logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग कर भागे बदमाशों का पीसांगन में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक गिरफ्तार, दो कैंपर जब्त बांदनवाड़ा टोल पर फायरिंग कर भागे बदमाशों का पीसांगन में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक गिरफ्तार, दो कैंपर जब्त पीसांगन.भिनाय थाना क्षेत्र के बांदनवाड़ा टोल नाके पर फायरिंग कर फरार हुए हथियारबंद बदमाशों को पकड़ने के लिए रविवार को पीसांगन पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी की। नाकाबंदी तोड़कर खेतों में घुसे दो कैंपरों को पुलिस ने जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 8 से 10 बदमाश जंगल में फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बांदनवाड़ा टोल पर कैंपर सवारों ने टोलकर्मियों से विवाद के बाद फायरिंग कर दी और 10 वाहनों के काफिले के साथ ब्यावर की ओर भाग निकले। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पीसांगन थानाधिकारी पारुल यादव ने थाने के बाहर नाकाबंदी लगा दी। ब्यावर सदर थाना पुलिस भी बदमाशों का पीछा कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजे दो तेज रफ्तार कैंपर पीसांगन की ओर आते दिखे। पुलिस को देखकर चालकों ने वाहन खेतों की ओर मोड़ दिए। नागेलाव रोड स्थित नाड भैरूजी मंदिर के पास कच्चे रास्ते में दोनों वाहन कीचड़ में फंस गए। मौका पाकर उनमें सवार हथियारबंद बदमाश जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर डिप्टी नीरज गुप्ता, मांगलियावास थानाधिकारी हरीश चौधरी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया और दोनों कैंपरों को क्रेन व जेसीबी की मदद से निकालकर थाने लाया गया। हथियारबंद बदमाशों के आने की सूचना से पीसांगन में दहशत फैल गई। नाड भैरूजी मंदिर के पास सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके को सील कर जंगल में सर्च अभियान शुरू किया है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध बजरी परिवहन से जुड़ा होना माना जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मांगलियावास.. पीसांगन पुलिस द्वारा लगाई गई नाकाबंदी, वह कैंपर को जेसीबी की मदद से लाती पुलिस, मौके पर खड़ी भीड, आरोपी को पड़कर ले जाती पुलिस

11 hrs ago
user_Yogesh kumar
Yogesh kumar
Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जाटावास में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ गणपति विसर्जन नागौर,रियां बड़ी के निकटवर्ती ग्राम जाटावास में माली समाज के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश जी का विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माली समाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान गणपति की शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति का अनूठा संदेश दिया। गणपति विसर्जन यात्रा मालियों के बास से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य बाजार से निकाली गई। शोभायात्रा में सुसज्जित ट्रैक्टर पर विराजमान भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों और "गणपति बप्पा मोरया, जयघोष भक्तिमय माहौल में रहा । श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आए। शोभायात्रा का गांव के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम वर्षा और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। निर्धारित विसर्जन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक मन से भगवान गणेश को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः पधारने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे आयोजन में अनुशासन, भाईचारा और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। गणपति विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
    4
    जाटावास में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ गणपति विसर्जन

