logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जसवन्तनगर आरक्षित वन में अवैध खनन पर छापा, दो गिरफ्तार; जेसीबी-डंपर जब्त जसवंतनगर/इटावा। वन रेंज बसरेहर क्षेत्र के वन ब्लॉक में आरक्षित वन भूमि से अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक जेसीबी मशीन और एक डंपर जब्त किया है। वन विभाग को सोमवार तड़के सूचना मिली थी कि उनवा संतोषपुर स्थित वन ब्लॉक में कुछ लोग जेसीबी और अन्य वाहनों से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर वन रेंज अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान खनन में लगे लोगों ने वन विभाग की टीम को खदेड़ने का प्रयास किया और हंगामे की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने पुलिस की मदद ली। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। मौके से एक जेसीबी और एक डंपर को कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय लाया गया। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आरक्षित वन भूमि में अवैध खनन, राजकीय कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के आरोप में धारा 26, 52 व 52(क) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही थाना चौबिया में भी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई में वन दरोगा सहदेश कुमार, श्रीनिवास पांडे, महेश चंद्र, दिनेश चंद्र, वनरक्षक सचिन कुमार, सूयश तिवारी व योगेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

2 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8bc03dfe-52ca-4f4d-82d5-c18a4eba5bff

जसवन्तनगर आरक्षित वन में अवैध खनन पर छापा, दो गिरफ्तार; जेसीबी-डंपर जब्त जसवंतनगर/इटावा। वन रेंज बसरेहर क्षेत्र के वन ब्लॉक में आरक्षित वन भूमि से अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक जेसीबी मशीन और एक डंपर जब्त किया है। वन विभाग को सोमवार तड़के सूचना मिली थी कि उनवा संतोषपुर स्थित वन ब्लॉक में कुछ लोग जेसीबी और अन्य वाहनों से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर वन रेंज अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान खनन में लगे लोगों ने वन विभाग की टीम को खदेड़ने का प्रयास

