गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर SDM ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश पटोरी। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय ने मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने माधोपुर सरारी, रसलपुर, बिशनपुर बेड़ी, सुल्तानपुर एवं घटहटोल क्षेत्रों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पटोरी अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार, मोहनपुर अंचल अधिकारी संतोष कुमार, मोहिउद्दीन नगर अंचल अधिकारी विवेक कुमार सिंह एवं राजस्व अधिकारी मोहिउद्दीन नगर सृष्टि सागर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे और बाढ़ से संबंधित आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को पॉलीथिन शीट, पशुचारा, नाव सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था पहले से तैयार रखने को कहा गया। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने तथा बाढ़ की संभावित स्थिति और स्थानीय समस्याओं को लेकर उनके सुझाव प्राप्त करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर राहत एवं बचाव की तैयारियों को और बेहतर किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, मनीष सिंह, कामों सिंह, नंदकिशोर सिंह, भीम सिंह, कुंदन कुमार महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- शिक्षा ही हमारी पहचान है, तो आज ही जुड़े हमारी शिक्षा मे. मैन रोड नरेपुर बछवाड़ा (10+1),(10+2),आर्ट्स,,,और साइंस और सरकारी नौकरी, SSC, RRB, NTPC, BIHAR POLICE, इत्यादि सरकारी JOB की बेहतर तैयारी करबाया जाता है.. संस्थापक श्री SURAJ SIR के निर्देशक मैं, तो आज ही ज्वाइन करे, धन्यवाद 🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽1
- पटना डाक बंगला चौराहा से एग्जिबिशन रोड के तरफ जाने में न्यू दक बांग्ला रोड के पास में सीवरेज की पानी में रोड पर गिरने के कारण आने-जाने में इतना और सुविधा होती है इस पर सरकार और सबसे समझिए कि पटना के हृदय स्थल है उसके बावजूद भी बराबर यहां पर ऐसी स्थिति रहती है । दुर्घटना होने की संभावना रहती है।1
- महत्वपूर्ण खबर जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने छठ पूजा मनाकर विरोध जताया सरायरंजन:प्रखण्ड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित बलभद्रपुर मेहसी वार्ड संख्या 09 के लोगों ने वर्षों से सड़क नहीं बनने तथा कच्ची सड़क पर जल जमाव से परेशान होकर छठ पूजा किया। स्थानीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और क्षेत्रीय सांसद नित्यानंद राय का भी विरोध किया। स्थानीय लोगों में महेन्द्र सहनी ने बताया कि रायपुर बुजुर्ग पंचायत का यह सबसे उपेक्षित वार्ड माना जाता है। यहां कोई भी जनप्रतिनिधि देखने भी नहीं आते हैं। वहीं स्थानीय मो. रामवती देवी ने बताई की यहां मुखिया सरपंच सिर्फ़ चुनाव के समय में वोट लेने के लिए ही आते हैं उसके बाद तो झांकने भी नहीं आते हैं। इस अनोखे अंदाज में विरोध जताने वालों में मिथिलेश कुमार,सरोज कुमार ,ब्रिजेश सहनी ,जलेश्वर सहनी ,महेंद्र सहनी ,रामू सहनी ,लक्ष्मी सहनी ,वासो सहनी ,सुरेंद्र सहनी ,देवकांत सहनी ,तेतर सहनी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस अनोखे विरोध से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में, डिजे पर गाना को लेकर, दो माह पूर्व हुए हत्या में, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन हुए आक्रोशित.1
- बाढ़ के उमानाथ घाट पर भव्य गंगा आरती, भक्तिमय हुआ माहौल1
- मोकामा में दशकर्म में गंगा स्नान करने गया छात्र डूबा, झाझा झाझा निवासी चंद्र किशोर प्रसाद यादव अपने साले सिंटू कुमार के साथ दशकर्म में शामिल होने मोकामा घाट गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान सिंटू कुमार गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया और इलाज के लिए मोकामा ट्रामा सेंटर ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रामा सेंटर में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। वहां मौजूद GNM ने जांच के बाद सिंटू कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से 3 बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से 3 बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत तीन बाइक समय दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान राम जी महतो के पुत्र ननकी महतो नरेश सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में की गई है इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार अलर्ट मोड में है, इसी क्रम में पुलिस को मिली मानवीय सूचना के आधार पर चापर चौड़ इलाके में चोरी की गई बाइक के साथ एक संदिग्ध युवक मौजूद है इसी आधार पर अपर थाना अध्यक्ष अन्नू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चापर चौड़ से एक स्प्लेंडर बाइक के साथ ननकी महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान ननकी महतो से मिली जानकारी पर एवं उसकी निशान देही पर पुलिस ने सुल्तानपुर पश्चिम गांव में छापेमारी करते हुए वहां से दो ग्लैमर बाइक के साथ दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया l पुलिस ने तीनों बाइक को जप्त कर लिया है एवं जप्त वाहनों को सत्यापन किया जा रहा है ।जिससे उनके वास्तविक मालिक और चोरी की घटनाओं से संबंधित जानकारी सामने आ सके। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।1