Shuru
Apke Nagar Ki App…
ward no 2 panipat Noorwala
Deepak sharma
ward no 2 panipat Noorwala
More news from हरियाणा and nearby areas
- ward no 2 panipat Noorwala3
- बच्ची को फूफा बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने फूफा को नशे की प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि क्षेत्र में हुई एक शर्मनाक घटना में एक फूफा अपने साले की 10 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर ले गया था। काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई तो बच्ची की मां ने अपने स्तर पर आसपास तलाश किया गया है।एक दुकानदार ने बताया कि बच्ची को सोनू लेकर गया है।अगले दिन 12 जून की सुबह उन्हें सूचना मिली कि बच्ची पानीपत सिविल अस्पताल में भर्ती हैं । जब हम अस्पताल पहुंचे तो बच्ची ने उसको बताया फूफा सोनू उसको पानीपत के खेतों में ले गया था। जहां पर उसने उसके साथ गलत काम किया और जान से मारने की धमकी थी 14 जून को आरोपी सोनू को पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ विद्यानंद कॉलोनी समालखा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ।पुलिस ने पीड़िता की मां के ब्यान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह प्रश्न उठाया गया है कि क्या अब भूखे लोगों को रोटी भी शर्तों के आधार पर मिलेगी। वीडियो के माध्यम से यह सवाल पूछा गया है कि भूख से बड़ा कोई नारा कब से हो गया और क्या इंसानियत की भी अब कोई शर्तें होंगी। लोगों से इस वीडियो को देखकर अपनी राय देने के लिए कहा गया है।1
- मोहर्रम की दूसरी मजलिस में कर्बला के शहीदो को याद कर जार जार रोए सोगवार बिड़ौली।बरस्पतिवार को मोहर्रम की दूसरी तारीख को बिड़ौली सादात के विभिन्न इमाम बारगाहों मे हुई मजालिस मे शिया सोगवारो ने 72शहीदो को याद कर शहादत का फलसफा बयान किया। मजालिस मे सब से पहले मरसिए खानी की गयी मरसिया पढने वालो मे सय्यद वसी हैदर,नफीस शाह,मिन्हाल मेहदी,गुलाम अली जैदी उपस्थित रहे। पहली मजलिस सुबह 8बजे इमाम बारगाह में मौलाना वसीम साहब किबला (बहराइच) ने खिताब फरमाया, दूसरी मजलिस पूर्व प्रधान फजल अली उर्फ अच्छू मियां की कोठी में हुज्जत उल इसलाम आली जनाब मौलाना फरहत हुसैन साहब (आजमगढ़)ने खिताब फरमाया। तीसरी मजलिस होजा इल्मिया इमाम जैनुल आबेदीन दिन में 4बजे समाप्त हुई रात में 9:00 बजे मजलिस इमामबाड़ा में समाप्त हुई इस मौके पर मजालिस के आखिर मे नौहा खानी की गयी, जिसमे अन्जुमने सज्जादिया के नौहाखान हाशिम शाह,शौकीन हुसैन,हसन अली जैदी,सय्यद वसी हैदर,सहजाद शाह ने नोहाखानी व सीनाज़नी की। मजलिस के दौरान, सैय्यद मेहताब मेहंदी,सय्यद आफताब मेहंदी, जिया मेहंदी, सलीम शाह, हामिद शाह, कमर अब्बास जैदी, मोहम्मद जैदी, हसन रजा,नियाज हैदर,अली हैदर,सहजाद शाह,सज्जाद मेहदी,आगाज़ रजा,मंजर जैदी, बाक़र ज़ैदी,डॉक्टर बाक़र,बाकिर अली,आदि मौजूद रहे।3
- शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के नौजल गाँव में चोरों ने दो नलकूपों से जुड़े 25 केवीए के ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। चोरों ने ट्रांसफार्मरों को पोल से नीचे गिराकर उनके अंदर से कीमती एल्युमिनियम कॉयल चोरी कर ली। इस चोरी की घटना से बिजली विभाग को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने, खरीदारों को प्लॉट पर कब्जा न देने और उनकी धनराशि हड़पने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रमोद कुमार और देवेंद्र कुमार पुत्रगण बाबूराम निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, कस्बा बनत के सहखातेदार विनोद कुमार एवं अन्य लोगों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने से जुड़ा है। इसके अतिरिक्त, कनकलता एवं अन्य खरीदारों ने शिकायत की थी कि प्लॉट खरीदने के बावजूद उन्हें कब्जा नहीं दिया गया और उनकी रकम भी हड़प ली गई। इस गंभीर मामले को देखते हुए थाना आदर्श मंडी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शामली पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस ने वांछित आरोपी अरुण कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, कस्बा बनत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों तथा तथ्यों की जांच भी जारी है।1
- पानीपत में एक शिकायत सामने आई है जहाँ गली के सभी नाले बंद पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नालियों के बंद होने के कारण उनके मकानों में भी दरारें आ गई हैं। उन्होंने नगर निगम (MC) के अधिकारियों से इन नालों को तुरंत खुलवाने की अपील की है ताकि समस्या का समाधान हो सके।3