नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने जनपद जालौन की कमान संभालते ही प्रेस वार्ता कर मीडिया से रूबरू होकर जानकारी दी विश्ववार्ता न्यूज जालौन *नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक की प्रेसवार्ता:* तकनीक और पारदर्शिता के बल पर जालौन में बदलेगी पुलिसिंग, नवागत एसपी सुरेश चंद्र रावत ने संभाली कमान... सुरेन्द्र राजावत विश्ववार्ता न्यूज ब्यूरो चीफ उरई जालौन के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पदभार ग्रहण करते ही जिले की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने का खाका प्रस्तुत किया है। 1997 बैच के वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी रावत के पास अलीगढ़, अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ और मथुरा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण, सीमाओं की सुरक्षा और पारदर्शी जनसुनवाई को उन्होंने अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है। फरियादियों की सुविधा के लिए जिले में जनसुनवाई का 'मथुरा मॉडल' लागू किया जाएगा। इसके तहत शिकायतकर्ता को मिलने वाली पर्ची पर जांच अधिकारी का नाम दर्ज होगा और केंद्रीय सॉफ्टवेयर से यह पता चलेगा कि मामले में अब तक क्या प्रगति हुई है। इससे जनसुनवाई में जवाबदेही तय होगी। अंतरराज्यीय अपराधों पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती 22 प्रमुख स्थलों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क को भी मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, मिशन शक्ति केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित कर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गांडीव और एनएएफआईएस (NAFIS) जैसे डिजिटल पोर्टलों के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिसिंग की रैंकिंग सुधारने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने जनपद जालौन की कमान संभालते ही प्रेस वार्ता कर मीडिया से रूबरू होकर जानकारी दी विश्ववार्ता न्यूज जालौन *नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक की प्रेसवार्ता:* तकनीक और पारदर्शिता के बल पर जालौन में बदलेगी पुलिसिंग, नवागत एसपी सुरेश चंद्र रावत ने संभाली कमान... सुरेन्द्र राजावत विश्ववार्ता न्यूज ब्यूरो चीफ उरई जालौन के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र
रावत ने पदभार ग्रहण करते ही जिले की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने का खाका प्रस्तुत किया है। 1997 बैच के वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी रावत के पास अलीगढ़, अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ और मथुरा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण, सीमाओं की सुरक्षा और पारदर्शी जनसुनवाई
को उन्होंने अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है। फरियादियों की सुविधा के लिए जिले में जनसुनवाई का 'मथुरा मॉडल' लागू किया जाएगा। इसके तहत शिकायतकर्ता को मिलने वाली पर्ची पर जांच अधिकारी का नाम दर्ज होगा और केंद्रीय सॉफ्टवेयर से यह पता चलेगा कि मामले में अब तक क्या प्रगति हुई है। इससे जनसुनवाई में जवाबदेही तय होगी। अंतरराज्यीय अपराधों पर रोक लगाने के
लिए सीमावर्ती 22 प्रमुख स्थलों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क को भी मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, मिशन शक्ति केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित कर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गांडीव और एनएएफआईएस (NAFIS) जैसे डिजिटल पोर्टलों के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिसिंग की रैंकिंग सुधारने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
- जालौन: जोल्हूपुर मोड़ स्थित भरत रिसोर्ट में संपन्न हुई मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक, 220 कालपी विधानसभा की नई कार्यकारिणी घोषित कालपी (जालौन) जोल्हूपुर मोड़ स्थित भरत रिसोर्ट में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन 'मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड' की एक भव्य और ऊर्जावान मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवाओं का भारी जोश और उत्साह देखने को मिला, जहाँ संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक, हम सबके प्रेरणास्रोत स्वर्गीय 'नेताजी' मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।3
- जालौन में डीएपी खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा!! वीडियो वायरल!! जालौन : गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ गोदाम के पास खाद वितरण में किसानों ने जताया आक्रोश,,, किसानों ने खाद वितरण में कर्मचारियों पर लगाया मनमानी का आरोप,, हंगामा कर रहे किसानों ने सूची के अनुसार खाद बांटने की मांग की, आपसी सहमति से सूची बनने के बाद भी किसानों को धूप में लाइन में लगाने का आरोप,, सुबह से खाद के इंतजार में खड़े किसानों ने वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल,, हंगामे की सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस, किसानों को समझाकर कराया शांत,, पीसीएफ गोदाम में जलभराव होने से पास में बने दूसरे गोदाम से किया जा रहा खाद का वितरण,, जालौन के कोंच गल्ला मंडी स्तिथ पीसीएफ गोदाम के पास का मामला,, ब्यूरो रिपोर्ट जालौन1
