मधेपुरा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग के आरोप से मचा हड़कंप बिहार के मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक युवती समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस और डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि से इनकार किया है। मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी गोसाईं टोला वार्ड नंबर चार स्थित छोटी मस्जिद के पास का है। रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित मो. सादिर का आरोप है कि वे अपनी जमीन पर बांस से घेराबंदी करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मो. नसीम, मो. कासिम, मो. जसीम समेत करीब 15 से 20 लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों को देखते ही मजदूर मौके से भाग गए। सादिर का कहना है कि इस दौरान उन पर गोली चलाई गई, जो उनके बगल से निकल गई, जबकि उनकी भतीजी माजिना खातून के चेहरे पर गोली लगने का दावा किया गया है। मारपीट में उनकी भाभी रुकसाना खातून भी घायल हो गईं। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को घर के अंदर से निकालकर मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। “सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी। मौके पर काफी भीड़ थी। एक लड़की बेहोश थी और एक महिला के पैर में गंभीर चोट थी। दोनों को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।” हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी प्राथमिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जमीन विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में फायरिंग के आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है। बाइट --मो. सादिर, पीड़ित
मधेपुरा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग के आरोप से मचा हड़कंप बिहार के मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक युवती समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस और डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि से इनकार किया है। मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी गोसाईं टोला वार्ड नंबर चार स्थित छोटी मस्जिद के पास का है। रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी
मच गई जब जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित मो. सादिर का आरोप है कि वे अपनी जमीन पर बांस से घेराबंदी करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मो. नसीम, मो. कासिम, मो. जसीम समेत करीब 15 से 20 लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों को देखते ही मजदूर मौके से भाग गए। सादिर का कहना है कि इस दौरान उन पर गोली चलाई गई, जो उनके बगल से निकल गई, जबकि
उनकी भतीजी माजिना खातून के चेहरे पर गोली लगने का दावा किया गया है। मारपीट में उनकी भाभी रुकसाना खातून भी घायल हो गईं। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को घर के अंदर से निकालकर मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। “सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी। मौके पर काफी भीड़ थी। एक लड़की बेहोश थी और एक महिला के पैर में गंभीर चोट थी। दोनों को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया
गया।” हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी प्राथमिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जमीन विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में फायरिंग के आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है। बाइट --मो. सादिर, पीड़ित
- madhepura maha ghatna1
- बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर ऑफिस में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और अब पुलिस उसी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित ई-कार्ट्स लॉजिस्टिक्स, जो फ्लिपकार्ट का डिलीवरी पार्टनर है, वहां चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक ही बाइक पर सवार चार अपराधी ऑफिस के अंदर घुसते हैं। अंदर घुसते ही बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें ऑफिस के पिछले हिस्से में ले जाकर हथियार के बल पर बंधक बना लिया। विरोध रोकने के लिए एक कर्मचारी के सिर पर फ्लिपकार्ट का बड़ा बैग रख दिया गया। इसके बाद बदमाशों ने कैश, महंगे मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाइट – केशव कुमार, ऑफिस मैनेजर चार लोग एक बाइक से आए थे। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और हमें पीछे ले जाकर हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। कैश और मोबाइल फोन लेकर वे लोग भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करना है।2
- piz सपोर्ट करे1
- सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गाँव स्थित जालंधर धाम शिव मंदिर के बगल से गुजरने वाले मुख्य सड़क मार्ग वर्षों से है खण्डहर में तब्दील आवागमन में लोगों को होती है भारी परेशानी1
- parda collection full room and Man door watted looked1
- Post by Santosh Mourya1
- 🤣💯✅ please follow karna 🆗👍 || #funny #viral #shuruapps1
- बिहार के मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक युवती समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस और डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि से इनकार किया है। मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी गोसाईं टोला वार्ड नंबर चार स्थित छोटी मस्जिद के पास का है। रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित मो. सादिर का आरोप है कि वे अपनी जमीन पर बांस से घेराबंदी करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मो. नसीम, मो. कासिम, मो. जसीम समेत करीब 15 से 20 लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों को देखते ही मजदूर मौके से भाग गए। सादिर का कहना है कि इस दौरान उन पर गोली चलाई गई, जो उनके बगल से निकल गई, जबकि उनकी भतीजी माजिना खातून के चेहरे पर गोली लगने का दावा किया गया है। मारपीट में उनकी भाभी रुकसाना खातून भी घायल हो गईं। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को घर के अंदर से निकालकर मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। “सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी। मौके पर काफी भीड़ थी। एक लड़की बेहोश थी और एक महिला के पैर में गंभीर चोट थी। दोनों को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।” हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी प्राथमिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जमीन विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में फायरिंग के आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है। बाइट --मो. सादिर, पीड़ित4