी का नहीं चला पता, अयोध्या में दर्शन के बाद हुईं लापता
भीड़ में बिछड़ी महिला का नहीं मिला सुराग, परिजन बेहाल
सहरसा से अयोध्या गई महिला लापता, खोजबीन जारी
सहरसा: नौहट्टा के दिबारा निवासी 50 वर्षीय महिला लापता, सूचना दें—9608792607, 7004968775
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Sohawal, Ayodhya•
    1 hr ago
  • इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम छिंदवाड़ा में चल रहा है जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रीष्म का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम मे हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट आयोजन के संयोजक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 100 क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का निरंतर लीक मैच का राउंड चल रहा है जिसमें क्रिकेट दर्शकों की भीड़ अधिकांश रहती है उसके साथ-साथ क्रिकेट टूर्नामेंट में नए-नए प्रतिभाव आगे चलकर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी का चयन करके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलता है गर्मी तो देते हुए सुबह के समय 10:00 बजे से मैच शुरू होता है जो कि लगभग 1:00 बजे तक खत्म हो जाता है । मुख्य अतिथि एवं क्रिकेट समिति के सहयोग करता नगर निगम महापौर विक्रम आहाखे का विशेष मार्गदर्शन रहता है ।
    2
    इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम छिंदवाड़ा में चल रहा है जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 
ग्रीष्म का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम मे हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट आयोजन  के संयोजक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 100 क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का निरंतर लीक मैच का राउंड चल रहा है जिसमें क्रिकेट दर्शकों की भीड़ अधिकांश रहती है उसके साथ-साथ क्रिकेट टूर्नामेंट में नए-नए प्रतिभाव आगे चलकर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी का चयन करके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलता है गर्मी तो देते हुए सुबह के समय 10:00 बजे से मैच शुरू होता है जो कि लगभग 1:00 बजे तक खत्म हो जाता है ।
मुख्य अतिथि एवं क्रिकेट समिति के सहयोग करता नगर निगम महापौर विक्रम आहाखे  का विशेष मार्गदर्शन रहता है ।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Baldirai, Sultanpur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.