0ede0020-9fae-430c-9c93-3ee56910374d

किया और हंगामे की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने पुलिस की मदद ली। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। मौके से एक जेसीबी और एक डंपर को कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय लाया गया। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आरक्षित वन भूमि में अवैध खनन, राजकीय कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के आरोप में धारा 26, 52 व 52(क) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही थाना चौबिया में भी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई में वन दरोगा सहदेश कुमार, श्रीनिवास पांडे, महेश चंद्र, दिनेश चंद्र, वनरक्षक सचिन कुमार, सूयश तिवारी व योगेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा, 20 अप्रैल। इटावा में यमुना और चंबल के बीहड़ों में गर्मी का असर काफ़ी ज़्यादा महसूस होता है। बीहड़ों में पानी की कमी के साथ ही जीव जंतुओं को धूप से बचाव हेतु छाया की भी भारी कमी हो जाती है। उक्त के क्रम में इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे वन्य जीवों को गर्मी तथा लू से बचाने के लिए हर वर्ष कुछ विशेष तैयारियों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके अंतर्गत सफारी क्षेत्र में फूस के छप्पर लगाना तथा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही सभी नाईट सेल के तापमान को नियंत्रित करने के लिये खिड़कियों एवं दरवाजों में ख़स की चटाई लगाकर पानी से लगातार गीला रखा जाता है एवं डेज़र्ट कूलर भी लगाये जाते है। उक्त के अतिरिक्त ब्रीडिंग सेंटर एवं पार्चुरिशन हाउस में एसी लगाए गए है जिससे कि शेरनी और उनके नवजात शावकों को बेहतर और ध्वनिरहित वातावरण मिल सके। वर्तमान समय में ब्रीडिंग सेंटर में पेड़ पौधों की छाया काफ़ी बेहतर हो गई है जो बब्बर शेरों को प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है। सफारी क्षेत्र तथा क्राल में भी फोगर लगाये गए है जिससे लॉयन सफारी क्षेत्र एवं क्राल को ठंडा रखा जा सके। भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर और ख़स की चटाई लगाकर नाईट सेल को ठंडा रखा जा रहा है। इसी प्रकार डियर और एंटीलोप सफारी में तालाबों में लगातार ट्यूबवेल से पानी भरने की कार्यवाही की जा रही है ताकि सांभर और बारहसिंघा प्रजाति के हिरणों को अपना तापमान नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके। ज्ञातव्य हो कि लॉयन हाउस 02 में वृद्ध बब्बर शेर गीगो पिछले कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रसित था जिसका उपचार दिनांक 15.04.2026 को डॉ आरपी पाण्डे, सेवा निवृत प्रोफेसर सर्जरी विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय द्वारा किया गया। उक्त उपचार के परिणाम स्वरूप अब गीगो स्वस्थ है तथा पूर्ण मात्रा में आहार और पानी ग्रहण कर रहा है। वृद्ध बब्बर शेरों में बढ़ती उम्र के कारण कई बार कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की समस्या होना एक सामान्य लक्षण है। लायन हाउस 2 में भी बुजुर्ग बब्बर शेरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए फॉगर लगाए गए हैं ताकि हवा में नमी बनी रहे। सफारी पार्ट-2 में वृद्ध बब्बर शेरों को बारी बारी छोड़ा जाता है ताकि बुजुर्ग शेर बड़े क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए एक्सरसाइज कर सके। गर्मी के मौसम और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए सफारी पार्क के खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है और दिनाँक 01/04/2026 से प्रातः 6.30 बजे से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है क्योंकि सुबह और देर शाम के समय वन्य जीवों में सक्रियता काफ़ी अधिक दिखाई देती है।
    1
    इटावा, 20 अप्रैल। इटावा में यमुना और चंबल के बीहड़ों में गर्मी का असर काफ़ी ज़्यादा महसूस होता है। बीहड़ों में पानी की कमी के साथ ही जीव जंतुओं को धूप से बचाव हेतु छाया की भी भारी कमी हो जाती है। उक्त के क्रम में इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे वन्य जीवों को गर्मी तथा लू से बचाने के लिए हर वर्ष कुछ विशेष तैयारियों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके अंतर्गत सफारी क्षेत्र में फूस के छप्पर लगाना तथा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही सभी नाईट सेल के तापमान को नियंत्रित करने के लिये खिड़कियों एवं दरवाजों में ख़स की चटाई लगाकर पानी से लगातार गीला रखा जाता है एवं डेज़र्ट कूलर भी लगाये जाते है।
उक्त के अतिरिक्त ब्रीडिंग सेंटर एवं पार्चुरिशन हाउस में एसी लगाए गए है जिससे कि शेरनी और उनके नवजात शावकों को बेहतर और ध्वनिरहित वातावरण मिल सके। वर्तमान समय में ब्रीडिंग सेंटर में पेड़ पौधों की छाया काफ़ी बेहतर हो गई है जो बब्बर शेरों को प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है। सफारी क्षेत्र तथा क्राल में भी फोगर लगाये गए है जिससे लॉयन सफारी क्षेत्र एवं क्राल को ठंडा रखा जा सके। भालू और लेपर्ड हाउस में  कूलर और ख़स की चटाई लगाकर नाईट सेल को ठंडा रखा जा रहा है। इसी प्रकार डियर और एंटीलोप सफारी में तालाबों में लगातार ट्यूबवेल से पानी भरने की कार्यवाही की जा रही है ताकि सांभर और बारहसिंघा प्रजाति के हिरणों को अपना तापमान नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके।
ज्ञातव्य हो कि लॉयन हाउस 02 में वृद्ध बब्बर शेर गीगो पिछले कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रसित था जिसका उपचार दिनांक 15.04.2026 को डॉ आरपी पाण्डे, सेवा निवृत प्रोफेसर सर्जरी विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय द्वारा किया गया। उक्त उपचार के परिणाम स्वरूप अब गीगो स्वस्थ है तथा पूर्ण मात्रा में आहार और पानी ग्रहण कर रहा है। वृद्ध बब्बर शेरों में बढ़ती उम्र के कारण कई बार कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की समस्या होना एक सामान्य लक्षण है। लायन हाउस 2 में भी बुजुर्ग बब्बर शेरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए फॉगर लगाए गए हैं ताकि हवा में नमी बनी रहे। सफारी पार्ट-2 में वृद्ध बब्बर शेरों को बारी बारी छोड़ा जाता है ताकि बुजुर्ग शेर बड़े क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए एक्सरसाइज कर सके।
गर्मी के मौसम और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए सफारी पार्क के खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है और दिनाँक 01/04/2026 से प्रातः 6.30 बजे से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है क्योंकि सुबह और देर शाम के समय वन्य जीवों में सक्रियता काफ़ी अधिक दिखाई देती है।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *गरीब घायल दिव्यांग को आर्थिक सहायता न मिलने पर परिवारिक जनों ने उसकी इच्छा मृत्यु की मांग शासन से की* दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला अपने दिव्यांग संगठन के कार्यकताओं के साथ मानिकपुर मोड़ के पास मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर आशुतोष उम्र 25 वर्ष निवासी नेवल पुर थाना इकदिल क्षेत्र की 11 हजार विधुत करंट की चपेट में आकर इस हादसे में वह एक हाथ व दोनों पैर गंवाने के बाद मौत की जिन्दगी से संघर्ष कर रहे मजदूर को एम्बुलेंस से लेकर आयें जिला अधिकारी आफिस में उसको आर्थिक सहायता दिलाने की तथा विधुत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। तथा डी एम साहब ने उन्हें हर सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला ने पत्रकारों से कहा कि इस गरीब मजदूर को दिव्यांग बनाने मकान मालिक, विधुत विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से दिव्यांग बनाने में पूरा षड्यंत्र है। इस घायल दिव्यांग मजदूर की गत तीन माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को जिला प्रशासन ने नहीं मानी तो एक बड़ा दिव्यांग आन्दोलन जिला कचहरी में होगा और उसे जीने से बढ़िया उसको इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाये और परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दिलायें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सकें। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    2
    *गरीब घायल दिव्यांग को आर्थिक सहायता न मिलने पर परिवारिक जनों ने उसकी इच्छा मृत्यु की मांग शासन से की*
दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला अपने दिव्यांग संगठन के कार्यकताओं के साथ मानिकपुर मोड़ के पास मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर आशुतोष उम्र 25 वर्ष निवासी नेवल पुर थाना इकदिल क्षेत्र की 11 हजार विधुत करंट की चपेट में आकर इस हादसे में वह एक हाथ व दोनों पैर गंवाने के बाद मौत की जिन्दगी से संघर्ष कर रहे मजदूर को एम्बुलेंस से लेकर आयें जिला अधिकारी आफिस में उसको आर्थिक सहायता दिलाने की तथा विधुत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। तथा डी एम साहब ने उन्हें हर सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला ने पत्रकारों से कहा कि इस गरीब मजदूर को दिव्यांग बनाने मकान मालिक, विधुत विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से दिव्यांग बनाने में पूरा षड्यंत्र है। इस घायल दिव्यांग मजदूर की गत तीन माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को जिला प्रशासन ने नहीं मानी तो एक बड़ा दिव्यांग आन्दोलन जिला कचहरी में होगा और उसे जीने से बढ़िया उसको इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाये और परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दिलायें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सकें।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।
    2
    इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है।
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।
पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.