Shuru
Apke Nagar Ki App…
Devkaran Gurjar
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- बल्लूवास की बेटियों का कमाल: सरकारी स्कूल की मानशी ने 94.40% अंकों के साथ लहराया परचम!1
- भरतपुर: हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती बयाना (भरतपुर)। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना इलाके के गांव बरखेड़ा में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घंटों से जारी है समझाइश का दौर मिली जानकारी के अनुसार, युवती पिछले कई घंटों से टावर पर मौजूद है और नीचे उतरने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। प्रशासन और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद घटना की गंभीरता को देखते हुए बयाना सदर थाना पुलिस सहित पुलिस के उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। साथ ही, स्थिति को संभालने और युवती की सुरक्षित वापसी के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी तैनात किया गया है। पुलिस की अपील फिलहाल, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से युवती के साथ समझाइश कर रहे हैं। परिजनों के माध्यम से भी उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए मनाया जा रहा है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य युवती को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित नीचे उतारना है।1
- नेता प्रतिपक्ष Tika Ram Jully का श्यामाका में मूर्ति अनावरण पर उद्बोधन1
- Post by सुरेश कुमार Suresh Kumar1
- शाहजहांपुर कस्बे के श्याम वाटिका में रविवार, 5 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने की। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि बैठक के दौरान सर्व समाज के द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सभी को साथ लेकर मनाने को लेकर निर्णय हुआ और उनकी विचारधारा को जन जन तक फैलाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में समिति सचिव मनोज कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन, विचार गोष्ठी एवं संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम (बच्चों द्वारा नृत्य व गीत),तथा प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, इसलिए उनकी जयंती को सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए एक नवयुवक कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जो कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी संभालेगी। बैठक में डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार, भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा, डॉ भीमराव अंबेडकर विकास समिति सचिव मनोज कुमार, अनिल वाल्मीकि,हेमंत मीणा, पवन कुमार, किशन चंद, मनीष कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, शिव रॉय तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।3
- Post by Devkaran Gurjar1
- मामला दर्ज, पुलिस जुटी मामले की तफ्तीश में1
- उप मुख्यमंत्री Dr. Prem Chand Bairwa पहुंचे श्यामाका सुने सामाजिक एकता समरसता पर क्या कहा1