logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

EV कार चार्जिंग ब्लास्ट में घर में सो रहे 8 लोगों कि जलकर मौत ई-कार की चार्जिंग के दौरान हुए धमाके ने देखते ही देखते एक हंसते-खेलते घर को मातम में बदल दिया। धमाका इतना जोरदार था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।" ​ बताया जा रहा है कि घर के डिजिटल लॉक 'डेथ ट्रैप' बन गए, जिसके कारण लोग बाहर नहीं निकल सके और 8 लोग जिंदा जल गए।" ​ "आसपास के लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, दमकल विभाग को फ़ोन किया गया, लेकिन जब तक मदद पहुँचती, सब कुछ राख हो चुका था। आग की लपटों के बीच सिलेंडरों के धमाकों ने स्थिति को और भी खौफनाक बना दिया।" "यह हादसा एक बड़ी चेतावनी है उन सभी के लिए जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं। आखिर इस दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन है? सवाल ये उठता है, कि क्या EV पूरी तरीके से सुरक्षित है, क्यूंकि कभी सड़कों पर चलते ब्लास्ट हो जा रही हैं, कभी चार्जिंग पर... आपकी क्या राय है कमेंट करके बतायें।

3 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

EV कार चार्जिंग ब्लास्ट में घर में सो रहे 8 लोगों कि जलकर मौत ई-कार की चार्जिंग के दौरान हुए धमाके ने देखते ही देखते एक हंसते-खेलते घर को मातम में बदल दिया। धमाका इतना जोरदार था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।" ​ बताया जा रहा है कि घर के डिजिटल लॉक 'डेथ ट्रैप' बन गए, जिसके कारण लोग बाहर नहीं निकल सके और 8 लोग जिंदा जल गए।" ​ "आसपास के लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, दमकल विभाग को फ़ोन किया गया, लेकिन जब तक मदद पहुँचती, सब कुछ राख हो चुका था। आग की लपटों के बीच सिलेंडरों के धमाकों ने स्थिति को और भी खौफनाक बना दिया।" "यह हादसा एक बड़ी चेतावनी है उन सभी के लिए जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं। आखिर इस दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन है? सवाल ये उठता है, कि क्या EV पूरी तरीके से सुरक्षित है, क्यूंकि कभी सड़कों पर चलते ब्लास्ट हो जा रही हैं, कभी चार्जिंग पर... आपकी क्या राय है कमेंट करके बतायें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मध्यस्थता केंद्र में पति पत्नी के विवाद के निपटारा करने के लिए हो रही थी सुनवाई। सुनवाई के दौरान पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, पति ने किया पत्नी को प्रेमी संग खुशी खुशी विदा। पत्नी के फोन में मिला पति का फोटो, फोटो कैप्शन में लिखा था नीला ड्रम और सीमेंट। नीले ड्रम और सीमेंट से खौफ में आया पति, पति ने पत्नी को भेजा प्रेमी के साथ। बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ का मामला।
    1
    मध्यस्थता केंद्र  में पति पत्नी के विवाद के निपटारा करने के लिए हो रही थी सुनवाई।
सुनवाई के दौरान पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, पति ने किया पत्नी को प्रेमी संग खुशी खुशी विदा।
पत्नी के फोन में मिला पति का फोटो, फोटो कैप्शन में लिखा था नीला ड्रम और सीमेंट।
नीले ड्रम और सीमेंट से खौफ में आया पति, पति ने पत्नी को भेजा प्रेमी के साथ।
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ का मामला।
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Singer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • ई-कार की चार्जिंग के दौरान हुए धमाके ने देखते ही देखते एक हंसते-खेलते घर को मातम में बदल दिया। धमाका इतना जोरदार था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।" ​ बताया जा रहा है कि घर के डिजिटल लॉक 'डेथ ट्रैप' बन गए, जिसके कारण लोग बाहर नहीं निकल सके और 8 लोग जिंदा जल गए।" ​ "आसपास के लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, दमकल विभाग को फ़ोन किया गया, लेकिन जब तक मदद पहुँचती, सब कुछ राख हो चुका था। आग की लपटों के बीच सिलेंडरों के धमाकों ने स्थिति को और भी खौफनाक बना दिया।" "यह हादसा एक बड़ी चेतावनी है उन सभी के लिए जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं। आखिर इस दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन है? सवाल ये उठता है, कि क्या EV पूरी तरीके से सुरक्षित है, क्यूंकि कभी सड़कों पर चलते ब्लास्ट हो जा रही हैं, कभी चार्जिंग पर... आपकी क्या राय है कमेंट करके बतायें।
    1
    ई-कार की चार्जिंग के दौरान हुए धमाके ने देखते ही देखते एक हंसते-खेलते घर को मातम में बदल दिया। धमाका इतना जोरदार था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।"
​
बताया जा रहा है कि घर के डिजिटल लॉक 'डेथ ट्रैप' बन गए, जिसके कारण लोग बाहर नहीं निकल सके और 8 लोग जिंदा जल गए।"
​
"आसपास के लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, दमकल विभाग को फ़ोन किया गया, लेकिन जब तक मदद पहुँचती, सब कुछ राख हो चुका था। आग की लपटों के बीच सिलेंडरों के धमाकों ने स्थिति को और भी खौफनाक बना दिया।"
"यह हादसा एक बड़ी चेतावनी है उन सभी के लिए जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं। आखिर इस दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन है? 
