Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुरेश कुमार Suresh Kumar
- सुरेश कुमार Suresh Kumarनीम-का-थाना, सीकर, राजस्थानजय माता दी12 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by सुरेश कुमार Suresh Kumar1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- छापुड़ा कलां (शाहपुरा, जयपुर): PM SHRI राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छापुड़ा कलां में आज प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे रैली वर्तमान संचालित विद्यालय से प्रारम्भ होकर पूरे गाँव से गुजरते हुए नवीन PM SHRI विद्यालय परिसर तक पहुँची। रैली के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जगह-जगह छात्रों का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया। पूरे गाँव में शिक्षा के प्रति जागरूकता और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान देना और अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यालय प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। #PMSHRI #TalentRally #Education #Rajasthan #ChapudaKalan #StudentMotivation3
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झुंझुनूं सांसद बिजेंद्र ओला, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी तथा पिलानी विधायक पितराम सिंह काला उपस्थित रहे। बैठक में सदस्य सचिव एवं जिला परिषद के सीईओ कैलाश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 में जारी नई गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी ट्रस्टियों को इसके प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र यथा स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण, शिक्षा, महिला कल्याण, कौशल प्रशिक्षण इत्यादि पर 70 फीसदी व अन्य क्षेत्रों में अधिकतम 30 फीसदी व्यय किया जा सकेगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग नई गाइडलाइन के अनुरूप अपने प्रस्ताव तैयार कर आगामी 15 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से भिजवाएं, ताकि उन्हें समय पर स्वीकृति प्रदान की जा सके। गौरतलब है कि नई गाइडलाइन के अनुसार खनन से प्रभावित क्षेत्र की परिधि अधिकतम 15 से 25 किलोमीटर मानी जाएगा। इससे खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं के विकास को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है। बैठक में अधिकारियों ने यह भी कहा कि योजनाओं के चयन में पारदर्शिता और क्षेत्रीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि डीएमएफटी फंड का अधिकतम लाभ वास्तविक जरूरतमंद क्षेत्रों तक पहुंच सके।1
- Post by Devkaran Gurjar2
- झुंझुनू जिले के पुलिस थाना सूरजगढ़ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे गांजा सप्लाई के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना सूरजगढ़ के थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2024 को थाना पिलानी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान आरोपी सोहिल अली निवासी सुल्ताना को ग्राम देवरोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो अवैध गांजा तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। इस संबंध में थाना पिलानी में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी आगे की जांच थाना सूरजगढ़ द्वारा की जा रही थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सोहिल अली ने बताया कि वह गांजा मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल से खरीदकर सप्लाई करता था। इसके बाद मुख्य सप्लायर मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल की तलाश शुरू की गई, जो पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसे जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलीम उर्फ धोलू कलाल (33) निवासी वार्ड नंबर 8, सुल्ताना थाना सुल्ताना का रहने वाला है। कार्रवाई में पुलिस थाना सूरजगढ़ की टीम के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- Post by सुरेश कुमार Suresh Kumar1