जेठुली पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने तथा प्रभावित ग्रामवासियों को शीघ्र सरकारी राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। जेठूली पंचायत समिति प्रतिनिधि, सरपंच एवं कई वार्ड सदस्यों के साथ पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की बाढ़ की गंभीर स्थिति से अवगत कराया। हमने उन्हें बताया कि हाल ही में जेठुली पंचायत के मुराजपुर, शुकुलपुर, गुलमहियाबाग, जेठुली ग्राम एवं आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी काफी अधिक प्रवेश कर गया था। कई परिवारों को कई दिनों तक भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला और लोगों के सामने भोजन एवं रोजमर्रा की जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया था। इसके बावजूद हमारे क्षेत्र को अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है, जिसके कारण बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को मिलने वाली सरकारी सहायता से वंचित होने की आशंका है। इसी गंभीर विषय को लेकर हमने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जेठुली पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने तथा प्रभावित ग्रामवासियों को शीघ्र सरकारी राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। हमने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी सहायता नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। हमारी मांग किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि बाढ़ से प्रभावित आम ग्रामीणों के हक और जरूरत को ध्यान में रखते हुए है। हम आपदा अपर समारहता महोदय से आग्रह करते हैं कि पूरे मामले का स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। बाढ़ पीड़ितों को उनका हक और सहायता मिलनी चाहिए

- दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका दनियावां। प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार को निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल विद्यार्थियों ने पूरे दिन अस्पताल में रहकर नर्सिंग कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया। कुछ विद्यार्थियों ने ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया को समझते हुए उसका अभ्यास किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख, उनकी जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को समझा। स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में विद्यार्थियों ने नर्सिंग कार्यों से जुड़ी कई गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि विभिन्न नर्सिंग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में प्रशिक्षण के लिए लाया जाता है। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई गई जानकारी को अस्पताल की वास्तविक व्यवस्था में समझने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मरीजों के साथ व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रिया और नर्सिंग कार्यों की जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। दिनभर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और नर्सिंग क्षेत्र से संबंधित जरूरी व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।1
- गणपति बप्पा की धूम हवेली खड़गपुर में भी, पुरानी चौक पर स्थापित प्रतिमा को देखने उमड़े लोग Mukhiyajee Reporter | Munger बिहार के हवेली खड़गपुर में भी गणपति बप्पा की धूम है। पुरानी चौक पर गजानन की मूर्ति स्थापित की गयी है। आप वीडियो में देख सकते हैं। वहां मौजूद न्यू यादव ज्वेलर्स के प्रॉपराइटर अरविंद यादव ने बताया कि गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। पूजा के बाद रात में आरती के बाद भक्तों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।3
- Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳 Gateway of India 🇮🇳1
- महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण1
- झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार। समस्तीपुर मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही पेट्रोल पंप के समीप NH 122 B पर अज्ञात बाईक पर सवार झपटा मार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन खींचकर हुआ फरार लोग देखते रह गए। सड़क पर खड़ी महिलाओं की रो रो कर हुआ बुरा हाल। सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्यशैली पर उठी सवाल, आते जाते महिला असुरक्षित कर रही हैं महसूस । बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस।1
- राघोपुर में बाढ़ पीड़ित महिला ने बताई सरकार की सच्चाई बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार राघोपुर में बाढ़ पीड़ित महिला ने बताई सरकार की सच्चाई बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार1
- विश्वकर्मा पूजा पर आयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को दिया उपहार, 21 ट्रैक्टरों की हुई डिलीवरी विश्वकर्मा पूजा पर आयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को दिया उपहार, 21 ट्रैक्टरों की हुई डिलीवरी पटना। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयशर ट्रैक्टर्स की ओर से किसानों के लिए विशेष उपहार योजना ‘आयशर संग त्योहार मनाओ, विश्वकर्मा पूजा पे निश्चित उपहार घर ले जाओ’ के तहत फतुहा मौजीपुर कृपाल टोला स्थित अधिकृत डीलरशिप गौरव इंटरप्राइजेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 से 60 हॉर्सपावर तक के करीब 21 ट्रैक्टरों की डिलीवरी किसानों को की गई। कार्यक्रम में कंपनी के बिहार-झारखंड प्रमुख महेश कुमार गिरी एवं नेशनल हेड अश्विनी गुप्ता मौजूद रहे। लकी ड्रॉ के माध्यम से किसानों को निश्चित उपहार प्रदान किए गए। मौके पर शोरूम प्रोपराइटर मिथलेश कुमार एवं गौरव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश कुमार गिरी ने कहा कि गौरव इंटरप्राइजेज में ट्रैक्टर बिक्री के साथ-साथ वर्कशॉप और सर्विस की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को ट्रैक्टर के रखरखाव और सर्विस के लिए परेशानी नहीं हो। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के साथ आगामी नवरात्रि, धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व की किसानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों के दौरान भी किसानों के हित में नए और आकर्षक ऑफर जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर बीरमनी कुमार, सर्विस हेड बिहार-झारखंड एवं रवि रंजन कुमार, टीएम समेत कंपनी और डीलरशिप से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।1
- बीए की परीक्षा दिलाने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम बीए की परीक्षा दिलाने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम1
- न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1