बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव श्राद्ध का भोज खाने से 50लोग हुए बीमार बिहटा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना से सटे बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्धकर्म के भोज के बाद अचानक करीब 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को रेफरल अस्पताल बिहटा और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 10 वर्षीय पिंकी कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया। बताया जाता है कि ग्रामीण सुनील कुमार सिंह के बरखी श्राद्धकर्म का भोज सोमवार रात हुआ था। भोज में चावल-दाल खाने के बाद मंगलवार अलसुबह लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों में सतरूंजय कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, निधि कुमारी, मोहित कुमार, आलोक कुमार, रंजीत सिंह, त्रिपुरारी शरण सिंह और हर्ष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। करीब 21 लोगों का रेफरल अस्पताल और 29 लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ शिवजन्म राम और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिता सिंह मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश लोगों की हालत अब सामान्य है। बीडीओ ने बताया कि टीम गठित कर घटना की जांच की जा रही है।

- बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव श्राद्ध का भोज खाने से 50लोग हुए बीमार बिहटा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना से सटे बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्धकर्म के भोज के बाद अचानक करीब 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को रेफरल अस्पताल बिहटा और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 10 वर्षीय पिंकी कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया। बताया जाता है कि ग्रामीण सुनील कुमार सिंह के बरखी श्राद्धकर्म का भोज सोमवार रात हुआ था। भोज में चावल-दाल खाने के बाद मंगलवार अलसुबह लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों में सतरूंजय कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, निधि कुमारी, मोहित कुमार, आलोक कुमार, रंजीत सिंह, त्रिपुरारी शरण सिंह और हर्ष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। करीब 21 लोगों का रेफरल अस्पताल और 29 लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ शिवजन्म राम और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिता सिंह मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश लोगों की हालत अब सामान्य है। बीडीओ ने बताया कि टीम गठित कर घटना की जांच की जा रही है।1
- गणपति बप्पा की धूम हवेली खड़गपुर में भी, पुरानी चौक पर स्थापित प्रतिमा को देखने उमड़े लोग Mukhiyajee Reporter | Munger बिहार के हवेली खड़गपुर में भी गणपति बप्पा की धूम है। पुरानी चौक पर गजानन की मूर्ति स्थापित की गयी है। आप वीडियो में देख सकते हैं। वहां मौजूद न्यू यादव ज्वेलर्स के प्रॉपराइटर अरविंद यादव ने बताया कि गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। पूजा के बाद रात में आरती के बाद भक्तों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।3
- शादी हो, त्योहार हो या कोई खास समारोह — पूरी फैमिली की शॉपिंग अब एक ही जगह। साड़ी, लहंगा, सूट, कोट-पैंट और भी बहुत कुछ — शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन वैरायटी के साथ। अन्नपूर्णा वस्त्रालय कॉल/व्हाट्सऐप: 93048344161
- पटना जदयू कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी का प्रेस वार्ता1
- fggfffffcvvvvvvvvvvvvvvvvvhhhggggggggggggggggggggggggg1
- दनियावा नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर दनियावां। नयका रोड के पास बुधवार को ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद प्रसाद वैरी, पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद वैरी, निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रकाश साहनी, पिता रामेश्वर साहनी, निवासी करोर चौड़िया, बरियारपुर, सीरीपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विनोद प्रसाद वैरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रकाश साहनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच, पटना रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी शहदाम हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है।1
- बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप! #bihar #biharnews #news #viral #reels बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप! #bihar #biharnews #news #viral #reels1
- मुजफ्फरपुर तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र में डॉक्टर विनायक गोतम ने जदयू पार्टी पर गलत वोटर का नाम जोड़ने का आरोप लगाया1