सवाल ये उठता है, कि क्या EV पूरी तरीके से सुरक्षित है, क्यूंकि कभी सड़कों पर चलते ब्लास्ट हो जा रही हैं, कभी चार्जिंग पर...
आपकी क्या राय है कमेंट करके बतायें।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलंदशहर में राजकीय कृषि विद्यालय में अपर जिलाधिकारी राम भरत यादव महोदय डीडी एग्रीकल्चर महोदय जिला कृषि अधिकारी महोदय व अन्य अधिकारी गण की मौजूदगी में हुआ इसमें किसानों के द्वारा निम्नलिखित मांग कर लिखित शिकायत दी गई जो निम्न प्रकार हैं 1 पूर्व में किसान दिवस में दी गई शिकायतों का बिना जानकारी दिए निस्तारण करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो 2 जनपद बुलंदशहर में वेब शुगर मिल व अन्य केंद्र पर 3% से 4% कटौती बंद हो घटतोंली बंद की जाए 3 पशुओं का टीकाकरण किया जाए आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए 4 जल प्रदूषण से दूषित पानी की जांचों जिन फैक्ट्री प्लांट आदि ने बोर करके केमिकल को नीचे जमीन में भेजने का कार्य कर रहे हैं जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो 5 कृषि यंत्र सोसाइटियों पर जो मौजूद हैं किसानों को पात्रता के आधार पर दिए जाएं 6 जिले में बड़े पैमाने पर खनन का कार्य चल रहा है जिस पर छापेमारी होकर बंद हो व खनन अधिकारी व अन्य कर्मचारी जो इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो 7 राहवीर योजना का जनपद बुलंदशहर में लाभ दिलाया जाए जिससे दुर्घटना वाले व्यक्ति को सही समय पर इलाज मिलने से बचाया जा सके 8 पूर्व में दी गई कई शिकायत पत्र ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि जो किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं वह समाप्त हो व उन कर्मचारियों पर कार्रवाई हो 9 गैस की एजेंसियों पर समय-समय पर जांच हो पूर्व की भांति गांव में गाड़ी व कॉलोनी में सिलेंडर वितरण कराया जाए उपरोक्त सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य प्रदीप गौड़ नरेंद्र राव जितेंद्र चाहर डॉक्टर नईम हुकुम सिंह वीरपाल सिंह सर्वेश कुमार सत्येंद्र शर्मा बिल्लू चौधरी व अन्य सैकड़ो किसान देवता कार्यकर्ता उपस्थित रहे जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक जिंदाबाद
    1
    बुलंदशहर में राजकीय कृषि विद्यालय में अपर जिलाधिकारी राम भरत यादव महोदय डीडी एग्रीकल्चर महोदय जिला कृषि अधिकारी महोदय व अन्य अधिकारी गण की मौजूदगी में हुआ इसमें किसानों के द्वारा निम्नलिखित मांग कर लिखित शिकायत दी गई जो निम्न प्रकार हैं 
1  पूर्व में किसान दिवस में दी गई शिकायतों का बिना जानकारी दिए निस्तारण करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो 
2  जनपद बुलंदशहर में वेब शुगर मिल व अन्य केंद्र पर 3% से 4% कटौती बंद हो घटतोंली बंद की जाए
3  पशुओं का टीकाकरण किया जाए आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए 
4  जल प्रदूषण से दूषित पानी की जांचों जिन फैक्ट्री प्लांट आदि ने बोर करके केमिकल को नीचे जमीन में भेजने का कार्य कर रहे हैं जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो 
5  कृषि यंत्र सोसाइटियों पर जो मौजूद हैं किसानों को पात्रता के आधार पर दिए जाएं 
6  जिले में बड़े पैमाने पर खनन का कार्य चल रहा है जिस पर छापेमारी होकर बंद हो व खनन अधिकारी व अन्य कर्मचारी जो इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो 
7 राहवीर योजना का जनपद बुलंदशहर में लाभ दिलाया जाए जिससे दुर्घटना वाले व्यक्ति को सही समय पर इलाज मिलने से बचाया जा सके 
8  पूर्व में दी गई कई शिकायत पत्र ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि जो किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं वह समाप्त हो व उन कर्मचारियों पर कार्रवाई हो 
9  गैस की एजेंसियों पर समय-समय पर जांच हो पूर्व की भांति गांव में गाड़ी व कॉलोनी में सिलेंडर वितरण कराया जाए 