- आगरा, उत्तर प्रदेश। जनकपुरी महोत्सव-2026: यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने लिया जायजा जनकपुरी महोत्सव-2026 के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने थाना सिकंदरा क्षेत्र में स्थापित जनकपुरी का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही यातायात डायवर्जन लागू कर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।1
- नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने जनपद जालौन की कमान संभालते ही प्रेस वार्ता कर मीडिया से रूबरू होकर जानकारी दी विश्ववार्ता न्यूज जालौन *नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक की प्रेसवार्ता:* तकनीक और पारदर्शिता के बल पर जालौन में बदलेगी पुलिसिंग, नवागत एसपी सुरेश चंद्र रावत ने संभाली कमान... सुरेन्द्र राजावत विश्ववार्ता न्यूज ब्यूरो चीफ उरई जालौन के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पदभार ग्रहण करते ही जिले की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने का खाका प्रस्तुत किया है। 1997 बैच के वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी रावत के पास अलीगढ़, अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ और मथुरा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण, सीमाओं की सुरक्षा और पारदर्शी जनसुनवाई को उन्होंने अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है। फरियादियों की सुविधा के लिए जिले में जनसुनवाई का 'मथुरा मॉडल' लागू किया जाएगा। इसके तहत शिकायतकर्ता को मिलने वाली पर्ची पर जांच अधिकारी का नाम दर्ज होगा और केंद्रीय सॉफ्टवेयर से यह पता चलेगा कि मामले में अब तक क्या प्रगति हुई है। इससे जनसुनवाई में जवाबदेही तय होगी। अंतरराज्यीय अपराधों पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती 22 प्रमुख स्थलों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क को भी मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, मिशन शक्ति केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में विकसित कर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गांडीव और एनएएफआईएस (NAFIS) जैसे डिजिटल पोर्टलों के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिसिंग की रैंकिंग सुधारने पर विशेष जोर दिया जाएगा।4
- 🚨BIG_BREAKING: शिक्षकों के ज्ञापन के बाद हरकत में प्रशासन, मुगल रोड की बदहाली पर SDM रिधिमा आनंद ने मांगा जवाब, जल्द निराकरण का भरोसा। 🔥 शिक्षकों के ज्ञापन के बाद हरकत में प्रशासन! ➡️ सिकंदरा से भोगनीपुर जाने वाले मुगल रोड की जर्जर हालत और जानलेवा गड्ढों को लेकर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ➡️ शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सड़क की बदहाली के चलते छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। ➡️ ज्ञापन में 05 अक्टूबर को कोरापुर में गड्ढे के कारण एक छात्र के हादसे का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई। ➡️ मामले पर SDM रिधिमा आनंद ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा जाएगा और अध्यापकों की समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा। ❓अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक सड़क की जमीनी हकीकत पर कार्रवाई करता है और मुगल रोड के जानलेवा गड्ढों से लोगों को राहत मिलती है 🚨BIG_BREAKING: शिक्षकों के ज्ञापन के बाद हरकत में प्रशासन, मुगल रोड की बदहाली पर SDM रिधिमा आनंद ने मांगा जवाब, जल्द निराकरण का भरोसा। 🔥 शिक्षकों के ज्ञापन के बाद हरकत में प्रशासन! ➡️ सिकंदरा से भोगनीपुर जाने वाले मुगल रोड की जर्जर हालत और जानलेवा गड्ढों को लेकर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ➡️ शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सड़क की बदहाली के चलते छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। ➡️ ज्ञापन में 05 अक्टूबर को कोरापुर में गड्ढे के कारण एक छात्र के हादसे का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई। ➡️ मामले पर SDM रिधिमा आनंद ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा जाएगा और अध्यापकों की समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा। ❓अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक सड़क की जमीनी हकीकत पर कार्रवाई करता है और मुगल रोड के जानलेवा गड्ढों से लोगों को राहत मिलती है4