नागौर,रियां बड़ी के निकटवर्ती ग्राम जाटावास में माली समाज के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश जी का विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माली समाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान गणपति की शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति का अनूठा संदेश दिया। 
गणपति विसर्जन यात्रा मालियों के बास से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य बाजार से निकाली गई। शोभायात्रा में सुसज्जित ट्रैक्टर पर विराजमान भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों और "गणपति बप्पा मोरया, जयघोष भक्तिमय माहौल में रहा । श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आए। 
शोभायात्रा का गांव के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम वर्षा और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। 
निर्धारित विसर्जन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक मन से भगवान गणेश को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः पधारने का निमंत्रण दिया। 
कार्यक्रम के दौरान पूरे आयोजन में अनुशासन, भाईचारा और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। गणपति विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Voice of people रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रियान बड़ी कस्बे में हर साल लगने वाला ठाकुर जी महाराज का प्रसिद्ध मेला रविवार से शुरू हो गया। मेले के पहले दिन शाम होते-होते बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मेला मैदान में पहुंचे। आसपास के 50 से ज्यादा गांवों से लोग परिवार के साथ मेले का आनंद लेने रियान बड़ी आए। शाम के समय मेला परिसर में भीड़ बढ़ने से उत्सव जैसा माहौल दिखा। इस बार मेले में कई तरह के झूले, मनोरंजन के साधन और खान-पान की दुकानें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इनमें सबसे खास और आकर्षक झूला ‘मगरमच्छ’ है। यह झूला बड़ा होने के कारण बच्चों और युवाओं के बीच खास आकर्षण बना है। झूले का मजा लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें भी दिखीं। इसके अलावा, मेले में लगी दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की। ठाकुर जी महाराज में आस्था रखने वाले ग्रामीणों के लिए यह मेला हर साल खास महत्व रखता है। मेले के दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। परिवारों के साथ आए लोगों ने झूलों और दूसरे मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया। शाम के समय मेला परिसर में भीड़ बढ़ने से पूरा इलाका रोशनी और चहल-पहल से भर गया। मेले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पादू कला थाना पुलिस ने जवानों को तैनात किया है। पुलिसकर्मी दिन-रात मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। रियान बड़ी चौकी से अकरम खान और सुरेश मेघवाल सहित पुलिस टीम भी मेला स्थल पर मौजूद रही। पुलिस भीड़ की निगरानी के साथ यातायात और सुरक्षा पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों ने लोगों से मेले का शांति से आनंद लेने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। रियान बड़ी कस्बे में हर साल लगने वाला ठाकुर जी महाराज का प्रसिद्ध मेला रविवार से शुरू हो गया। मेले के पहले दिन शाम होते-होते बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मेला मैदान में पहुंचे। आसपास के 50 से ज्यादा गांवों से लोग परिवार के साथ मेले का आनंद लेने रियान बड़ी आए। शाम के समय मेला परिसर में भीड़ बढ़ने से उत्सव जैसा माहौल दिखा। इस बार मेले में कई तरह के झूले, मनोरंजन के साधन और खान-पान की दुकानें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इनमें सबसे खास और आकर्षक झूला ‘मगरमच्छ’ है। यह झूला बड़ा होने के कारण बच्चों और युवाओं के बीच खास आकर्षण बना है। झूले का मजा लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें भी दिखीं। इसके अलावा, मेले में लगी दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की। ठाकुर जी महाराज में आस्था रखने वाले ग्रामीणों के लिए यह मेला हर साल खास महत्व रखता है। मेले के दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। परिवारों के साथ आए लोगों ने झूलों और दूसरे मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया। शाम के समय मेला परिसर में भीड़ बढ़ने से पूरा इलाका रोशनी और चहल-पहल से भर गया। मेले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पादू कला थाना पुलिस ने जवानों को तैनात किया है। पुलिसकर्मी दिन-रात मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। रियान बड़ी चौकी से अकरम खान और सुरेश मेघवाल सहित पुलिस टीम भी मेला स्थल पर मौजूद रही। पुलिस भीड़ की निगरानी के साथ यातायात और सुरक्षा पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों ने लोगों से मेले का शांति से आनंद लेने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
    1
    रियान बड़ी कस्बे में हर साल लगने वाला ठाकुर जी महाराज का प्रसिद्ध मेला रविवार से शुरू हो गया। मेले के पहले दिन शाम होते-होते बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मेला मैदान में पहुंचे। आसपास के 50 से ज्यादा गांवों से लोग परिवार के साथ मेले का आनंद लेने रियान बड़ी आए। शाम के समय मेला परिसर में भीड़ बढ़ने से उत्सव जैसा माहौल दिखा।

इस बार मेले में कई तरह के झूले, मनोरंजन के साधन और खान-पान की दुकानें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इनमें सबसे खास और आकर्षक झूला ‘मगरमच्छ’ है। यह झूला बड़ा होने के कारण बच्चों और युवाओं के बीच खास आकर्षण बना है। झूले का मजा लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें भी दिखीं। इसके अलावा, मेले में लगी दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की।

ठाकुर जी महाराज में आस्था रखने वाले ग्रामीणों के लिए यह मेला हर साल खास महत्व रखता है। मेले के दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। परिवारों के साथ आए लोगों ने झूलों और दूसरे मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया। शाम के समय मेला परिसर में भीड़ बढ़ने से पूरा इलाका रोशनी और चहल-पहल से भर गया।