उपरोक्त सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य प्रदीप गौड़ नरेंद्र राव जितेंद्र चाहर डॉक्टर नईम हुकुम सिंह वीरपाल सिंह सर्वेश कुमार सत्येंद्र शर्मा बिल्लू चौधरी व अन्य सैकड़ो किसान देवता कार्यकर्ता उपस्थित रहे जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक जिंदाबाद
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    News बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *बुलंदशहर, मार्च 18, 2026*: साहस, संवेदना और चिकित्सा विशेषज्ञता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, के डॉक्टरों ने एंड-स्टेज किडनी डिजीज से जूझ रहे 25-वर्षीय मरीज का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया। यह ट्रांसप्लांट मरीज के पिता के निस्वार्थ निर्णय की वजह से संभव हो पाया, जिन्होंने अपने बेटे की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की। इस कॉम्प्लेक्स प्रोसीजर ने युवा मरीज को वर्षों की बीमारी के बाद एक स्वस्थ और सामान्य जीवन जीने का नया अवसर दिया है। *मरीज, श्री हिमांशु*, को क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) – स्टेज 5, जिसे एंड-स्टेज रीनल डिजीज भी कहा जाता है, का निदान हुआ था। कई महीनों तक उनका जीवन बार-बार अस्पताल जाने और सप्ताह में दो बार मेंटेनेंस हीमोडायलिसिस कराने तक सीमित हो गया था। अत्यधिक थकान के साथ-साथ उन्हें अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी, जिससे उनका दैनिक जीवन काफी कठिन हो गया था। जैसे-जैसे उनकी स्थिति बिगड़ती गई, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ रीनल साइंसेज, मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को उनके लिए सबसे प्रभावी और दीर्घकालिक उपचार विकल्प बताया। बिना किसी हिचकिचाहट के उनके *पिता, श्री सुशील कुमार*, ने किडनी दान करने का निर्णय लिया। इस मामले पर बात करते हुए *मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, के नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर - डॉ. मनीषा दस्सी, ने कहा*, “एंड-स्टेज रीनल डिजीज के मरीजों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट सबसे प्रभावी उपचार माना जाता है, क्योंकि यह लंबे समय तक डायलिसिस की तुलना में मरीज की जीवन अवधि और जीवन की गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाता है। सभी एथिकल, मेडिकल और लीगल क्लियरेंस मिलने के बाद हमने ABO-कम्पैटिबल लिविंग डोनर किडनी ट्रांसप्लांट किया। सर्जरी के बाद जैसे ही ब्लड फ्लो बहाल हुआ, तुरंत यूरिन आउटपुट दिखा, जो ग्राफ्ट के शुरुआती सही काम करने का संकेत है।” यह ट्रांसप्लांट नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट एनेस्थेटिस्ट और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। डोनर सर्जरी लैप्रोस्कोपिक डोनर नेफ्रेक्टॉमी तकनीक से की गई, जो एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया है और इससे डोनर की रिकवरी तेज होती है। ट्रांसप्लांट के दौरान डोनर किडनी ने रिसिपिएंट की ब्लड वेसल्स से जुड़ने के बाद बेहतरीन परफ्यूजन दिखाया। खास बात यह रही कि सर्जरी के दौरान ही ग्राफ्ट ने काम करना शुरू कर दिया, जो ट्रांसप्लांट की सफलता का सकारात्मक संकेत माना जाता है। डॉ. मनीषा, ने आगे बताया, “उचित इम्यूनोसप्रेसिव थेरेपी, नियमित मॉनिटरिंग और परिवार के मजबूत सहयोग के साथ ट्रांसप्लांट के बाद मरीज एक स्वस्थ और उत्पादक जीवन जी सकते हैं। यह मामला लिविंग रिलेटेड डोनर्स की अहम भूमिका को भी दर्शाता है, जिनकी उदारता मरीज के भविष्य को पूरी तरह बदल सकती है।” कई दिनों तक करीबी निगरानी और सपोर्टिव केयर के बाद हिमांशु को स्थिर स्थिति में डिस्चार्ज कर दिया गया, और उनकी नई किडनी (ग्राफ्ट) सही तरीके से काम कर रही है। इस परिवार के लिए यह ट्रांसप्लांट सिर्फ एक मेडिकल उपलब्धि नहीं, बल्कि पिता और बेटे के अटूट