- 14 वर्षीय दिव्यांग बालिका की शिक्षा में आ रही बाधा दूर करने के लिए / डीएम ने की तत्काल पहल एक घंटे में वॉकर और उसी दिन स्कूल में दाखिले के साथ शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश* जनपद जालौन किसी बच्चे के सपनों को साकार करने के लिए यदि थोड़े से सहयोग की जरूरत हो तो प्रशासन की संवेदनशील पहल उसके जीवन की दिशा बदल सकती है जनपद जालौन में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान ऐसा ही एक प्रेरणादायी प्रसंग सामने आया जब 14 वर्षीय दिव्यांग बालिका श्रुति ने जिलाधिकारी समीर के सामने पढ़-लिखकर डॉक्टर बनने की अपनी इच्छा जाहिर की बालिका की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को जानकर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया 14 वर्षीय दिव्यांग बालिका की शिक्षा में आ रही बाधा दूर करने के लिए / डीएम ने की तत्काल पहल एक घंटे में वॉकर और उसी दिन स्कूल में दाखिले के साथ शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश* जनपद जालौन किसी बच्चे के सपनों को साकार करने के लिए यदि थोड़े से सहयोग की जरूरत हो तो प्रशासन की संवेदनशील पहल उसके जीवन की दिशा बदल सकती है जनपद जालौन में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान ऐसा ही एक प्रेरणादायी प्रसंग सामने आया जब 14 वर्षीय दिव्यांग बालिका श्रुति ने जिलाधिकारी समीर के सामने पढ़-लिखकर डॉक्टर बनने की अपनी इच्छा जाहिर की बालिका की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को जानकर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया1
- कदौरा के मेन बस स्टैंड पर चोरों का धावा, दो दुकानों को बनाया निशाना; एक से लाखों का सामान गायब दूसरी दुकान में भी हजारों की चोरी, व्यापारियों में चिंता का माहौल कदौरा (जालौन)। कदौरा नगर के मेन बस स्टैंड क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में एक इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर की दुकान से लाखों रुपये का सामान गायब होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरी गुटखा-गुटकी की दुकान में करीब 5 से 6 हजार रुपये के नुकसान की बात बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने मेन बस स्टैंड स्थित दोनों दुकानों को निशाना बनाया। एक दुकान इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर की है, जहां से लाखों रुपये के सामान की चोरी होने की बात सामने आई है। वहीं, दूसरी गुटखा-गुटकी की दुकान में भी चोरी से दुकानदार को करीब पांच से छह हजार रुपये का नुकसान हुआ है। नगर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों के बीच दुकानों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है। दुकानदारों को आशंका है कि यदि ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो भविष्य में भी चोरी की वारदातें हो सकती हैं। अब मामले में पुलिस की कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- उरई में कोंच बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिली महिला /मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस पहचान को लेकर असमंजस* *कोंच बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिली महिला /इलाके में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *उरई में कोंच बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिली महिला /मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस पहचान को लेकर असमंजस* *कोंच बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिली महिला /इलाके में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस* उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन उरई मुख्यालय उरई में कोंच बस स्टैंड के पास एक महिला के अचेत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया महिला स्वर्गधाम मरघट के पास बेसुध हालत में मिली। महिला को इस स्थिति में देखकर आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई के कोंच बस स्टैंड के पास स्थित स्वर्गधाम के नजदीक एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली आप को बता दें महिला को बेसुध हालत में देखकर स्थानीय लोगों के बीच हलचल मच गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची महिला की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं फिलहाल महिला की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है शुरुआती जानकारी में महिला के मऊरानीपुर की रहने वाली होने की बात सामने आ रही है हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है महिला कौन है और वह उरई कैसे पहुंची इस संबंध में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है किन परिस्थितियों में अचेत हुई महिला महिला के अचेत अवस्था में मिलने के पीछे क्या कारण है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी या वह किसी अन्य परिस्थिति में इस हालत में पहुंची इन सभी सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं। घटना को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आधिकारिक जानकारी का इंतजार फिलहाल महिला की पहचान उसकी स्थिति और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है पुलिस की ओर से आगे क्या जानकारी सामने आती है इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं फिलहाल इस मामले में कई सवाल अनसुलझे हैं महिला की पहचान और उसके अचेत अवस्था में मिलने के कारणों का पता चलने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी स्थान कोंच बस स्टैंड के पास उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश बता दें महिला की पहचान और घटना से संबंधित जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी2