विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर तरदहा में बवाल, प्रशासन ने रोका काम पट्टी (प्रतापगढ़) : तरदहा गांव में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर शुक्रवार को तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। गांव निवासी पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि पट्टी-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित उनकी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर स्थगन आदेश भी जारी है। उनका कहना है कि उक्त जमीन उन्हें परिवार की इशारा देवी द्वारा रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के माध्यम से दी गई है। आरोप है कि इशरा देवी ने उसी जमीन का दूसरा एग्रीमेंट अभय सिंह उर्फ पप्पू के नाम भी कर दिया, जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को उक्त जमीन पर निर्माण शुरू होने की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। बाद में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की और अगली कार्रवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी। पूजा मिश्रा ने दूसरे पक्ष पर बाहरी लोगों को बुलाकर अवैध कब्जे का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।

- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- पट्टी नगर में राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नगर वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत में रोड स्थित राम जानकी मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाईपास, सिविल लाइन और रायपुर रोड से गुजरती हुई हनुमान मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से आलोक सोनी, हर्ष जायसवाल, सूरज जायसवाल, जय उमर वैश्य, शुभम सोनी, सावन प्रजापति, राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, महेश जायसवाल, छोटू सोनी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राम नवमी के इस आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by Vipin saroj1
- पेट्रोल टंकी पर लगी लंबी लाइन जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र कें घनश्यामपुर बाजार के पास स्थित देवरामपुर पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है लोग अपवाहों के चलते भारी संख्या में पेट्रोल भरवा रहे हैं1
- *ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली 🚨🚨🚨* *आज पूरे देश में राम नवमी मनाई जा रही है। भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने आज सेशन बुलाया है। अगर सरकार सेशन नहीं बुलाती तो MP भी आज राम नवमी मनाते..."* *-प्रमोद तिवारी राज्यसभा सांसद कांग्रेस* *जननायक मा० प्रमोद तिवारी जी ज़िंदाबाद, मा० यशस्वी विधायक रामपुर ख़ास श्रीमती आराधना मिश्रा “मोना दीदी” जी ज़िंदाबाद!* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*1
- *गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद,शिकायत मुख्यमंत्री से* *हल्का लेखपाल कानूनगो से किस तरह बात कर रहे हैं दबंग जिसका वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल* *मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, यसडीएम,थाना अध्यक्ष से की जा चुकी लिखित में शिकायत फिर भी नहीं मिल रहा रास्ता* *बाबा के राज में सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं हटा पा रहे अधिकारी क्या माना जाए इसमें अधिकारियों की भूमिका लग रही संदिग्ध* *हल्का लेखपाल आठ सालों से जमे है ग्राम सभा में जानकारी से पता चला कानूनगो है करीबी तो क्या यह भी वजह से नहीं मिल पा रहा लोगो को रास्ता* *स्कूल जाने के लिए बच्चों की गाड़ी नहीं पहुंच पाती घर तक बच्चों को घर से दूर चलकर जाना है पड़ता इतनी समस्या के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मस्त* *कब्जा किए लोगो की हर किसी बड़े नेता से संपर्क बड़े नेता से संपर्क होने की कारण क्या नहीं मिलेगा गांव वालों को रास्ता* प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में उसर खाते की जमीन पर गांव के कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इसी से होकर गांव के करीब कई घरों का एकमात्र आने जाने का रास्ता है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर छप्पर पीलर व दीवार आदि बनाकर कब्जा कर लिया है। जिससे उनके आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से देखना है क्या गांव वालों को मिल पाएगा रास्ता या फिर होगी अधिकारियों द्वारा दबाव में लीपापोती,,,,,1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1