रिश्ते और जीवन के दूसरे अवसर का प्रतीक है। यह सफल मामला मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मजबूत रीनल ट्रांसप्लांट प्रोग्राम को दर्शाता है, जहां एडवांस सर्जिकल एक्सपर्टीज, मल्टीडिसिप्लिनरी केयर और सख्त एथिकल एवं रेगुलेटरी मानकों का पालन किया जाता है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी ट्रांसप्लांट टीम के साथ यह अस्पताल कॉम्प्लेक्स ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोसीजर्स में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और गंभीर किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों को नई उम्मीद प्रदान कर रहा है।
    4
    *बुलंदशहर, मार्च 18, 2026*: साहस, संवेदना और चिकित्सा विशेषज्ञता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, के डॉक्टरों ने एंड-स्टेज किडनी डिजीज से जूझ रहे 25-वर्षीय मरीज का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया। यह ट्रांसप्लांट मरीज के पिता के निस्वार्थ निर्णय की वजह से संभव हो पाया, जिन्होंने अपने बेटे की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की। इस कॉम्प्लेक्स प्रोसीजर ने युवा मरीज को वर्षों की बीमारी के बाद एक स्वस्थ और सामान्य जीवन जीने का नया अवसर दिया है।
*मरीज, श्री हिमांशु*, को क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) – स्टेज 5, जिसे एंड-स्टेज रीनल डिजीज भी कहा जाता है, का निदान हुआ था।
कई महीनों तक उनका जीवन बार-बार अस्पताल जाने और सप्ताह में दो बार मेंटेनेंस हीमोडायलिसिस कराने तक सीमित हो गया था। अत्यधिक थकान के साथ-साथ उन्हें अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी, जिससे उनका दैनिक जीवन काफी कठिन हो गया था। जैसे-जैसे उनकी स्थिति बिगड़ती गई, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ रीनल साइंसेज, मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को उनके लिए सबसे प्रभावी और दीर्घकालिक उपचार विकल्प बताया।
बिना किसी हिचकिचाहट के उनके *पिता, श्री सुशील कुमार*, ने किडनी दान करने का निर्णय लिया।
इस मामले पर बात करते हुए *मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, के नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर - डॉ. मनीषा दस्सी, ने कहा*, “एंड-स्टेज रीनल डिजीज के मरीजों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट सबसे प्रभावी उपचार माना जाता है, क्योंकि यह लंबे समय तक डायलिसिस की तुलना में मरीज की जीवन अवधि और जीवन की गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाता है। सभी एथिकल, मेडिकल और लीगल क्लियरेंस मिलने के बाद हमने ABO-कम्पैटिबल लिविंग डोनर किडनी ट्रांसप्लांट किया। सर्जरी के बाद जैसे ही ब्लड फ्लो बहाल हुआ, तुरंत यूरिन आउटपुट दिखा, जो ग्राफ्ट के शुरुआती सही काम करने का संकेत है।”
यह ट्रांसप्लांट नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट एनेस्थेटिस्ट और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। डोनर सर्जरी लैप्रोस्कोपिक डोनर नेफ्रेक्टॉमी तकनीक से की गई, जो एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया है और इससे डोनर की रिकवरी तेज होती है। ट्रांसप्लांट के दौरान डोनर किडनी ने रिसिपिएंट की ब्लड वेसल्स से जुड़ने के बाद बेहतरीन परफ्यूजन दिखाया। खास बात यह रही कि सर्जरी के दौरान ही ग्राफ्ट ने काम करना शुरू कर दिया, जो ट्रांसप्लांट की सफलता का सकारात्मक संकेत माना जाता है।
डॉ. मनीषा, ने आगे बताया, “उचित इम्यूनोसप्रेसिव थेरेपी, नियमित मॉनिटरिंग और परिवार के मजबूत सहयोग के साथ ट्रांसप्लांट के बाद मरीज एक स्वस्थ और उत्पादक जीवन जी सकते हैं। यह मामला लिविंग रिलेटेड डोनर्स की अहम भूमिका को भी दर्शाता है, जिनकी उदारता मरीज के भविष्य को पूरी तरह बदल सकती है।”
कई दिनों तक करीबी निगरानी और सपोर्टिव केयर के बाद हिमांशु को स्थिर स्थिति में डिस्चार्ज कर दिया गया, और उनकी नई किडनी (ग्राफ्ट) सही तरीके से काम कर रही है। इस परिवार के लिए यह ट्रांसप्लांट सिर्फ एक मेडिकल उपलब्धि नहीं, बल्कि पिता और बेटे के अटूट रिश्ते और जीवन के दूसरे अवसर का प्रतीक है।
यह सफल मामला मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मजबूत रीनल ट्रांसप्लांट प्रोग्राम को दर्शाता है, जहां एडवांस सर्जिकल एक्सपर्टीज, मल्टीडिसिप्लिनरी केयर और सख्त एथिकल एवं रेगुलेटरी मानकों का पालन किया जाता है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी ट्रांसप्लांट टीम के साथ यह अस्पताल कॉम्प्लेक्स ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोसीजर्स में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और गंभीर किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों को नई उम्मीद प्रदान कर रहा है।
    user_Mehboob  ALi
    Mehboob ALi
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *प्राथमिक विद्यालय नगला इलाहाबाद में प्रधानाचार्य पर शराब पी कर स्कूल में आने का आरोप, स्टाफ समय पर नहीं आने का भी आरोप* जनपद बुलंदशहर में सिकंदराबाद तहसील के प्राथमिक विद्यालय नगला इलाहाबाद ओर नगला वंशी में ग्राम प्रधान पति सुनील सोलंकी ने औचक निरीक्षण किया मौके पर पाया गया कि स्कूल स्टाफ जिसका समय 8:45 पर आने का होता है लेकिन मौके पर समस्त स्टाफ 9:30 तक मौजूद नहीं पाया गया। जिसकी शिकायत फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान पति सुनील सोलंकी ने संबंधित अधिकारको से की जांच के लिए अधिकारी आए लेकिन ग्राम प्रधान पति ने बताया कि उच्च अधिकारियों के समाने भी प्रधानाचार्य द्वारा अपभ्रदता की। जिसके लिए ग्राम प्रधान पति द्वारा जिला अधिकारी बुलंदशहर के व्हाट्सएप पर वीडियो भेजा गया। जिसकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दिनांक 18 मार्च बुधवार को ग्राम प्रधान पति सुनील सोलंकी से ग्रामीणों ने फिर से शिकायत की तो मौके पर पहुंचे तो प्रधानाचार्य एक साथ आग बबूला हो गए। और ग्राम प्रधान पति ओर अभिभावकों को एस सी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने लगे। ग्राम प्रधान पति सुनील सोलंकी द्वारा प्रपत्रों की सबूत के तौर पर वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया जांच के आदेश कर दिए है। यदि इस तरह की कोई शिकायत पाई जाती है तो तत्काल कारवाई अमल में लाई जाएगी।
    4
    *प्राथमिक विद्यालय नगला इलाहाबाद में प्रधानाचार्य पर शराब पी कर स्कूल में आने का आरोप, स्टाफ समय पर नहीं आने का भी आरोप*
जनपद बुलंदशहर में सिकंदराबाद तहसील के प्राथमिक विद्यालय नगला इलाहाबाद ओर नगला वंशी में ग्राम प्रधान पति सुनील सोलंकी ने औचक निरीक्षण किया मौके पर पाया गया कि स्कूल स्टाफ जिसका समय 8:45 पर आने का होता है लेकिन मौके पर समस्त स्टाफ 9:30 तक मौजूद नहीं पाया गया। जिसकी शिकायत फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान पति सुनील सोलंकी ने संबंधित अधिकारको से की जांच के लिए अधिकारी आए लेकिन ग्राम प्रधान पति ने बताया कि उच्च अधिकारियों के समाने भी प्रधानाचार्य द्वारा अपभ्रदता की। जिसके लिए ग्राम प्रधान पति द्वारा जिला अधिकारी बुलंदशहर के व्हाट्सएप पर वीडियो भेजा गया।  जिसकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दिनांक 18 मार्च बुधवार को ग्राम प्रधान पति सुनील सोलंकी से ग्रामीणों ने फिर से शिकायत की तो मौके पर पहुंचे तो प्रधानाचार्य एक साथ आग बबूला हो गए। और ग्राम प्रधान पति ओर अभिभावकों को एस सी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने लगे। ग्राम प्रधान पति सुनील सोलंकी द्वारा प्रपत्रों की सबूत के तौर पर वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया जांच के आदेश कर दिए है। यदि इस तरह की कोई शिकायत पाई जाती है तो तत्काल कारवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_कपिल कुमार दैनिक भास्कर
