Shuru
Apke Nagar Ki App…
KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
More news from हरियाणा and nearby areas
- दुपहिया वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद  करनाल, दिनांक 18 जून 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराध एवं चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-13 की टीम ने चौकी इंचार्ज महिला उप निरीक्षक जसविंदर कौर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जंगसेर पुत्र लखी राम निवासी गांव सिरसी, थाना सदर, जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को निर्मल कुटिया चौक, सेक्टर-13 क्षेत्र से काबू किया। तलाशी एवं पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज महिला उप निरीक्षक जसविंदर कौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन करनाल में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 11 जून 2026 को मुगल कैनाल क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस टीम को आरोपी की गतिविधियों संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। दुपहिया वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद  करनाल, दिनांक 18 जून 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराध एवं चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-13 की टीम ने चौकी इंचार्ज महिला उप निरीक्षक जसविंदर कौर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जंगसेर पुत्र लखी राम निवासी गांव सिरसी, थाना सदर, जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को निर्मल कुटिया चौक, सेक्टर-13 क्षेत्र से काबू किया। तलाशी एवं पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज महिला उप निरीक्षक जसविंदर कौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन करनाल में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 11 जून 2026 को मुगल कैनाल क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस टीम को आरोपी की गतिविधियों संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।1
- गुरुवार को मोहर्रम की दूसरी तारीख पर बिड़ौली सादात के विभिन्न इमाम बारगाहों में मजालिस का आयोजन किया गया। इन मजालिसों में शिया सोगवारों ने 72 शहीदों को याद करते हुए शहादत के फलसफे को बयान किया। मजालिस की शुरुआत मरसिए खानी से हुई, जिसमें सय्यद वसी हैदर, नफीस शाह, मिन्हाल मेहदी और गुलाम अली जैदी उपस्थित रहे। पहली मजलिस सुबह 8 बजे इमाम बारगाह में मौलाना वसीम साहब किबला (बहराइच) ने खिताब फरमाया। इसके बाद पूर्व प्रधान फजल अली उर्फ अच्छू मियां की कोठी में दूसरी मजलिस हुई, जिसे हुज्जत उल इस्लाम आली जनाब मौलाना फरहत हुसैन साहब (आजमगढ़) ने खिताब दिया। तीसरी मजलिस होजा इल्मिया इमाम जैनुल आबेदीन में दिन में 4 बजे समाप्त हुई, जबकि रात 9 बजे एक और मजलिस इमामबाड़ा में संपन्न हुई। इस मौके पर मजालिस के आखिर में नौहा खानी की गई, जिसमें अंजुमन सज्जादिया के नौहाखान हाशिम शाह, शौकीन हुसैन, हसन अली जैदी, सय्यद वसी हैदर और सहजाद शाह ने नौहाखानी और सीनाज़नी की। मजलिस के दौरान, सैय्यद मेहताब मेहंदी, सय्यद आफताब मेहंदी, जिया मेहंदी, सलीम शाह, हामिद शाह, कमर अब्बास जैदी, मोहम्मद जैदी, हसन रजा, नियाज हैदर, अली हैदर, सहजाद शाह, सज्जाद मेहदी, आगाज़ रजा, मंजर जैदी, बाक़र ज़ैदी, डॉक्टर बाक़र और बाकिर अली सहित कई अन्य सोगवार मौजूद रहे। मोहर्रम की इस दूसरी मजलिस में कर्बला के शहीदों को याद कर सोगवार जार-जार रोए।3
- शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के नौजल गाँव में चोरों ने दो नलकूपों से जुड़े 25 केवीए के ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। चोरों ने ट्रांसफार्मरों को पोल से नीचे गिराकर उनके अंदर से कीमती एल्युमिनियम कॉयल चोरी कर ली। इस चोरी की घटना से बिजली विभाग को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के अतरौली के निवासी गुलवीर सिंह को आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से उनके और उनके क्षेत्र में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।1
- ward no 2 panipat Noorwala3
- एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह प्रश्न उठाया गया है कि क्या अब भूखे लोगों को रोटी भी शर्तों के आधार पर मिलेगी। वीडियो के माध्यम से यह सवाल पूछा गया है कि भूख से बड़ा कोई नारा कब से हो गया और क्या इंसानियत की भी अब कोई शर्तें होंगी। लोगों से इस वीडियो को देखकर अपनी राय देने के लिए कहा गया है।1
- रादौर -प्राध्यापिका एवं समाजसेविका, नशा विरोधी ब्रांड एंबेसडर रादौर आईं सामने; रादौर (हरियाणा): रादौर के छोटा बांस क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए कथित हमले के मामले को लेकर प्राध्यापिका एवं समाजसेविका तथा नशे के खिलाफ ब्रांड एंबेसडर रादौर सामने आईं। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एक कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पहुंची थी, जहां विवाद और कथित पथराव की घटना सामने आई। मामले में जो भी तथ्य हैं, उनकी जांच के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नशे के खिलाफ समाज और प्रशासन को मिलकर काम करने की जरूरत बताते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और1
- Post by KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS1