जपला–दंगवार रोड पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन युवक घायल, दो रेफर चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट जपला–दंगवार मुख्य पथ पर बराही गांव के समीप बुधवार दोपहर के 1:00 बथे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक दंगवार की ओर से जबकि दूसरी जपला की दिशा से आ रही थी। बराही गांव के पास अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में ओमप्रकाश सिंह (25 वर्ष), निवासी बराही गांव, मदन कुमार (25 वर्ष), निवासी दंगवार तथा अभिषेक कुमार चौधरी (21 वर्ष), निवासी बड़ेपुर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अस्पताल पहुंचाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ओमप्रकाश सिंह और मदन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया, जबकि तीसरे घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

- डंडई में आदिम जनजाति के राशन में हेराफेरी का आरोप, उप प्रमुख प्रतिनिधि के घर मिला चावल, ग्रामीणों का हंगामा1
- डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की हौसला, जज्बा, जुनून ने भारत की कोई भी शक्ति भाग नहीं कर सकी , चाहे, कितना भी नीचा दिखाने का प्रयास किया गया l जैसे ऊंची कॉलेज में दाखिला न देना, क्लास में आगे न बैठना देना, ऊंची लागत के लोगो के साथ बैठ कर खाना नहीं खाने देना, इत्यादी l क्यों की बाबा साहेब की सोच जन हित की थी l2
- गढ़वा के जटा में जमीनी विवाद को लेकर आपस में ही उलझ गए दोनों तरफ से ईद, पत्थर लाठी ठंडा से वार होने लग जिससे कई लोग घायल हो गए उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है?1
- धुरकी भण्डार बालू लदे ट्रैक्टर युवक के मौत ग्रामीणों धुरकी भंडार चीनिया छत्तीसगढ़ पथ 8 घंटा जाम1
- मां ऐसी भी होती है क्या, मां त्याग, प्रेम और सुरक्षा की मिसाल है फिर इस मां ने बेटी की बलि कैसे दे दी1
- विश्रामपुर नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वार्ड नंबर 16 पूर्व पार्षद पूनम देवी के आवास पर हुआ। जिसमें क्षेत्र जनता के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विजय कुमार रवि व संचालन पूर्व पार्षद नजमुद्दीन नूरी ने किया। बैठक में उपस्थित पूर्व पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि चुनाव हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है,लेकिन इससे उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई है।1
- बलरामपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत गांव चलो अभियान आज से शुरू आज बलरामपुर जिले के ग्राम तातापानी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण बैठकआज. आज की आयोजित में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रभारी शफी अहमद जी और जिला अध्यक्ष लिखना उपस्थित रहेंगे आज बलरामपुर जिले के तातापानी में विशाल बैठक आयोजित कांग्रेस का किया जाएगा.. पूरा मामला बलरामपुर जिले के तातापानी गांव का है1
- गढ़वा नगर पालिका क्षेत्र के साई मुल्लाह मुस्लिम टोला में पानी की समस्या थी अध्यक्ष दौलत सोनी आए और घोषणा किए कि कल से काम लग जाएगा लेकिन आज 3 दिन हो गया काम नहीं लगा?1