logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्वकर्मा पूजा पर आयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को दिया उपहार, 21 ट्रैक्टरों की हुई डिलीवरी विश्वकर्मा पूजा पर आयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को दिया उपहार, 21 ट्रैक्टरों की हुई डिलीवरी पटना। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयशर ट्रैक्टर्स की ओर से किसानों के लिए विशेष उपहार योजना ‘आयशर संग त्योहार मनाओ, विश्वकर्मा पूजा पे निश्चित उपहार घर ले जाओ’ के तहत फतुहा मौजीपुर कृपाल टोला स्थित अधिकृत डीलरशिप गौरव इंटरप्राइजेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 से 60 हॉर्सपावर तक के करीब 21 ट्रैक्टरों की डिलीवरी किसानों को की गई। कार्यक्रम में कंपनी के बिहार-झारखंड प्रमुख महेश कुमार गिरी एवं नेशनल हेड अश्विनी गुप्ता मौजूद रहे। लकी ड्रॉ के माध्यम से किसानों को निश्चित उपहार प्रदान किए गए। मौके पर शोरूम प्रोपराइटर मिथलेश कुमार एवं गौरव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश कुमार गिरी ने कहा कि गौरव इंटरप्राइजेज में ट्रैक्टर बिक्री के साथ-साथ वर्कशॉप और सर्विस की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को ट्रैक्टर के रखरखाव और सर्विस के लिए परेशानी नहीं हो। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के साथ आगामी नवरात्रि, धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व की किसानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों के दौरान भी किसानों के हित में नए और आकर्षक ऑफर जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर बीरमनी कुमार, सर्विस हेड बिहार-झारखंड एवं रवि रंजन कुमार, टीएम समेत कंपनी और डीलरशिप से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Shashi Kumar
Shashi Kumar
Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
2 hrs ago

विश्वकर्मा पूजा पर आयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को दिया उपहार, 21 ट्रैक्टरों की हुई डिलीवरी विश्वकर्मा पूजा पर आयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को दिया उपहार, 21 ट्रैक्टरों की हुई डिलीवरी पटना। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयशर ट्रैक्टर्स की ओर से किसानों के लिए विशेष उपहार योजना ‘आयशर संग त्योहार मनाओ, विश्वकर्मा पूजा पे निश्चित उपहार घर ले जाओ’ के तहत फतुहा मौजीपुर कृपाल टोला स्थित अधिकृत डीलरशिप गौरव इंटरप्राइजेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 से 60 हॉर्सपावर तक के करीब 21 ट्रैक्टरों की डिलीवरी किसानों को की गई। कार्यक्रम में कंपनी के बिहार-झारखंड प्रमुख महेश कुमार गिरी एवं नेशनल हेड अश्विनी गुप्ता मौजूद रहे। लकी ड्रॉ के माध्यम से किसानों को निश्चित उपहार प्रदान किए गए। मौके पर शोरूम प्रोपराइटर मिथलेश कुमार एवं गौरव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश कुमार गिरी ने कहा कि गौरव इंटरप्राइजेज में ट्रैक्टर बिक्री के साथ-साथ वर्कशॉप और सर्विस की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को ट्रैक्टर के रखरखाव और सर्विस के लिए परेशानी नहीं हो। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के साथ आगामी नवरात्रि, धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व की किसानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों के दौरान भी किसानों के हित में नए और आकर्षक ऑफर जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर बीरमनी कुमार, सर्विस हेड बिहार-झारखंड एवं रवि रंजन कुमार, टीएम समेत कंपनी और डीलरशिप से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • दनियावा नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर दनियावां। नयका रोड के पास बुधवार को ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद प्रसाद वैरी, पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद वैरी, निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रकाश साहनी, पिता रामेश्वर साहनी, निवासी करोर चौड़िया, बरियारपुर, सीरीपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विनोद प्रसाद वैरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रकाश साहनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच, पटना रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी शहदाम हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है।
    1
    दनियावा नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर
नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर
दनियावां। नयका रोड के पास बुधवार को ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद प्रसाद वैरी, पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद वैरी, निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रकाश साहनी, पिता रामेश्वर साहनी, निवासी करोर चौड़िया, बरियारपुर, सीरीपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विनोद प्रसाद वैरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रकाश साहनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच, पटना रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेज दिया है।
हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
ओपी प्रभारी शहदाम हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बीजेपी को हटाओ! महिला का खुला ऐलान! 🔥 #BJP #BiharNews #ViralNews #BreakingNews #PoliticalNews #BiharDarpan24 बीजेपी को हटाओ! महिला का खुला ऐलान! 🔥 #BJP #BiharNews #ViralNews #BreakingNews #PoliticalNews #BiharDarpan24
    1
    बीजेपी को हटाओ! महिला का खुला ऐलान! 🔥
#BJP #BiharNews #ViralNews #BreakingNews #PoliticalNews #BiharDarpan24
बीजेपी को हटाओ! महिला का खुला ऐलान! 🔥
#BJP #BiharNews #ViralNews #BreakingNews #PoliticalNews #BiharDarpan24
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव श्राद्ध का भोज खाने से 50लोग हुए बीमार बिहटा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना से सटे बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्धकर्म के भोज के बाद अचानक करीब 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को रेफरल अस्पताल बिहटा और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 10 वर्षीय पिंकी कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया। बताया जाता है कि ग्रामीण सुनील कुमार सिंह के बरखी श्राद्धकर्म का भोज सोमवार रात हुआ था। भोज में चावल-दाल खाने के बाद मंगलवार अलसुबह लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों में सतरूंजय कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, निधि कुमारी, मोहित कुमार, आलोक कुमार, रंजीत सिंह, त्रिपुरारी शरण सिंह और हर्ष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। करीब 21 लोगों का रेफरल अस्पताल और 29 लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ शिवजन्म राम और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिता सिंह मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश लोगों की हालत अब सामान्य है। बीडीओ ने बताया कि टीम गठित कर घटना की जांच की जा रही है।
