Shuru
Apke Nagar Ki App…
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक वारिस पठान एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर रहे जहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मखमली चादर पर अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन शांति की दुआ मागी, जियारत के दौरान हाल ही चुनाव में विजयी रहे राजस्थान AIMIM के दोनों पार्षद सहीत AIMIM के कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहें। ज़ियारत के पश्चात वारिस पठान मीडिया से रूबरू हुए, और राजस्थान में AIMIM की हालिया चुनावी सफलता एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बातचीत की
Shahid hussain
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक वारिस पठान एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर रहे जहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मखमली चादर पर अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन शांति की दुआ मागी, जियारत के दौरान हाल ही चुनाव में विजयी रहे राजस्थान AIMIM के दोनों पार्षद सहीत AIMIM के कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहें। ज़ियारत के पश्चात वारिस पठान मीडिया से रूबरू हुए, और राजस्थान में AIMIM की हालिया चुनावी सफलता एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बातचीत की
More news from राजस्थान and nearby areas
- किशनगढ़ नगर परिषद के नए सभापति बने राजकुमार बड़जात्या को मिले 41 मत 22 मतो से भाजपा की बड़ी जीत नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परिणाम कर दिया घोषित ओबीसी प्रदेश मंत्री युवा भाजपा नेता सुभाष चौधरी का बड़ा राजनीतिक कद युवा भाजपा नेता सुभाष चौधरी की सफल रही रणनीति भाजपा प्रत्याशी राजकुमार बड़जात्या को 41 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मोहित खंडेलवाल को 19 मत प्राप्त हुए 60 पार्षदों के मतदान में राजकुमार बड़जात्या ने 22 मतों के अंतर से जीत करी दर्ज चुनाव में कांग्रेस के 21 पार्षद चुने जाने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को 41 मत मिलना राजनीतिक रूप से चर्चा का रहा विषय सभापति चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम रही और मतदान के दौरान सभी की नजरें उनके रुख पर टिकी रहीं राजकुमार बड़जात्या के सभापति बनने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया और बधाइयों का दौर शुरू1
- https://youtube.com/shorts/1Cmn0oghhrg?si=aj-XdNk2TzQWayGq *विमल गौड़* *News* किशनगढ़ *PM मोदी के जन्मदिवस पर भागीरथ चौधरी का खास अंदाज किशनगढ़ में दीप जलाया तो पुष्कर में सैंड आर्ट का किया अवलोकन* PM *मोदी के जन्मदिवस पर किशनगढ़ से पुष्कर तक गूंजा शुभकामनाओं का संदेश,भागीरथ चौधरी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ और सैंड आर्ट का किया अवलोकन* प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलित किया* इस *दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की* पुष्कर *में भागीरथ चौधरी ने सैंड आर्टिस्ट अजय रावत द्वारा रेत पर बनाई गई प्रधानमंत्री मोदी की आकर्षक कलाकृति का अवलोकन किया* कलाकृति *में प्रधानमंत्री मोदी के चित्र के साथ विकसित भारत @2047 के संकल्प और देश की विकास यात्रा को दर्शाया गया* केंद्रीय *मंत्री ने सैंड आर्टिस्ट अजय रावत का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया और उनकी कलात्मक प्रस्तुति की सराहना* भागीरथ *चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है* PM *मोदी के जन्मदिवस पर किशनगढ़ से पुष्कर तक गूंजा शुभकामनाओं का संदेश, भागीरथ चौधरी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ और सैंड आर्ट का किया अवलोकन** #PMModi #NarendraModi #BhagirathChoudhary #Kishangarh #Pushkar #Ajmer #AshirwadKaDiya #SandArt #ViksitBharat2047 #BirthdayCelebration1
- पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव परिणाम,भाजपा के लोकेश लम्बा बने पहले अध्यक्ष...... पीसांगन - प्रथम अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के लोकेश लम्बा ने 16 वोट लेकर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी को 09 वोट मिले। कुल 25 पार्षद - भाजपा 09, कांग्रेस 08, निर्दलीय 08 भाजपा ने 7 निर्दलीयों को अपने पक्ष में कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। विधायक रामस्वरूप लांबा व चुनाव प्रभारी शक्ति सिंह रावत की रणनीति कामयाब रही।4
- बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग कर भागे बदमाशों का पीसांगन में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक गिरफ्तार, दो कैंपर जब्त बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग कर भागे बदमाशों का पीसांगन में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक गिरफ्तार, दो कैंपर जब्त पीसांगन.भिनाय थाना क्षेत्र के बांदनवाड़ा टोल नाके पर फायरिंग कर फरार हुए हथियारबंद बदमाशों को पकड़ने के लिए रविवार को पीसांगन पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी की। नाकाबंदी तोड़कर खेतों में घुसे दो कैंपरों को पुलिस ने जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 8 से 10 बदमाश जंगल में फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बांदनवाड़ा टोल पर कैंपर सवारों ने टोलकर्मियों से विवाद के बाद फायरिंग कर दी और 10 वाहनों के काफिले के साथ ब्यावर की ओर भाग निकले। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पीसांगन थानाधिकारी पारुल यादव ने थाने के बाहर नाकाबंदी लगा दी। ब्यावर सदर थाना पुलिस भी बदमाशों का पीछा कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजे दो तेज रफ्तार कैंपर पीसांगन की ओर आते दिखे। पुलिस को देखकर चालकों ने वाहन खेतों की ओर मोड़ दिए। नागेलाव रोड स्थित नाड भैरूजी मंदिर के पास कच्चे रास्ते में दोनों वाहन कीचड़ में फंस गए। मौका पाकर उनमें सवार हथियारबंद बदमाश जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर डिप्टी नीरज गुप्ता, मांगलियावास थानाधिकारी हरीश चौधरी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया और दोनों कैंपरों को क्रेन व जेसीबी की मदद से निकालकर थाने लाया गया। हथियारबंद बदमाशों के आने की सूचना से पीसांगन में दहशत फैल गई। नाड भैरूजी मंदिर के पास सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके को सील कर जंगल में सर्च अभियान शुरू किया है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध बजरी परिवहन से जुड़ा होना माना जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मांगलियावास.. पीसांगन पुलिस द्वारा लगाई गई नाकाबंदी, वह कैंपर को जेसीबी की मदद से लाती पुलिस, मौके पर खड़ी भीड, आरोपी को पड़कर ले जाती पुलिस1
- पहली बार हुए अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के 10 पार्षदों के बावजूद निर्दलीय सुनील कुमार चौहान बने पालिकाध्यक्ष रियान बड़ी | नागौर रियान बड़ी नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हुए पालिकाध्यक्ष के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार चौहान नगर पालिका के पहले पालिकाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जगदीश माली को 7 वोटों के अंतर से हराया। सुनील कुमार चौहान को कुल 13 वोट मिले, जबकि जगदीश माली को 6 वोट मिले। चुनाव परिणाम सामने आते ही नगर पालिका क्षेत्र में समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। खास बात यह रही कि नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा के सबसे अधिक 10 पार्षद जीतकर आए थे, इसके बावजूद भाजपा अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई। वहीं कांग्रेस के 4, आरएलपी के 3 और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे थे चौहान सुनील कुमार चौहान भाजपा से बागी होकर अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। चुनाव के दौरान उनके मुकाबले भाजपा ने जगदीश माली को प्रत्याशी बनाया। मतदान के बाद परिणामों ने नगर पालिका की पहली अध्यक्षीय चुनाव प्रक्रिया को चर्चा में ला दिया। 20 पार्षदों ने किया मतदान पालिकाध्यक्ष चुनाव में नगर पालिका के सभी 20 निर्वाचित पार्षदों ने मतदान किया। परिणाम में सुनील कुमार चौहान को 13 और जगदीश माली को 6 वोट मिले, जबकि एक वोट के संबंध में निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार स्थिति दर्ज की गई। सुनील कुमार चौहान ने 7 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। रियान बड़ी नगर पालिका के गठन के बाद यह पहला अध्यक्ष चुनाव था। ऐसे में पहले ही चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के पालिकाध्यक्ष बनने से स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा के पास बहुमत से अधिक पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष पद उसके खाते में नहीं आया। पहली बार हुए अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के 10 पार्षदों के बावजूद निर्दलीय सुनील कुमार चौहान बने पालिकाध्यक्ष रियान बड़ी | नागौर रियान बड़ी नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हुए पालिकाध्यक्ष के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार चौहान नगर पालिका के पहले पालिकाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जगदीश माली को 7 वोटों के अंतर से हराया। सुनील कुमार चौहान को कुल 13 वोट मिले, जबकि जगदीश माली को 6 वोट मिले। चुनाव परिणाम सामने आते ही नगर पालिका क्षेत्र में समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। खास बात यह रही कि नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा के सबसे अधिक 10 पार्षद जीतकर आए थे, इसके बावजूद भाजपा अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई। वहीं कांग्रेस के 4, आरएलपी के 3 और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे थे चौहान सुनील कुमार चौहान भाजपा से बागी होकर अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। चुनाव के दौरान उनके मुकाबले भाजपा ने जगदीश माली को प्रत्याशी बनाया। मतदान के बाद परिणामों ने नगर पालिका की पहली अध्यक्षीय चुनाव प्रक्रिया को चर्चा में ला दिया। 