    कपिल कुमार दैनिक भास्कर
    सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के गाँव मुबारकपुर में खबरा रोड पर सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। गिट्टी और रोडी से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिसके नीचे चार मजदूर दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 👉 ऐसी ही लेटेस्ट और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और ज्यादा से ज्यादा Share करें। #Khurja #Bulandshahr #Mubarakpur #RoadAccident #TruckAccident #BreakingNews #UPNews #AccidentNews #HindiNews #LocalNews #GroundReport #NewsUpdate #ViralNews #UPPolice #LatestNews
    1
    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के गाँव मुबारकपुर में खबरा रोड पर सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। गिट्टी और रोडी से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिसके नीचे चार मजदूर दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
👉 ऐसी ही लेटेस्ट और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और ज्यादा से ज्यादा Share करें।
#Khurja #Bulandshahr #Mubarakpur #RoadAccident #TruckAccident #BreakingNews #UPNews #AccidentNews #HindiNews #LocalNews #GroundReport #NewsUpdate #ViralNews #UPPolice #LatestNews
    user_Abp news Samachar
    Abp news Samachar
    खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *रास्ता नहीं बनने से परेशान ग्रामीण बैठे धरना प्रदर्शन पर, भूखे प्यासे बैठे ग्रामीण जिला अधिकारी बुलंदशहर के पास धरना प्रदर्शन के लिए होगे रवाना* जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गांव बड़ौदा में आमजन रास्ता जो हरिराम सिंह के मकान से ले कर रजवाहे तक एक इंटरलॉकिंग का रास्ता ग्राम पंचायत द्वारा बनाया जा रहा था जिसको कुछ दबंग लोगों द्वारा रोक दिया है, ग्रामीणों ने जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सिकंदराबाद जिला अधिकारी बुलंदशहर सहित सभी अधिकारियों से की मौके पर पहुंचे एसडीएम सिकंदराबाद, नायब तहसीलदार,लेखपाल, सभी अधिकारी द्वारा मौके का मुआयना किया और उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर मिट्टी डलवाई गई। लेकिन अगले दिन कुछ अधिकारियों द्वारा मौके पर जा कर काम रुकवा दिया। लगभग तीन महीने से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। सभी ग्रामीण तीन महीने से पहले से लगातार तहसील ओर जिला अधिकारी बुलंदशहर के चक्कर लगा रहे। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार ग्रामीणों में रोष फैल गया जिसके कारण ग्रामीण धरना प्रदर्शन पर रास्ते पर ही बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द रास्ता नहीं बनता है तो सभी ग्रामीण जिला अधिकारी बुलंदशहर के पास धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि जब ग्राम प्रधान के साथ मौके पर तहसील सिकंदराबाद में जाते है तो एसडीएम द्वारा उंगली दिखा कर जेल भेज देने की धमकी दी जाती है, ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर आए एसडीएम द्वारा ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, जिसके कारण ग्रामीणों में काफी रोष है। तहसीलदार सिकंदराबाद द्वारा बताया धरना प्रदर्शन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है मौके पर टीम को भेजा जा रहा।
    4
    *रास्ता नहीं बनने से परेशान ग्रामीण बैठे धरना प्रदर्शन पर, भूखे प्यासे बैठे ग्रामीण  जिला अधिकारी बुलंदशहर के पास धरना प्रदर्शन के लिए होगे रवाना*
जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गांव बड़ौदा में आमजन रास्ता जो हरिराम सिंह के मकान से ले कर रजवाहे तक  एक इंटरलॉकिंग का रास्ता ग्राम पंचायत द्वारा बनाया जा रहा था जिसको कुछ दबंग लोगों द्वारा रोक दिया है, ग्रामीणों ने जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सिकंदराबाद जिला अधिकारी बुलंदशहर सहित सभी अधिकारियों से की मौके पर पहुंचे एसडीएम सिकंदराबाद, नायब तहसीलदार,लेखपाल, सभी अधिकारी द्वारा मौके का मुआयना किया और उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर मिट्टी डलवाई गई। लेकिन अगले दिन कुछ अधिकारियों द्वारा मौके पर जा कर काम रुकवा दिया।  लगभग तीन महीने से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। सभी ग्रामीण तीन महीने से पहले से लगातार तहसील ओर जिला अधिकारी बुलंदशहर के चक्कर लगा रहे। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार ग्रामीणों में रोष फैल गया जिसके कारण ग्रामीण धरना प्रदर्शन पर रास्ते पर ही बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द रास्ता नहीं बनता है तो सभी ग्रामीण जिला अधिकारी बुलंदशहर के पास धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि जब ग्राम प्रधान के साथ मौके पर तहसील सिकंदराबाद में जाते है तो एसडीएम द्वारा उंगली दिखा कर जेल भेज देने की धमकी दी जाती है, ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर आए एसडीएम द्वारा ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, जिसके कारण ग्रामीणों में काफी रोष है। तहसीलदार सिकंदराबाद द्वारा बताया धरना प्रदर्शन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है मौके पर टीम को भेजा जा रहा।
    user_फरमान हिंदुस्तानी दैनिक भास्कर
    फरमान हिंदुस्तानी दैनिक भास्कर
    Court reporter सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खुर्जा में नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर पहले नवरात्र के दिन आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। तड़के सुबह से ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दिन चढ़ने के साथ और भी बढ़ती चली गईं। पूरे मंदिर परिसर और आसपास का इलाका “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और कई भक्तों ने कलश स्थापना कर नौ दिनों तक चलने वाले व्रत की शुरुआत की। मंदिर में फूलों और रंग-बिरंगी सजावट की गई थी, जिससे वातावरण और भी आकर्षक और दिव्य लग रहा था। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना की। कई श्रद्धालु दूर-दराज के इलाकों से भी यहां पहुंचे, जिससे भीड़ का दबाव और बढ़ गया। भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग की गई। इसके बावजूद मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिली, जिससे लोगों को दर्शन के लिए कुछ समय इंतजार भी करना पड़ा।
    1
    खुर्जा में नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर पहले नवरात्र के दिन आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। 
तड़के सुबह से ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दिन चढ़ने के साथ और भी बढ़ती चली गईं। पूरे मंदिर परिसर और आसपास का इलाका “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया।
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और कई भक्तों ने कलश स्थापना कर नौ दिनों तक चलने वाले व्रत की शुरुआत की।
मंदिर में फूलों और रंग-बिरंगी सजावट की गई थी, जिससे वातावरण और भी आकर्षक और दिव्य लग रहा था। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना की। कई श्रद्धालु दूर-दराज के इलाकों से भी यहां पहुंचे, जिससे भीड़ का दबाव और बढ़ गया।
भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग की गई। इसके बावजूद मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिली, जिससे लोगों को दर्शन के लिए कुछ समय इंतजार भी करना पड़ा।
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Singer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.