logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नगर माहेश्वरी महिला संस्थान का दायित्व अलंकरण (शपथ ग्रहण) समारोह सम्पन्न* वक्ताओ ने सात विजन के साथ पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया भीलवाड़ा = नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा दायित्व अलंकरण समारोह (शपथ ग्रहण) 2026 का आयोजन रामेश्वरम, हरणी महादेव में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत से हुआ। समारोह मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती ममता मोदानी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा, जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी मौजूद रही। मुख्य अतिथि मोदानी ने अध्यक्ष वीणा मोदी, सचिव विनीता तोषणीवाल, कोषाध्यक्ष निशा सोनी, संगठन मंत्री नीलम दरगड़, उपाध्यक्ष शशि अजमेरा, रीना डाड, सोनल माहेश्वरी, स्नेहलता तोषणीवाल, संयुक्त मंत्री लीना कोठारी, चेतना बसेर, साधना बाहेती, सुमित्रा भदादा सहित प्रकल्प प्रमुख अनु मोदी को नेतृत्व, लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, अनुशासन, अर्थ प्रबंधन एवं टीमवर्क जैसे सात विजन के साथ पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। मोदानी ने कहा की महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक एकता और समाज सेवा की आधारशिला हैं। बिना टीम वर्क के कोई भी संगठन दीर्घकालिक प्रगति नहीं कर सकता।” उन्होंने बताया कि एक मजबूत टीम ही किसी भी संस्था की रीढ़ होती है, जो उसे चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा ने सभी पदाधिकारियों से एकजुटता, सक्रियता एवं निरंतर कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। समारोह मे सोनल माहेश्वरी, पायल सेठिया, पुनिता माहेश्वरी एवं मीनाक्षी दरगड़ द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य, कृष्णा लढा एवं सविता काबरा की महेश वंदना ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों की सामूहिक एंट्री विशेष आकर्षण रही। जिसमें नगर एवं तेरह क्षेत्रीय महिला संगठनों के पदाधिकारियों ने सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी एवं नगर सचिव सोनल माहेश्वरी की अगुवाई में नवदायित्वधारी टीम का स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीणा मोदी ने संगठन को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त करते हुए संस्कारों के सुदृढ़ीकरण, “डिजिटल नारी” सशक्तिकरण, स्किल डेवलपमेंट तथा प्रत्येक नारी की प्रतिभा को मंच व सम्मान दिलाने पर कार्य करने की बात कही। सचिव विनीता तोषणीवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों के साथ नगर की सभी सदस्याएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन भव्य एवं सफल रहा।

3 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
3 hrs ago
6cd97814-de1c-4be5-928c-d7865a471137

*नगर माहेश्वरी महिला संस्थान का दायित्व अलंकरण (शपथ ग्रहण) समारोह सम्पन्न* वक्ताओ ने सात विजन के साथ पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया भीलवाड़ा = नगर माहेश्वरी महिला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा दायित्व अलंकरण समारोह (शपथ ग्रहण) 2026 का आयोजन रामेश्वरम, हरणी महादेव में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत से हुआ। समारोह मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती ममता मोदानी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा, जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती सहित नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी मौजूद रही। मुख्य अतिथि मोदानी ने अध्यक्ष वीणा मोदी, सचिव विनीता तोषणीवाल, कोषाध्यक्ष निशा सोनी, संगठन मंत्री नीलम दरगड़, उपाध्यक्ष शशि अजमेरा, रीना डाड, सोनल माहेश्वरी, स्नेहलता तोषणीवाल, संयुक्त मंत्री लीना कोठारी, चेतना बसेर, साधना बाहेती, सुमित्रा भदादा सहित प्रकल्प प्रमुख अनु मोदी को नेतृत्व, लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, अनुशासन, अर्थ प्रबंधन एवं टीमवर्क जैसे सात विजन के साथ पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। मोदानी ने कहा की महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक एकता और समाज सेवा की आधारशिला हैं। बिना टीम वर्क के कोई भी संगठन दीर्घकालिक प्रगति नहीं कर सकता।” उन्होंने बताया कि एक मजबूत टीम ही किसी भी संस्था की रीढ़ होती है, जो उसे चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा ने सभी पदाधिकारियों से एकजुटता, सक्रियता एवं निरंतर कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। समारोह मे सोनल माहेश्वरी, पायल सेठिया, पुनिता माहेश्वरी एवं मीनाक्षी दरगड़ द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य, कृष्णा लढा एवं सविता काबरा की महेश वंदना ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों की सामूहिक एंट्री विशेष आकर्षण रही। जिसमें नगर एवं तेरह क्षेत्रीय महिला संगठनों के पदाधिकारियों ने सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी एवं नगर सचिव सोनल माहेश्वरी की अगुवाई में नवदायित्वधारी टीम का स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीणा मोदी ने संगठन को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त करते हुए संस्कारों के सुदृढ़ीकरण, “डिजिटल नारी” सशक्तिकरण, स्किल डेवलपमेंट तथा प्रत्येक नारी की प्रतिभा को मंच व सम्मान दिलाने पर कार्य करने की बात कही। सचिव विनीता तोषणीवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों के साथ नगर की सभी सदस्याएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन भव्य एवं सफल रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Lucky sukhwal
    1
    Post by Lucky sukhwal
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    Priest चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l
    1
    ग्राम मे फैली सनसनी 
निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    सरवर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।* *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*
    4
    *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के  प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक*
*आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश*
*केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के  सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की  आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से  दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन  व प्रसाद वितरण  का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर  सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान  निर्माता  भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ  आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।*  *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) ब्यावर दोहरा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, घरेलू नौकरानी सहित 4 आरोपी डिटेन ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार रात हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार, घरेलू नौकरानी तथा दो विधि से संघर्षरत नाबालिगों को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लूट के इरादे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रात करीब 10:15 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर के एक मकान में वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना अधिकारी जयपाल सिंह जैतावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी सहित जिले के कई थाना अधिकारियों और स्पेशल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और कार्यप्रणाली शाखा को बुलाकर फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, वहीं जिलेभर में नाकाबंदी कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर सघन निगरानी रखी गई। पुलिस की डीएसटी, आसूचना शाखा और दर्जनभर टीमों के समन्वित प्रयास से संदिग्धों को शहर छोड़कर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक विनोद प्रसाद शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे, अधिकतर घर पर अकेले रहते थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए घरेलू नौकरानी के मन में लालच आ गया। नौकरानी ने अपने परिवार के एक नाबालिग लड़के और लड़की तथा राहुल परिहार के साथ मिलकर घर में रखी संपत्ति और गहने लूटने की साजिश रची और षड्यंत्रपूर्वक वृद्ध दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार (20) पुत्र सोहनलाल, निवासी भैंसाना सोजत रोड, जिला पाली, हाल गायत्री कॉलोनी, सेंदड़ा रोड, ब्यावर, एक महिला घरेलू नौकरानी तथा दो नाबालिगों को नियमानुसार निरुद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार, लूटे गए गहने और अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है। इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस टीम में राजेश कसाना वृत्ताधिकारी वृत्त ब्यावर मय टीम,सतेन्द्र नेगी वृत्ताधिकारी वृत जैतारण जिला ब्यावर मय टीम, जयपाल सिंह जैतावत आरपीएस प्रशिक्षु थानाधिकारी पुलिस थाना साकेतनगर, आशुतोष पाडे पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सिटी मय टीम, गजराज पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सदर मय टीम,हरिराम पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा मय टीम,डां नवलकिशोर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाजा मय टीम,गणपतराम उ.नि. पुलिस थाना साकेतनगर मय टीम, विजय सिंह उ.नि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम ब्यावर मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    रायपुर  (ब्यावर)
ब्यावर दोहरा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, घरेलू नौकरानी सहित 4 आरोपी डिटेन 
ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार रात हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार, घरेलू नौकरानी तथा दो विधि से संघर्षरत नाबालिगों को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लूट के इरादे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रात करीब 10:15 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर के एक मकान में वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना अधिकारी जयपाल सिंह जैतावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी सहित जिले के कई थाना अधिकारियों और स्पेशल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटनास्थल पर एफएसएल टीम और कार्यप्रणाली शाखा को बुलाकर फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, वहीं जिलेभर में नाकाबंदी कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर सघन निगरानी रखी गई।
पुलिस की डीएसटी, आसूचना शाखा और दर्जनभर टीमों के समन्वित प्रयास से संदिग्धों को शहर छोड़कर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया।
जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक विनोद प्रसाद शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे, अधिकतर घर पर अकेले रहते थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए घरेलू नौकरानी के मन में लालच आ गया। नौकरानी ने अपने परिवार के एक नाबालिग लड़के और लड़की तथा राहुल परिहार के साथ मिलकर घर में रखी संपत्ति और गहने लूटने की साजिश रची और षड्यंत्रपूर्वक वृद्ध दंपति की हत्या कर दी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार (20) पुत्र सोहनलाल, निवासी भैंसाना सोजत रोड, जिला पाली, हाल गायत्री कॉलोनी, सेंदड़ा रोड, ब्यावर, एक महिला घरेलू नौकरानी तथा दो नाबालिगों को नियमानुसार निरुद्ध किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार, लूटे गए गहने और अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस टीम में
राजेश कसाना वृत्ताधिकारी वृत्त ब्यावर मय टीम,सतेन्द्र नेगी वृत्ताधिकारी वृत जैतारण जिला ब्यावर मय टीम,
जयपाल सिंह जैतावत आरपीएस प्रशिक्षु थानाधिकारी पुलिस थाना साकेतनगर, आशुतोष पाडे पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सिटी मय टीम,
गजराज पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सदर मय टीम,हरिराम पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा मय टीम,डां नवलकिशोर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाजा मय टीम,गणपतराम उ.नि. पुलिस थाना साकेतनगर मय टीम,
विजय सिंह उ.नि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम ब्यावर मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल
सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • 🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01 🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है। 📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। 📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। 👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ #सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    1
    🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01
🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है।
📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ
#सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में कार्यरत भू-अभिलेख निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) देवेन्द्र सिंह राणावत को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में कार्यरत भू-अभिलेख निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) देवेन्द्र सिंह राणावत को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.