मेले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पादू कला थाना पुलिस ने जवानों को तैनात किया है। पुलिसकर्मी दिन-रात मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। रियान बड़ी चौकी से अकरम खान और सुरेश मेघवाल सहित पुलिस टीम भी मेला स्थल पर मौजूद रही। पुलिस भीड़ की निगरानी के साथ यातायात और सुरक्षा पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों ने लोगों से मेले का शांति से आनंद लेने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • *BIG BREAKING NEWS* केकड़ी की सियासत में ऑडियो बम्ब का धमाका... कांग्रेस प्रत्याशी पर भाजपा पार्षद को धन बल के जोर पर खरीदने का आरोप,नवनिर्वाचित पार्षद ने प्रत्याशी को अयोग्य घोषित करने की करी मांग,जिला निर्वाचन अधिकारी को दी शिकायत,शिकायत में लगाए गंभीर आरोप,ऐसे में सबसे बड़ा सवाल - ऐसी क्या जरूरत पड़ रही कि दूसरी पार्टी के पार्षद खरीदने पड़ रहे है...क्या अपनो पर से उठ गया भरोसा???? या क्रॉस वोटिंग का सता रहा है डर🤔🤔🤔
    1
    *BIG BREAKING NEWS*  केकड़ी की सियासत में ऑडियो बम्ब का धमाका...
कांग्रेस प्रत्याशी पर भाजपा पार्षद को धन बल के जोर पर खरीदने का आरोप,नवनिर्वाचित पार्षद ने प्रत्याशी को अयोग्य घोषित करने की करी मांग,जिला निर्वाचन अधिकारी को दी शिकायत,शिकायत में लगाए गंभीर आरोप,ऐसे में सबसे बड़ा सवाल - ऐसी क्या जरूरत पड़ रही कि दूसरी पार्टी के पार्षद खरीदने पड़ रहे है...क्या अपनो पर से उठ गया भरोसा???? या क्रॉस वोटिंग का सता रहा है डर🤔🤔🤔
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • AlMlM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक वारिस पठान जीते हुए पार्षदो के साथ दरगाह मे करी जियारत Dainik News AJMER AlMlM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक वारिस पठान जीते हुए पार्षदो के साथ दरगाह मे करी जियारत Dainik News AJMER
    1
    AlMlM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक वारिस पठान जीते हुए पार्षदो के साथ दरगाह मे करी जियारत Dainik News AJMER 

AlMlM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक वारिस पठान जीते हुए पार्षदो के साथ दरगाह मे करी जियारत Dainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक वारिस पठान एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर रहे जहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मखमली चादर पर अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन शांति की दुआ मागी, जियारत के दौरान  हाल ही चुनाव में विजयी रहे राजस्थान AIMIM के दोनों पार्षद सहीत AIMIM के कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहें। ज़ियारत के पश्चात वारिस पठान मीडिया से रूबरू हुए, और राजस्थान में AIMIM की हालिया चुनावी सफलता एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बातचीत की
    1
    AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक वारिस पठान एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर रहे
जहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मखमली चादर पर अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन शांति की दुआ मागी,
जियारत के दौरान  हाल ही चुनाव में विजयी रहे राजस्थान AIMIM के दोनों पार्षद सहीत AIMIM के कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहें।
ज़ियारत के पश्चात वारिस पठान मीडिया से रूबरू हुए,
और राजस्थान में AIMIM की हालिया चुनावी सफलता एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बातचीत की
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजस्थान का वंचित, पिछड़ा एवं जनजातीय समाज आज शिक्षा, कौशल और अवसरों के बल पर विकास की मुख्यधारा में नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। युवाओं और बेटियों की प्रतिभा को मिल रहे अवसर उनके सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के हर वर्ग तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के विस्तार से विकसित राजस्थान का संकल्प साकार हो रहा है।
    1
    राजस्थान का वंचित, पिछड़ा एवं जनजातीय समाज आज शिक्षा, कौशल और अवसरों के बल पर विकास की मुख्यधारा में नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। युवाओं और बेटियों की प्रतिभा को मिल रहे अवसर उनके सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं।

