इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम छिंदवाड़ा में चल रहा है जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रीष्म का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम मे हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट आयोजन के संयोजक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 100 क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का निरंतर लीक मैच का राउंड चल रहा है जिसमें क्रिकेट दर्शकों की भीड़ अधिकांश रहती है उसके साथ-साथ क्रिकेट टूर्नामेंट में नए-नए प्रतिभाव आगे चलकर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी का चयन करके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलता है गर्मी तो देते हुए सुबह के समय 10:00 बजे से मैच शुरू होता है जो कि लगभग 1:00 बजे तक खत्म हो जाता है । मुख्य अतिथि एवं क्रिकेट समिति के सहयोग करता नगर निगम महापौर विक्रम आहाखे का विशेष मार्गदर्शन रहता है ।
इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम छिंदवाड़ा में चल रहा है जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रीष्म का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम मे हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट आयोजन के संयोजक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 100 क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का निरंतर लीक मैच का राउंड चल रहा है जिसमें क्रिकेट दर्शकों की भीड़ अधिकांश रहती है उसके साथ-साथ क्रिकेट टूर्नामेंट में नए-नए प्रतिभाव आगे चलकर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी का चयन करके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलता है गर्मी तो देते हुए सुबह के समय 10:00 बजे से मैच शुरू होता है जो कि लगभग 1:00 बजे तक खत्म हो जाता है । मुख्य अतिथि एवं क्रिकेट समिति के सहयोग करता नगर निगम महापौर विक्रम आहाखे का विशेष मार्गदर्शन रहता है ।
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के नियामतपुर पूरे पाठक पुरवा सिटी इंटरनेशनल परिसर में रविवार देर रात तक प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य आयोजन हुआ। कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कथा व्यास गिरजा शंकर पांडे ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों पर आधारित प्रज्ञा पुराण की कथा का वाचन करते हुए आचार्य गिरजा शंकर पांडे महाराज ने प्रज्ञा पूरन कलयुग में इसकी महत्ता का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मानव जीवन को सही दिशा देने में प्रज्ञा पुराण की शिक्षाएं अत्यंत उपयोगी हैं। कथा के दौरान गायत्री परिवार के संदेशों का भी उल्लेख किया गया, जिसमें नैतिकता, संस्कार और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ती कुरीतियों को समाप्त करने के लिए ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्रीमती शिव कुमारी पाठक, श्री गोपाल नाथ पाठक, रमाकांत पाठक, रौशनी पाठक, चिन्मय पाठक, चिरंजीव पाठक, नितिन पाठक, हनुमान तिवारी एवं आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही नशा मुक्ति अभियान की टोली और गायत्री परिवार बीकापुर के श्री राम पूरन गुप्ता, डॉ. गुरुदेव यादव, श्री राम चन्द्र गुप्ता, श्री महादेव गुप्ता एवं श्री राम मूर्ति पाल ने भी सहभागिता की। कथा के अंत में समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी कथा का क्रम जारी रहेगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आह्वान किया गया।3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सुलतानपुर जनपद के थाना अखण्डनगर क्षेत्र में कार्यवाहक थाना प्रभारी/क्राइम इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी को गोली लगने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। इस वीडियो में बिना किसी स्क्रिप्ट के सीधे ADG लखनऊ जोन की आधिकारिक बाइट दिखाई जा रही है, जिसमें उन्होंने घटना की स्थिति, पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच के बारे में जानकारी दी है। देखिए यह महत्वपूर्ण बयान और जानिए घटना से जुड़ी ताजा अपडेट।2
- अमेठी जिले में LPG उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए प्रकाश गैस एजेंसी द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया बताया गया कि सप्ताह के अलग-अलग दिनों अमेठी टाउन के अलग-अलग क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा एजेंसी अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राहक सिर्फ गैस टोकन और DAC नंबर के लिए ऑफिस आए बाकी गैस सिलेंडर गैस गाड़ी के माध्यम से पहले की भांति सप्ताह के अलग अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में प्रदान की जाएगी2
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- पाकिस्तान में गरीबी से हाहाकार, गांवों और शहरों में 25 करोड़ लोग झेल रहे भूखमरी-कंगाली, पढ़ें SPDC की रिपोर्ट कंगाल पाकिस्तान और ज्यादा कंगाल हो गया है। पाकिस्तान में गरीबी की दर और ज्यादा बढ़ गई है। सरकारी रिपोर्ट में गरीबी की दरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भारत के दुश्मन और पड़ोसी देश पाकिस्तान में गरीबी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक ओर लोग गरीबी और भूखमरी का शिकार हैं। दूसरी ओर, शहबाज शरीफ सरकार कंगाल है। साल 2025 में पाकिस्तान ने IMF से लाखों करोड़ का कर्ज लिया था, बावजूद इसके पाकिस्तान में गरीबी की दर बढ़कर 43.5 प्रतिशत हो गई। देश के सामाजिक नीति और विकास केंद्र (SPDC) की रिपोर्ट में गरीबी की दरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इमरान खान के बेटे के UN में दिए बयान पर भड़की शहबाज सरकार, कासिम खान को बताया पाकिस्तान विरोधी1
- वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोहा अमेठी खेरौना ग्राम पंचायत में स्थित एसएन पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया दर्शको ने छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर जमकर तालियां बजाई रविवार को विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था इसकी शुरुआत मुख्य अतिथियों के मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और वंदना के साथ हुआ कालेज के छात्र छात्राओं ने पंजाबी राजस्थानी अवधी ब्रज के गानों पर नृत्य किया महक कनिष्का का मोबाइल नृत्य प्रिन्सी शिवांगी उनके साथियों का अवधी नृत्य साक्षी प्राची के साथियों का सास बहू की पारिवारिक मंचन दर्शको द्वारा सराहा गया माता सीता का पार्ट अदा कर रही श्रेया राम के रूप में आकर्ष का अभिनय सराहा गया कालेज के प्रबंधक सुनील मिश्रा ने विद्यालय के प्रगति आख्या प्रस्तुत किया प्रधानाचार्य ममता मिश्रा ने कालेज की शिक्षण ब्यवस्था अभिभावकों के सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी वित्तविहीन प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सपा नेता गुन्जन सिंह शिव प्रताप यादव सरिता सिंह विजय यादव सहित सैकड़ों लोग थे कार्यक्रम का संचालन शिखा ने किया3
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर, बल्लिपुर में रविवार 29 मार्च 2026 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक चला “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह ‘बब्लू’ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राकेश चौरसिया सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच से वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेगा। ट्रस्ट के पदाधिकारी राहुल जायसवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाना, युवाओं को सही दिशा देना तथा समाज में सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्ट द्वारा कई सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर विनोद पाठक, राहुल विश्वकर्मा, बृजेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, अमन यादव, चंदन, विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुमकुम भाग्य, डॉ. दिनेश तिवारी, शांति, लक्ष्मी, राघवेन्द्र मिश्रा, दीपक, के.एस. मिश्रा, दलजीत नागवंशी, प्रशांत पांडेय, रामधीरज पाठक, मंशाराम, धर्मेंद्र तिवारी, हर्षित पांडेय, मो. हसन, मस्तराम रावत, राघव राम मिश्रा, डॉ. बलराम सिंह, गुलशन सिद्दकी, राकेश मिश्रा, दीपक निषाद, सुनील दूबे, सर्वेश पांडेय सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में समाजसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।1