20 पार्षदों ने किया मतदान पालिकाध्यक्ष चुनाव में नगर पालिका के सभी 20 निर्वाचित पार्षदों ने मतदान किया। परिणाम में सुनील कुमार चौहान को 13 और जगदीश माली को 6 वोट मिले, जबकि एक वोट के संबंध में निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार स्थिति दर्ज की गई। सुनील कुमार चौहान ने 7 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। रियान बड़ी नगर पालिका के गठन के बाद यह पहला अध्यक्ष चुनाव था। ऐसे में पहले ही चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के पालिकाध्यक्ष बनने से स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा के पास बहुमत से अधिक पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष पद उसके खाते में नहीं आया।1
- सुरसुरा में तेजाजी महाराज का मेला, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब तेजा दशमी पर मंदिर प्रांगण में गूंजे वीर तेजाजी महाराज के जयकारे सुरसुरा में तेजाजी महाराज का मेला, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब सुरसुरा। लोक आस्था के प्रमुख केंद्र सुरसुरा में परम आराध्य लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस ‘तेजा दशमी’ के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। तेजाजी महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचे। पूरा परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा और ‘वीर तेजाजी महाराज की जय’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं क्षेत्र में शांति की कामना की। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गौ-रक्षक, सत्यवादी और लोक आस्था के प्रतीक वीर तेजाजी महाराज का जीवन सत्य, साहस, वचनबद्धता और त्याग की प्रेरणा देता है। उनका निर्वाण दिवस समाज को सदैव सत्य के मार्ग पर चलने, अपने वचन के प्रति अडिग रहने तथा मानवता एवं गौसेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश देता है। तेजा दशमी के अवसर पर सुरसुरा में उमड़ा श्रद्धा का यह सैलाब लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के प्रति लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है।2
- जापान के आइची-नागोया में आयोजित #AsianGames2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर एलावेनिल वालारिवन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! एक ही दिन में दो रजत पदक जीतकर एलावेनिल ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और निरंतरता का परिचय दिया है। आपके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं! #Cheer4Bharat1
- https://youtu.be/R0kmQUL91AA?si=OR5p4t_YUKx5a5Vi *विमल गौड़* *News* किशनगढ़ *हिडन कैमरे ने खोला राज!* *🔥🔥 हिडन कैमरे में कैद हुई पत्नी की कथित हरकत,पति ने लगाया जान से मारने की साजिश का आरोप* हिडन *कैमरे से पत्नी पर रखी नजर अन्य पुरुष के साथ मिलने का आरोप पति पहुंचा कोर्ट* अश्विन *शर्मा उर्फ लोकेश शर्मा ने अधिवक्ता आस्था बैरवा एवं नवीन बैरवा के जरिए न्यायालय में परिवाद पेश कर पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए* परिवाद *के अनुसार पति ने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कमरे में हिडन कैमरा लगाया था,जिसमें कथित रूप से पत्नी अन्य पुरुष के साथ नजर आई* पति *का आरोप है कि उसे जान से मारने और नीले ड्रम में डालकर ठिकाने लगाने की धमकी दी गई* मकान *एवं संपत्ति पर कब्जे की नीयत से कथित रूप से खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के प्रयास के भी आरोप लगाए* घटना *की सूचना पति ने मदनगंज थाना पुलिस को दी और मामले को लेकर न्यायालय की शरण ली* पति *के घर पहुंचने पर कमरे में अन्य व्यक्ति मिलने का आरोप* पति ने *कमरे को बाहर से बंद कर मदनगंज थाना पुलिस को दी थी सूचना* न्यायालय *के आदेश पर मदनगंज थाना पुलिस ने मामले में जांच की शुरू* पुलिस *जांच के बाद ही परिवाद में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी* #किशनगढ़ #अजमेर #क्राइम_न्यूज़ #मदनगंज #राजस्थान_न्यूज़ #हिडन_कैमरा #कोर्ट_केस #पुलिस_जांच #CrimeNews #KishangarhNews #RajasthanNews #BreakingNews #बणीठणीन्यूज़ #बणीठणीNEWS24x71
- पीसांगन -बांदनवाड़ा टोल फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई,नाकाबंदी के बाद दो कैंपर सहित एक बदमाश गिरफ्तार... बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग कर भागे बदमाशों को पीसांगन और ब्यावर सदर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। ब्यावर सदर पुलिस के पीछा करने और पीसांगन थानाधिकारी पारुल यादव को दी सूचना उपरांत पीसांगन थाने के बाहर हथियारबंद नाकाबंदी की गई। थाने के सामने ट्रैक्टर-टेंपो से रास्ता ब्लॉक किया। गली में फंसी 2 कैंपर क्रेन से जब्त कर थाने लाई गई, 1 बदमाश खेतों में दौड़ाकर पकड़ा। बाकी सभी फरार..... डिप्टी नीरज गुप्ता मौके पर, देर रात्रि तक फरार की तलाश जारी।4