प्रदेश की डबल इंजन सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के हर वर्ग तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के विस्तार से विकसित राजस्थान का संकल्प साकार हो रहा है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • दूसरे दिन भी श्री वीर तेजा मेले में उमडा उत्साह ब्यावर में झंडा नारियल के रसममें लोक नृत्य महिला रस्सा कशी सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित दूसरे दिन भी श्री वीर तेजा मेले में उमड़ा उत्साह झण्डे व नारियल की रस्म, लोकनृत्य, महिला रस्साकशी, कबड्डी-बॉलीबॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां जैतारण राधेश्याम दाधीच ब्यावर, 21 सितम्बर। श्री वीर तेजा मेले के दूसरे दिन सोमवार को भी मेले में विभिन्न धार्मिक, पारंपरिक, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मेले की रौनक में चार चांद लगाए। दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे तेजा चौक पर झण्डे व नारियल की रस्म का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे राठी पवेलियन, सुभाष उद्यान में लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सायं 5 बजे सुभाष उद्यान में महिला रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मेले के दौरान बॉलीवॉल एवं कबड्डी के रोमांचक मुकाबले भी आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिताओं ने मेले में पहुंचे युवाओं एवं खेल प्रेमियों का विशेष आकर्षण बढ़ाया। श्री वीर तेजा मेला आस्था, संस्कृति, परंपरा, खेल और सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव बनकर शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ रहा है। मेले में आयोजित विविध कार्यक्रमों से धार्मिक आस्था के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति एवं खेल प्रतिभाओं को भी मंच मिल रहा है।
    1
    दूसरे दिन भी श्री वीर तेजा मेले में उमडा उत्साह ब्यावर में झंडा नारियल के रसममें लोक नृत्य महिला रस्सा कशी  सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित
दूसरे दिन भी श्री वीर तेजा मेले में उमड़ा उत्साह
झण्डे व नारियल की रस्म, लोकनृत्य, महिला रस्साकशी, कबड्डी-बॉलीबॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
जैतारण राधेश्याम दाधीच 
ब्यावर, 21 सितम्बर। श्री वीर तेजा मेले के दूसरे दिन सोमवार को भी मेले में विभिन्न धार्मिक, पारंपरिक, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मेले की रौनक में चार चांद लगाए।
दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे तेजा चौक पर झण्डे व नारियल की रस्म का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके पश्चात दोपहर 3 बजे राठी पवेलियन, सुभाष उद्यान में लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
सायं 5 बजे सुभाष उद्यान में महिला रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मेले के दौरान बॉलीवॉल एवं कबड्डी के रोमांचक मुकाबले भी आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिताओं ने मेले में पहुंचे युवाओं एवं खेल प्रेमियों का विशेष आकर्षण बढ़ाया।
श्री वीर तेजा मेला आस्था, संस्कृति, परंपरा, खेल और सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव बनकर शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ रहा है। मेले में आयोजित विविध कार्यक्रमों से धार्मिक आस्था के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति एवं खेल प्रतिभाओं को भी मंच मिल रहा है।
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    43 min ago
  • झण्डे व नारियल की रस्म, लोकनृत्य, महिला रस्साकशी, कबड्डी-बॉलीबॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां ब्यावर, 21 सितम्बर। श्री वीर तेजा मेले के दूसरे दिन सोमवार को भी मेले में विभिन्न धार्मिक, पारंपरिक, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मेले की रौनक में चार चांद लगाए। दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे तेजा चौक पर झण्डे व नारियल की रस्म का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे राठी पवेलियन, सुभाष उद्यान में लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सायं 5 बजे सुभाष उद्यान में महिला रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मेले के दौरान बॉलीवॉल एवं कबड्डी के रोमांचक मुकाबले भी आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिताओं ने मेले में पहुंचे युवाओं एवं खेल प्रेमियों का विशेष आकर्षण बढ़ाया। श्री वीर तेजा मेला आस्था, संस्कृति, परंपरा, खेल और सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव बनकर शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ रहा है। मेले में आयोजित विविध कार्यक्रमों से धार्मिक आस्था के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति एवं खेल प्रतिभाओं को भी मंच मिल रहा है।
    1
    झण्डे व नारियल की रस्म, लोकनृत्य, महिला रस्साकशी, कबड्डी-बॉलीबॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
ब्यावर, 21 सितम्बर। श्री वीर तेजा मेले के दूसरे दिन सोमवार को भी मेले में विभिन्न धार्मिक, पारंपरिक, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मेले की रौनक में चार चांद लगाए।
दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे तेजा चौक पर झण्डे व नारियल की रस्म का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके पश्चात दोपहर 3 बजे राठी पवेलियन, सुभाष उद्यान में लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
सायं 5 बजे सुभाष उद्यान में महिला रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मेले के दौरान बॉलीवॉल एवं कबड्डी के रोमांचक मुकाबले भी आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिताओं ने मेले में पहुंचे युवाओं एवं खेल प्रेमियों का विशेष आकर्षण बढ़ाया।
श्री वीर तेजा मेला आस्था, संस्कृति, परंपरा, खेल और सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव बनकर शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ रहा है। मेले में आयोजित विविध कार्यक्रमों से धार्मिक आस्था के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति एवं खेल प्रतिभाओं को भी मंच मिल रहा है।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.