    1
    बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव श्राद्ध का भोज खाने से 50लोग हुए बीमार 
बिहटा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
पटना से सटे 
बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्धकर्म के भोज के बाद  अचानक करीब 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को रेफरल अस्पताल बिहटा और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 10 वर्षीय पिंकी कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया।
बताया जाता है कि ग्रामीण सुनील कुमार सिंह के बरखी श्राद्धकर्म का भोज सोमवार रात हुआ था। भोज में चावल-दाल खाने के बाद मंगलवार अलसुबह लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों में सतरूंजय कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, निधि कुमारी, मोहित कुमार, आलोक कुमार, रंजीत सिंह, त्रिपुरारी शरण सिंह और हर्ष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। करीब 21 लोगों का रेफरल अस्पताल और 29 लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सूचना पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ शिवजन्म राम और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिता सिंह मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश लोगों की हालत अब सामान्य है। बीडीओ ने बताया कि टीम गठित कर घटना की जांच की जा रही है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • गणपति बप्पा की धूम हवेली खड़गपुर में भी, पुरानी चौक पर स्थापित प्रतिमा को देखने उमड़े लोग Mukhiyajee Reporter | Munger बिहार के हवेली खड़गपुर में भी गणपति बप्पा की धूम है। पुरानी चौक पर गजानन की मूर्ति स्थापित की गयी है। आप वीडियो में देख सकते हैं। वहां मौजूद न्यू यादव ज्वेलर्स के प्रॉपराइटर अरविंद यादव ने बताया कि गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। पूजा के बाद रात में आरती के बाद भक्तों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।
    3
    गणपति बप्पा की धूम हवेली खड़गपुर में भी, पुरानी चौक पर स्थापित प्रतिमा को देखने उमड़े लोग 
Mukhiyajee Reporter | Munger 
बिहार के हवेली खड़गपुर में भी गणपति बप्पा की धूम है। पुरानी चौक पर गजानन की मूर्ति स्थापित की गयी है। आप वीडियो में देख सकते हैं। वहां मौजूद न्यू यादव ज्वेलर्स के प्रॉपराइटर अरविंद यादव ने बताया कि गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। पूजा के बाद रात में आरती के बाद भक्तों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • शादी हो, त्योहार हो या कोई खास समारोह — पूरी फैमिली की शॉपिंग अब एक ही जगह। साड़ी, लहंगा, सूट, कोट-पैंट और भी बहुत कुछ — शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन वैरायटी के साथ। अन्नपूर्णा वस्त्रालय कॉल/व्हाट्सऐप: 9304834416
    1
    शादी हो, त्योहार हो या कोई खास समारोह — पूरी फैमिली की शॉपिंग अब एक ही जगह।
साड़ी, लहंगा, सूट, कोट-पैंट और भी बहुत कुछ — शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन वैरायटी के साथ।

अन्नपूर्णा वस्त्रालय
कॉल/व्हाट्सऐप: 9304834416
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Patna, Bihar•
    11 hrs ago
  • fggfffffcvvvvvvvvvvvvvvvvvhhhggggggggggggggggggggggggg
    1
    fggfffffcvvvvvvvvvvvvvvvvvhhhggggggggggggggggggggggggg
    user_Haidr
    Haidr
    Top Service पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
    1
    महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका दनियावां। प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार को निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल विद्यार्थियों ने पूरे दिन अस्पताल में रहकर नर्सिंग कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया। कुछ विद्यार्थियों ने ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया को समझते हुए उसका अभ्यास किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख, उनकी जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को समझा। स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में विद्यार्थियों ने नर्सिंग कार्यों से जुड़ी कई गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि विभिन्न नर्सिंग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में प्रशिक्षण के लिए लाया जाता है। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई गई जानकारी को अस्पताल की वास्तविक व्यवस्था में समझने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मरीजों के साथ व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रिया और नर्सिंग कार्यों की जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। दिनभर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और नर्सिंग क्षेत्र से संबंधित जरूरी व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।
    1
    दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका
दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका
दनियावां। प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार को निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल विद्यार्थियों ने पूरे दिन अस्पताल में रहकर नर्सिंग कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया। कुछ विद्यार्थियों ने ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया को समझते हुए उसका अभ्यास किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख, उनकी जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को समझा। स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में विद्यार्थियों ने नर्सिंग कार्यों से जुड़ी कई गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
पीएचसी प्रभारी ने बताया कि विभिन्न नर्सिंग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में प्रशिक्षण के लिए लाया जाता है। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई गई जानकारी को अस्पताल की वास्तविक व्यवस्था में समझने का अवसर मिलता है।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मरीजों के साथ व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रिया और नर्सिंग कार्यों की जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। दिनभर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और नर्सिंग क्षेत्र से संबंधित जरूरी व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.